Boiler Attendant Certificate Kya Hota Hai – पात्रता, दस्तावेज, फीस शुल्क और आवेदन कैसे करे

दोस्तों जैसे कि आप सब जानते हैं की किसी भी नौकरी को पाने के लिए प्रमाण पत्र अहम रोल अदा करता है। आप किसी भी प्रमाण पत्र के बिना नौकरी को हासिल नहीं कर सकते है। क्योंकि यह प्रमाण पत्र ही उसकी कार्यशैली, अनुभव और योग्यता को दर्शाता है। आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपके लिए एक ऐसे ही प्रमाण पत्र से संबंधित जानकारियां लेकर आए हैं। जिसके बारे में आपने सुना तो जरूर होगा। लेकिन आपने से अधिक लोग इस प्रमाण पत्र के बारे में अधिक जानकारी नहीं रखते होंगे। इस प्रमाण पत्र का नाम “बॉयलर अटेंडेंट सैटिफिकेट” है। 

आपने इसका नाम तो जरूर सुना होगा। लेकिन Boiler Attendant Certificate Kya Hota Hai यह कम जानते होगें। बॉयलर अटेंडेंट प्रमाण पत्र कितनी तरह के होते हैं? बॉयलर अटेंडेड प्रमाण पत्र की आवश्यकता कहां पड़ती है? बॉयलर अटेंडेंट प्रमाण पत्र के लिए पात्रता क्या है? इन सब की जानकारी अपने इस आर्टिकल में हम आप को संक्षिप्त रूप से देंगे। आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें और अगर आप भी एक अच्छे बॉयलर अटेंडेड प्रमाण पत्र को प्राप्त करके, बॉयलर अटेंडेंट की नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। आप हमारे इस आर्टिकल के साथ अंत तक बने रहें।

बॉयलर अटेंडेंट सर्टिफिकेट क्या होता है?

Boiler Attendant Certificate Kya Hota Hai

बॉयलर अटेंडेंट सर्टिफिकेट को समझने से पहले आपको बॉयलर को समझना होगा। बॉयलर एक ऐसा उपकरण है, जिसे हम हिंदी में भाष्प उपकरण भी कहते हैं। यह बॉयलर चारों तरफ से बंद लोहे की या स्टील की शीटों से बना होता है। जिसके अंदर स्टीम या गैस को एकत्रित किया जाता है। इस बॉयलर के अंदर तापमान बहुत अधिक डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। जिसे हम बॉयलर कहते हैं।

भारत के बॉयलर अधिनियम अनुसार वर्ष 1950 में यह कानून पारित किया गया था। कि भारत के अंदर छोटे बॉयलर को चलाने के लिए बॉयलर अटेंडेंट की आवश्यक है। इसके लिए निदेशालय बॉयलर परिचारकों का संचालन कर रहा है। जिसके तहत वह बॉयलर अटेंडेंट बनने के लिए परीक्षा लेगा और उस परीक्षा में सफल होने के बाद बॉयलर अटेंडेंट का सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। 

इस सर्टिफिकेट की मदद से कोई भी व्यक्ति बॉयलर अटेंडेंट की जॉब को प्राप्त कर सकता है। जोकि इंडस्ट्री एरिया में आसानी से इस सर्टिफिकेट की मदद से प्राप्त हो जाती है। इस तरह हम कह सकते हैं, कि बॉयलर अटेंडेंट एक प्रमाण पत्र होता है। जिसके अंतर्गत फर्स्ट क्लास बॉयलर अटेंडेंट प्रमाण पत्र और सेकंड क्लास बॉयलर अटेंडेड प्रमाण पत्र आता है।

फर्स्ट क्लास Boiler Attendant Certificate की जरूरत कहां पड़ती है

हम आपको बताना चाहते है, कि बॉयलर निर्देशालय परिचारक अधिनियम 2011 के अनुसार फर्स्ट क्लास बॉयलर अटेंडेड सर्टिफिकेट की जरूरत निम्नलिखित आवश्यकतों के अनुसार पड़ती है। जिसके बारे में हमने नीचे विस्तार से बताया है–

एक सिंगल बड़ा बॉयलर हो, वहां पर फर्स्ट क्लास बॉयलर प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। इसके साथ ही बैटरी से जुड़े हुए बॉयलर या छोटे-छोटे बॉयलर जो कि 30 मीटर दायरे के अंदर अलग-अलग स्थानों पर स्थित हो। इसके साथ ही उसके सतह का तापमान 1000 वर्ग मीटर से अधिक ना हो। तो ऐसे में फर्स्ट क्लास बॉयलर से सर्टिफिकेट की आवश्यकता होती है।

सेकंड क्लास Boiler Attendant Certificate की जरूरत कहां पड़ती है

सेकंड क्लास बॉयलर अटेंडेड सर्टिफिकेट की आवश्यकता भारतीय बॉयलर अधिनियम 2011 के अनुसार निम्नलिखित स्थानों पर पड़ती है। जिसके बारे में हमने नीचे विस्तार से बताया है–

किसी भी भाप पाईप के साथ एक सिंगल बॉयलर हो इसके अलावा कोई और भी बॉयलर ना हो। उस स्थिति में इस बॉयलर का तापमान सतह से 200 वर्ग मीटर से अधिक नहीं होना चाहिए। वहां पर सेकंड क्लास बॉयलर अटेंडेड सर्टिफिकेट की आवश्यकता होती है।

क्या Boiler Attendant Certificate का कोई एग्जाम होता है

बॉयलर अटेंडेंट प्रमाण पत्र पाने के लिए आपको बॉयलर निर्देशालय की तरफ से जारी की गई तिथियों के अनुसार परीक्षा देनी होती है। उस परीक्षाओं में अच्छे से उत्तीर्ण होने के बाद आपको बॉयलर अटेंडेंट का प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा। इस प्रमाण पत्र में आपको फर्स्ट क्लास बॉयलर अटेंडेंट प्रमाण पत्र और सेकंड क्लास बॉयलर अटेंडेड प्रमाण पत्र को आपकी एलिजिबिलिटी के अनुकूल जारी किया जाएगा। 

Boiler Attendant Certificate के लिए एग्जाम

हम आपको बताना चाहगे कि बॉयलर अटेंडेड प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आप एक साल में दो बार बॉयलर अटेंडेड प्रमाण पत्र की परीक्षा दे सकते हैं। इस परीक्षा समय की सारणी बॉयलर परिचारक के द्वारा जारी की जाती है। आपको उन परीक्षा तिथियों के तहत ही बॉयलर अटेंडेड की परीक्षा देनी होती है। उसके बाद आप बॉयलर सर्टिफिकेट को प्राप्त कर सकते हैं। 

फर्स्ट क्लास Boiler Attendant Certificate को प्राप्त करने की पात्रता

जो भी व्यक्ति प्रथम श्रेणी के बॉयलर अटेंडेंट प्रमाण पत्र को प्राप्त करना चाहता है। उसे निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होता है। उसके बाद ही वह प्रथम श्रेणी के बॉयलर प्रमाण पत्र को प्राप्त कर सकता है। जिसके बारे में हमने नीचे बताया है–

  • उमीदवार के पास सबसे पहले तो “सेकंड क्लास बॉयलर अटेंडेड” प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • इसके साथ ही 2 वर्ष के काम का अनुभव सेकंड क्लास बॉयलर अटेंडेंट सर्टिफिकेट के साथ होना चहिये। जिसका तापमान सतह 50 वर्ग से कम नहीं होना चाहिए।
  • इसके अलावा आवेदक ने 3 वर्ष तक सेकंड क्लास बॉयलर अटेंडेड के पद पर कार्य किया हो या ट्रेनिंग की हो। वह फर्स्ट क्लास बॉयलर अटेंडेंट सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई कर सकता है।
  • बॉयलर अटेंडेंट प्रमाण पत्र को प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार की आयु 20 वर्ष से कम नहीं होने चाहिए। 
  • अगर कोई दूसरे राज्य का व्यक्ति ब्वॉयलर अटेंडेंट प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई करना चाहता है। तो उसके पास बॉयलर निदेशालय की तरफ से एनओसी होना आवश्यक है।

सेकंड क्लास Boiler Attendant Certificate को प्राप्त करने की पात्रता

अगर आप सेकंड क्लास बॉयलर अटेंडेड प्रमाण पत्र को प्राप्त करना चाहते हैं। तो आपको निम्नलिखित पात्रता तो को पूरा करना होता है। उसके बाद ही आप सेकंड क्लास या द्वितीय श्रेणी बॉयलर अटेंडेड प्रमाण पत्र को प्राप्त कर सकते हैं। जिसके बारे में हमने नीचे बताया है।

  • उमीदवार के पास दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र होना चाहिए या बॉयलर अटेंडेड से संबंधित सक्षम प्रमाण पत्र होनी चाहिए। 
  • उम्मीदवार ने फायरमैन का कार्य किया हो या उसके सहायक के रूप में 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया हो। 
  • ऐसे व्यक्ति जिन्होंने 3 वर्ष तक स्टीम बॉयलर या स्टीम बॉयलर ऑपरेटर के रूप में या सहायक के रूप में कार्य किया हो या बॉयलर की मरम्मत की हो या ऐसी जगह पर कार्य किया हो, जहां पर बॉयलर का निर्माण होता है। वह सेकंड क्लास बॉयलर प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
  • आईटीआई करने वाले युवक जिन्होंने आईटीआई प्रमाण पत्र के बाद किसी भी इंडस्ट्री एरिया में स्टीम बॉयलर धार के रूप में 2 वर्ष तक कार्य करने के बाद अनुभव प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो।
  • सेकंड क्लास बॉयलर प्रमाण पत्र को प्राप्त करने के लिए आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।

Boiler Attendant Certificate एग्जाम देने के लिए दस्तावेज

जो भी व्यक्ति बॉयलर अटेंडेड प्रमाण पत्र की परीक्षा देना चाहते है। उन सब को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी, जिसका उल्लेख हम नीचे करेंगे,

  • उम्मीदवार के पास आधार कार्ड प्रमाण पत्र होना चाहिए। 
  • उम्मीदवार के पास शिक्षा से संबंधित प्रमाण पत्र की कॉपी अटेस्टेड होनी चाहिए।
  • खुद का पासपोर्ट साइज फोटो होना चाहिए साथ ही उन फोटो के पीछे खुद के हस्ताक्षर किए होने चाहिए।
  • बॉयलर एग्जाम देने के लिए भरे गए फॉर्म के साथ एक इनवॉल्व को भी अटैच करना होगा और इस खाली इनवॉल लिफाफे के ऊपर आपके घर का पता होना चाहिए और 5 रुपये का स्टैंप ड्यूटी भी लगा होना चाहिए।
  • इसके साथ ही फॉर्म के अंदर फर्स्ट क्लास या सेकंड क्लास प्रमाण पत्र के तहत एग्जाम देना है, उसकी जानकारी भी लिखी होनी चाहिए।
  • अगर उम्मीदवार पश्चिम बंगाल राज्य से बाहर का है। तो उसके पास संबंधित राज्य का एनओसी जारी प्रमाण पत्र होना चाहिए।

Boiler Attendant Certificate एग्जाम देने के लिए आवेदन शुल्क 

बॉयलर अटेंडेंट एग्जाम देने के लिए प्रथम श्रेणी और द्वितीय श्रेणी की परीक्षाओं के लिए आवेदन फीस किस प्रकार से रहेगी। उसके बारे में हमने नीचे बताया है–

  • प्रथम श्रेणी प्रमाण पत्र के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपये निर्धारित की गयी है।
  • द्वितीय श्रेणी प्रमाण पत्र के लिए परीक्षा शुल्क 300 रुपये रखी गयी है।

Boiler Attendant Certificate एग्जाम के लिए आवेदन

  • हम आपको बता दें कि भारत के अंदर ऐसी बहुत सी संस्थाएं है, जो बॉयलर अटेंडेंट के लिए एग्जाम लेती हैं। आपको इन संस्थाओं में जाकर अपने एलिजिबिलिटी के तहत आवेदन करना होता है। उसके बाद आपको एक एग्जाम प्रकिया से गुजरना होता है। जिसके बाद आपको बॉयलर अटेंडेड प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा। 
  • ऐसी ही एक संस्था कोलकाता राज्य में भी है, जो साल में 2 बार परीक्षा लेती है और उन परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के बाद बॉयलर अटेंडेंट का प्रमाण पत्र उम्मीदवार को दे देती है। इस तरह आप बॉयलर अटेंडेड प्रमाण पत्र को प्राप्त करने के लिए एग्जाम देने के लिए के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • आपको बॉयलर अटेंडेड परीक्षा देने के लिए एक फॉर्म को भरना होता है और यह फॉर्म आपको बॉयलर अटेंडेड परीक्षा देने वाली संस्थाओं से प्राप्त हो जाएगा। 
  • फिर आपको इस फॉर्म में मांगी की सारी जानकारियों का विवरण सही रूप से भरना होगा।
  • इसके साथ सभी दस्तावेज की कॉपी को फोटोस्टेट करवाकर अटैच कर देना है।
  • अब जिस संस्था के तहत आप बॉयलर अटेंडेंट की परीक्षा देने जा रहे हैं। उस संस्था में अपने डाक्यूमेंट्स को डाक पोस्ट द्वारा भेज देना है।
  • इस तरह आप बॉयलर अटेंडेंट सर्टिफिकेट को प्राप्त करने के लिए एग्जाम देने के लिए अपनी आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

Boiler Attendant की सैलेरी

आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दे की 2 क्लास बॉयलर अटेंडेंट की सैलेरी हर महीने 25 हजार रुपये से लेकर 30 हजार रुपये के बीच होती है। जबकि 1 क्लास बॉयलर अटेंडेंट की सैलेरी हर महीने 30 हजार रुपये से लेकर 35 हजार रुपये के बीच होती है।

FAQs

प्रश्न: Boiler Attendant Certificate का अर्थ क्या होता है?

उत्तर: बॉयलर अटेंडेंट एक प्रमाण पत्र होता है। जिसके अंतर्गत फर्स्ट क्लास बॉयलर अटेंडेंट प्रमाण पत्र और सेकंड क्लास बॉयलर अटेंडेड प्रमाण पत्र आता है।

प्रश्न: Boiler Attendant Certificate प्राप्त करने की शुल्क सीमा क्या है?

उत्तर: प्रथम श्रेणी प्रमाण पत्र के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपये निर्धारित की गयी है। और द्वितीय श्रेणी प्रमाण पत्र के लिए परीक्षा शुल्क 300 रुपये रखी गयी है।

प्रश्न: Boiler Attendant की सैलरी कितनी है?

उत्तर: 2 क्लास बॉयलर अटेंडेंट की सैलेरी हर महीने 25 हजार रुपये से लेकर 30 हजार रुपये के बीच होती है। जबकि 1 क्लास बॉयलर अटेंडेंट की सैलेरी हर महीने 30 हजार रुपये से लेकर 35 हजार रुपये के बीच होती है।