PST Kya Hota Hai – PST की तैयारी कैसे करे

दोस्तो हर नौजवान का एक सपना होता है कि वह सरकारी नौकरी पाए और अपनी लाइफ को सिक्योर करके सुख से जिए। जिसके लिए वह दिन-रात मेहनत करते है। अच्छी पढ़ाई करते है। अपने शरीर को मेंटेन करते है। ताकि वह सरकारी नौकरी पाने के लिए हर पात्रता को पार कर सके। जैसे कि पुलिस की भर्ती हो, आर्मी की भर्ती हो, एयर फोर्स की भर्ती हो या फिर पैरामिलिट्री फोर्स की भर्ती हो। इन सब में भर्ती होने के लिए आपको कई तरह के टेस्ट क्लियर करने पड़ते हैं।

जैसे कि मेडिकल टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट इत्यादि उन्हीं में से एक नाम आता है PST, तो आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि PST Kya Hota Hai, PST Full Form In Hindi, मापदंड सीमा, तैयारी कैसे करे इत्यादि की जानकारी को आपके साथ शेयर करेगें। अगर आप भी PST Kya Hota Hai के बारे में नहीं जानते हैं तो इस आर्टिकल के माध्यम से संपूर्ण जानकारी को प्राप्त करें।

PST Kya Hota Hai

PST Kya Hota Hai

दोस्तों PST एक प्रकार का शरीर से संबंधित टेस्ट होता है। इस टेस्ट को फौज में भर्ती होने के दौरान लिया जाता है। जिसमें आपकी चेस्ट, वजन और लंबाई को मापा जाता है। उसे PST के नाम से जाना जाता है। आप सब ने अक्सर देखा होगा कि जब भी आप किसी भी फोर्स के लिये आवेदन करते है तों उसके बाद आपसे कुछ टेस्ट लिए जाते हैं। जिसमें सबसे पहले रनिंग टेस्ट लिया जाता है।

जिसमें आपको ग्राउंड में दौड़ लगानी होती है और सरकारी नौकरी के अनुसार जितनी भी दौड़ लगाने की सीमा तय की गई है उसे आपको पार करना होता है। जब आप इस टेस्ट को क्लियर कर लेते हैं। उसके बाद आपकी हाइट और चेस्ट को मापा जाता है। जो उस फोर्स के अनुसार तय की गई एक सीमा होती है। अगर आप उस हाइट और चेस्ट के अनुपात में सही पाए जाते हैं तो आप उस नौकरी के लिए एलिजिबल यानी चुन लिए जाते हैं। इन सब प्रकिया को PST कहा जाता है।

PST का Full Form (PST Full Form In Hindi)

PST में रनिंग, हाइट, चेस्ट के मापदंड जैसे टेस्ट लिए जाते है। उनको तय करने के बाद ही नौकरी के योग्य माना जाता है। PST का फुल फॉर्म ‘Physical Standards Test’ (PST) और वही हिंदी में PST का पूरा नाम हिंदी में ‘शारीरिक मानक परीक्षण’ होता हैं।

PST की मापदंड सीमा (PST Criteria Range)

दोस्तों फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट की मापदंड सीमाएं हर क्षेत्र फोर्स में अलग-अलग होती है। जैसे कि लड़के और लड़कियों के लिए फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट के अधीन मापदंड सीमा क्या होगी? पैरामिलिट्री फोर्स के अंतर्गत मापदंड सीमाएं क्या होंगी? पुलिस के अंतर्गत फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट में मापदंड सीमा क्या होगी? इन सब बातों को हम नीचे इस आर्टिकल में विस्तार पूर्वक जानेंगे–

डिफेंस और पैरामिलिट्री के मापदंड सीमाएं

दोस्तों डिफेंस के अंदर तीन सेनाएं आती है। आर्मी, नेवी और एयरफोर्स। इन सब की मापदंड सीमाएं अलग-अलग होती है। इन सब में लड़कियों को कुछ छूट नियम अनुसार दी जाती है जो निम्नलिखित इस प्रकार है–

  • लड़कों के लिए शरीर की ऊंचाई 160 सेंटीमीटर से लेकर 170 सेंटीमीटर के अंतराल के बीच में ही होनी चाहिए।
  • जबकि लड़कियों के लिए शरीर की ऊंचाई 142 सेंटीमीटर से लेकर 152 सेंटीमीटर तक होनी चाहिए।
  • लड़कों के लिए चेस्ट का माप बिना फुलाए 70 सेंटीमीटर और फुलाने के बाद चेस्ट 82 सेंटीमीटर तक होनी चाहिए।
  • लड़कों के लिए शरीर का वजन 48 किलोग्राम से लेकर 50 किलोग्राम तक होना अनिवार्य है।
  • जबकि लड़कियों के लिए शारीरिक संरचना और वजन यह सब उनकी आयु सीमा और नियम के अनुसार लागू होता है।

पुलिस में PST के मापदंड सीमाएं

PST हर राज्य में अपनी अनुकूलता के अनुसार ही रखे जाते है। जो अलग-अलग प्रकार के होते है। लेकिन हम कुछ अनुवांशिक एक मिलाजुला फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के बारे में आपको नीचे बताएंगे, जो हर राज्य में लागू होता है जों निम्नलिखित है–

  • पुरुषों के लिए शरीर की ऊंचाई 168 सेंटीमीटर से लेकर 172 सेंटीमीटर तक होती है।
  • जबकि महिलाओं के लिए शारीरिक ऊंचाई मापदंड 152 सेंटीमीटर से लेकर 160 सेंटीमीटर तक होता है।
  • पुरुषों के लिए चेस्ट मापदंड बिना फुलाए 70 सेंटीमीटर और फुलाने के बाद 84 सेंटीमीटर तक होनी चाहिए।
  • महिलाओं के लिए शरीर का वजन मापदंड कम से कम 40 किलोग्राम तक होता है।

PST की तैयारी कैसे करे (PST Preparation)

PST की तैयारी निम्नलिखित तरीके से कुछ बातों का ध्यान रखकर की जा सकती है जो इस प्रकार है–

  • ऐसे नौजवान लड़के और लड़कियां जो भी फोर्स में जाने के लिए तत्पर रहते हैं, उन सबको अपने शरीर को स्ट्रांग और मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। क्योंकि अगर आपका शरीर स्ट्रांग और मजबूत होगा। तभी आप फोर्स में PST को पास कर सकते हैं।
  • आप सभी नौजवानों को अच्छा खाना-पीना इन सब पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है।
  • आप सभी को अपनी श्रेणी के अनुसार फिटनेस पर भी ध्यान देना चाहिए। जैसे कि आपके शरीर की लंबाई कितनी होनी चाहिए? आपके चेस्ट की चौड़ाई कितनी होनी चाहिए? इन सब गतिविधियों पर भी सक्रिय तौर पर अभ्यास करते रहना चाहिए।
  • अगर आप इन सब का अभ्यास करते रहेंगे तो उससे आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट यानी PST को पास कर सकते है।
  • इन सब बातों के अलावा भी आपको मानसिक तौर पर भी मजबूत रहने की जरूरत है। जिसके लिए आप नित्य योगा व आसान कर सकते हैं। क्योंकि अगर आपकी मानसिक क्षमता मजबूत होगी तभी आप फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट देते समय नर्वस नहीं रहेंगे और PST को सही तरीके से दे सकते हैं।

शरीरिक चेस्ट को क्षमता अनुसार कैसे करें (According To Physical Chest Capacity)

आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ नौजवान युवा ऐसे होते है। जों PST के दौरान चेस्ट की पात्रता को पूरा नहीं कर पाते है। ऐसे युवाओं के लिए अपनी चेस्ट को चौड़ा करने के लिये अर्थात छाती को बढ़ाने के निम्नलिखित कुछ तरीके है। जिनको करके वह अपनी चेस्ट को बढ़ा सकते हैं। जिसके बारे में हमने नीचे निम्नलिखित तरीके से बताया है–

  • चेस्ट को बढ़ाने के लिए आप सभी को पुशअप लगाने चाहिए। पुशअप लगाने से आप की छाती चौड़ी होगी।
  • आपको एक मजबूत स्प्रिंग को दोनों हाथों में पकड़ कर अंदर से बाहर की ओर खींचे। जिससे आपकी चेस्ट चौड़ी होगी और ऊपर की ओर उभर कर आएगी।

शरीर की ऊंचाई कैसे बढ़ाएं (Increase Body Height)

दोस्तों ऐसे युवा जिनकी शरीर की ऊंचाई कम है। उनको किसी पॉल के साथ या वृक्ष के साथ हाथों के बल पर अपने शरीर को जमीन से उठाकर लटकाना चाहिए। ऐसा प्रतिदिन करते हुए आप अपने शरीर के अंदर खून का संचार करके अपनी हाइट को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा डॉक्टर की सलाह लेकर हाइट को बढ़ाने के लिए कुछ मेडिसन का भी सेवन कर सकते हैं।

वजन के क्षमता अनुसार करे (According To Weight Capacity)

दोस्तों ऐसे नौजवान जिनका वजन बहुत ही कम है। लेकिन वह फौज में जाना चाहते है। उन नौजवानों को अपने वजन को बढ़ाने के लिए अच्छी डाइट का इस्तेमाल करना चाहिए। जिन्हें करके वह अपने शरीर का वजन बढ़ा सकते हैं। हमने कुछ टिप्स नीचे दिये है जों निम्नलिखित हैं–

  • एक गिलास दूध के साथ दो केले रोज सेवन करें।
  • काले चने को पानी में भिगोकर रोज सुबह खाली पेट खाएं।
  • दौड़ लगाने के बाद दो अंडे उबालकर प्रतिदिन खाएं।
  • इन सभी के साथ आपको कुछ ड्राई फ्रूट भी खाने चाहिए। जैसे कि बदाम, अखरोट और काजू इत्यादि।

PST Kya Hota Hai निष्कर्ष:

दोस्तों, आज हमने इस आर्टिकल में PST Kya Hota Hai, PST Full Form In Hindi, मापदंड सीमा, तैयारी कैसे करे इत्यादि के बारे में समस्त जानकारी आपके समक्ष रखी। हम आशा करते है कि आपको यह आर्टिकल बहुत पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो कृपया इसे जरूर शेयर करे और अगर आपके मन में इस आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल या विचार है तो हमे नीचे comment करके आसानी से बता सकते है।

FAQs:

प्रश्न: PST क्या होता है?

उत्तर: PST एक प्रकार का शरीर से संबंधित टेस्ट होता है। इस टेस्ट को फौज में भर्ती होने के दौरान लिया जाता है।

प्रश्न: PST का पूरा नाम क्या है?

उत्तर: PST का पूरा नाम हिंदी में ‘शारीरिक मानक परीक्षण’ होता हैं।

प्रश्न: PST में क्या होता है?

उत्तर: PST में रनिंग, हाइट, चेस्ट के मापदंड जैसे टेस्ट लिए जाते है। उनको तय करने के बाद ही नौकरी के योग्य माना जाता है।