काके दी हट्टी रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी कैसे ले | Kake Di Hatti Restaurant Franchise In Hindi

काके दी हट्टी रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी कैसे ले? (How To Get Kake Di Hatti Restaurant Franchise In Hindi) कुल लागत, आवश्यक जगह, आवेदन, लाभ ( Total Investment, Eligibility Criteria, Apply, Required Space, Profit)

अगर आप अपना खुद का रेस्टोरेंट खोल कर इसका खासा व्यवसाय शुरू करना चाहते है और उसे बड़ा ब्रांड या कंपनी के रूप में देखना चाहते है तो आपके लिए यह एक अच्छा मौका है। क्योंकि काके दी हट्टी आपको दे रहा है एक ऐसी फ्रेंचाइजी जिसको लेकर आप खुद का फास्ट फूड रेस्टोरेंट का व्यवसाय आसानी से खोल सकते है।

आज के दौर में लोग पार्टी हो या फैमिली के लंच, डिनर, ब्रेकफास्ट या फिर साथ में कुछ अच्छा खाना पीना हो तो ऐसे में लोग एक अच्छे रेस्टोरेंट में जाने की सोचते है। जहां टेस्टी आइटम्स फूड का आनंद उठाया जा सके ऐसे रेस्टोरेंट में लोगो को जाना काफी पसंद आता है। एक फूड रेस्टोरेंट की मांग किसी भी समय हमेशा रहती है और कभी कम भी नहीं होती है। इसलिए यह आपके लिए अच्छा अवसर साबित हो सकता है कि आप खुद का एक फूड रेस्टोरेंट खोले और मोटा मुनाफा कमाएं।

इसके लिए आपको काके दी हट्टी रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी लेनी पड़ेगी। आज हम इस लेख में काके दी हट्टी रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी कैसे ले, कुल लागत, आवश्यक जगह, आवेदन और इस व्यवसाय से होने वाला लाभ के बारे में पूरी जानकारी आज हम इस लेख में देने जा रहे है। इसे अंतिम तक पूरा अवश्य पढ़ें।

काके दी हट्टी रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी कैसे ले

Table of Contents

काके दी हट्टी रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी क्या है (What Is Kake Di Hatti Restaurant Franchise)

काके दी हट्टी प्रसिद्ध शुद्ध शाकाहारी पंजाबी फूड चैन है जो फूड रेस्टोरेंट प्रदान करती है। काके दी हट्टी की शुरुवात 1942 में दिल्ली के चांदनी चौक में प्रतिष्ठित भोजनालय काके दी हट्टी के रूप में हुई थी। चार पीढ़ियों की लंबी अवधि वाला यह यह भोजनालय 1942 से उत्तर भारतीय भोजन परोस रहा है। इनके फूड टेस्टी और अच्छी गुणवत्ता वाले फूड आइटम्स होते है और इसकी कारण इनकी लोकप्रियता पूरे भारत में है।

हमामदस्ता जैसे विभिन्न जड़ी-बूटियों और मसालों के पारंपरिक तरीके और मिश्रण से इनके भोजन को सभी रेस्टोरेंट से काफी अलग बनाता है। काके दी हट्टी अपने नेटवर्क को तेजी से बढ़ा रहा है और इसके लिए वो अपने कस्टमर को फ्रेंचाइजी प्रदान कर रहा है। जिससे की उसकी कंपनी का विस्तार पूरे भारत में हो जाए। काके दी हट्टी ने फ्रेंचाइजी देने की शुरुवात 2012 में की थी। पूरे भारत में 40 से अधिक इनके आउटलेट्स है।

काके दी हट्टी रेस्टोरेंट की मेनू (Kake Di Hatti Restaurant Menu)

काके दी हट्टी एक लोकप्रिय फूड रेस्तरां है। यह 30 से अधिक विभिन्न प्रकार के स्टफ्ड नान को विभिन्न आकारों में बनाते है। जिसमे सबसे ज्यादा प्रसिद इनका किंग ऑफ नान है। काके दी हट्टी के अगर मेनू की बात करे तो यह मेनू में भरवां नान और परांठे, सब्जियां और दाल, तंदूरी स्नैक्स और सिग्नेचर रायता इत्यादि जो उच्च गुणवत्ता के साथ ताज़ा तैयार किया जाता है। अपने ग्राहकों को ये अपनी फूड या कोई आइटम्स को और आकर्षक रूप से प्रस्तुत करते है। जिससे की खाना और अधिक टेस्टी लगने लगता है।

काके दी हट्टी रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी के लिए आवश्यक जगह (Required Space)

काके दी हट्टी रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी को लेने के लिए ज्यादा जगह की आवश्यकता नहीं पड़ती है। काके दी हट्टी रेस्टोरेंट के लिए कम से कम 600 से 700 स्क्वायर फीट जगह की आवश्यकता पड़ती हैं। यह कंपनी FOFO मॉडल पे काम करती है। आबादी वाले जगह में आप इतने ही जगह से इस फ्रेंचाइजी को लेकर अपना बिजनेस शुरू कर सकते है और मोटा मुनाफा अर्जित कर सकते है।

काके दी हट्टी रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी में लगने वाली कुल लागत (Total Invesment)

किसी भी फ्रेंचाइजी को शुरू करने के लिए उसमे लगने वाले लागत की जानकारी का होना बहुत जरूरी होता है। जिससे कोई भी आवेदक फ्रेंचाइजी लेने से पहले उसमे विचार कर सके कि यह फ्रेंचाइजी उसके शहर के अनुसार कितना लाभप्रद साबित हो सकता है?

काके दी हट्टी रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी को लेने के लिए इसमें कुल लागत 28 लाख रुपए लगाने की आवश्यकता पड़ती है। जहां आपको कंपनी को 14 लाख रुपए भी देने होगे जो इसकी फ्रेंचाइजी फीस होती है, जो की 50 प्रतिशत रिफंडेबल होती है। प्रारंभिक स्टॉक के लिए 60 हजार रुपए देना होगा और इसके साथ साथ आपको फ्रेंचाइजी द्वारा अंडेवाला रेस्टोरेंट को किचन सेटअप और रेस्टोरेंट सेटअप के खर्च के लिए 11 लाख रुपए देना होगा।

जहां आपको रेस्टोरेंट के लिए कुछ जरुरी डॉक्यूमेंट्स और लाइसेंस की आवश्यकता पड़ती हैं जिसमे 1 लाख रुपए का खर्च आता है। इसके अलावा इस फ्रेंचाइजी की मार्केटिंग के लिए 1 लाख रुपए का खर्च आएगा। अगर इस फ्रेंचाइजी के महीने की वर्किंग कैपिटल की बात करे तो इसके लिए 1.5 से 2 लाख रुपए रखने होंगे।

काके दी हट्टी रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी कैसे ले (How To Get Kake Di Hatti Restaurant Franchise – Registration Process)

काके दी हट्टी रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है जिसकी प्रक्रिया बहुत ही आसान है। हमने नीचे कुछ स्टेप्स बताएं है जिन्हे फॉलो कर आप काके दी हट्टीकी फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन बड़े ही आसानी से कर सकते है जो इस प्रकार है–

  • सबसे पहले आपको काके दी हट्टी के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा और वहां दिए फ्रेंचाइजी पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जायेगा जिसमें आपको कुछ अपनी पर्सनल डिटेल्स भरनी होती है। भरने के बाद आपको सबमिट पे क्लिक कर देना है।
  • आपके फॉर्म को काके दी हट्टी की सपोर्ट टीम अच्छे से रिव्यू करेगी। जांच करने के बाद कंपनी आपसे खुद कॉन्टेक्ट करेगी और आगे की जो भी प्रक्रिया है उसे करने के बाद ही आपको इसकी फ्रेंचाइजी प्राप्त हो जायेगी।
  • इसके अलावा कंपनी के साथ 5 साल का एग्रीमेंट टर्म साइन होगा। फिर इनसे ट्रेनिंग प्राप्त करने के बाद ही आप अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर पाएंगे।

काके दी हट्टी रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी में होने वाला लाभ (Profit Margin)

काके दी हट्टी के प्रोडक्ट्स के अनोखे स्वाद के कारण ही इसे बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। इसके प्रोडक्ट्स की मांग अब ज्यादा हो रही है। इस कंपनी की फ्रेंचाइजी लेना फायदे का सौदा है क्योंकि यह कम निवेश में पूरा रेस्टोरेंट आपको प्रदान करती है तो ऐसे में अगर इस फ्रेंचाइजी से होने वाले लाभ की बात करे तो यह फ्रेंचाइजी लगभग 30 से 35 प्रतिशत प्रॉफिट मार्जिन देती है। इस फ्रेंचाइजी में जितना भी खर्च होता है उसे आप इस फ्रेंचाइजी के द्वारा 1 से 2 साल में दुबारा कमा सकते है।

काके दी हट्टी रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी के बेनिफिट (Benefits Of Kake Di Hatti Restaurant Franchise)

कोई भी फ्रेंचाइजी देने वाली कंपनी अपने ग्राहकों को बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान करती है। अगर बात करे काके दी हट्टी रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी की तो यह भी अपने फ्रेंचाइजी कस्टमर को सभी तरह के लाभ से अवगत करवाती है। तो चलिए जानते है काके दी हट्टी रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी के बेनिफिट जो निम्नलिखित है–

  • इस फ्रेंचाइजी को प्राप्त करने के बाद आपको मार्केटिंग की कोई जरूरत नहीं पड़ती है। क्योंकि ये खुद एक ब्रांड है।
  • इसका नाम फेमस और पॉपुलर होने के कारण पहले दिन से ही ग्राहक आना शुरू कर देते है।
  • इस फ्रेंचाइजी की खास बात और भी है यह आपकी हर संभव मदद और सपोर्ट करती है और समय समय पे आपका मार्गदर्शक भी करती रहती है।
  • काके दी हट्टी की सपोर्ट टीम आपके रेस्टोरेंट इंटीरियर, कूलिंग काउंटर को सेटअप करने में भी आपका पूरा सहयोग करती है।
  • काके दी हट्टी आपके फ्रेंचाइजी के लिए एक अच्छे लोकेशन में आपके स्टोर को ढूंढने में आपकी पूरी मदद करती है।
  • आप अपने स्टोर को किस तरह अच्छे ढंग से उसे चला पाएं इसके लिए वो आपको यानी फ्रेंचाइजी के मालिक को और साथ ही उस फ्रेंचाइजी में काम कर रहे कर्मचारियों को वो पूरी ट्रेनिंग प्रदान करती है।

इन्हें भी जाने:

मोंगिनिस केक शॉप की फ्रेंचाइजी कैसे ले?

काके दी हट्टी रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी कैसे ले FAQs

Q. काके दी हट्टी रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी लेने में कितना खर्च लगता है?

Ans. काके दी हट्टी रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी को लेने के लिए इसमें कुल लागत 28 लाख रुपए लगाने की आवश्यकता पड़ती है।

Q. काके दी हट्टी रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कैसे करे?

Ans. आप काके दी हट्टी की ऑफिशियल वेबसाइट में जाकर फ्रेंचाइजी पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद आप एप्लिकेशन फॉर्म को भर कर सबमिट कर आवेदन कर सकते है।

Q. काके दी हट्टी रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी में कितनी कमाई होती है?

Ans. यह कंपनी 30 से 35 प्रतिशत प्रॉफिट मार्जिन प्रदान करनी है।