NPCI Mapper Kya Hota Hai – एनपीसीआई मैपर स्टेटस कैसे चेक करे

NPCI Mapper Aadhaar Link Status, NPCI Mapper SBI, NPCI Mapper Kya Hota Hai, NPCI Mapper Means In Hindi, NPCI Mapper Status, एनपीसीआई मैपर क्या होता है, NPCI Mapper Link, NPCI Mapper Check, NPCI Mapper Kya Hai

यदि आप भी किसी सरकारी योजना, सब्सिडी या पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको एनपीसीआई से अपना आधार और बैंक खाता नंबर लिंक करवाना होगा, तब ही आप इन सब का लाभ ले सकते हैं। अक्सर देखा जाता है कि लोग शिकायत करते है कि उनके सरकारी योजना की राशि खाते में नही आई है। जब कि आधार से उनका बैंक अकाउंट लिंक है फिर भी सरकारी लाभ उनके खातों तक नही पहुंच रहा।

इसका कारण ये है कि आपका आधार बैंक खाते से तो लिंक है लेकिन एनपीसीआई से उनका आधार और बैंक अकाउंट लिंक नही है है। आपको बता दे कि एनपीसीआई से आधार और बैंक खाते का लिंक होना अनिवार्य हो चुका है। इसके बाद ही आपको सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल पाएगा और इसके लिए आपको एनपीसीआई मैपर की मदद लेनी चाहिए। तो चलिए इस लेख के माध्यम से NPCI Mapper Kya Hota Hai, NPCI क्या है, NPCI को खाते से लिंक कैसे करे, NPCI Mapper के फायदे और स्टेटस कैसे चेक करे इत्यादि के बारे में जानेंगे।

NPCI Mapper Kya Hota Hai

NPCI Mapper Kya Hota Hai

एनपीसीआई मैपर एक बैंक को आधार संख्या से जोड़ने की एक प्रक्रिया है, जिसे एनपीसीआई द्वारा संबंधित बैंक को DBT यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के लिए सुविधा प्रदान की जाती है, जिसे प्रत्यक्ष लाभ (Direct Benefits) प्राप्त करने के लिए आधार संख्या को एक विशिष्ट बैंक खाते से जोड़ा जाता है, जिसके लिए ग्राहक ने सहमति दी होती है। इस प्रक्रिया को ही NPCI Mapper कहते है।

एनपीसीआई मैपर (NPCI Mapper), आधार से जुड़े भुगतान लेनदेन को उनके निर्धारित बैंको तक पहुंचाने के उद्देश्य के लिए इसका उपयोग किया जाता है। एनपीसीआई मैपर में आधार संख्या को सीड किए लाभुक को उस बैंक के आईआईएन (जारीकर्ता पहचान संख्या) के साथ आधार संख्या भी प्रदान किए जाते है।

अगर इसे आसान भाषा में समझे तो लाभुक के खाते को एनपीसीआई में मैप करना एनपीसीआई मैपिंग कहलाता है। एनपीसीआई मैपिंग को डीबीटी बेनिफिट अकाउंट भी कहते है।

NPCI Mapper में NPCI क्या है (What Is NPCI)

NPCI भारत की एक नॉन प्रॉफिट संस्था है जिसकी शुरुआत पहली बार साल 2008 में हुई। आपको बता दे की NPCI का पूरा नाम National Payments Corporation Of India यानी की भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम है। आपको बता दे की NPCI का भारत में हेड क्वार्टर मुंबई राज्य के महाराष्ट्र में स्थित है और वही से RBI के अंतर्गत काम करता है।

भारत में जितने भी payment करने वाले प्लेटफार्म है जैसे की गूगल पे, पेटीएम, भारत बिल पे आदि को कंट्रोल करने का काम NPCI करता है। अगर सरल शब्दों में इसको हम समझाए तो भारत में जितने भी ऑनलाइन या डिजिटल भुगतान होते है उन सभी निगरानी तथा कंट्रोल NPCI करता है। भारत के नागरिकों द्वारा जितने भी ऑनलाइन या डिजिटल भुगतान किए जाए वो एकदम सही तरीके और सही समय पर हो सके इसकी निगरानी भी NPCI करता है।

NPCI को खाते से लिंक कैसे करे (How To Link NPCI To Bank Account)

एनपीसीआई मैपिंग के लिए अपने खाते को NPCI से लिंक करना अनिवार्य है। क्योंकि तभी जाकर आपको सरकारी योजनाओं का लाभ मिल पाएगा। एनपीसीआई मैपिग के लिए अपने बैंक खाते को NPCI से ऑनलाइन लिंक भी कर सकते है। इसके लिए अलग अलग बैंको के अलग अलग तरीके और नियम है।

पेटीएम भी NPCI को बैंक खाते से लिंक करने की अनुमति देता है। इसके साथ साथ कुछ बैंको में net banking के माध्यम से भी NPCI को लिंक करता है। यही देखा जाए तो किसान के बैंक खाते की एनपीसीआई मैपिग के लिए अलग अलग बैंको के अलग अलग नियम है।

अगर एक उदाहरण के तौर पर इसे समझे तो जब कोई किसान बैंक जाता है तो ऐसे में बैंक उसको नजदीकी जनसेवा केंद्र पर भेजता है। ताकि किसान का बायोमीट्रिक मशीन के द्वारा अंगूठा लिया जा सके। अंगूठा और आधार कार्ड के सत्यापन का एक प्रिंट आउट उस बैंक में जमा करना होता है। इसके बाद ही बैंक, खाते की मैपिंग करता है। लेकिन कुछ बैंक यह कार्य स्वयं करते है और किसान के खाते की मैपिग आसानी से हो जाती है।

हम आपको इस लेख के माध्यम से अपना बैंक खाता एनसीपीआई से ऑफलाइन लिंक करना बताएंगे। जो कि आसान भी है, कुछ निर्देश दिए गए है जिसे आप कर के अपना खाता आसानी से एनपीसीआई से लिंक कर सकते है जो कि निम्नलिखित है:–

  • सबसे पहले आपको बैंक में जाना होगा और वहां से NPCI Bank Seeding Form लेना होगा।
  • अगर बैंक यह फॉर्म ना दे या फिर कही और से डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकालने को कहे तो ऐसे में आप नीचे दिए लिंक के द्वारा NPCI Bank Seeding Form डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट निकाल सकते है।

NPCI Bank Seeding Form Download

  • अब इस आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक अच्छे से भर देना है।
  • इस फॉर्म में पहले आपके बैंक के ब्रांच का नाम, बैंक का नाम, उस दिन की तारीक जिस दिन फॉर्म भर के जमा करेगे और खाता संख्या अच्छी प्रकार से भर लेना है।
  • इसके बाद में आखरी में आपको अपना दो जगहों पे हस्ताक्षर करना होगा। इसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी अच्छे तरीके से भर देना है।
  • फॉर्म को अच्छे से भरने के बाद अपने आधार की कॉपी, बैंक पासबुक की कॉपी और इस फॉर्म को एक साथ यानी तीनो को पिनअप या अटैच करके अपने बैंक में जमा कर देना है।
  • फिर इसके बाद बैंक मैनेजर फिंगरप्रिंट वाली मशीन पर आपके उंगलियों को रखने के बाद आपका खाता एनपीसीआई से लिंक कर देगे। यह प्रकिया होने में 1 से 2 दिन का समय लग सकता है।

NPCI Mapper के फायदे (NPCI Mapper Benifits)

NPCI Mapper से बहुत से फायदे है जो निम्नलिखित है:–

  • एनपीसीआई मैपिंग (डीबीटी बेनिफिट अकाउंट) से सरकारी योजनाओं में अनुदान का लाभ बिना किसी रुकावट के मिलता है।
  • NPCI Mapper से अनुदान की राशि सीधे बैंक अकाउंट में पहुंचती है, किसानों को किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना नहीं करना होता है।
  • एनपीसीआई में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक व एचडीएफसी बैंक को शामिल किया गया है।
  • बैंक खाते में एनपीसीआई मैपिंग करने के बाद बैंक अधिकारी छह अंक का आईआईएन (इंस्टीटयूशन आइडेंटीफकेशन नम्बर) खाताधारक को प्रदान करता है।
  • इस आईआईएन नंबर के माध्यम से NPCI से जुड़े खाताधारक को आधार पेमेंट ब्रीज सिस्टम से सब्सिडी की राशि सीधे उनके खाते में पहुंचाती है।

NPCI Mapper स्टेटस कैसे चेक करे (How Do I Check My NPCI Mapper Status)

एनपीसीआई मैपर स्टेटस का मतलब है आपका खाता एनपीसीआई से लिंक है या नही। अगर एनपीसीआई से लिंक है तो वहां पर Active दिखायेगा। अगर नही है तो Inactive दिखायेगा। एनपीसीआई से अपने बैंक खाते को लिंक करने से पहले आप स्टेटस कर सकते है कि आपका खाता Active है या नही। तो चलिए जानते है NPCI Mapper स्टेटस किस प्रकार चेक कर सकते है:–

  • सबसे पहले आपको UIDAI के ऑफिशियल वेबसाइट पर आ जाना है या बस UIDAI गूगल में सर्च करने पर सबसे पहले आए वेबसाइट पर चले जाना है।
  • अब भाषा का चयन करने को बोलेंगे की आप किस भाषा की प्रक्रिया को पूर्ण करना चाहते है?
  • उदाहरण के तौर हम इंग्लिश भाषा चयन कर लेते है। भाषा चयन करने के बाद आपके पास एक पेज खुल के आ जायेगा। जिसमें से आपको Aadhaar Services में चले जाना है।
  • अब आपके सामने बहुत से ऑप्शन होंगे लेकिन आपको Aadhaar Linking Status पर जाना होगा।
  • Aadhaar Linking Status पर क्लिक करने के बाद Bank Seeding Status पर आ जायेगे। यहां से पता चल जायेगा की आपका खाता एनपीसीआई सर्वर से लिंक है या नही।
  • इसके लिए आपको Bank Seeding Status पर आने के बाद नीचे आपको अपना आधार कार्ड और एक नीचे दिए सिक्योरिटी कोड को इसमें डाल के send OTP पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके मोबाइल में एक ओटीपी आएगी उसे यहां इंटर कर देना है और सबमिट पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने एक ओपन होगा जिसमे congratulations Your Aadhaar Bank Mapping Has Been Done लिखा होगा।
NPCI Mapper Kya Hota Hai
  • यहां से अपना  बैंक का नाम, NPCI Mapper स्टेटस यानी bank linking Status आसानी से देख सकते है।
  • अगर bank linking Status, Active है तो आपका एनपीसीआई में बैंक खाता लिंक है।

NPCI Mapper Kya Hota Hai निष्कर्ष:

दोस्तों, आज हमने इस आर्टिकल में NPCI Mapper Kya Hota Hai, NPCI क्या है, NPCI को खाते से लिंक कैसे करे, NPCI Mapper के फायदे और स्टेटस कैसे चेक करे इत्यादि के बारे में समस्त जानकारी आपके समक्ष रखी। हम आशा करते है कि आपको यह आर्टिकल बहुत पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो कृपया इसे जरूर शेयर करे और अगर आपके मन में इस आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल या विचार है तो हमे नीचे comment करके आसानी से बता सकते है।

FAQs:

प्रश्न: एनपीसीआई मैपर क्या है?

उत्तर: एनपीसीआई मैपर एक बैंक को आधार संख्या से जोड़ने की एक प्रक्रिया है, जिसे एनपीसीआई द्वारा संबंधित बैंक को DBT यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के लिए सुविधा प्रदान की जाती है, जिसे प्रत्यक्ष लाभ (Direct Benefits) प्राप्त करने के लिए आधार संख्या को एक विशिष्ट बैंक खाते से जोड़ा जाता है।

प्रश्न: एनपीसीआई मैपिंग के लिए कितना समय लगता है?

उत्तर: एनपीसीआई आधार सीडिंग प्रक्रिया में 48 घंटे तक का समय लग सकता है।

प्रश्न: एनपीसीआई मैपिंग के बाद बैंक द्वारा प्रदान किए आईआईएन नंबर का क्या काम होता है?

उत्तर: इस आईआईएन नंबर के माध्यम से NPCI से जुड़े खाताधारक को आधार पेमेंट ब्रीज सिस्टम से सब्सिडी की राशि सीधे उनके खाते में पहुंचाती है।

5 thoughts on “NPCI Mapper Kya Hota Hai – एनपीसीआई मैपर स्टेटस कैसे चेक करे”

  1. Pretty! This has been an incredibly wonderful article. Many thanks for supplying these details.

  2. मैंने दो बार एनपीसीआई लिंक करा दी है फिर भी रिजेक्ट दिखा देता है इसका उपाय बताएं

Comments are closed.