CGPA Score Kya Hota Hai – CGPA की गणना कैसे करें

दोस्तो आपने अक्सर देखा ही होगा कि स्कूलों में जब बच्चों को एक रिपोर्ट कार्ड दिया जाता है। जिसके ऊपर अंको का ग्रेड के रूप मे CGPA दिया जाता है। आखिर यह CGPA क्या है? ज्यादातर बच्चों के मन में यह सवाल पैदा होता है। लेकिन अधिकतर बच्चों को CGPA के बारे में जानकारी नहीं होती है। तो आज हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको CGPA के बारे में जानकारी देंगे।

CGPA Score Kya Hota Hai, CGPA का कैलकुलेटर कैसे निकालते है, CGPA को परसेंटेज में कैसे कन्वर्ट करते हैं इत्यादि इन सब की जानकारी अपने इस आर्टिकल में विस्तार में देने जा रहे हैं। आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

CGPA Score Kya Hota Hai - CGPA की गणना कैसे करें

CGPA Score Kya Hota Hai (CGPA Score In Hindi)

दोस्तो CGPA का पूरा नाम “Cumulative Grade Point Average” होता है। जो रिपोर्ट कार्ड के सभी ग्रेड प्वाइंटों को जोड़कर एक स्कोर एवरेज पॉइंट निकाल देता है। जिससे हम शॉर्टफार्म में CGPA कहते है।

उदाहरण के रूप में मान लो जैसे कि बच्चों को प्रत्येक पेपर के लिये 100 मार्क्स निर्धारित होते है। जिनमें प्रत्येक पेपर के अंक 100 मार्क्स के आधार पर ही दिए जाते हैं। इन सभी पेपरों के मार्क्स को जोड़कर परसेंटेज निकाली जाती है। उन परसेंटेज के प्वाइंटों के आधार पर स्कोरकार्ड तैयार किया जाता है। उनको ग्रेड प्वाइंट के साथ A, B, C, D, E के तहत मार्क्स दे दिए जाते हैं।

उन सब ग्रेड प्वाइंट्स को जोड़कर एक एवरेज पॉइंट दिया जाता है और परिणाम को घोषित कर दिया जाता है। इस एवरेज पॉइंट को ही CGPA कहते हैं।

CGPA का फुल फॉर्म (CGPA Full Form In Hindi)

CGPA को अंग्रेजी में Cumulative Grade Point Average और हिन्दी में “संचयी ग्रेड पॉइंट औसत” कहा जाता है। जो सभी पेपरों को मिलाकर एक निचोड़ के रूप में निकाला जाता है। ताकि बच्चों को उस ग्रेड प्वाइंट के हिसाब से या एंप्लाइज का स्तर उसके ग्रेड पॉइंट के हिसाब से एनुअल रिपोर्ट बनाकर अंका जाए।

CGPA का कैलकुलेटर कैसे निकालते है (CGPA Calculator)

दोस्तों CGPA का कैलकुलेट कैसे करें इन सब की जानकारी विस्तार में नीचे हम करेंगे, आप ध्यान पूर्वक देखें और अगर आप भी CGPA का कैलकुलेट निकालना नहीं जानते हैं, तो हमारे द्वारा की गई कैलकुलेशन के आधार पर CGPA का कैलकुलेशन निकाल सकते हैं।

उदाहरण से समझे तों जैसे कि एक छात्र के पांच विषय को मिलाकर दिये गए ग्रेड पॉइंट 45 है। तो यह स्थिति में माना जाता है कि 5 विषय के कुल ग्रेड प्वाइंट 45 बने है।

CGPA Score को निकालने का फार्मूला (CGPA Score Formula)

कुल ग्रेड प्वाइंट को 5 विषय से भाग कर देना है। उदाहरण से समझें तो

TOTAL SUBJECT GRADE POINT
MATHE9
HINDI8.5
ENGLISH 9.5
SCIENCE8.5
SOCIAL SCIENCE9.5

MATH + HINDI + ENGLISH + SCIENCE + SOCIAL SCIENCE = (9 + 8.5 + 9.5 + 8.5 + 9.5) = 45

TOTAL SUBJECT = 5
GRADE POINT = 45

GRADE POINT = (G.P)
TOTAL SUBJECT = (T.S)

G.P = 45
T.S = 5

CGPA = (G. P) ÷ (T. S)
CGPA = (45 ÷ 5) = 9 तो इस तरह CGPA = 9 निकलता है।

CGPA को परसेंटेज में कैसे कन्वर्ट करते है (CGPA Convert Into Percentage)

दोस्तों अभी तक आप CGPA स्कोर को निकालने का फार्मूला हमारे द्वारा बताये गए स्टेप्स से पूरी तरह से समझ गए होंगे। अब हम आपको CGPA को परसेंटेज में कैसे कन्वर्ट करते हैं? इसके बारे में निचे विस्तार से बताते है।
दोस्तों अगर CGPA की परसेंटेज को निकालना है तो सीधे तौर पर CGPA स्कोर को आप 9.5 से गुणा कर दे।

उदाहरण से समझे जैसे कि ऊपर निकाला गया CGPA = 9 है। तो उस लिहाज से CGPA स्कोर का परसेंटेज
(CGPA × 9.5)
(9 × 9.5) = 85.5 परसेंटेज बनता है।

इसका मतलब हुआ कि 85.5 परसेंटेज मार्क्स 5 विषय को मिलाकर आए हैं।

CGPA का इस्तेमाल कैसे होता है (CGPA Usese)

दोस्तों आज के दौर में CGPA सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है। रिपोर्ट कार्ड पर किसी भी तरह का कोई भी अंक नहीं लिखा जाता है। वहां पर हर विषय के आगे सिर्फ ग्रेड प्वाइंट लिखे जाते है। CGPA इस्तेमाल दुनिया भर में हर स्कूल और कॉलेज में किया जाता है।

अब धीरे-धीरे इस सिस्टम को डिजिटल रूप में ऑफिस में काम करने वाले वर्कर के ऊपर भी इस्तेमाल किया जा रहा है। वहां पर भी उनके काबिल के हिसाब से ग्रेड प्वाइंट देकर सालाना CGPA के तहत एक एवरेज पॉइंट दिया जाता है और उस हिसाब से ही उसके काम का आकलन किया जाता है।

CGPA Score Kya Hota Hai निष्कर्ष:

दोस्तों, आज हमने इस आर्टिकल में CGPA Score Kya Hota Hai, CGPA का कैलकुलेटर कैसे निकालते है, CGPA को परसेंटेज में कैसे कन्वर्ट करते हैं इत्यादि के बारे में समस्त जानकारी आपके समक्ष रखी। हम आशा करते है कि आपको यह आर्टिकल बहुत पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो कृपया इसे जरूर शेयर करे और अगर आपके मन में इस आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल या विचार है तो हमे नीचे comment करके आसानी से बता सकते है।

FAQs:

प्रश्न: CGPA स्कोर क्या है?

उत्तर: जो रिपोर्ट कार्ड के सभी ग्रेड प्वाइंटों को जोड़कर एक स्कोर एवरेज पॉइंट निकाल देता है। जिससे हम शॉर्टफार्म में CGPA कहते है।

प्रश्न: CGPA का फुल फॉर्म क्या है?

उत्तर: CGPA को अंग्रेजी में Cumulative Grade Point Average और हिन्दी में “संचयी ग्रेड पॉइंट औसत” कहा जाता है।

प्रश्न: CGPA की गणना कैसे की जाती है?

उत्तर: CGPA की गणना, मिलने वाले विषयों के कुल ग्रेड प्वाइंट को विषयों की संख्या से भाग दे कर CGPA की गणना की जाती है।

1 thought on “CGPA Score Kya Hota Hai – CGPA की गणना कैसे करें”

  1. मेरे सर्टिफिकेट में marks दिए है वो नही बताया है कि कितने में से diya है अब मेरको smjh नही आरा मेरे rslut में ऐसा तो कही पर nhi लिखवा जैसे अपने grade point btaya mere( hindi 59 marks) (sanskrit 52 marks) (math 51 ) (science 64 Mark’s ) (social science 70 marks ) (English 42 marks ) mera present nikal kr please mujhe email mr dijiye ya solution bta dijiye

Comments are closed.