मोंगिनिस केक शॉप की फ्रेंचाइजी कैसे ले | Monginis Cake Shop Franchise In Hindi

मोंगिनिस केक शॉप की फ्रेंचाइजी कैसे ले (How To Get Monginis Cake Shop Franchise In Hindi), आवश्यक जगह, कुल लागत, आवेदन, फायदे, लाभ (Area Space, Investment Cost, Apply, Benifits, Profit Margin), Monginis Cake Shop Ki Franchise Kaise Le, How To Apply For Monginis Cake Shop Franchise)

आज के दौर में लोग दुनिया भर में लगभग सभी केक और पेस्ट्री को खाना पसंद करते है। चाहे बच्चे हो या बड़े केक और पेस्ट्री उनकी पहली पसंद बन चुकी है। ऐसे में अगर बेकरी की बात करें तो एक ही नाम आता है वो है मोंगिनिस। जो की भारत का सबसे बड़ा केक ब्रांड है। मोंगीनिस को लोग इस लिए पसंद करते है क्योंकि ये अपने ग्राहकों को उत्तम गुणवत्ता और बेहतरीन स्वाद वाले प्रोडक्ट्स उपलब्ध करवाते है। इसी कारण से ये लोगो के दिलों में जगह बनाने में सफल हो पाए है।

अगर आपका भी केक या पेस्ट्री से संबंधित खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते है या फिर किसी शॉप का आप खुद ही मालिक बनना चाहते है तो आपको मोंगिनिस केक शॉप की फ्रेंचाइजी जरूर लेनी चाहिए। जी हां आप मोंगिनिस केक शॉप की फ्रेंचाइजी लेके आप इसके मालिक बन सकते है और मोटा मुनाफा कमा सकते है।

तो चलिए जानते है कि मोंगिनिस केक शॉप की फ्रेंचाइजी कैसे ले, आवश्यक जगह, कुल लागत, आवेदन, फायदे और इस फ्रेचाइज से कितना लाभ आपको प्राप्त होगा इसकी पूरी जानकारी आज हम इस लेख के माध्यम से देने जा रहे है। इसलिए इसे अंतिम तक पूरा अवश्य पढ़े।

मोंगिनिस केक शॉप की फ्रेंचाइजी कैसे ले

Table of Contents

मोंगिनिस केक शॉप की फ्रेंचाइजी क्या है (What Is Monginis Cake Shop Franchise)

मोंगिनिस एक बेकरी ब्रांड है। जो केक, पेस्ट्री और बेकरी से सम्बन्धित प्रोडक्ट को बनाती और बेचती है। जानकारी के लिए बता दूं इस मोंगिनिस कंपनी को पहले दो भाईयों ने खोराकीवाला फैमिली के नाम से इस कंपनी को शुरू किया था और बाद में इसका नाम मोंगिनिस रखा गया। इसी तरह कंपनी को और तेज़ी मिलती गई और कंपनी बढ़ती गई। फिर इस कंपनी को एक अच्छे फ्रेंचाइजी मॉडल के रूप में देखा जाने लगा।

लेकिन 2015 में कुछ कानूनी अड़चन के कारण इस कंपनी का नाम मोंगिनिस से बदल कर मिओ अमोर रख दिया गया। मोंगिनिस कंपनी के पास 14 मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट है जिसमे से 3 यूनिट कंपनी की खुद की है और 11 यूनिट मैन्युफैक्चरिंग फ्रेंचाइजी के पास है। यह भारत के कई शहरों में सफलतापूर्वक अपनी कंपनी को चला रहे है। इनकी कंपनी के आउटलेट न की भारत में बल्कि विदेशों में भी है।

भारत में मोंगिनिस कंपनी के 1000 से ज्यादा आउटलेट है। अगर आप भी मोंगिनिस केक शॉप की फ्रेंचाइजी लेकर अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते है तो आपका यह फैसला आपके लिए बहुत ही लाभप्रद साबित होगा।

मोंगिनिस फ्रेंचाइजी के प्रकार (Types Of Monginis Franchise)

मोंगिनिस एक ब्रांडेड बेकरी कंपनी है जो कि इंडिया की बेस्ट बेकरी कंपनियों में से एक है। मोंगिनिस आपको 4 तरह के अलग अलग फ्रेंचाइजी प्रदान करती है। आपको जिसकी भी फ्रेंचाइजी चाहिए आप इनमे से किसी एक का चयन कर अपना खुद का बिजनेस शुरू कर सकते है और इस फ्रेंचाइजी से मोटा मुनाफा कमा सकते है। मोंगिनिस आपको चार प्रकार के फ्रेंचाइजी प्रदान करती है जो इस प्रकार है–

● Cake Shop Franchise
● Manufacturing Franchise
● Distributor
● Super stockiest

मोंगिनिस केक शॉप में प्रोडक्ट्स (Products)

मोंगिनिस कई प्रकार के प्रोडक्ट्स को बनाती और बेचती है। इसके सभी प्रोडक्ट्स टेस्टी और अच्छी गुणवत्ता वाले होते है। इसका मुख्य प्रोडक्ट केक है लेकिन इसके मोंगिनिस केक शॉप आपको केक के अलावा रोल, पफ, क्रोइसैन, समोसा, डोनट्स, स्लाइस केक, मफिन, सैंडविच, बर्गर, पिज्जा और कई अन्य बेकरी के सामान भी बनाती हैं।

मोंगिनिस केक शॉप की फ्रेंचाइजी के लिए आवश्यक जगह (Required Space)

मोंगिनिस केक शॉप की फ्रेंचाइजी के लिए बहुत ज्यादा जगह की जरूरत नही होती है। मोंगिनिस केक शॉप के लिए 250 स्क्वायर फीट जगह की आवश्यकता पड़ती हैं। इसके साथ साथ मोंगिनिस फ्रेंचाइजी की एक और शर्त होती है कि आपकी शॉप प्रमुख क्षेत्र में होनी चाहिए। यानी ऐसी जगह जहां बाजार हो या जहां लोगो की आवाजाही ज्यादा तौर पे हो वैसी जगह में आपका शॉप होना चाहिए।

मोंगिनिस केक शॉप की फ्रेंचाइजी में लगने वाला कुल लागत (Investment Cost)

किसी भी फ्रेंचाइजी को लेने से पहले उसमे लगने वाले लागत की पूरी जानकारी होना बहुत जरूरी होता है। जिससे की कोई भी निवेशक इस फ्रेंचाइजी में निवेश करने से यह विचार कर ले की यह फ्रेंचाइजी उसके शहर के लिए कितना लाभप्रद साबित होगा?

मोंगिनिस केक शॉप की फ्रेंचाइजी को लेने के लिए इसमें कुल लागत 12 लाख रुपए लगाने की आवश्यकता पड़ती है। जहां आपको कंपनी को 1.5 लाख रुपए भी देने होगे जो इसकी फ्रेंचाइजी फीस होती है। सिक्योरिटी डिपॉजिट चार्ज 2 लाख रुपए देना होगा जो की रिफंडेबल होगी और इसके साथ साथ आपको फ्रेंचाइजी द्वारा मोंगिनिस केक शॉप को सेटअप खर्च 8.5 लाख रुपए देना होगा।

मोंगिनिस केक शॉप की फ्रेंचाइजी कैसे ले (How To Apply For Monginis Cake Shop Franchise)

मोंगिनिस केक शॉप की फ्रेंचाइजी लेकर अगर आप अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते है तो यह आपके लिए बहुत लाभप्रद साबित होने वाला है। इसकी फ्रेंचाइजी लेना बेहद आसान है। मोंगिनिस केक शॉप की फ्रेंचाइजी प्राप्त करने के लिए आपको हमारे द्वारा बताएं गए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो इस प्रकार है–

● सबसे पहले आपको मोंगिनिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। वहां जाने के बाद आपको नीचे जाना होगा और Shop Franchise Apply Now पर क्लिक कर देना।

● अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा जिसमें आपको clicking here पर क्लिक करना होगा। तभी जाकर फ्रेंचाइजी फॉर्म ओपन होगा।

● जैसे ही आप क्लिक करते है आपके एक फॉर्म खुल कर आ जाता है जिसे आपको भरना होता है। उसमे आपको अपना नाम, पता, फोन नंबर, ईमेल, एरिया को भर देना है और I Accept & Submit पर क्लिक कर देना।

● अब आपने सफलतापूर्वक अपना फ्रेंचाइजी फॉर्म भर कर अप्लाई कर दिया। अब यह फॉर्म मोंगिनिस सपोर्ट टीम के पास जायेगी जो इस फॉर्म का रिव्यू करेंगे।

● जांच करने के बाद वह आपसे संपर्क करेंगे और आगे की जो भी प्रक्रिया है उसे करने के बाद ही आपको इसकी फ्रेंचाइजी प्राप्त हो जायेगी और इसके अलावा कंपनी के साथ 5 साल का एग्रीमेंट टर्म साइन हो जायेगी। फिर इनसे ट्रेनिंग प्राप्त करने के बाद ही आप अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर पाएंगे।

मोंगिनिस केक शॉप की फ्रेंचाइजी में होने वाला लाभ (Profit Margin)

मोंगिनिस केक शॉप की फ्रेंचाइजी में अगर लाभ की बात करें तो यह कंपनी बहुत ही अच्छा प्रॉफिट मार्जिन देती है। यह और फ्रेंचाइजी से ज्यादा अच्छा रिटर्न आपको देती है। मोंगिनिस केक शॉप की फ्रेंचाइजी प्राप्त करने के बाद यह कंपनी 20 से 25 प्रतिशत प्रॉफिट मार्जिन प्रदान करनी है।

इसके अलावा इस कंपनी में कोई नुकसान नहीं होता है। यह काफी अच्छा चलने वाला व्यवसाय है। इस फ्रेंचाइजी में जितना भी खर्च होता है उसे आप इस फ्रेंचाइजी के द्वारा 1 से 1.5 साल में दुबारा कमा सकते है।

मोंगिनिस केक शॉप की फ्रेंचाइजी के बेनिफिट (Benefits Of Monginis Cake Shop Franchise)

कोई भी फ्रेंचाइजी देने वाली कंपनी अपने ग्राहकों को बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान करती है। अगर बात करे मोंगिनिस केक शॉप की फ्रेंचाइजी की तो यह भी अपने फ्रेंचाइजी कस्टमर को सभी तरह के लाभ से अवगत करवाती है। तो चलिए जानते है मोंगिनिस केक शॉप की फ्रेंचाइजी के बेनिफिट जो निम्नलिखित है–

● इस फ्रेंचाइजी को प्राप्त करने के बाद आपको मार्केटिंग की कोई जरूरत नहीं पड़ती है। क्योंकि ये खुद एक ब्रांड है।

● इसका नाम फेमस और पॉपुलर होने के कारण पहले दिन से ही आपके प्रोडक्ट की खरीदारी शुरू हो जाती है। ग्राहक हमेशा बने रहते है।

● इस फ्रेंचाइजी की खास बात और भी है यह आपकी हर संभव मदद और सपोर्ट करती है और समय समय पे आपका मार्गदर्शक भी करती रहती है।

● मोंगिनिस की सपोर्ट टीम आपके स्टोर को सेटअप करने में भी आपका पूरा सहयोग करती है।

● मोंगिनिस आपके फ्रेंचाइजी के लिए एक अच्छे लोकेशन में आपके स्टोर को ढूंढने में आपकी पूरी मदद करती है।

● आप अपने स्टोर को किस तरह या अच्छे ढंग से उसे चला पाएं इसके लिए वो आपको यानी फ्रेंचाइजी के मालिक को और साथ ही उस फ्रेंचाइजी में काम कर रहे कर्मचारियों को वो पूरी ट्रेनिंग प्रदान करती है।

इन्हें भी जाने:

लकड़ी का बुरादा बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करे

मोंगिनिस केक शॉप की फ्रेंचाइजी कैसे ले FAQs

Q. मोंगिनिस केक शॉप की फ्रेंचाइजी लेने के लिए कितना खर्च करना पड़ता है?

Ans. मोंगिनिस केक शॉप की फ्रेंचाइजी को लेने के लिए इसमें कुल लागत 12 लाख रुपए लगाने की आवश्यकता पड़ती है।

Q. मोंगिनिस केक शॉप की फ्रेंचाइजी को कैसे प्राप्त कर सकते है?

Ans. इसके लिए आपको मोंगिनिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। वहां आपको फ्रेंचाइजी फॉर्म भर कर सबमिट करना होगा। मोंगिनिस की सपोर्ट टीम आपके फॉर्म की जांच करेगी और से जल्द संपर्क कर के आपके साथ एक मीटिंग करेगी और फिर आपको मोंगिनिस की फ्रेंचाइजी प्राप्त हो जायेगी।

Q. मोंगिनिस केक शॉप की फ्रेंचाइजी में कितना लाभ हो सकता है?

Ans. यह कंपनी 20 से 25 प्रतिशत प्रॉफिट मार्जिन प्रदान करनी है।