21 Sutri Mang Kya Hai – जाने 21 मांगो के बारे में

राजस्थान के रीट परीक्षा एवं अन्य कई मामलों में भी धांधली पाये जाने के बाद राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव के नेतृत्व में राजस्थान राज्य सरकार के समक्ष अपने 21 सूत्रीय मांगों को रखा है। ऐसे में दोस्तों ये 21 Sutri Mang Kya Hai और अपने 21 सूत्रीय मांगों में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने क्या- क्या मांगे रखीं है, आज हम इसके बारे में विस्तार से आपको बतायेगे। इसलिए आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

21 Sutri Mang Kya Hai

21 Sutri Mang Kya Hai (21 Sutri Mang In Hindi)

21 सूत्री मांग में राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने रीट परीक्षा और सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में धांधली को रोकने के लिए सख्त कानून बनाने के लिए पहल किया है। इसके साथ ही रीट की परीक्षा में धांधली को लेकर सीबीआई जांच करने की मांग की है। इस 21 सूत्रीय मांग पत्र में उपेन यादव ने राजस्थान राज्य सरकार के सामने अपने 21 मागों को रखा है।

21 Sutri Mang कौन सी है (What Is The 21 Point Demand)

राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव द्वारा 21 सूत्रीय मांगो के बारे में हमने निचे एक-एक करके विस्तार तरीके से बताने की कोशिश की है। जों इस प्रकार है।

1 – रीट परीक्षा 2021 और एसआई जॉइनिंग 2021 मे हुई धांधली के बारे में सीबीआई जांच की जाये और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिया जाए।

2 – भविष्य में अगर किसी भी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षा होती है और उसमें कोई भी कर्मचारी धांधली करता है। तो उसके विरुद्ध गैर जमानती धाराएं लगाया जाए साथ ही दोषियों को कम से कम 10 साल की सजा हो या दोषियों की संपत्ति जप्त करने का प्रावधान बनाया जायें।

3 – राजस्थान राज्य सरकार ने नीमराणा कमलादेवी महाविद्यालय परीक्षा केंद्र के बाहर के 6 अभ्यर्थियों पर दायर किये गये मुकदमे को जल्द से जल्द वापस ले।

4 – पेपर लीक करने वाले माफिया सरगना बत्तीलाल मीणा ने परीक्षा पेपर किस – किस को बेचा है और किसके राजनीतिक संरक्षण में ये सब काम हुआ है। इसकी भी जांच की जाये और सबके नाम उजागर किया जाए। जो भी कर्मचारी या नेतागण इस मामले में लिप्त पाया जाता है उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायें।

5 – जिन – जिन परीक्षा केंद्रों पर पेपर देरी से मिले हैं या पेपर सील पैक न मिलने की शिकायत मिली है। इसके विषय में चर्चा करने के लिए सरकार तुरंत एक कमेटी का गठन करें। इसमे जो भी कर्मचारी दोषी पाया जाये उसके खिलाफ कारवाई हो और अगर पेपर लीक परीक्षा केंद्रों की गलती पायी जाती है तो तत्काल इन परीक्षा केंद्रों की मान्यता को रद्द कर दिया जाये।

6 – चिकित्सक विभाग प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2018 की लिस्ट को जितना जल्दी हो सके ये सरकार जल्द से जल्द जारी करें।

7 – भविष्य में सभी प्रकार की होने भर्ती परीक्षाओं मे निगरानी एवं सिक्योरिटी पर्पस के लिए बायोमेट्रिक और वीडियोग्राफी को पूर्ण रूप से अनिवार्य किया जाये।

8 – जितनी जल्द हो सके सरकार कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती प्रक्रिया में आने वाले सिलेबर्स और सरकारी परिपत्र को जारी करें।

9 – शिक्षा विभाग में खाली 19,000 पदों को अलग-अलग ग्रेड में विभाजित करके इसकी सूचना को जल्दी जारी करें।

10 – पंचायतीराज में होने वाली भर्तीयों को लेकर सरकार सजग हो जाये और जल्द से जल्द इन रिक्त पदों पर भर्ती के लिए सूचना जारी करे।

11 – चिकित्सक विभाग मे जितने भी जैसे कि वार्ड बॉय, नर्सिंग भर्ती, लैब टेक्नीशियन, डॉक्टर इत्यादि इसके अलावा राजस्थान कॉन्स्टेबल, जूनियर अकाउंटेंट, मोटर वाहन उप निरीक्षक, सूचना सहायक जूनियर अकाउंटेंट के पद रिक्त है। उन सभी भर्तियों के लिए सूचना जारी की जाए।

12 – टेक्नीशियन हेल्पर के लिए जितने भी पद खाली है उन सभी पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की जाये।

13 – राजस्थान राज्य सरकार फार्मासिस्ट भर्ती 2018 पद के लिए जितने भी पद रिक्त है उसके लिए जल्द से जल्द परीक्षा तिथि घोषित की जायें।

14 – पंचायतीराज LDC भर्ती 2013 पद पर कर्मचारियों के नियुक्ति के लिए कैलेंडर पत्र जितना जल्द हो सके राजस्थान सरकार जारी करें।

15 – राजस्थान राज्य सरकार वरिष्ठ अध्यापक भर्ती 2016 की सूची को जारी करें।

16 – शिक्षा मंत्री के वादे के मुताबिक स्कूल व्याख्याता भर्ती 2018 में कम किये गये पदों को वापस जोडा जाये।

17 – राजस्थान सरकार बाहरी राज्यों के लोगों की भर्ती की संख्या को कम करें और नियमों में बदलाव करके राजस्थान के अभ्यर्थियों को भर्ती में ज्यादा महत्व दे।

18 – परिचालक वर्ष 2010-11 भर्ती विभाग में जितने भी अभ्यर्थियों का चयन हुआ था। उनके पदों पर उनकी जल्द से जल्द नियुक्ति की जाये।

19 – राजस्थान सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं होने वाले इंटरव्यू परंपरा को समाप्त करें और इसके लिए अलग मापदंड तैयार किया जाये। जैसे की अभ्यर्थियों का चयन न्यूनतम अंकों के आधार पर हो।

20 – न्यायालय में रीट परीक्षा भर्ती का जो मामला पेंडिंग है उसका जल्द से जल्द निपटारा करके भर्ती प्रक्रिया को पुनः शुरू किया जाये।

21 – सुप्रीम कोर्ट में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2012 के मामले को लेकर अभ्यर्थियों के पक्ष में प्रार्थना पत्र सबमिट किया जायें और इस मामले का निस्तारण करके शीघ्र ही अभ्यर्थियों की भर्ती की जायें।

राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने राजस्थान राज्य सरकार के सामने अपने 21 सूत्रीय पत्र में इन मांगों को रखा है‌ और कहा हैं कि अभ्यर्थियों के जल्द से जल्द बिना किसी बिलंब के न्याय किया जाये।

21 Sutri Mang Kya Hai निष्कर्ष:

आज हमने इस आर्टिकल में 21 Sutri Mang Kya Hai Hai, 21 Sutri Mang In Hindi, क्या है वो 21 मांग इत्यादि के बारे में समस्त जानकारी आपके समक्ष रखी। हम आशा करते है कि आपको यह आर्टिकल बहुत पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो कृपया इसे जरूर शेयर करे और अगर आपके मन में इस आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल या विचार है तो हमे नीचे comment करके आसानी से बता सकते है।

FAQs:

प्रश्न: 21 Sutri Mang क्या है?

उत्तर: 21 सूत्री मांग में राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने रीट परीक्षा और सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में धांधली को रोकने के लिए सख्त कानून बनाने के लिए पहल किया है।

प्रश्न: 21 Sutri Mang किसके द्वारा मांग की गई?

उत्तर: राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव द्वारा।