रेडक्लिफ लैब की फ्रेंचाइजी कैसे ले | Redcliffe Lab Franchise In Hindi

रेडक्लिफ लैब की फ्रेंचाइजी कैसे ले (How To Apply For Redcliffe Lab Franchise In Hindi), Redcliffe Lab Franchise Opportunity, आवश्यक जगह, कुल लागत, आवेदन, लाभ  ( Area Space, Investment Cost, Apply, Profit Margin) Redcliffe Lab Collection Center Kaise khole

भारत की जनसंख्या की बात करे तो अब तक 130 करोड़ से ऊपर की आबादी वाला यह देश है। यानी हमारे देश में 130 करोड़ से भी ज्यादा लोग यहां रहते है। बढ़ती जनसंख्या के साथ कई तरह की बीमारियां भी तेजी से बढ़ती जा रही है। बहुत सी बीमारियां ऐसी भी है कि जब तक टेस्टिंग ना हो बीमारियों का पता तक नहीं चल पाता। ऐसे में आप अपने एरिया में बहुत सारे डायग्नोसिस लैब को जानते होगे, लेकिन आप बस गिने चुने लैब में ही जाना पसंद करते है। क्योंकि इन पर आपका भरोसा ज्यादा नहीं होता।

जब डॉक्टर कोई जांच के लिए आपको लैब जाकर जांच करवाने को कहता है तो आप ज्यादा फेमस और ट्रस्टेड लैब के यहां जाना पसंद करते है। आज हम ऐसे ही लैब के बारे में बात करने जा रहे है जिसका नाम बहुत ही पॉपुलर है। जी हां हम बात कर रहे है रेडक्लिफ लैब की। जो अपने नाम और काम दोनो के लिए बहुत ज्यादा दिन प्रति दिन पॉपुलर होता जा रहा है।

अगर आप भी अपना खुद का लैब खोलना चाहते है तो यह आपके लिए एक अच्छी ऑपर्च्युनिटी हो सकती है। क्योंकि रेडक्लिफ लैब अपनी फ्रेंचाइजी देकर आपको खुद का लैब खोलने का एक अच्छा मौका दे रहा है। तो चलिए जानते है कि रेडक्लिफ लैब की फ्रेंचाइजी कैसे ले, पात्रता मानदंड, आवश्यक जगह, कुल लागत, लाइसेंस, आवेदन और इस फ्रेंचाइजी में होने वाले लाभ की पूरी जानकारी आज हम इस लेख में देने जा रहे है। अतः इसे अंतिम तक पूरा अवश्य पढ़ें।

रेडक्लिफ लैब की फ्रेंचाइजी कैसे ले

रेडक्लिफ लैब की फ्रेंचाइजी क्या है (What Is Redcliffe Lab Franchise)

रेडक्लिफ लैब एक लाइफटेक प्राइवेट लिमिटेड एक यूएस बेस्ड डिग्नोसाइड कंपनी है। जो भारत में तेजी से बढ़ती जा रही है। इनका मुख्यालय नोएडा में स्थित है। रेडक्लिफ लैब बहुत सी पैथोलॉजी सेवा प्रदान करती है। जैसे कि Preventive Health Check, Routine Test, Specialized Test, Reproductive Health Investigations Test, Oncology, Rare Disease Diagnostics Test इत्यादि।

इसके आलावा ये Biochemistry, Hematopathology, Immune Assays, Serology,  Immunology, Histopathology, Cytogenetics, Molecular Diagnostics इत्यादि से जुड़ी हुई सभी जांच की सेवाएं प्रदान करती है। इस कंपनी की शुरुआत 2017 में Redcliffe Life Science के नाम से हुई थी। बाद में इसका नाम Redcliffe कर दिया गया। 2020 में आए कोरोना महामारी के दौरान इन्होने Covid 19 आर्टिफिशियल टेस्ट की लेबोरेटरी की शुरुआत की जिससे इनकी कंपनी और तेज़ी से बढ़ने लगी।

आज के दौर में 20 से ज्यादा इनके सैटेलाइट टेस्टिंग लैब्स है और 500 से ज्यादा इनके कलेक्शन सेंटर है। इस कंपनी की एक और खास बात है कि इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर गौतम गंभीर, मिलन सोमन, समांथा रुथ प्रभु जैसे दिग्गज सेलिब्रिटी है। यह कंपनी अपने बढ़ते नेटवर्क के कारण यह आपको रेडक्लिफ लैब कलेक्शन सेंटर की फ्रेंचाइजी दे रही है। इनकी फ्रेंचाइजी लेकर आप इस कंपनी से जुड़ कर एक अच्छा बिजनेस स्थापित कर सकते है और मोटा मुनाफा अर्जित कर सकते है।

रेडक्लिफ लैब की फ्रेंचाइजी के लिए आवश्यक जगह (Required Space)

रेडक्लिफ लैब की फ्रेंचाइजी के लिए बहुत ज्यादा जगह की जरूरत नही होती है। रेडक्लिफ लैब के लिए 150 से 250 स्क्वायर फीट जगह की आवश्यकता पड़ती हैं। इसके साथ साथ रेडक्लिफ लैब की एक और शर्त होती है कि आपका लैब प्रमुख क्षेत्र में होनी चाहिए। यानी ऐसी जगह जहां हॉस्पिटल या क्लिनिक हो वैसी जगह में आपका लैब होना चाहिए। आपके द्वारा चयनित जगह को कंपनी की टीम आ कर उस जगह को वेरिफाई करती है। तभी आपको उस जगह में लैब खोलने की अनुमति कंपनी द्वारा प्राप्त होती है।

रेडक्लिफ लैब की फ्रेंचाइजी में लगने वाला कुल लागत (Investment Cost)

किसी भी फ्रेंचाइजी को लेने से पहले उसमे लगने वाले लागत की पूरी जानकारी होना बहुत जरूरी होता है। जिससे की कोई भी निवेशक इस फ्रेंचाइजी में निवेश करने से पहले यह विचार कर ले की यह फ्रेंचाइजी उसके शहर के लिए कितना लाभप्रद साबित होगा?

रेडक्लिफ लैब की फ्रेंचाइजी को लेने के लिए इसमें कुल लागत 2 से 2.50 लाख रुपए लगाने की आवश्यकता पड़ती है। जहां आपको कंपनी को 10 हजार रुपए भी देने होगे जो इसकी फ्रेंचाइजी फीस होती है जो की रिफंडेबल होती है। आईटी हार्डवेयर, मैनपावर अरेंजमेंट, इंटीरियर, एक्सटीरियर और अन्य सेटिंग के लिए आपको कंपनी द्वारा कहे अनुसार करने की जरूरत पड़ती है और इसके साथ साथ यदि आपका खुद का जगह नही है तो आपको रेंट में उस जगह को लेना होगा जिसका खर्च आपको देना होगा।

रेडक्लिफ लैब की फ्रेंचाइजी कैसे ले (How To Apply For Redcliffe Lab Franchise)

रेडक्लिफ लैब की फ्रेंचाइजी लेकर अगर आप अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते है तो यह आपके लिए बहुत लाभप्रद साबित होने वाला है। हमने पहले भी बताया है कि  इसकी फ्रेंचाइजी लेना बेहद आसान है। रेडक्लिफ लैब की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको किसी भी प्रकार की क्वालिफिकेशन की कोई जरूरत नहीं होती है। ब्लड सैंपल  लेने के लिए आपको किसी DMLT क्वालिफाइड व्यक्ति को हायर करना होगा। रेडक्लिफ लैब की फ्रेंचाइजी प्राप्त करने के लिए आपको हमारे द्वारा बताएं गए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो इस प्रकार है–

सबसे पहले आपको रेडक्लिफ लैब के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

  • वहां आपको नीचे Quick Links पर जाना होगा जहां आपको बहुत से ऑप्शन दिखाई दे रहे होगे। उन ऑप्शनों में से आपको Partner With Us पर क्लिक कर देना होगा। जैसा कि दिए गए इमेज में दिखाई दे रहा है।
रेडक्लिफ लैब की फ्रेंचाइजी कैसे ले
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जायेगा जिसमें आपको कुछ अपनी पर्सनल डिटेल्स भरनी होती है। भरने के बाद आपको सबमिट पे क्लिक कर देना है। अधिक जानकारी और पूछताछ के लिए आप उन्हें franchise@redcliffelabs.com पर ईमेल भी कर सकते है। या फिर आप +918988988787 पर कॉल कर फ्रेंचाइजी से संबंधित कोई भी सवाल का जवाब प्राप्त कर सकते है।
  • आपके फॉर्म को रेडक्लिफ लैब की सपोर्ट टीम अच्छे से रिव्यू करेगी। जांच करने के बाद कंपनी आपसे खुद कॉन्टेक्ट करेगी और आगे की जो भी प्रक्रिया है उसे करने के बाद ही आपको इसकी फ्रेंचाइजी प्राप्त हो जायेगी।

रेडक्लिफ लैब की फ्रेंचाइजी में होने वाला लाभ (Profit Margin)

रेडक्लिफ लैब की फ्रेंचाइजी में अगर लाभ की बात करें तो यह कंपनी बहुत ही अच्छा प्रॉफिट मार्जिन देती है। यह और फ्रेंचाइजी से ज्यादा अच्छा रिटर्न आपको देती है। रेडक्लिफ लैब की फ्रेंचाइजी प्राप्त करने के बाद यह कंपनी अलग अलग टेस्टिंग या जांच पर अलग अलग प्रॉफिट मार्जिन प्रदान करती है। आपको जितना भी प्रॉफिट होगा उसमें से कोई रॉयल्टी शुल्क आपको देना नही पड़ता है।

रेडक्लिफ लैब की फ्रेंचाइजी के बेनिफिट (Benefits Of Redcliffe Lab Franchise)

कोई भी फ्रेंचाइजी देने वाली कंपनी अपने ग्राहकों को बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान करती है। अगर बात करे रेडक्लिफ लैब की फ्रेंचाइजी की तो यह भी अपने फ्रेंचाइजी कस्टमर को सभी तरह के लाभ से अवगत करवाती है। तो चलिए जानते है रेडक्लिफ लैब की फ्रेंचाइजी के बेनिफिट जो निम्नलिखित है–

मार्केटिंग (Marketing)

अगर आप रेडक्लिफ लैब की फ्रेंचाइजी लेते है तो यह कंपनी आपको अच्छा मार्केटिंग सपोर्ट देती है। जैसे कि Leaflet, Standee, Visiting Card, Canopy, Banner, Promo Umbrella, No Parking Boards, Flange, इत्यादि की सुविधा आपको इस कंपनी द्वारा प्राप्त होती है। इसके अलावा आपके कलेक्शन सेंटर में ज्यादा पब्लिक की आवा-जाही के लिए आपके आस पास में हेल्थ चेकअप के कैंप भी लगाए जाएंगे। जिससे की पब्लिक बस 10 रुपए के रजिस्ट्रेशन पर अपना हेल्थ चेकअप आसानी से करा सकेंगे। इससे आपके आउटलेट की अच्छी मार्केटिंग हो जाती है।

ब्रांडिंग (Branding)

इस कंपनी की तरफ से ब्रांडिंग सपोर्ट भी आपको बहुत अच्छा प्राप्त होता है। यह कंपनी आपको अपने कलेक्शन सेंटर के बाहर लगाने के लिए ग्लो साइन बोर्ड की सुविधा आपको प्रदान करती है। इसके अलावा एंट्री डोर के लिए ग्लास ब्रांडिंग, रिसेप्शन वाल ब्रांडिंग और हैंगिंग नेम प्लेट, काउंटर पर लोगो ब्रांडिंग इत्यादि का सपोर्ट रेडक्लिफ द्वारा आपको प्रदान करती है।

उपभोग्य वस्तुएं (Consumables)

रेडक्लिफ लैब की कंपनी आपको उपभोग्य वस्तुएं भी प्रदान करती है। यह कंपनी ब्लड सैंपल के लिए जो भी उपभोग्य वस्तुएं यानी कॉटन, सिरिंज, ब्लड सैंपल कलेक्शन ट्यूब्स इत्यादि जैसी सुविधा भी आपको प्रदान करती है।

ट्रेनिंग (Training)

यह कंपनी आपको अच्छी ट्रेनिंग की सुविधा भी आपको प्रदान करती है। यह कंपनी आपको अपने आउटलेट को किस प्रकार मैनेज करना है और किस तरह काम करना है इसकी पूरी ट्रेनिंग भी उपलब्ध करवाती है।

आईटी सॉफ्टवेयर (IT Software)

रेडक्लिफ लैब की कंपनी की तरफ से आपको एक डैशबोर्ड मिलता है। जिसके अंदर आप सारा डेटा सेव कर के उसे सुरक्षित रख सकते है।

लॉजिस्टिक सपोर्ट (Logistic Support)

अगर आप रेडक्लिफ लैब की फ्रेंचाइजी लेकर अपना बिजनेस शुरू करते है तो आपको कोई काम करने की जरूरत नही पड़ती क्योंकि कि ब्लड सैंपल कलेक्ट कर टेस्टिंग के लिए लैब तक पहुंचाने के लिए एक लॉजिस्टिक की जरूरत होती है। ऐसे में यह कंपनी आपको लॉजिस्टिक सपोर्ट की सुविधा भी प्रदान करती है।

ऑथराइजेशन सर्टिफिकेशन (Autorization Certificate)

यह कंपनी आपको ऑथराइजेशन सर्टिफिकेशन भी देती है। जिसे आप फ्रेम में लगा कर अपने कलेक्शन सेंटर में लगा सकते है। जिससे लोगो का विश्वास आपके लैब के प्रति और भी बढ़ेगा।

रेडक्लिफ लैब की फ्रेंचाइजी कैसे ले FAQs

Q. रेडक्लिफ लैब की फ्रेंचाइजी में कितना लागत लगाना पड़ता है?

Ans. रेडक्लिफ लैब की फ्रेंचाइजी को लेने के लिए इसमें कुल लागत 2 से 2.50 लाख रुपए लगाने की आवश्यकता पड़ती है।

Q. रेडक्लिफ लैब की फ्रेंचाइजी को कैसे प्राप्त कर सकते है?

Ans. इसके लिए आपको रेडक्लिफ लैब की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपको फॉर्म भरना होगा। इसके बाद फ्रेंचाइजी फॉर्म भर कर सबमिट करना होगा। रेडक्लिफ लैब की सपोर्ट टीम आपके फॉर्म  की जांच करेगी और आपसे जल्द संपर्क कर के आपके साथ एक मीटिंग करेगी और फिर आपको रेडक्लिफ लैब की फ्रेंचाइजी प्राप्त हो जायेगी।

Q. रेडक्लिफ लैब की फ्रेंचाइजी में कितना लाभ हो सकता है?

Ans. रेडक्लिफ लैब की फ्रेंचाइजी प्राप्त करने के बाद यह कंपनी अलग अलग टेस्टिंग या जांच पर अलग अलग प्रॉफिट मार्जिन प्रदान करती है।

9 thoughts on “रेडक्लिफ लैब की फ्रेंचाइजी कैसे ले | Redcliffe Lab Franchise In Hindi”

  1. i want redcliffe franchice in delhi near by govt hospital.
    but i have no money . but i want run this franchice.

Comments are closed.