Dak Karmyogi Kya Hai – Dak Karmyogi Portal Ka Uddeshy Kya Hai

Dak Karmyogi Kya Hai, डाक कर्मयोगी पोर्टल क्या है,  डाक कर्मयोगी रजिस्ट्रेशन 2022, डाक कर्मयोगी साइन अप, डाक कर्मयोगी ई लर्निंग पोर्टल, Dak Karmyogi Portal In Hindi,

संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान तथा केंद्रीय संचार, रेल, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव जी के द्वारा डाक कर्मयोगी ई-लर्निंग पोर्टल को लांच किया गया। इस पोर्टल के माध्यम से डाक विभाग के लगभग 4 लाख कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान करना है। इस पोर्टल की सहायता से भारतीय डाक कर्मचारियों की सेवाओं में दक्षता को लाना और एक आम कर्मचारी से एक कर्मयोगी में बदला जाना है।

कुछ दशक पहले डाक विभाग के भविष्य को लेकर एक चिंता जाहिर करते हुए एक बात कही गई थी और इसे एक प्रश्न चिन्ह भी लग गया था कि कूरियर, ई-मेल और व्हाटसअप के जमाने में भारतीय डाक विभाग का भविष्य क्या होगा? लेकिन फिर पीएम नरेंद्र मोदी के सत्ता में यानी 2014 में आते ही इस परिस्थितियां को बदला।

बाद में डीबीटी की 40 योजनाओं की डिलीवरी डाक विभाग के माध्यम से की जाने लगी और साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी का ये भी विजन था कि डाक घर को बैंको में बदला जाए। आम बैंको का दूर दराज क्षेत्रों तक पहुंच पाना मुश्किल था। लेकिन इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) दूर दराज क्षेत्रों में पहुंच चुकी है। ऑनलाइन ई-लर्निंग पोर्टल के माध्यम से आसानी लॉगिन कर डाक कर्मयोगी प्रशिक्षण ई-लर्निंग के लिए शामिल हो सकते है।

इच्छुक और योग्य आवेदक Dakkarmayogi.gov.in पर अपना पंजीकरण यानी रजिस्ट्रेशन आसानी से कर सकते हैं। तो चलिए जानते है कि डाक कर्मयोगी क्या है (Dak Karmyogi Kya Hai), डाक कर्मयोगी पोर्टल का उद्देश्य
(Dak Karmyogi Portal Ka Uddeshy Kya Hai), पात्रता मानदंड, डाक कर्मयोगी पोर्टल रजिस्ट्रेशन 2022, आवश्यक दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन
इत्यादि के बारे में इस लेख के माध्यम से पूरी जानकारी जानेंगे। अतः इस लेख को अंतिम तक पूरा अवश्य पढ़े।

Dak Karmyogi Kya Hai - Dak Karmyogi Portal Ka Uddeshy Kya Hai

Dak Karmyogi Kya Hai (डाक कर्मयोगी क्या है)

डाक कर्मयोगी, डाकघर विभाग के माध्यम से शुरू की गई एक ऑनलाइन ई-लर्निंग पोर्टल है। डाक कर्मयोगी एक एंटरएक्टिव बहुभाषी पोर्टल है। इस पोर्टल को 12 भाषाओं में क्रिएट किया गया है। डाक कर्मयोगी इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद ही सभी तरह के प्रशिक्षण ई-लर्निंग के लिए शामिल हो सकते है। भारत में भी अब सरकार सभी क्षेत्र को डिजिटलाइजेशन की और ले जा रही है।

ऐसे में ई-लर्निंग पोर्टल की मदद से डाक विभाग के सरकारी कर्मचारियों और ग्रामीण डाक सेवकों को प्रशिक्षण देने और उनकी योग्यता में और भी सुधार लाने की दिशा में काम किया जा रहा है। इस पोर्टल को मिशन कर्मयोगी की परिकल्पना के आधार पर इन-हाउस बनाया गया है। प्रशिक्षण देने और उनकी योग्यता में सुधार के लिए ऑनलाइन ई-लर्निंग पोर्टल पर ग्रामीण डाक सेवकों को सेल्फ लर्निंग वीडियो ऑनलाइन और मिश्रित परिसर मोड में आसानी से प्राप्त हो जायेगे।

इन वीडियो के माध्यम से ग्रामीण डाक सेवक सेवाओं को और भी बेहतर ढंग से प्रस्तुत करने के नए नए तरीकों के बारे में जानेंगे और सीखेगे। इससे प्राप्त जानकारी और सीख के लिए इनको प्रत्येक मॉड्यूल के लिए प्रमाणपत्र भी दिए जायेंगे।

Dak Karmyogi 2022 का संक्षिप्त विवरण

पोर्टल का नामडाक कर्मयोगी पोर्टल
लॉन्च किया गयाभारत सरकार
लाभार्थिविभागीय कर्मचारियों और डाक कर्मचारियों
पंजीकरण का तरीकाऑनलाइन
श्रेणीसरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटDakkarmayogi.gov.in

Dak Karmyogi Portal Ka Uddeshy Kya Hai (डाक कर्मयोगी पोर्टल का उद्देश्य)

डाक कर्मयोगी पोर्टल पीएम नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना मिशन कर्मयोगी से जुड़ा हुआ है। ‘ डाक कर्मयोगी पोर्टल’ को विभागीय कर्मचारियों और डाक कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने हेतु 28 जून 2022 को लॉन्च किया गया। डाक कर्मयोगी पोर्टल का उद्देश्य यह है कि डाक विभाग के विभागीय कर्मचारियों और ग्रामीण डाक सेवकों की योग्यता का निर्माण करना है।

इसके साथ साथ इस पोर्टल की मदद से डाक सेवकों को विभागीय प्रशिक्षण इकाइयों में ऑनलाइन के साथ-साथ ऑनसाइट प्रशिक्षण की सुविधा भी प्रदान करता है। इस समय डाक विभाग में 1,65,873 विभागीय कर्मचारी और 2,40,478 ग्रामीण डाक सेवक का कार्यबल है। इस पोर्टल का यह भी उद्देश्य है कि विभागीय कर्मचारी और ग्रामीण डाक सेवक के कार्यबल को लगातार प्रशिक्षण के जरिए उनके योग्यता को और भी विस्तार करना है।

Dak Karmyogi पात्रता मानदंड

यदि कोई विभागीय कर्मचारी या ग्रामीण डाक सेवक, डाक कर्मयोगी पोर्टल रजिस्ट्रेशन 2022 के लिए आवेदन करना चाहता है तो आपको इसके लिए कुछ पात्रता की आवश्यकता होती है जो निम्नलिखित है:–

इस पोर्टल में आवेदन करने के लिए आपको भारत का स्थायी नागरिक होना चाहिए।

डाक कर्मयोगी पोर्टल में केवल विभागीय कर्मचारी या ग्रामीण डाक सेवक ही आवेदन कर सकते है।

Dak Karmyogi रजिस्ट्रेशन 2022

‘डाक कर्मयोगी पोर्टल’ को विभागीय कर्मचारियों और डाक कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने हेतु 28 जून 2022 को लॉन्च किया गया। ‘डाक कर्मयोगी पोर्टल’ एक ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म है। डाक कर्मयोगी पोर्टल रजिस्ट्रेशन 2022 के बाद ही डाक कर्मयोगी प्रशिक्षण के लिए ई-लर्निंग में हिस्सा ले सकते हैं। इस पोर्टल में आवेदन के लिए लॉगिन साइन अप प्रक्रिया को आसानी से पूरा कर सकते साइन अप के बाद आप इसमें लॉगिन कर आवेदन की प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप पूरा कर सकते है।

डाक कर्मयोगी पोर्टल पीएम नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना मिशन कर्मयोगी से जुड़ा हुआ है। इस पोर्टल को डिजिटल इंडिया मिशन के तहत लांच किया गया है। ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म की सहायता से सरकारी कर्मचारी या डाक सेवक ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त कर पाएंगे और साथ ही अपने कौशल को और बेहतर बनाने में सक्षम हो पाएंगे।

Dak Karmyogi Portal आवश्यक दस्तावेज

अगर कोई विभागीय कर्मचारी या ग्रामीण डाक सेवक, डाक कर्मयोगी पोर्टल रजिस्ट्रेशन 2022 के लिए आवेदन करना चाहता है तो आवेदन के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज की जरूरत है जो निम्न है:–

  • आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि)
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • अधिवास प्रमाणपत्र
  • आवासीय प्रमाण
  • कार्यालय आईडी कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Dak Karmyogi ऑनलाइन आवेदन

डाक कर्मयोगी हेतु इस पोर्टल में किसी भी सुविधा का लाभ लेने के लिए आपको इसके लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। तभी आप इसका लाभ या प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेगे। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन है। Dak Karmyogi Portal में ऑनलाइन आवेदन के लिए कुछ स्टेप्स है जिन्हे फॉलो कर आप इसमें आसानी से रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे। जो की निम्न है:–

  • सबसे पहले डाक कर्मयोगी के आधिकारिक वेबसाइट Dakkarmayogi.gov.in पर आना है।
  • अब आपके सामने डाक कर्मयोगी का होमपेज खुल के आ जायेगा। अब आपको साइन अप करना होगा। साइन अप के लिए साइन अप के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर सामने आ जाएगा। अब जो भी डाक भाई या आवेदक आवेदन करना चाहता है वो अपनी कर्मचारी आईडी, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर के साथ इस फॉर्म को अच्छे से भर देना है।
  • इसके साथ साथ नियम और शर्तों को पढ़ लेना है और इस पर सही का मार्क लगा कर उसे स्वीकार करते हुए फॉर्म को भर देना है।
  • मोबाइल नंबर डालते ही आपको एक वन टाइम पासवर्ड या ओटीपी मांगा जाएगा।
  • ओटीपी देने के बाद यह वेरिफाई हो जायेगा।
  • अब इसके आप रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी तरह पूर्ण कर पाएंगे।
  • साथ ही साइनअप की प्रक्रिया भी पूर्ण हो जायेगी।
  • जब आवेदन पत्र सफलतापूर्वक पंजीकृत हो जाएगी तो आपको एसएमएस या ईमेल द्वारा इसकी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

Dak Karmyogi Portal Login

डाक कर्मयोगी में लॉगिन के लिए पहले से एक बार साइनअप की प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा। तभी आप इस पोर्टल में लॉगिन कर पाएंगे।

  • लॉगिन के लिए आपको सबसे पहले डाक कर्मयोगी के आधिकारिक वेबसाइट Dakkarmayogi.gov.in पर आना होगा।
  • अब आपके सामने होमपेज खुल के आ जायेगा। अब आपको साइन-इन के विकल्प को चुनना होगा।
  • इसके लिए आपको साइन-इन पर क्लिक कर देना है।
  • साइन-इन पर क्लिक करने के बाद वहां आपको कर्मचारी आईडी और पासवर्ड पूछा जायेगा। जब आपने साइनअप किया था तो आपको आईडी और पासवर्ड वहां से प्राप्त हुआ होगा।
  • उसी आईडी और पासवर्ड को यहां डाल कर साइन-इन पर क्लिक कर देना है।
  • लॉगिन की प्रक्रिया इस प्रकार पूर्ण हुई।
  • अब इस प्रकार आप यहां से आसानी से लॉगिन कर सकते है।

इसे भी पढ़े: एट्रोसिटी एक्ट क्या है | Atrocity Act In Hindi

इसे भी पढ़े: आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन आवेदन

इसे भी पढ़े: डीबीटीएल फंड क्या है | डीबीटीएल फंड के क्या लाभ है

इसे भी पढ़े: जन समर्थ क्या है | जन समर्थ पोर्टल के लाभ 2022

Dak Karmyogi Kya Hai निष्कर्ष:

दोस्तों, आज हमने इस आर्टिकल में डाक कर्मयोगी क्या है (Dak Karmyogi Kya Hai), डाक कर्मयोगी पोर्टल का उद्देश्य (Dak Karmyogi Portal Ka Uddeshy Kya Hai), पात्रता मानदंड, डाक कर्मयोगी पोर्टल रजिस्ट्रेशन 2022, आवश्यक दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन इत्यादि के बारे में समस्त जानकारी आपके समक्ष रखी। हम आशा करते है कि आपको यह आर्टिकल बहुत पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो कृपया इसे जरूर शेयर करे और अगर आपके मन में इस आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल या विचार है तो हमे नीचे comment करके आसानी से बता सकते है।

FAQs

प्रश्न: डाक कर्मयोगी पोर्टल क्या है?

उत्तर: डाक कर्मयोगी, डाकघर विभाग के माध्यम से शुरू की गई एक ऑनलाइन ई-लर्निंग पोर्टल है। डाक कर्मयोगी एक एंटरएक्टिव बहुभाषी पोर्टल है। इस पोर्टल को 12 भाषाओं में क्रिएट किया गया है। डाक कर्मयोगी इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद ही सभी तरह के प्रशिक्षण ई-लर्निंग के लिए शामिल हो सकते है।

प्रश्न: डाक कर्मयोगी पोर्टल का उद्देश्य क्या है?

उत्तर: विभागीय कर्मचारी और ग्रामीण डाक सेवक के कार्यबल को लगातार प्रशिक्षण के जरिए उनके योग्यता को और भी विस्तार करना है।

प्रश्न: डाक कर्मयोगी पोर्टल में पंजीकृत करने के लिए कौन कौन दस्तावेज चाहिए?

उत्तर: आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि), मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, 10वीं की मार्कशीट, 12वीं की मार्कशीट, अधिवास प्रमाणपत्र, आवासीय प्रमाण, कार्यालय आईडी कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो।