Stenographer Kya Hota Hai – स्टेनोग्राफर कैसे बने, Salary, Syllabus और SSC Stenographer Eligibility

Stenographer Kya Hota Hai | स्टेनोग्राफर कैसे बनते है | स्टेनोग्राफर कौन होता है | स्टेनोग्राफर काम, नौकरी, सैलरी, SSC, Vacancy, Eligibility, Qualification, Stenography Hindi

आजकल बहुत से जॉब और वेकेंसीज आती रहती है और बहुत से लोग अलग अलग तरीके के जॉब करना चाहते हैं। अगर आप भी ऐसे जॉब की तलाश कर रहे जो की टाइपिंग से संबंधित हो तो ऐसे में स्टेनोग्राफर आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है क्योंकि इसमें सरकारी और प्राइवेट कंपनियों दोनो में जॉब लग जाते है और अच्छे इनकम भी इसके लिए दिए जाते है। तो चलिए जानते है की स्टेनोग्राफर कैसे बनते है, स्टेनोग्राफर कौन होता है, स्टेनोग्राफर काम, नौकरी, सैलरी, SSC, Vacancy, Eligibility, Qualification के बारे संपूर्ण जानकारी, आगे जरूर पढ़ें।

स्टेनोग्राफर क्या होता है – (What Is Stenographer In Hindi)

Stenographer Kya Hota Hai - स्टेनोग्राफर कैसे बने, Salary, Syllabus और SSC Stenographer Eligibility

स्टेनोग्राफर, किसी भी भाषा को कोडित रूप में बदलने का क्षमता रखता है। जो की एक प्रोफेशनल होता है। इसे ही स्टेनोग्राफर कहते है। स्टेनोग्राफर को एक और भी नाम से जानते है, जिसे शॉर्ट हैंड कहा जाता है। जो बहुत ही लोकप्रिय है। शॉर्ट हैंड को हिंदी में आशुलिपि भी कहते है और किसी भाषा को कोड का रूप देने वाले या आशुलिपि में लिखने वाले को आशुलिपिक (Stenographer) भी कहा जाता है। कम समय में ज्यादा सूचना लिखने के लिए स्टेनोग्राफर, स्टेनो मशीन का उपयोग करते है। जो की एक अलग ही भाषा में होता है।

स्टेनोग्राफर बनने के लिए किसी भी अभ्यार्थी को स्टेनोग्राफी के ज्ञान का होना बेहद आवश्यक होता है। जिसे हम शॉर्ट हैंड, कई तरह के सिंबल, के तेज गति में लिखने का तरीका होना चाहिए। किसी भी भाषा जैसे हिंदी, इंग्लिश, बांग्ला इत्यादि के विभागों के जरूरत के हिसाब से टाइपिंग की जरूरत होती है।

स्टेनोग्राफर के कार्य

दुनिया में बढ़ती टेक्नोलॉजी के बाद भी स्टेनोग्राफरों की मांग आज भी बहुत ज्यादा है। स्टेनोग्राफर कई जगहों पर अपनी सेवाओं को दे कर काम को आसान कर रहे है। स्टेनोग्राफर का उपयोग इस क्षेत्रों में अधिक होता है जैसे कि कोर्ट रूम, सरकारी कार्यालयों, सीईओ के कार्यालयों, राजनेताओं, डॉक्टरों और भी कई अन्य क्षेत्रों में होता है।

स्टेनोग्राफर बनने के लिए एलिजिबिलिटी (SSC Stenographer Eligibility)

आपने जाना की स्टेनोग्राफर क्या होता है, चलिए अब जानते है की स्टेनोग्राफर बनने के लिए क्या eligibility है जो की नीचे दिए गए है,

  • स्टेनोग्राफर बनने के लिए आपका स्नातक पूरा होना जरूरी नहीं है आपका किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 12th में उत्तीर्ण होना जरूरी है।
  • स्टेनोग्राफर के लिए सबसे पहले तो आपकी टाइपिंग स्पीड अच्छी होनी चाहिए।
  • आपको शॉर्ट हैंड का अच्छा खासा नॉलेज होना चाहिए।
  • किसी भी अच्छे संस्थान से शॉर्ट हैंड के लिए आप स्टेनोग्राफी सीख सकते है।
  • अलग अलग कैटेगरी के लिए अलग अलग आयु सीमा एलिजिबिलिटी तय की गई है नीचे हमने कुछ सीमाएं दे दी है आप आसानी से इसे पढ़कर समझ सकते है।

स्टेनोग्राफर आयु सीमा (SSC Stenographer Grade C And D Eligibility)

  • SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड C की परीक्षा देने के लिए कैंडिडेट्स की आयु सीमा 18 से 30 साल तक की होनी चाहिए।
  • SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड D की परीक्षा देने के लिए कैंडिडेट्स की आयु सीमा 18 से 27 साल तक की होनी चाहिए।

स्टेनोग्राफर की परीक्षा देने के लिए अलग अलग जाति श्रेणी के लिए अलग अलग आयु सीमा छूट भी प्रदान किए गए है। आप एक बार उसकी जानकारी भी जरूर ले ले ताकि आपको अपने कास्ट के अनुसार आयु में छूट मिल सके।

स्टेनोग्राफर का कोर्स कितने साल का होता है (Stenographer Course Duration)

अगर आप स्टेनोग्राफर के लिए सरकारी नौकरी पाना चाहते है तो आपको 12th के परीक्षा के बाद तुरंत ही स्टेनोग्राफी डिप्लोमा का फॉर्म भर देना होगा। स्टेनोग्राफी डिप्लोमा का कोर्स 1 से 2 साल का होता है जिसके तुरंत बाद आप स्टेनोग्राफर के लिए अप्लाई कर सकते है।

स्टेनोग्राफर कैसे बने, स्टेनोग्राफर का Selection Process

अभी तक आपने जाना की स्टेनोग्राफर क्या होता है और इसकी एलिजिबिलिटी के बारे में आइए अब जानते है की Stenographer बनने के लिए क्या करे और इसके प्रोसेस को आगे समझते है,

  • स्टेनोग्राफर बनने के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होगी जैसा की अधिकतर परीक्षाओं में होता है जिसमे अंग्रेजी, हिंदी, सामान्य गणित, GK और कुछ रीजनिंग के क्वेश्चंस पूछे जाएंगे।
  • आपको गणित, GK और रिजिनिंग्स के सवालों पर अपना ज्यादा फोकस करना होगा जिससे आप स्टेनोग्राफर की परीक्षा निकाल पाए।
  • GK के आप रोज के करेंट अफेयर्स और न्यूज देख सकते है।
  • स्टेनोग्राफर की परीक्षा में सबसे जरूरी होता है आपकी टाइपिंग स्पीड जिसे आपको धीरे धीरे बढ़ानी होगी।
  • शॉर्ट हैंड की भी परीक्षा आपको देनी होगी इसकी भी तैयारी आप किसी मान्यता प्राप्त संस्था से सिख सकते है।
  • अलग languauge के लिए अलग अलग स्पीड मापदंड तैयार किए गए है। जैसे की हिंदी भाषा की टाइपिंग स्पीड कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट होने चाहिए और वही शॉर्ट हैंड में 80 शब्द प्रति मिनट होने चाहिए।
  • इंग्लिश language की टाइपिंग स्पीड कम से कम 35 words प्रति मिनट होनी चाहिए और वही शॉर्ट हैंड की स्पीड 100 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
  • इस तरह की स्पीड के मापदंड का उपयोग खास करके प्राइवेट कंपनियां और सरकारी नौकरियों के पद के लिए की जाती है।

स्टेनोग्राफर के लिए Job Vacancy

आपने अपनी टाइपिंग स्पीड और शॉर्ट हैंड का अभ्यास करके अच्छा खासा अनुभव प्राप्त कर लिया तो आपके पास अच्छे पद पर जॉब आने के लिए बहुत सारे विकल्प मौजूद है।

स्टेनोग्राफर के पद के लिए सरकार हर साल जॉब वेकेंसी निकालती रहती है और हर साल कई उम्मीदवारों का सिलेक्शन भी होता है, क्योंकि सरकारी विभागों में स्टेनोग्राफर के लिए बहुत से काम होते है। SSC द्वारा ही हर साल स्टेनोग्राफर के पद लिए परीक्षाएं आयोजित कराई जाती है।

आपको आपको इच्छा के अनुसार सरकार के किसी भी विभाग जैसे डिफेंस, बैंकिंग, नगर निगम और रेलवे में आप स्टेनोग्राफर के पद पर काम कर सकते है। बस आपको शुरुआती दौर में थोड़े प्रैक्टिस करने की जरूरत होती है।

यह तक की आप न्यायालय के जज के लिए स्टेनोग्राफर का काम कर सकते है और बड़ी बड़ी प्राइवेट कंपनियां भी स्टेनोग्राफर की काफी डिमांड करती है। अगर आप चाहते है की आपका सरकारी जॉब हो लगे तो आपको 12th पास करते ही 1 या 2 साल का स्टेनोग्राफी डिप्लोमा करके सरकारी जॉब के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

स्टेनोग्राफर की सैलरी (SSC Stenographer Salary)

SSC Stenographer Grade C Salary

Pay ScaleRs. 9300/- to Rs. 34800/-
Grade PayRs. 4,200/- (Pay Band 2)
Initial PayRs. 5200/-
Total PayRs. 14500/-

SSC Stenographer Grade D Salary

Pay ScaleRs. 5200/- to Rs. 20200/-
Grade PayRs. 2400/- (Pay Band 1)
Initial PayRs. 5200/-
Total PayRs. 7600/-

इन्हें भी पढ़ें:

NEET SS क्या है
Tod Kya Hai – Agneepath Yojana
ITBP Head Constable Kya Hai
UPLDB Maitri Kya Hota Hai
SSC Selection Post X Kya Hai
UPSC CDS Kya Hota Hai

निष्कर्ष

आज हमने इस आर्टिकल में स्टेनोग्राफर कैसे बनते है, स्टेनोग्राफर कौन होता है, स्टेनोग्राफर काम, नौकरी, सैलरी, SSC, Vacancy, Eligibility, Qualification के बारे में समस्त जानकारी आपके समक्ष रखी। हम आशा करते है कि आपको यह आर्टिकल बहुत पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो कृपया इसे जरूर शेयर करे और अगर आपके मन में इस आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल या विचार है तो हमे नीचे comment करके आसानी से बता सकते है।

FAQs

प्रश्न: स्टेनो टाइपिंग क्या होता है?

उत्तर: कम समय में ज्यादा सूचना लिखने के लिए स्टेनोग्राफर, स्टेनो मशीन का उपयोग करते है। जो की एक अलग ही भाषा में होता है।

प्रश्न: स्टेनो में कितने सब्जेक्ट होते है?

उत्तर: सामान्य ज्ञान, जनरल इंग्लिश, हिंदी, सामान्य गणित और रीजनिंग से भी कुछ सवाल पूछ लिए जाते हैं।

प्रश्न: स्टेनोग्राफर का कोर्स कितने साल का होता है?

उत्तर: स्टेनोग्राफर का कोर्स एक से दो वर्षीय हो सकता है।

प्रश्न: जज के स्टेनो की सैलरी कितनी होती है?

उत्तर: लगभग 23,000 रुपए

1 thought on “Stenographer Kya Hota Hai – स्टेनोग्राफर कैसे बने, Salary, Syllabus और SSC Stenographer Eligibility”

Comments are closed.