MS Word Kya Hai – माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के क्या उपयोग है

MS Word Kya Hai, MS Word Full Form, MS Word के क्या क्या उपयोग है, MS Word Ka Dusra Naam, MS Word का मालिक कौन है

यदि आप कंप्यूटर सीख रहे है और आप MS Word के बारे जानना चाहते है या आपने कही से कंप्यूटर में उपस्थित MS Word के बारे में सुना है जो की काफी उपयोगी है किसी भी प्रोजेक्ट में कुछ कामों को करने के लिए, तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। हमने यहां इस आर्टिकल द्वारा MS Word से जुड़े आपके सभी सवालों और परेशानियों को दूर करने का प्रयास किया है। तो चलिए जानते है की MS Word Kya Hai, इसके उपयोग और विशेषताओं के बारे में विस्तार से, आगे जरूर पढ़े।

MS Word Kya Hai

MS Word Kya Hai

MS Word का पूरा नाम Microsoft Word है। MS Word को Microsoft Company के द्वारा बनाया गया है जो Microsoft Office का ही एक हिस्सा है। MS Word एक Word Processor टूल है जिसके द्वारा किसी भी डॉक्यूमेंट या फाइल को ओपन, एडिट, create, formatting तथा प्रिंट करने का काम किया जा सकता है। MS Word से इस तरह के काम करने में बड़ी ही आसानी होती है। इसमें बहुत से ऐसे विकल्प होते है जो इसको सबसे महत्वपूर्ण एवम अलग बनाता है, इसीलिए हमेशा से ही MS Word का उपयोग होता रहता हैं।

MS Word का दूसरा नाम क्या है

आपने अभी ये जान लिया ही होगा की MS Word Kya Hai, आइए अब जानते है की MS Word का दूसरा नाम क्या है। आपको बता दे की MS Word को WinWord के नाम से भी जाना जाता हैं। कई बार लोग MS Word को WinWord के नाम से भी बुलाते है तो बहुत लोगो को confusion हो जाती है को आखिर ये Winword क्या चीज़ है।

MS Word के कितने भाग होते है

अगर आप MS Word के बारे pratically जानना चाहते है या इसे उसे करने वाले है तो आपको इसके हर भाग के बारे में जानना अति आवश्यक है। जिससे आप इसका आसानी से उपयोग कर पाए, तो चलिए जानते है इसके कुछ जरूरी भागो के बारे में एक एक करके, आगे जरूर पढ़े।

1– Office Button

Office Button भी MS Word के प्रमुख भागो में से एक होता है जो MS Word में सबसे ऊपर बाई ओर स्थित होता है। Office Button में MS Word में बनने वाली किसी प्रोजेक्ट, फाइल या डॉक्यूमेंट के लिए बहुत से ऑप्शन दिए होते है।

2– Title Bar

Title Bar, MS Word में सबसे ऊपर होता है जिसमे आप जो भी प्रोजेक्ट, डॉक्यूमेंट अथवा फाइल बना रहे हो उसका नाम लिखा होता है, हालांकि अगर जो प्रोजेक्ट, फाइल या डॉक्यूमेंट बना रहे है अगर वो नया है तो उसका Title Bar में Document 1 लिखा होगा। फाइल या डॉक्यूमेंट को save करते ही आप इसे नाम दे सकते हो, फिर अगली बार से जब आप इस प्रोजेक्ट, फाइल या document को MS Word में editing या किसी अन्य काम से खोलेंगे तो Title Bar में उसका नाम लिख के आएगा जो भी आपने उसको नाम दिया था।

Title Bar में दाएं तरफ (Right Side) में तीन और बटन होते है जो की मिनिमाइज(–), मैक्सिसाइज(□) और क्लोज(×) का होता है।

3– Quick Access Toolbar

Quick Access Toolbar भी MS Word में काफी अहम भूमिका निभाता है। ये MS Word के Title Bar में ही स्थित होता है। इसका खास तौर उपयोग यह है की ये कुछ जरूरी या यूं कह लें सबसे ज्यादा बार उपयोग किए जाने वाले कमांड्स को ऊपर ही दिखा देता है इससे काम जल्दी हो जाता है और समय की बचत भी होती है।

4– Menu Bar

Menu Bar, MS Word में Title Bar के नीचे स्थित होता है। इसे अब Tab Bar भी कहा जाता है। इसमें भी उपयोग में लाए जाने वाले कई तरह के विकल्प मौजूद होते है जिसमें Home, Insert, Page Layout, References, Mailings, Review, View Tab आदि दिये होते हैं। Menu Bar के प्रत्येक विकल्प के लिए एक Ribbon होती है जैसा की आप ऊपर दिए गए image में देख सकते है।

5– Ribbon

Menu Bar में दिए गए विकल्प को क्लिक करते ही जो सेटिंग्स दिखाने होते है वो Ribbon वाले section में दिखाए जाते है। जैसे की अगर कोई text है तो उसका कलर, font, size इत्यादि सेटिंग को Ribbon में दिखाया जाता है।

6– Ruler

MS Word scale की तरह दिखने वाला इस bar को Ruler Bar कहते है जो Text Area के बाईं तथा ऊपर की ओर स्थित होता है। इसका मुख्य काम Text Area Page Margin के बारे में पता चलता है।

7– Scroll Bar

जैसा की नाम से ही स्पष्ट है की इसका काम पेज को स्क्रॉल करना है। Scroll bar page के दाहिनी ओर स्थित होता है जिसकी सहायता से आप पेज को माउस के द्वारा ऊपर नीचे कर सकते है।

8– Status Bar

Status Bar सबसे नीचे स्तिथ होता है जिसमे page को zoom करने का option दिया होता है जिससे आप किसी छोटे शब्द या सिंबल को आसानी से zoom करके देख सकते है। Status Bar में बहुत से चीज का आप स्टेटस देख सकते है जैसे की Language कौन सा है, Word Count कितना है और Page Number कितने है इत्यादि।

9– Text Area (Main Part)

Text Area, MS Word में सबसे प्रमुख पार्ट है, जो एकदम मध्य में सबसे बड़ा होता है। जहा पर text तथा सभी तरह की डिजाइन की जाती है किसी फाइल, प्रोजेक्ट या डॉक्यूमेंट बनाने के लिए।

MS Word की विशेषताएं

MS Word जरूरी होने के साथ साथ काफी लोकप्रिय भी है। MS Word ऐसी बहुत सी खूबियां है जिससे इसे आज भी काफी भारी मात्रा में उपयोग में लाया जा रहा है। आइए जानते है ऐसी कौन सी विशेषताएं है MS Word में जो इसे हमेशा से ही सबका खास बनाती है।

Easy And User Friendly

चाहे वो कोई भी चीज जब तक वह हर एक लोगो को समझ में ना आए सफल नहीं हो सकता। MS Word को इस तरह से बनाया गया है की ये उपयोग करने में काफी आसान तथा सहज है जिससे कोई भी व्यक्ति चाहे उसने कभी MS Word को चलाया हो या नही, बस कुछ ही दिनों में इसका मास्टर हो जाएगा।

यही कारण है की आज तक भी MS Word हर देश के लोगो में काफी लोकप्रिय है और ज्यादा उपयोग किया जाने वाला word processing tool हैं। जिससे किसी भी प्रोजेक्ट, फाइल या document को बनाने में समय की बचत तथा आसानी होती है।

Jobs Opportunities

MS Word को अच्छे से सीख जाने पर बहुत से अच्छे पदों पर आपको नौकरी मिल सकती है जैसे की किसी भी स्कूल, ऑफिस या किसी दफ्तर में। आप अगर MS Word में high skilled हो चुके है तो आपको और भी बहुत सी ऑनलाइन जॉब Opportunities भी मिल सकती है।

MS Word के उपयोग

आजकल दुनिया टेक्नोलॉजी पर निर्भर होती जा रही है ऐसे में कंप्यूटर के उपयोग भी लगभग सभी जगह शुरू हो चुके हैं। स्कूल, ऑफिस या कोई सरकारी दफ्तर हर जगह कंप्यूटर से काम हो रहे है ऐसे में MS Word एक बहुत ही उपयोगी Word Processing tool है, जिसका उपयोग करके कोई भी फाइल, डॉक्यूमेंट या प्रोजेक्ट बनाया जाता है।

MS Word में यह खाशियत है की इसका उपयोग करना काफी सरल व सहज है। MS Word में पहले से ही काफी advanced option तथा premade templates होते है जिससे किसी भी डॉक्यूमेंट या फाइल को अच्छे से बनाया जा सकता है और समय की भी बचत होता है। इससे आप किसी फाइल या डॉक्यूमेंट को अच्छे से सजा भी सकते है।

आज के समय में ebook का चलन काफी बढ़ गया है। कुछ बिजनेस से जुड़े लोग या कोर्स बनाने वाले अपने कोर्स को ebook में बनाकर बेचते है। इस तरह के Ebook भी MS Word से काफी अच्छे से बनाए जा सकते है। जैसी आपकी जरूरत होगी आप उस तरह से उसको डिजाइन करके तैयार कर सकते है।

MS Word के कुछ और भी उपयोग है, जो की इससे किए जा सकते है आइए देखते है एक नजर,

  • Letter Writting
  • Report Writting
  • Brochure Creation
  • Banner Making
  • Resume Making
  • Poster Making
  • Invoice Creation
  • Certificates
  • Business Cards
  • Newsletter Making
  • Notes Making
  • Invitation Cards

MS Word कैसे सीखे

अब आपने ये जान लिया की MS Word क्या होता है और इसके उपयोग के बारे में जान लिया। आइए अब जानते है की आप इसे कहा से सीख सकते है।

MS Word आप कई तरीकों से सीख सकते है जैसे की फ्री तरीके से भी या फिर paid जिसमे आपको पैसे देने होगे।

Microsoft Help Community

MS Word को Microsoft Company द्वारा ही बनाया गया है। यहीं वजह है की माइक्रोसॉफ्ट द्वारा फ्री में माइक्रोसाफ्ट हेल्प बनाया गया है। जहा आप अपनी किसी भी समस्या को सर्च करके सॉल्यूशन पा सकते है।

ये एकदम फ्री इसके लिए आपको एक रुपए भी नही देने होंगे बस आपके पास इंटरनेट होना चाहिए जिससे आप इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ज्ञान प्राप्त कर सके।

Books On Microsoft Word

अगर आपको किसी भी चीज को सीखना है तो आप उससे संबंधित किताब को पढ़कर सबसे बेहतरीन नॉलेज प्राप्त कर सकते है। इसी तरह यदि आप MS Word के बारे में पूरी बात को सीखना है तो आप इसे संबंधित किताबो को पढ़कर भी इसके बारे में अच्छा खासा नॉलेज प्राप्त कर सकेंगे और MS Word से जुड़ी आपकी परेशानी भी इसी किताबों को पढ़कर समझ सकते है।

MS Word Leraning Videos

आपको अगर कुछ pratically सीखना है तो शब्दो से अच्छा आप उसे visual form यानी video से आसानी से सीख सकते है। उसी तरह MS Word को भी सीखना pratically ही है तो आप MS Word को सीखने के लिए इससे संबंधित वीडियो देख सकते है। Video के लिए सबसे बेस्ट हम सभी जानते है Youtube से अच्छा और कुछ नही हो सकता है। फ्री होने के साथ साथ काफी प्रोफेशनल लोग के भी वीडियो होते है उसे भी आप देख कर काफी कुछ सीख सकते है।

कंप्यूटर संस्थाएं

अगर आप MS Word को किसी कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में जाकर सीखना चाहते है तो वो काफी अच्छा रहेगा। यदि आपके पास कंप्यूटर नही है तो ऐसी स्तिथि में आपका किसी कंप्यूटर Institute में जाकर सीखना ही बेस्ट रहेगा ताकि आप वहा मौजूद कंप्यूटर से प्रेटिकली MS Word सीख पाए और कोई भी परेशानी आने पर वह पर मौजूद टीचर द्वारा उसका निवारण भी पा सके। बस इसमें आपको कुछ इंस्टीट्यूट के फीस होगी उसे देना होगा।

ऑनलाइन वेबसाइट्स

MS Word तथा कंप्यूटर के टूल्स के ट्यूटोरियल्स पर आधारित ऑनलाइन वेबसाइट्स से भी आप आसानी से MS Word सीख सकते है। हम नीचे आपको कुछ MS Word Tutorials पर आधारित कुछ साइट्स है जिसमे विजिट करके आप ज्ञान प्राप्त कर सकते है।

  • Javatpoint.com
  • TutorialsPoint.com
  • GCFglobal.org

निष्कर्ष:

आज हमने इस आर्टिकल में MS Word Kya Hai, इसके उपयोग और विशेषताओं के बारे में समस्त जानकारी आपके समक्ष रखी। हम आशा करते है कि आपको यह आर्टिकल बहुत पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो कृपया इसे जरूर शेयर करे और अगर आपके मन में इस आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल या विचार है तो हमे नीचे comment करके आसानी से बता सकते है।

FAQs

प्रश्न: एमएस वर्ड क्या होता है?

उत्तर: MS Word को Microsoft Company के द्वारा बनाया गया है जो Microsoft Office का ही एक हिस्सा है। MS Word एक Word Processor टूल है जिसके द्वारा किसी भी डॉक्यूमेंट या फाइल को ओपन, एडिट, create, formatting तथा प्रिंट करने का काम किया जा सकता है।

प्रश्न: MS Word का फुल फॉर्म क्या हैं?

उत्तर: MS Word का पूरा नाम Microsoft Word है। MS Word को Microsoft Company के द्वारा बनाया गया है।

प्रश्न: MS Word का दूसरा नाम क्या है

उत्तर: MS Word को WinWord के नाम से भी जाना जाता हैं।

1 thought on “MS Word Kya Hai – माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के क्या उपयोग है”

Comments are closed.