Learner License के लिए आवेदन कैसे करें | Learner License Apply Online 2021 In Hindi

Learner License के लिए आवेदन कैसे करें |


Learner License Kaise banwaye ( How To Apply For Learner License Online 2021)

Learner License एक अनुमति पत्र होता है। Learner License के बनवाने का अभिप्राय यह की आपको परिवहन के नियमों से आपको अवगत कराना होता है। ड्राइविंग लाइसेंस से पहले Learner License का होना अनिवार्य है। Learner License Test Online में pass होने के बाद ही आपको ड्राइविंग लाइसेंस को बनवाने की अनुमति प्राप्त हो पाती है।

Learner License प्राप्त होने के बाद क्या आप अपने वाहन को चला सकते है या ड्राइव कर सकते है? तो इसका जवाब है नहीं। आप वाहन के पीछे बैठ सकते है और साथ ही आपके साथ एक और व्यक्ति होना चाहिए जिसके पास पक्का ड्राइविंग लाइसेंस हो।

यदि आप स्वयं वाहन को चलाते है तो ऐसी स्थिति में ट्रैफिक पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर आपका चलान काटा जा सकता है। इसलिए जब तक आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस ना हो तब तक आप ड्राइव नही कर सकते।

Learner License बेहद जरूरी है। क्योंकि Learner License के बिना आप ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बना सकते है। अगर आपका Learner License नही बना है तो आपके लिए ये अच्छा मौका है कि बिना आरटीओ जाएं ऑनलाइन आप अपने Learner License के लिए आवेदन कर सकते है।

इसके लिए कोई डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने की भी जरूरत नहीं पड़ती है।
आप अपने आधार KYC के बदौलत अपना Learner License online बनवा सकते है। आवेदन के बाद इसका ऑनलाइन टेस्ट भी दे सकते है।

Learner License के लिए ऑनलाइन आवेदन करना बेहद आसान है। इसे घर बैठे भी बनाया जा सकता है उसके लिए आपके पास प्रिंटर होना चाहिए। तो चलिए जानते है कि Learner License के लिए आवेदन कैसे करें (Learner License Apply Online 2021 In Hindi)

Learner License के लिए आवेदन कैसे करें (Learner License Apply Online )

Learner License के लिए ऑनलाइन आवेदन करना बेहद आसान है। आप बिना आरटीओ जाएं घर बैठे अपना Learner License online बनवा सकते है। वैसे तो यह सुविधा अभी बस कुछ ही राज्य को मिली है। इनमें मध्यप्रदेश, बिहार, झारखड़ शामिल है।  हम आपको कुछ स्टेप्स बताएंगे। जिन्हे फॉलो कर आप आसानी से अपने Learner License के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको parivahan.gov.in की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
Learner License के लिए आवेदन कैसे करें |
  • वेबसाइट ओपन होते ही आपको नीचे बहुत से ऑप्शन दिखाई देंगे। जिसमें से आपको Drivers/Learners License पर क्लिक करना है।
  • अब एक नया पेज ओपन हो जायेगा। जिसमें आपको Select State Name पर क्लिक करके अपने राज्य को सेलेक्ट करना है। जिस राज्य में आप रहते है।
Learner License के लिए आवेदन कैसे करें |
  • अपना राज्य सेलेक्ट करने के बाद आपके सामने कुछ ऑप्शन आ जायेगे। उसमे से आपको Apply For Learner License पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा जिसमें इनके सात निर्देश दिए होते है। अब आपको देखना होगा की आपके राज्य में ऑनलाइन Learner License बिना आरटीओ जाए आवेदन करने की सुविधा है की नही?
Learner License के लिए आवेदन कैसे करें |
  • इसे चेक करने के लिए आपको 7 नंबर जो है उसको चेक करना होगा। अगर नंबर 7 में आपको LL SLOT BOOK दिखाई देता है तो आप इसके लिए Eligible नही है। आप इसका ये मतलब है कि आपको आरटीओ जाना होगा, आपके राज्य में अभी इस सुविधा की शुरुवात नही हुई है। अगर आपके राज्य के लिए LL SLOT BOOK नही दिखाई देता है तो आप इस ऑनलाइन आवेदन के लिए Eligible हैं।
  • अब आपको continue पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको अपनी कैटेगरी का चयन करना होता है। कैटेगरी का चयन करने के बाद आपको Submit पे क्लिक कर देना है।
  • अब इसके बाद आपके पास दो विकल्प आ जायेगे।  अगर आपके पास आधार कार्ड नंबर है तो पहले विकल्प को चुनना है। अगर आपके पास आधार कार्ड नंबर नही तो आपको दूसरा विकल्प चुनना होगा। अब आपको Submit पर क्लिक कर देना होगा।
Learner License के लिए आवेदन कैसे करें |
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा। जिसमें आपको आधार कार्ड या वर्चुअल आईडी में से किसी एक चयन करना है। अब आपको अपना आधार कार्ड नंबर डालना होगा। फिर Generate OTP पर क्लिक कर देना है। आपके आपके नंबर पर एक OTP आ जायेगा। जिसे आपको डालना होगा। अब आपको सभी terms को सहमति देनी होगी। अब आपको Autheticate पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज होगा जिसमें एक फॉर्म होगा जो आधार कार्ड से ऑटोमैटिक सारी जानकारी पहले से ही उसमे भरी जा चुकी होगी। आपको बस proceed पर क्लिक कर देना होगा।
  • Proceed पर क्लिक करते ही आपके सामने एक और फॉर्म खुल के आ जायेगा जिसे आपको भरना होता है। इसमें अपने राज्य का नाम, आरटीओ ऑफिस का चयन (जिस आरटीओ ऑफिस में आप अपना Learner License बनवाना चाहते है), क्वालिफिकेशन, ब्लड ग्रुप, मोबाइल नंबर इत्यादि और साथ में ये भी भरना होता है की आप अपना Learner License किस किस वाहन के लिए बनवाना चाहते है। इसके अलावा आपको ये भी भरना होगा कि अगर आपकी मृत्यु हो जाती है तो क्या आप अपने ऑर्गन को डोनेट करना चाहेंगे या नही? इस तरह के सवाल भी उस फॉर्म में होंगे। अब आपको Form 1 पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने Form 1 ओपन हो जायेगा जिसमें आपके फिजिकल फिटनेस के बारे में कई तरह के सवाल होंगे जिसे yes और no में जवाब देना होता है। सभी सवालों का जवाब देने के बाद आप डिक्लेयर पे टीक कर देंगे। फिर उसके बाद आपको Submit पे क्लिक कर देना होगा।
Learner License के लिए आवेदन कैसे करें |
  • अब आपसे फिर वही सवाल पूछा जायेगा कि अगर आपकी मृत्यु हो जाती है तो क्या आप अपने ऑर्गन को डोनेट करना चाहेंगे? अगर आप सहमत है तो ok पर क्लिक कर देना होगा अगर असहमत है तो आपको cancel पर क्लिक करना होगा। अब आपके सामने Congratulations कर के ऐसा कुछ आ जायेगा कि आपकी एप्लिकेशन सबमिट हो चुकी है । अब आपको अपॉइंटमेंट लेने या ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है।
Learner License के लिए आवेदन कैसे करें |
  • Ok पर क्लिक करने के बाद आपको एक नया पेज होगा जिसमें सबसे नीचे तीन button दिए हुए है। पहले बटन  Application Form(pre filled) पर क्लिक करने पर  Application Form को डाउनलोड किया जा सकता है। आपको बस डाउनलोड पर क्लिक कर फॉर्म को डाउनलोड कर लेना है।
  • दूसरा बटन Print Acknowledgement का है। जिस पर क्लिक करने पर आप अपने Acknowledgement slip को प्रिंट कर सकते है।
  • तीसरा बटन next का है जिस पर क्लिक करके आगे के प्रोसेस को कंप्लीट कर सकते है।
Learner License के लिए आवेदन कैसे करें |
  • Next पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुल जायेगा जिसमें आपको Fee Payment पर टिक करना है। जो भी ऑप्शन fee payment से पहले दिखाई दे रहा है उसे भरने की जरूरत नही है क्योंकि ये आधार केवाईसी के द्वारा किया जा रहा है। अब आपको Proceed पर क्लिक कर देना है।
Learner License के लिए आवेदन कैसे करें |
  • अब आपके सामने Total fee आ जायेगी जिसे आपको पेमेंट करना होगा। पेमेंट के लिए आपको पेमेंट गेटवे में अपने अनुसार उसका चयन कर लेना है कि आप किस प्रकार पेमेंट करना चाहते है। फिर आपको captcha code भरना है। इसके बाद आपको Pay Now पर क्लिक कर देना है।
  • अब एक नया पेज आ जायेगा जिसमें term and condition दिया होगा। आपको इसकी सहमति के लिए agree पर टिक कर देना है। फिर उसके बाद आपको Proceed For Payment पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको redirect कर दिया जाएगा जहां आपको पेमेंट करना है।
  • अब एक पेज ओपन होगा जिसमें आपको पेमेंट करना होता है। आप क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड, Internet Banking या फिर आप UPI का इस्तेमाल पेमेंट के लिए कर सकतें है। पेमेंट का पूरा प्रोसेस आपको कर लेना होगा।
  • पेमेंट करने के बाद एक पेज ओपन होगा जिसमें आपके पेमेंट का स्लिप होगा। जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट करवा सकते है। डाउनलोड के लिए आपको Click Here for print receipt पर क्लिक करना होगा।
  • Payment receipt को डाउनलोड करने के लिए एक पेज ओपन होकर आपके सामने आ जाएगा। उसमे आपको रिसिप्ट पर टिक कर के captcha code भर लेना होगा। फिर उसके बाद आपको Print Receipt पर क्लिक कर देना है। अब आपके सामने आपकी Receipt आ जायेगी जिसे आप डाउनलोड कर सकते है।
  • अब आपको Next पर क्लिक कर देना है।
  • उसके बाद आपको अपना बर्थ ऑफ डेट को भर देना होगा। फिर सबमिट पे क्लिक कर देना है।
Learner License के लिए आवेदन कैसे करें |

अब आपका एप्लीकेशन पूरी तरह से सबमिट हो चुकी है।
आप अपना एप्लीकेशन नंबर भी चेक कर सकते है। इसका स्टेटस भी चेक कर सकते है और fee कितना पेमेंट किया है ये भी चेक कर सकते है। लेकिन अभी आरटीओ लेबल पर एप्लिकेशन under processing रहता है। अपना एप्लीकेशन नंबर आपको याद रखना है क्योंकि ये Learner License को डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर जरूरी होता है।

Learner License Ko Online Download Kaise Kare

Learner License Online Apply करने के बाद आप अपना Learner License Online Download आसानी से कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको parivahan.gov.in की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट ओपन होते ही आपको नीचे बहुत से ऑप्शन दिखाई देंगे। जिसमें से आपको Drivers/Learners License पर क्लिक करना है।
  • अब एक नया पेज ओपन हो जायेगा। जिसमें आपको Select State Name पर क्लिक करके अपने राज्य को सिलेक्ट करना है।
  • जैसे ही आप राज्य सेलेक्ट करते है आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा। जिसमें आपको ऊपर ही मेनू में Learner Licence का ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा। जैसा की हमारे द्वारा ऊपर दिए गए आप इमेज में देख सकते है। अब Learner Licence पर आपको क्लिक करना होगा।
Learner License के लिए आवेदन कैसे करें |
  • क्लिक करते ही आपके सामने बहुत से ऑप्शन दिखाई देने लगे होंगे। उनमें से आपको Print Learner License पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको Proceed पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और अपना डेट ऑफ बर्थ डाल देना होगा। फिर उसके बाद सबमिट पे क्लिक कर देना है। अब आपके सामने Learners License आ जायेगा। अब आप इसे डाउनलोड या प्रिंट कर सकते है।

जब आपको अपना Learners License मिल जाता है तो ये 6 month के लिए valid होता है। जब आपका Learners License बन जाता है तो आप Driving Licence के लिए आवेदन कर सकते है।

इन्हें भी पढ़ें: