Shrikhand Kya Hota Hai – श्रीखंड खाने के फायदे

श्रीखंड क्या होता है, श्रीखंड कैसे बनाते है, Shrikhand Kya Hai, श्रीखंड फायदे, श्रीखंड बनाने की विधि, श्रीखंड का इतिहास, Shrikhand Recipe, Shrikhand In Hindi, Shrikhand Amul

आज के दौर में लोग हर तरह की मिठाइयां खाना पसंद करते है और साथ में सेहत भी ख्याल रखना चाहते है। लेकिन बाहर की बनी मिठाइयां सेहत के लिए अच्छी नहीं होती है। ऐसे में लोगो के पास घर में ही बनी मिठाइयों के सेवन करने के विकल्प के अलावा कोई और विकल्प नहीं रह जाता है। आप घर में बनी मिठाइयां या कोई ऐसे मीठी क्रिमी डेजर्ट बना सकते है जिससे की आपके सेहत के लिए वो अच्छा हो और साथ ही यह फायदेमंद भी हो।

ऐसे में श्रीखंड बना कर इसका सेवन करना आपके लिए और आपकी सेहत के लिए बहुत अच्छा हो सकता है। क्योंकि श्रीखंड बहुत ही स्वादिष्ट होते है और शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। भारत में आजकल सभी यानी बच्चों से लेकर बड़े-बूढ़े तक सभी श्रीखंड को खाना बहुत ही ज्यादा पसंद करते है। श्रीखंड में जो भी सामग्री का उपयोग होता है, सभी में भरपूर मात्रा में पौष्टिकता होती है। इन्हें अक्सर त्योहारों में बनाया जाता है।

तो आइये जानते हैं Shrikhand Kya Hota Hai, श्रीखंड का इतिहास, Shrikhand Recipe, श्रीखंड बनाने का तरीका, आवश्यक सामग्री, श्रीखंड के फायदे, नुकसान और इसमें पौष्टिक तत्वों की मात्रा के बारे आज हम इस लेख में पूरे विस्तार से जानेंगे। अतः इसे अंतिम तक पूरा अवश्य पढ़े।

Shrikhand Kya Hota Hai

Shrikhand Kya Hota Hai

श्रीखंड एक तरह की स्वादिष्ट मिठाई या डेजर्ट है। जो भारत के पश्चिमी राज्यों यानी गुजरात और महाराष्ट्र में बहुत ज्यादा मशहूर है। इसे खास तौर से त्योहारों में बनाया जाता है। श्रीखंड दही और चीनी का बना होता है। जो खाने में स्वादिष्ट क्रीमी और टेस्टी डेजर्ट की तरह लगता है। इसे बनाने के लिए ड्राईफ्रूट्स भी इस्तेमाल किया जाता है।

इसमें बहुत से पौष्टिक तत्व भी पाए जाते है। पौष्टिक तत्वों से भरपूर श्रीखंड सेहत के लिए फायदेमंद बताया गया है। ये दूसरी मिठाईयों से भिन्न है क्यों कि ये घर में बहुत ही आसान से और बिना किसी मिलावट के इसे बनाया जाता है। जो शरीर में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है।

श्रीखंड का इतिहास (History Of Shrikhand)

श्रीखंड गुजरात और महाराष्ट्र में बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। जिसे मीठे व्यंजन के रूप में पारंपरिक तौर से गणेश चतुर्थी और जन्माष्टमी पर विशेष रूप से बनाया जाता है। गणेश चतुर्थी और जन्माष्टमी के त्योहारों में इसे बहुत पहले से ही प्रसाद और मिठाई के रूप में बनाया जाता है। अब श्रीखंड को सभी त्योहारों में बनाया जाने लगा है। इसे लोग अब झटपट व्यंजन के रूप में भी किसी भी समय में बना लेते है।

श्रीखंड शब्द की उत्पत्ति कुछ इस तरह हुई है कि दही में कुछ पदार्थ जैसे केसर, फल, मेवे इत्यादि मिले होते है उन्हे संस्कृत में शिखरिणी कहते है यानी श्रीखंड को शिखरिणी भी कहा जाता है। श्रीखंड शब्द की उत्पत्ति दूध यानी क्षीर और खांड यानी चीनी से हुई है। इन दोनो को मिलाकर ही श्रीखंड बनाया जाता है।

श्रीखंड रेसिपी (Shrikhand Recipe)

दही के पानी को निकाल कर गाढ़े दही से तैयार श्रीखंड महाराष्ट्र और गुजरात का सबसे लोकप्रिय मिष्ठान में से एक है। श्रीखंड को मठो के नाम से भी जाना जाता है। कुछ जगहों में इसे आम के साथ मिलाकर भी बनाया जाता है जिसे मेंगो योगर्ट के नाम से भी ये व्यंजन प्रचलित है। श्रीखंड बनाने में बहुत ही आसान है। इसे घर में आसानी से बनाया जा सकता है। घर में मौजूद पदार्थो से इसे आसानी से बनाया जा सकता है।

श्रीखंड को गाढ़े दही से तैयार किया जाता है। Shrikhand Recipe आमतौर में कटे हुए मनपसंद ताजे फल, सूखे मेवे, इलाईची पाउडर, केसर या गुलाब की पंखुड़ी और स्वाद के लिए आम के गुदे को मिला कर बनाया जा सकता है। ये दही से बनी होती है इसलिए इसमें कैल्शियम, विटामिन बी12 और प्रोबायोटिक्स का एक अच्छा स्रोत भी पाया जाता है। श्रीखंड जितना खाने स्वादिष्ट लगता है उतना ही शरीर के लिए फायदेमंद भी है।

श्रीखंड खाने का सही समय

श्रीखंड पारंपरिक गुजराती और मराठी व्यंजन है। इसे गर्मियों के दिन खाया जाना सही माना गया है। इसे लोग सुबह के खाने के बाद और रात के खाने के बाद लेना पसंद करते है और यह लोकप्रिय भी है। श्रीखंड को कुछ लोग पूरी या पराठे के साथ भी खाना पसंद करते है। वैसे आप इसे कभी भी खा सकते है इसके लिए कोई खास दिन नही होता है। इसे पेय पदार्थ और मीठे के रूप में भी नाश्ते में लिया जा सकता है।

श्रीखंड बनाने की आवश्यक सामग्री

स्वादिष्ट श्रीखंड बनाने के लिए कुछ सामग्री की आवश्यकता होती है। जिसे बनाने से पहले तैयार करके रखना होता है जो निम्न है:

  • 1 किलो दही
  • 3 चम्मच मलाई (जरूरी नहीं है)
  • कटे हुए काजू, बादाम, पिस्ता
  • इलायची पाउडर
  • गुलाब जल
  • 5 चम्मच पिसी हुई चीनी
  • केसर

श्रीखंड बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन के ऊपर छन्नी रखनी है और फिर उसके ऊपर एक साफ सूती या मलमल का कपड़ा लगा देना है।
  • अब दही को छन्नी सहित लगे कपड़े के ऊपर अच्छी तरह निकाल लेना है।
  • दही निकलने के बाद दही को कपड़े से इस प्रकार बाद देना है कि दही से पानी निकल जाएं।
  • अब इसे 6 से 7 घंटो के लिए दही को बांध कर छोड़ दे, जिससे दही का पूरा पानी को अच्छी तरह निकाल जाए।
  • 6 से 7 घंटे बीतने के बाद दही एक कटोरी में निकाल ले। ये अब पूरी तरह गाढ़ा हो चुका होगा।
  • अब इसमें गुलाब जल की कुछ बूंदों को स्वाद के डाला जा सकता है।
  • अब केसर, इलायची, कटा हुआ बादान, काजू, पिस्ता इत्यादि को मिला कर अच्छी तरह कुछ देर तक फेटे।
  • अब इसे ठंडा करने के लिए फ्रिज में रख दे।
  • अब स्वादिष्ट श्रीखंड सर्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

श्रीखंड के फायदे (Benefits) 

श्रीखंड के ऐसे बहुत से फायदे है जो हमारे शरीर के लिए लाभकारी है। सबसे पहले तो श्रीखंड से दही से बनता है और इसमें dry fruit को भी डाला जाता हैं। अगर आप श्रीखंड का सेवन कर रहे है या करने की सोच रहे है तो आपको इसके फायदे भी अवश्य जान लेने चाहिए। तो चलिए जानते है श्रीखंड के क्या क्या फायदे है,

  • श्रीखंड हमारे हड्डियों तथा दांतो को मजबूत बनाता है अब क्योंकि श्रीखंड दही से बना होता है तो इसमें कैल्शियम की मात्रा भरपूर मात्रा में पायी जाती है।
  • अगर आपकी इम्यूनिटी काफी weak है यानी आपको आए दिन बुखार या सर्दी खासी होते रहते है तो श्रीखंड का रोजाना सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी काफी अच्छी हो जाएगी।
  • श्रीखंड का सेवन आप कभी भी कर सकते है खास कर यदि आपका शरीर काफी थक चुका है और एनर्जी भी काफी कम लगती है तो श्रीखंड के एनर्जी बूस्टर का काम भी करता है।
  • यह तक की श्रीखंड का सेवन करने से तनाव जैसी बड़ी समस्या भी दूर हो जाती है और एकदम रिलैक्स फील भी कराता है।
  • श्रीखंड मोटापे को बढ़ने नही देता क्योंकि इसमें कैल्शियम तो होता ही है और साथ ही साथ इसमें ड्राई फ्रूट्स के उपयोग करने से ये उच्चतम प्रोटीन युक्त आहार हो जाता है जिससे मोटापे में वृद्धि नहीं होने देता।

श्रीखंड के नुकसान

श्रीखंड सेहत के लिए बहुत ही अच्छा माना गया है। यह कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। श्रीखंड खाने से कोई नुकसान या हानि नहीं है। बस श्रीखंड उन्ही व्यक्ति के लिए सही है जो रूम के तापमान के हिसाब से इसका सेवन करते है। श्रीखंड का ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

श्रीखंड में पोषक तत्व

श्रीखंड स्वादिष्ट होने के साथ साथ स्वस्थ के लिए फायदेमंद भी है। श्रीखंड में प्रोटीन, कैल्शियम, मिनरल्स और विटामिन बी6, विटामिन 12 की प्रचुर मात्रा होती है। श्रीखंड का सेवन करने वालो में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और साथ ही पेट के सही माना गया है। श्रीखंड में पोषक तत्वों की मात्रा जो निम्नलिखित है:–

पोषक तत्वमात्रा प्रति कप
ऊर्जा394 कैलरी
प्रोटीन8.6 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट49.8 ग्राम
फाइबर0 ग्राम
वसा13 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल32 मिलीग्राम
विटामिन और मिनरलमात्रा
विटामिन ए320 माइक्रोग्राम
विटामिन बी 10.1 मिलीग्राम
विटामिन बी 20.2 मिलीग्राम
विटामिन बी 30.2 मिलीग्राम
विटामिन बी 61 मिलीग्राम
विटामिन बी 938 माइक्रोग्राम
विटामिन बी 121 माइक्रोग्राम
विटामिन सी2 मिलीग्राम
विटामिन ई0 मिलीग्राम
फोलिक एसिड (विटामिन बी 9)11.2 माइक्रोग्राम
कैल्शियम420 मिलीग्राम
लोह0.4 मिलीग्राम
मैग्नीशियम38 मिलीग्राम
फॉस्फोरस260 मिलीग्राम
सोडियम38 मिलीग्राम
पोटेशियम180 मिलीग्राम
जिंक0 मिलीग्राम

निष्कर्ष:

आज हमने इस आर्टिकल में Shrikhand Kya Hota Hai, श्रीखंड का इतिहास, Shrikhand Recipe, श्रीखंड बनाने का तरीका, आवश्यक सामग्री, श्रीखंड के फायदे, नुकसान और इसमें पौष्टिक तत्वों की मात्रा के बारे में समस्त जानकारी आपके समक्ष रखी। हम आशा करते है कि आपको यह आर्टिकल बहुत पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो कृपया इसे जरूर शेयर करे और अगर आपके मन में इस आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल या विचार है तो हमे नीचे comment करके आसानी से बता सकते है।

FAQs

प्रश्न: श्रीखंड क्या होता है?

उत्तर: श्रीखंड एक तरह की स्वादिष्ट मिठाई या डेजर्ट है। जो भारत के पश्चिमी राज्यों यानी गुजरात और महाराष्ट्र में बहुत ज्यादा मशहूर है।

प्रश्न: श्रीखंड खाने से क्या होता है?

उत्तर: श्रीखंड हमारे हड्डियों तथा दांतो को मजबूत बनाता है अब क्योंकि श्रीखंड दही से बना होता है तो इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में पायी जाती है।

प्रश्न: श्रीखंड में कितना प्रोटीन होता है?

उत्तर: श्रीखंड स्वादिष्ट होने के साथ साथ स्वस्थ के लिए फायदेमंद भी है। श्रीखंड में प्रोटीन 8.6 ग्राम होती है।

प्रश्न: श्रीखंड कैसे बनाते है?

उत्तर: श्रीखंड को गाढ़े दही और चीनी से तैयार किया जाता है। Shrikhand Recipe आमतौर में कटे हुए मनपसंद ताजे फल, सूखे मेवे, इलाईची पाउडर, केसर या गुलाब की पंखुड़ी और स्वाद के लिए आम के गुदे को मिला कर बनाया जा सकता है। श्रीखंड बनाने की रेसिपी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे