BBC Documentary On Modi – BBC Documentary Kya Hai, बवाल, प्रतिक्रिया के बारे में

दोस्तों आप सभी BBC के बारे में तो अच्छी तरह जानते ही होंगे। यह एक ब्रिटिश की न्यूज एजेंसी है जो आए दिन विवादों में पड़ी रहती है। क्योंकि यह ऐसे मुद्दों को उठाती है जिनको लेकर हमेशा विवाद ही रहता है। BBC न्यूज कास्टिंग के साथ-साथ अधिकतर डॉक्यूमेंट्री बनाने का कार्य करती है। इसने बहुत से देशों पर डॉक्यूमेंट्री बनाई हुई है। जिनमें से कुछ धर्म के ऊपर है तो कुछ जाति के ऊपर है और तो कुछ व्यक्तिगत भी है।

इसलिए आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको BBC के द्वारा बनाई गई एक डॉक्यूमेंट्री का संक्षेप में वर्णन करेंगे। आप सब भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को तो जानते ही हैं, इस पर BBC ने एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है जिसको लेकर विवाद चल रहा है। तो आइए जानते हैं मोदी जी के ऊपर BBC Documentary Kya Hai (BBC Documentary On Modi), इस पर इतना बवाल क्यों हो रहा है इत्यादि पर इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार पूर्वक समझाने की और बताने की कोशिश करेंगे। आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

BBC Documentary On Modi - BBC Documentary Kya Hai, बवाल, प्रतिक्रिया के बारे में

BBC Documentary Kya Hai (BBC Documentary On Modi)

BBC ने श्री नरेंद्र मोदी जी को लेकर “The Modi Question” नाम की डॉक्यूमेंट्री बनाई हुई है। इसका पहला पार्ट ब्रिटेन में सोशल मीडिया के माध्यम से 17 जनवरी 2023 को प्रसारण किया गया था। इस डॉक्यूमेंट्री में श्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन के परिचय के बारे में संक्षेप में बताया गया था। जैसे कि उनके राजनीतिक सफर के बारे में, उनकी फैमिली के बारे में और उनके जीवन से जुड़े हुए कुछ तथ्यों के बारे में इस पहले पार्ट की डॉक्यूमेंट्री को दर्शाया गया था।

कथित बुद्धिजीवियों और राजनीति से संबंधित रखने वाले लोगों का मानना है कि श्री नरेंद्र मोदी जी के ऊपर बनाई गई इस डॉक्यूमेंट्री जिसका नाम “The Modi Question” है। इसमें अधिक से अधिक जो भी बातें बताई गई है या उनके ऊपर फरमाया गया है वह अधिकतर मोदी जी के खिलाफ (BBC Documentary On Modi Controversy) है। जिसके ऊपर प्रश्न चिन्ह लगता है। इस पर भारत सरकार ने भी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए चेतावनी देते हुए। इस डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग के ऊपर भारत में रोक लगा दी है। लेकिन अब BBC ने नरेंद्र मोदी जी की डॉक्यूमेंट्री को आगे बढ़ाते हुए “The Modi Question” का दूसरा पार्ट को रिलीज किया है। जिसमें गुजरात दंगों को लेकर बहुत कुछ गलत दर्शाया गया है।

क्या है BBC और उनकी डॉक्यूमेंट्री

दोस्तो BBC एक ऐसा न्यूज चैनल है। जो ब्रिटिश के लंदन में कार्यरत है। इसका पूरा नाम (BBC Full Form) ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन है। जिसकी स्थापना 18 अक्टूबर 1922 को हुई थी। BBC दुनिया भर में 40 भाषाओं में अपनी सेवाओं को प्रदान करता है जिनमें मुख्य तौर पर हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, फारसी चाइनीस, अमेरिकन इत्यादि प्रकार की भाषाएं शामिल है। BBC ने अपनी पहली डेली रेडियो सेवा 14 नवंबर 1922 को शुरू की थी। BBC ने अपने किसी एनुअल रिपोर्ट में यह बताया था कि BBC एक ट्रस्ट के अधीन कार्य करती है।

BBC के अंदर एक महानिर्देशक का पद होता है और इस पद पर जो भी व्यक्ति बैठता है वह इस BBC को चलाता है। वहीं इस पर पूरी तरह से अपनी कमांड करता है। जैसे कि इसके फंड के बारे में, इसके डॉक्यूमेंट्री के बारे में इत्यादि प्रकार के। BBC के महानिदेशक ने कहा है कि हम 6 बिंदुओं के तहत कार्य करते हैं। जिनमें शिक्षा को बढ़ावा देना, मनोरंजन करना, समाज से संबंधित मुद्दों को उठाना, अप्रिय घटनाओं को उठाना, धार्मिक मतभेद पर डॉक्यूमेंट्री बनाना, जातिगत मतभेद को उठाना इत्यादि प्रकार के विषय को लेकर भी BBC हमेशा अग्रसर रहता है।

BBC ने 11 मई 1940 को हिंदुस्तानी नाम से अपना पहली सेवा देना शुरू किया था। वर्तमान की बात करें तो BBC सोशल मीडिया के माध्यम से एक्टिव है। यह रेडियो, टी.वी और डिजिटल के माध्यम से सेवा देना जारी किया हुआ है। BBC के प्रवक्ता का कहना है कि वह व्यक्तिगत विचार धाराओं के ऊपर भी डॉक्यूमेंट्री बनाता है। इसी को देखते हुए हाल ही में BBC ने एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है। जो श्री नरेंद्र मोदी जी (BBC Documentary) के ऊपर है।

BBC डॉक्यूमेंट्री को लेकर हो रहा बवाल (BBC Documentary On Modi Controversy In Hindi)

दोस्तों “The Modi Question” डॉक्यूमेंट्री में साल 2002 में गुजरात दंगों को लेकर बहुत ही गलत तथ्यों को उठाते हुए उस पर प्रश्न चिन्ह लगाया है। इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर हर तरफ बवाल मच रहा है। अब इस डॉक्यूमेंट्री ने राजनीति का भी रूप ले लिया है। इस पर भारत के कुछ राजनीतिक दलों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सवाल भी उठाए हैं। BBC ने सफाई देते हुए कहा है कि जो डॉक्यूमेंट्री उन्होंने बनाई है। उन पर गुजरात दंगे जो साल 2002 में हुए थे।

उनको कथित रूप से सही बताते हुए कहा है कि उस समय दंगों में मारे गय लोगों की संख्या 2,000 थी। इन सब बातों पर BBBC अपना दावा कर रही है। लेकिन राजनीतिक गलियारों की माने तो उन सब का यही मानना है कि BBC श्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ प्रोपेगैंडा चला रही है। क्योंकि साल 2002 में श्री नरेंद्र मोदी जी गुजरात के मुख्यमंत्री थे और उस समय गुजरात में दंगे हुए थे।

लेकिन उन दंगों पर श्री नरेंद्र मोदी जी ने पूरी तरह से काबू पाया और जो दोषी थे उनको सजा दी थी। लेकिन BBC की इस डॉक्यूमेंट्री “The Modi Question” में उसको अलग ही रूप दे दिया गया है। इससे यह साबित होता है कि BBC श्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ प्रोपेगेंडा चला रही है।

BBC डॉक्यूमेंट्री पर भारत सरकार की प्रतिक्रिया

दोस्तों भारत सरकार की ओर से विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री अरिंदम बागची ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि श्री नरेंद्र मोदी जी के ऊपर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री पूरी तरह से एक साजिश तहत चलाई गई है। जिसमें श्री नरेंद्र मोदी जी की छवि को खराब करने का कार्य BBC के द्वारा किया जा रहा है। BBC ने अपनी डॉक्यूमेंट्री “The Modi Question” में सिर्फ एक तरफ का ही पार्ट को दिखाया गया है। इससे यह साबित होता है कि BBC श्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ और भारत के खिलाफ एक साजिश के तहत कार्य कर रही है।

इसीलिए भारत सरकार ने अपनी इस पर कड़ी निंदा जताते हुए। इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को बैन कर दिया गया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे कि यूट्यूब, फेसबुक और टि्वटर के मालिकों से इस डॉक्युमेंट्री को हटाने और रोक लगाने की भी अपील की है। इसके साथ ही जिस भी अकाउंट से यह डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी। उन सब अकाउंट को ब्लॉक करने की भी अपील भारत सरकार की तरफ से की गई है।

BBC Documentary पर राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया

दोस्तों “The Modi Question” डॉक्यूमेंट्री जो BBC ने बनाई हुई है। उस पर सवाल उठाते हुए राजनीति दलों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिनमें मुख्य रुप से कांग्रेस, कांग्रेस-तृणमूल, लेफ्ट फ्रंट अन्य विपक्षी दलों ने सवाल उठाए हैं? BJP और प्रधानमंत्री को इस “The Modi Question” डॉक्यूमेंट्री पर जवाब देना चाहिए।

इतना ही नहीं कांग्रेस के एक नामी-गिरामी नेता जयराम रमेश जी ने भी सवाल उठाते हुए कहा है कि इस डॉक्यूमेंट्री में जो कुछ भी बताया गया है अगर वह सच नहीं है। तो सच्चाई क्या है? प्रधानमंत्री अपने मुख से वक्तव्य करेंगे। रमेश जी यहीं नहीं रुके उन्होंने यह भी कहा कि फिर उस समय के प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने गुजरात में हुए साल 2002 में दंगों को लेकर अपना पद छोड़ने की बात क्यों कही? इस पर भी सफाई दे।

तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता डेरेक ओ ब्रायन ने यहां तक कह दिया है कि BBC के द्वारा बनाई गई। “The Modi Question” डॉक्यूमेंट्री ही श्री नरेंद्र मोदी जी का असली रूप दिखाया है। इसी के साथ उन्होंने यह भी बोला है कि भारतीय ट्विटर ने उनके द्वारा टि्वटर हैंडल से किया गया “The Modi Question” डॉक्यूमेंट्री के बारे में किए गए ट्वीट को भी हटा दिया है।

BBC Documentary On Modi निष्कर्ष:

दोस्तों, आज हमने इस आर्टिकल में BBC Documentary Kya Hai (BBC Documentary On Modi), इस पर इतना बवाल क्यों हो रहा है इत्यादि के बारे में समस्त जानकारी आपके समक्ष रखी। हम आशा करते है कि आपको यह आर्टिकल बहुत पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो कृपया इसे जरूर शेयर करे और अगर आपके मन में इस आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल या विचार है तो हमे नीचे comment करके आसानी से बता सकते है।

FAQs:

प्रश्न: BBC डॉक्यूमेंट्री क्या है?

उत्तर: BBC ने श्री नरेंद्र मोदी जी को लेकर “The Modi Question” नाम की डॉक्यूमेंट्री बनाई हुई है। इसका पहला पार्ट ब्रिटेन में सोशल मीडिया के माध्यम से 17 जनवरी 2023 को प्रसारण किया गया था।

प्रश्न: BBC डॉक्यूमेंट्री में क्या बताया गया है?

उत्तर: इस डॉक्यूमेंट्री में श्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन के परिचय के बारे में संक्षेप में बताया गया है।

प्रश्न: BBC डॉक्यूमेंट्री पर बवाल क्यों हो रहा है?

उत्तर: “The Modi Question” डॉक्यूमेंट्री में साल 2002 में गुजरात दंगों को लेकर बहुत ही गलत तथ्यों को उठाते हुए उस पर प्रश्न चिन्ह लगाया है।