चाय सेठ की फ्रेंचाइजी कैसे ले | Chaai Seth Franchise In Hindi

चाय सेठ की फ्रेंचाइजी कैसे ले (How To Get Chaai Seth Franchise In Hindi),  आवश्यक जगह, कुल लागत, आवेदन, फायदे, लाभ (Area Space, Investment Cost, Apply, Advantage, Profit Margin), MBA Chai Wala Ki Franchise Kaise Le, How To Apply For Chaai Seth Franchise)

अगर सबसे ज्यादा चाय पीने वाले देश की बात करे तो भारत एक मात्र ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा चाय पिया जाता है। भारत में चाय का कोई निश्चित समय नहीं होता है जब मन किया या फिर जब भी घर में कोई मेहमान आता है तो उसकी मेहमान नवाजी एक कप चाय से ही होती है।  ऐसे में देखा जाय तो भारत चाय का बहुत बड़ा मार्केट है और इसी मार्केट को बखूबी समझा चाय सेठ ने।  जो की एक चाय बेचने वाला ब्रांड है।

अगर आप भी चाय के व्यवसाय की तरफ देख रहे है या अपने चाय के बिजनेस को और बड़ा करना चाहते है तो चाय सेठ के साथ इनकी फ्रेंचाइजी लेकर आप इनसे जुड़ सकते है। जो की आपके लिए एक अच्छा मौका है।

तो चलिए जानते है चाय सेठ की फ्रेंचाइजी कैसे ले, आवश्यक जगह, कुल लागत, आवेदन, फायदे और इस फ्रेंचाइजी से कितना लाभ आपको प्राप्त होगा इसकी पूरी जानकारी आज हम इस लेख के माध्यम से देने जा रहे है। इसलिए इसे अंतिम तक पूरा अवश्य पढ़े।

चाय सेठ की फ्रेंचाइजी कैसे ले

चाय सेठ की फ्रेंचाइजी क्या है (What Is Chaai Seth Franchise)

चाय सेठ एक भारतीय चाय और स्नैक्स ब्रांड है। यह कंपनी 20 से अधिक किस्मों की चाय को परोसती है। चाय सेठ की शुरुआत 2018 में दिल्ली से हुई थी जिसके संस्थापक अर्पित राज है। अर्पित राज तीन ब्रांड्स के मालिक भी है, ब्रैक्टबर्ड फूड एंड बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड, A2Z Medical, Wynswell global business Services.

अर्पित राज पटना के रहने वाले उच्च-मध्यम वर्गीय परिवार से है। चाय सेठ का विचार उनके मन में 2015 से आया, जब वो 2015 में शिलांग से स्नातक की पढ़ाई कर रहे थे। तब उन्होंने दिल्ली में इसे और विस्तार से समझने के लिए एक खाद्य उद्योग स्टार्ट-अप के साथ 2.5 साल काम भी किया। वो अपने बिजनेस को एक अच्छा शुरुआत देना चाहते थे इसलिए उन्होंने चाय के व्यवसाय को ज्यादा अच्छा समझा क्योंकि भारत में चाय सबसे ज्यादा पिया जाने वाला पेय पदार्थ है।

अर्पित ने 2019 में अपनी पढ़ाई छोड़ दी और पूरी तरह चाय सेठ के लिए काम करना शुरू कर दिया। महज 70 हजार के निवेश पर इन्होंने पहले आउटलेट की शुरुवात की और काफी तेजी से इसका प्रचार विस्तार किया और अपने नेटवर्क को बढ़ाना शुरू कर दिया था।  केवल 10-11 महीनों के भीतर ये कई ग्राहकों से जुड़े और 5 आउटलेट इन्होंने खोले और अच्छा खासा अपना राजस्व स्थापित किया।

Chaai Seth में चाय के अतरिक्त पकौड़ा, स्नेक्स, मोजोटो और भी अन्य भी अपने ग्राहकों को उपलब्ध करवाता है। ग्रिल इन अपने नेटवर्क को तेजी से बढ़ा रहा है और इसके लिए वो अपने कस्टमर को फ्रेंचाइजी प्रदान कर रहा है। जिससे की उसकी कंपनी का विस्तार पूरे भारत में हो जाए।   पूरे भारत में 47 से अधिक इनके आउटलेट्स है। इसके अतरिक्त दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भी इनके कुछ आउटलेट हैं और उनमें से कुछ नागपुर, महाराष्ट्र में भी खुलने वाले है।

चाय सेठ फ्रेंचाइजी के मॉडल (Models Of Chaai Seth Franchise)

चाय सेठ कंपनी 20 से अधिक किस्मों की चाय के साथ स्नैक्स और पकौड़ा भी परोसती है। इस कंपनी की फ्रेंचाइजी की सबसे खास बात ये है की इसकी फ्रेंचाइजी में लगने वाला लागत बहुत ही कम निवेश में प्राप्त किया जा सकता है। अगर आप भी चाय सेठ की फ्रेंचाइजी लेना चाहते है और खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो यह आपके लिए बहुत ही लाभप्रद साबित होने वाला है। क्योंकि चाय सेठ तीन तरह के मॉडल की फ्रेंचाइजी देती है। जो इस प्रकार है–

1) कियोस्क मॉडल
2) कैफे मॉडल
3) प्रीमियम मॉडल

चाय सेठ की फ्रेंचाइजी के लिए आवश्यक जगह (Required Space)

चाय सेठ तीन प्रकार के मॉडल की फ्रेंचाइजी प्रदान करती है। इसलिए इसको खोलने के लिए आपको पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि आप तीनों फ्रेंचाइजी मॉडलों में से किस मॉडल का चयन करते है क्योंकि तीनों की जगह की क्षमता अलग अलग है।

कियोस्क मॉडल के लिए आवश्यक जगह

कियोस्क मॉडल की फ्रेंचाइजी को खोलने के लिए आपको 60 से 120 स्क्वायर फीट जगह की आवश्यकता पड़ती है। जिसमे इंटीरियर और उपकरण के लिए भी जगह शामिल है।

कैफे मॉडल के लिए आवश्यक जगह

कैफे मॉडल की फ्रेंचाइजी को खोलने के लिए आपको 120 से 240 स्क्वायर फीट जगह की आवश्यकता पड़ती है। जिसमे इंटीरियर और उपकरण के लिए भी जगह शामिल है।

प्रीमियम मॉडल के लिए आवश्यक जगह

प्रीमियम मॉडल की फ्रेंचाइजी को खोलने के लिए आपको 240 से 350 स्क्वायर फीट जगह की आवश्यकता पड़ती है। जिसमे इंटीरियर और उपकरण के लिए भी जगह शामिल है।

चाय सेठ की फ्रेंचाइजी में लगने वाली कुल लागत (Total Invesment)

किसी भी फ्रेंचाइजी को शुरू करने के लिए उसमे लगने वाले लागत की जानकारी का होना बहुत जरूरी होता है। जिससे कोई भी आवेदक फ्रेंचाइजी लेने से पहले उसमे विचार कर सके कि यह फ्रेंचाइजी उसके शहर के अनुसार कितना लाभप्रद साबित हो सकता है?

चाय सेठ की फ्रेंचाइजी में लगने वाले कुल लागत की बात करे तो इस फ्रेंचाइजी के तीन प्रकार है और तीनों की लागत एक दूसरे से अलग अलग है। जो इस प्रकार है–

कियोस्क मॉडल के लिए कुल लागत

कियोस्क मॉडल के फ्रेंचाइजी को लेने के लिए आपको कुल लागत लगभग 6 से 7 लाख रुपए लगाने की आवश्यकता पड़ती है। जहां आपको कंपनी को 2.5 लाख रुपए भी देने होगे जो इसकी फ्रेंचाइजी फीस होती है। इंटीरियर और उपकरण के लिए भी इस मॉडल में लगाने की आवश्यकता पड़ सकती है। लेकिन यह पूरी तरह आपके एरिया पर निर्भर करता है कि आपका एरिया कितना बड़ा है। इसके साथ साथ आपको फ्रेंचाइजी द्वारा ग्रिल इन को रॉयल्टी शुल्क वार्षिक बिक्री का 3% देना होगा।

कैफे मॉडल के लिए कुल लागत

कैफे मॉडल के फ्रेंचाइजी को लेने के लिए आपको कुल लागत लगभग 9 से 10 लाख रुपए लगाने की आवश्यकता पड़ती है। जहां आपको कंपनी को 3.5 लाख रुपए भी देने होगे जो इसकी फ्रेंचाइजी फीस होती है। इंटीरियर और उपकरण के लिए भी इस मॉडल में लगाने की आवश्यकता पड़ सकती है। लेकिन यह पूरी तरह आपके एरिया पर निर्भर करता है कि आपका एरिया कितना बड़ा है। इसके साथ साथ आपको फ्रेंचाइजी द्वारा ग्रिल इन को रॉयल्टी शुल्क वार्षिक बिक्री का 3% देना होगा।

प्रीमियम मॉडल के लिए कुल लागत

प्रीमियम मॉडल के फ्रेंचाइजी को लेने के लिए आपको कुल लागत लगभग 14 से 15 लाख रुपए लगाने की आवश्यकता पड़ती है। जहां आपको कंपनी को 4.5 लाख रुपए भी देने होगे जो इसकी फ्रेंचाइजी फीस होती है। इंटीरियर और उपकरण के लिए भी इस मॉडल में लगाने की आवश्यकता पड़ सकती है। लेकिन यह पूरी तरह आपके एरिया पर निर्भर करता है कि आपका एरिया कितना बड़ा है। इसके साथ साथ आपको फ्रेंचाइजी द्वारा ग्रिल इन को रॉयल्टी शुल्क वार्षिक बिक्री का 3% देना होगा।

चाय सेठ की फ्रेंचाइजी कैसे ले (How To Get Chaai Seth Franchise – Registration Process)

चाय सेठ की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आप आवेदन कर सकते है जिसकी प्रक्रिया बहुत ही आसान है। सबसे पहले आपको इनके ऑफिशियल वेबसाइट chaaiseth.com में जाना होगा। अब इसमें आपको सबसे ऊपर फ्रेंचाइजी का ऑप्शन दिख जायेगा उस पर क्लिक करने पर आपको एक मोबाइल नंबर शो करेगा। जिससे आप Chaai Seth के कंपनी वालो को कॉन्टेक्ट कर फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कर सकते है। फ्रेंचाइजी के लिए आप +919667869451 में WhatsApp से भी कॉन्टेक्ट या मैसेज कर सकते है।

चाय सेठ की फ्रेंचाइजी में होने वाला लाभ (Profit Margin)

चाय सेठ की फ्रेंचाइजी में अगर लाभ की बात करें तो यह कंपनी बहुत ही अच्छा प्रॉफिट मार्जिन देती है। यह और फ्रेंचाइजी से ज्यादा अच्छा रिटर्न आपको देती है। हमने  आपको पहले भी बताया है कि Chaai Seth कंपनी तीन तरह के मॉडल पर काम करती है। जो तीनों मॉडल यानी कियोस्क, कैफे और प्रीमियम की यदि प्रॉफिट मार्जिन की  बात करे तो तीनों मॉडल में 25 से 30 प्रतिशत तक प्रॉमिट मार्जिन इस फ्रेंचाइजी द्वारा प्राप्त होता है।

इसके अलावा इस कंपनी में कोई नुकसान नहीं होता है। यह काफी अच्छा चलने वाला व्यवसाय है। इस फ्रेंचाइजी में जितना भी खर्च होता है उसे आप इस फ्रेंचाइजी के द्वारा 1 से 1.5 साल में दुबारा कमा सकते है।

चाय सेठ की फ्रेंचाइजी के बेनिफिट (Advantage Of Chaai Seth Franchise)

कोई भी फ्रेंचाइजी देने वाली कंपनी अपने ग्राहकों को बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान करती है। अगर बात करे चाय सेठ की फ्रेंचाइजी की तो यह भी अपने फ्रेंचाइजी कस्टमर को सभी तरह के लाभ से अवगत करवाती है। तो चलिए जानते है चाय सेठ की फ्रेंचाइजी के बेनिफिट जो निम्नलिखित है–

  • यह फ्रेंचाइजी चाय कैफे का है और यह एक ब्रांड है तो इसमें पहले दिन से ही ज्यादा कस्टमर आते है।
  • चाय सेठ मार्केट के जरूरत के अनुसार अपने को ढलता है और अपने प्रोडक्ट को हमेशा अपडेट करता रहता है।
  • इस फ्रेंचाइजी की खास बात और भी है यह आपकी हर संभव मदद और सपोर्ट करती है और समय समय पे आपका मार्गदर्शक भी करती रहती है।
  • चाय सेठ की सपोर्ट टीम आपके स्टोर को सेटअप करने में भी आपका पूरा सहयोग करती है।
  • चाय सेठ आपके फ्रेंचाइजी के लिए एक अच्छे लोकेशन में आपके स्टोर को ढूंढने में आपकी पूरी मदद करती है।
  • आप अपने स्टोर को किस तरह अच्छे ढंग से उसे चला पाएं इसके लिए वो आपको यानी फ्रेंचाइजी के मालिक को और साथ ही उस फ्रेंचाइजी में काम कर रहे कर्मचारियों को वो पूरी ट्रेनिंग प्रदान करती है।

चाय सेठ कॉन्टेक्ट एड्रेस (Contact Address)

इस फ्रेंचाइजी के लिए आप यहां से इस कंपनी से कॉन्टेक्ट भी कर सकते है। नीचे फुल एड्रेस और नंबर दिया गया है।

Mobile Number: +919667869451
C33, 4th Floor, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase 1 , New Delhi -91

इन्हें भी पढ़ें;

मोंगिनिस केक शॉप की फ्रेंचाइजी कैसे ले?

चाय सेठ की फ्रेंचाइजी कैसे ले FAQs

Q. चाय सेठ की फ्रेंचाइजी लेने में कितना खर्च लगता है?

Ans. चाय सेठ तीन प्रकार की फ्रेंचाइजी प्रदान करती है। पहले मॉडल के लिए कुल लागत 6 से 7 लाख रुपए, दूसरे मॉडल के लिए कुल लागत 9 से 10 लाख रुपए और तीसरे मॉडल के लिए कुल लागत 14 से 15 रुपए आपको खर्च करने पडते है।

Q. चाय सेठ की फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कैसे करे?

Ans. आप चाय सेठ की ऑफिशियल वेबसाइट में जाकर फ्रेंचाइजी पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद आप नीचे दिए हुए मोबाइल नंबर पर कॉन्टेक्ट कर फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कर सकते है।

Q. चाय सेठ की फ्रेंचाइजी में कितनी कमाई होती है?

Ans. यह कंपनी 25 से 30 प्रतिशत प्रॉफिट मार्जिन प्रदान करनी है।