CGL Kya Hota Hai – CGL के लिए योग्यता, सैलेरी और आवेदन 

दोस्तों हर भारतीय युवा का एक सपना होता है कि वह सरकारी नौकरी को प्राप्त करें। इसके लिए वह भारत और राज्य स्तर पर हर तरह की परीक्षाएं देता है। जिसके बाद वह सरकारी नौकरी को पाने का पात्र माना जाता है। आज के अपने इस आर्टिकल में हम एक ऐसी ही परीक्षा से संबंधित आपको जानकारी से अवगत कराएंगे। जिसको करने के बाद आप सरकारी विभाग या फिर किसी मंत्रालय के तहत अच्छे पद पर नियुक्त होकर सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।

इस परीक्षा का नाम CGL है। CGL Kya Hota Hai, CGL परीक्षा के लिए योग्यता क्या है, CGL परीक्षा के लिए सिलेबस, CGL परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन, CGL Salary इत्यादि की जानकारी हम अपने इस आर्टिकल में आपको नीचे संक्षेप में वर्णन करेंगे। अगर आप भी CGL के तहत अच्छे पद के इच्छुक है तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

CGL Kya Hota Hai

CGL Kya Hota Hai (CGL In Hindi)

CGL एक प्रकार की परीक्षा होती है। जिसे SSC के अंतर्गत आयोजित किया जाता है। CGL का फुल फॉर्म Combined Graduate Level होता है। इस परीक्षा को पूरे भारत में करवाया जाता है। जिसमें सभी राज्य भी आते हैं। इस परीक्षा को करवाने का मुख्य बिंदु यह है कि जो भी भारत एवं राज्य के Group “A” और Group “B” स्तर के पद खाली हैं। 

उन सब के लिये एक संयुक्त परीक्षा ली जाए। ताकि आवेदक CGL परीक्षा को पास करके सरकारी नौकरियां पाने के पात्र बन जाएं। जिसके बाद उन्हें सरकारी संस्था, सरकारी विभाग, सरकारी मंत्रालय इत्यादि प्रकार के पदों पर नियुक्त किया जा सके। इसीलिए CGL की परीक्षा रखी जाती है। यह परीक्षा मुख्यतः चार Tier में ली जाती है। उसके बाद ही उन सब अभ्यार्थियों का चयन किया जाता है।

CGL परीक्षा के लिए योग्यता

CGL की परीक्षा देने के लिए अभ्यार्थियों को निम्नलिखित योग्यता को पूरा करना होता है। उसके बाद ही वह सब CGL के तहत CGL की परीक्षा दे सकते हैं। जिसके बारे में हमने नीचे बताया है–

  • CGL की परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थियों का मूल रूप से भारतीय होना अति आवश्यक है। तभी वह CGL की परीक्षा के लिए योग्य होंगे।
  • CGL की परीक्षा देने के लिए अभ्यार्थियों को ग्रेजुएट की डिग्री का होना आवश्यक है साथ ही कंप्यूटर में डिप्लोमा और अन्य किसी भी तरह की डिग्री का होना भी आवेदक को परीक्षा में फायदा कर सकती है। 

CGL के लिये आयु सीमा (Age Limit)

दोस्तों CGL की परीक्षा देने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष तक होनी चाहिए। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग जैसे कि ओबीसी, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, इत्यादि वर्ग की श्रेणी में आने वाले आवेदकों को 3 वर्ष से लेकर 5 वर्ष तक की अतिरिक्त छूट दी जाती है। इसके अलावा विकलांग श्रेणी में आने वाले आवेदको को उम्र में 10 वर्ष तक की छूट दी जाती है। 

CGL परीक्षा के लिए सिलेबस (Syllabus)

CGL परीक्षा देने के लिए अभ्यार्थियों को मुख्यता Four Tier सिलेबस से होकर गुजरना होता है। उसके बाद ही वह CGL की परीक्षा के पात्र माने जाते है। 

  • TIER – 1 में आवेदको से General Awareness, General Intelligence, English Comprehension, Quantitative Aptitude से संबंधित प्रश्न पूछे जाते है। जिसका करने का समय 1 घंटे तक रहेगा और इसमें कुल 100 प्रश्न होंगे। जिसके लिये 200 नंबर तक मिलेंगे।
  • TIER – 2 में General English, Quantitative Ability से संबंधित प्रश्न पूछे जाते है। जिन प्रश्नों को करने का समय 2 घंटे तक रहेगा। इस परीक्षा के तहत कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिनके नंबर उन्हें 400 तक दिए जाएंगे।
  • TIER – 3 में Hindi, English में किसी विषय पर निबंध या पत्र लिखना होता है। इस परीक्षा को देने का समय 1 घंटे तक होगा। यह परीक्षा लिखित रूप में देना होता है।
  • TIER – 4 में Typing, Computer से संबंधित जानकारी पूछी जाती है। यह चौथा टियर सिर्फ कुछ ही विशेष पोस्टों के लिए होती है। इसीलिए अभ्यार्थियों को टाइपिंग और कंप्यूटर से संबंधित जानकारी का भी होना जरूरी है। 

CGL परीक्षा देने के तहत नौकरियां 

CFL की परीक्षा पास करने के बाद आप निम्नलिखित नौकरियों के तहत नियुक्ति पा सकते हैं। जिसके बारे में हमने नीचे बताया है–

  • सहायक लेखापरीक्षा अधिकारी
  • केंद्रीय उत्पाद शुल्क निरीक्षक
  • उप निरीक्षक (सीबीआई)
  • आय कर निरीक्षक सहायक

CGL के लिए आवेदन हेतु दस्तावेज (Documents)

CGL की परीक्षा के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए। जिसके बारे में हमने नीचे बताया है–

  •  आवेदक का आधार कार्ड 
  • पैन कार्ड 
  • स्थाई निवासी प्रमाण पत्र 
  • जाति गण प्रमाण पत्र 
  • ईडब्ल्यूएस कोटे का प्रमाण पत्र 
  • ग्रेजुएट शिक्षा से संबंधित प्रमाण पत्र 
  • टाइपिंग प्रमाण पत्र 
  • कंप्यूटर प्रमाण पत्र या कोई भी अन्य कंप्यूटर डिप्लोमा प्रमाण पत्र 
  • आवेदक का खुद का पासपोर्ट साइज फोटो  
  • कागज के ऊपर किए गए हस्ताक्षर 
  • ईमेल आईडी 
  • चालू मोबाइल नंबर

CGL पद के तहत वेतनमाह (Salary)

CGL की परीक्षा पास करने के बाद आप अपनी योग्यता के अनुसार पद पर नियुक्त किए जाएंगे। CGL के तहत चुने गए कर्मचारियों की सैलरी लेवल-4 के पदों पर भर्ती पाने वाले अभ्यर्थियों का बेसिक-पे 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये तक होती है। 

जिसमें ग्रेड-पे 2400 रुपये होती है। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों द्वारा दी जाने वाली अन्य सरकारी भत्ता भी मौहिया कराया जाता है। इसलिए अगर आप भी इतना वेतन पाना चाहते हैं। तो आप CGL की परीक्षा देकर इतना वेतन पा सकते हैं।

CGL परीक्षा के लिए आवेदन

CGL परीक्षा के लिए आप ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जिसे हम नीचे विस्तारपूर्वक बताएंगे–

  • सबसे पहले आपको SSC की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आप SSC की वेबसाइट के होमपेज पर आ जाओगे। जहां पर आपको Registration Now का विकल्प दिखाई देगा। आपको इसपर क्लिक करना है। 
  • क्लिक करते ही आपको अपने चालू मोबाइल नंबर द्वारा वेरीफाई करके अपना रजिस्ट्रेशन कर लेना है। जिससे आपको आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  • अब आपको आईडी और पासवर्ड की मदद से खुद को SSC CGL की वेबसाइट पर लॉगिन करना है।
  • लॉगिन करते ही आपकी स्क्रीन पर आपको SSC CGL परीक्षा का फॉर्म दिखाई देगा। आपको उसके ऊपर क्लिक करके फॉर्म को ओपन करना है।
  • अब आपको इस फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारियों का विवरण सही रूप से भरना है साथ ही CGL से संबंधित सभी दस्तावेज को स्कैन करके ऑनलाइन के माध्यम से अपलोड कर देना है।
  • अब आपको पेमेंट का ऑप्शन दिखाई देगा। जिसमें आपको ऑनलाइन पेमेंट का भुगतान करना है।इसके बाद  नीचे दिखाई दे रहे सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। 
  • इस तरह आपका SSC CGL एप्लीकेशन का फॉर्म पूरी तरह से सबमिट हो जाएगा और आपको अपने द्वारा भरे गये फॉर्म की कॉपी को डाउनलोड करें उसका प्रिंटआउट निकालकर सेव रख लेना है।

CGL Kya Hota Hai निष्कर्ष:

दोस्तों, आज हमने इस आर्टिकल में CGL Kya Hota Hai, CGL परीक्षा के लिए योग्यता क्या है, CGL परीक्षा के लिए सिलेबस, CGL परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन, CGL Salary इत्यादि के बारे में समस्त जानकारी आपके समक्ष रखी। हम आशा करते है कि आपको यह आर्टिकल बहुत पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो कृपया इसे जरूर शेयर करे और अगर आपके मन में इस आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल या विचार है तो हमे नीचे comment करके आसानी से बता सकते है।

FAQs:

प्रश्न: CGL परीक्षा क्या है?

उत्तर: CGL एक प्रकार की परीक्षा होती है। जिसे SSC के अंतर्गत आयोजित किया जाता है।

प्रश्न: CGL का पूरा नाम क्या है?

उत्तर: CGL का फुल फॉर्म Combined Graduate Level होता है।

प्रश्न: CGL परीक्षा के तहत कौन कौन सी नौकरियों में नियुक्त किए जाते है?

उत्तर: CGL परीक्षा के तहत सहायक लेखापरीक्षा अधिकारी, केंद्रीय उत्पाद शुल्क निरीक्षक, आय कर निरीक्षक सहायक, उप निरीक्षक (सीबीआई) इत्यादि पदों पर आवश्यकतानुसार नियुक्त किया जा सकता है।