Vidya Sambal Yojana Kya Hai – आवेदन, महत्वपूर्ण दस्तावेज, Salary

Vidya Sambal Yojana Kya Hai | विद्या संबल योजना क्या है | Vidya Sambal Yojana 2022 Registration | Vidya Sambal Yojana Apply Offline Process

भारतीय केंद्र सरकार और राज्य सरकारें हमेशा से ही शिक्षा संबंधी नए नए योजनाओं को लाकर देश के मौजूदा Education System को पहले से और भी बेहतरीन करने का प्रयास करती रहती है। हाल ही राजस्थान सरकार द्वारा शिक्षा विभाग से संबंधित एक योजना लेकर आ रही है जिसमे कई पदो पर शिक्षा को भर्ती की जानी हैं। Vidya Sambal Yojana 2022 योजना के द्वारा बहुत हद तक शिक्षा विभाग में कई कमियों को पूरा किया जा सकेगा।

आपको बता दे की इस योजना के आवेदन की शुरुआत 2 नवंबर, 2022 से शुरू होगी और इसके दो दिन बाद ही 4 नवंबर, 2022 तक खतम होगा। हालांकि ये राजस्थान राज्य सरकार द्वारा शुरू किया जा रहा है तो इस योजना का लाभ केवल राजस्थान के आवेदक ही उठा पाएगा। तो चलिए जानते है की Vidya Sambal Yojana Kya Hai, Vidya Sambal Yojana आवेदन, सैलरी और महत्वपूर्ण दस्तावेज़ इत्यादि के बारे में विस्तार से, आगे जरूर पढ़े।

Vidya Sambal Yojana Kya Hai

Vidya Sambal Yojana Kya Hai

Vidya Sambal Yojana की शुरुआत राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा की गई है। इस योजना द्वारा बड़ी संख्या में प्रारंभिक एवम माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजस्थान राज्य के विद्यालयों में शिक्षक के खाली पदो पर गेस्ट फेकल्टी के पदो पर भर्ती की जानी है। Vidya Sambal Yojana के तहत कुल 93,000 गेस्ट फेकल्टी पदो पर शिक्षको की भर्ती की जाएगी। इस योजना के तहत गेस्ट फेकल्टी के भर्ती खाली पदो के सापेक्ष मानदेय तय किए जाएंगे।

Vidya Sambal Yojana संक्षिप्त विवरण

योजना का नामविद्या संबल योजना राजस्थान
किसने आरंभ कीराजस्थान सरकार
लाभार्थीराजस्थान के नागरिक
उद्देश्यशिक्षकों की नियुक्ति करना
साल2022
राज्यराजस्थान
आवेदन का प्रकारऑफलाइन

Vidya Sambal Yojana महत्वपूर्ण तारीख

Vidya Sambal Yojana के लिए कुछ खास एवम महत्वपूर्ण तारीख तय किए गए है, इस योजना से जुड़े आवेदक को इन महत्वपूर्ण तारीखों को जानना बेहद जरूरी है, आगे जरूर देखे।

ActivityDate
विज्ञप्ति एवं रिक्तियों का प्रकाशन1 Nov, 2022
आवेदन की तिथि2 Nov से 4 Nov, 2022 (विद्यालय समय में)
प्राप्त आवेदनों की सूची प्रकाशित करना (स्कूल)5 Nov, 2022
पात्रता की जाँच करना / वरीयता सूची बनाना ( अस्थाई) एवं जारी करना7 Nov, 2022
आपत्तियाँ मांगना9 Nov, 2022
अंतिम वरीयता सूची बनाना (स्थाई)10 Nov, 2022
मूल दस्तावेजों की जाँच करना11 Nov, 2022
आदेश जारी करना12 Nov, 2022
कार्यग्रहण की अंतिम तिथि19 Nov, 2022

Vidya Sambal Yojana का उद्देश्य

Vidya Sambal Yojana का सबसे प्रमुख उद्देश्य यही है की राजस्थान के स्कूलों तथा शिक्षण संस्थानों में आवश्यक शिक्षकों की भर्ती करना तथा शिक्षा के अधूरे कामों को तेजी से पूरा करना। इस योजना के द्वारा गेस्ट फेकल्टी के रूप में राजस्थान के शिक्षण संस्थानों में हो रहे शिक्षको की कमी को समय पर पूरा किया जा सकेगा।

जिससे बच्चो के हर साल शिक्षको की कमी के कारण पाठ्यक्रम पूरे न कर पाने के समस्या से निजात पाया जा सकेगा। शिक्षा विभाग में इस तरह के Vidya Sambal Yojana के आने से काफी सुधार आएगा। इससे बेरोजगार युवाओं की संख्या में  भी कमी आयेगी।

इस तरह से राजस्थान राज्य में Vidya Sambal Yojana द्वारा जब शिक्षको की कमी पूरी होती है तब शिक्षा विभाग को भी काफी बाल मिलेगा ऐसे में इस योजना द्वारा शिक्षा और बेरोजगारी दोनो में काफी सुधार देखने को मिल सकता है।

Vidya Sambal Yojana मानदेय

Vidya Sambal Yojana में आवेदन कर रहे आवेदक को इस योजना के द्वारा कितना मानदेय दिया जाना है इसकी जानकारी में अवश्य ले लेनी चाहिए। तो चलिए जानते है नीचे दिए गए टेबल द्वारा इस योजना द्वारा मिलने वाले अलग अलग मानदेय के बारे में,

पदकक्षाप्रति घंटा मानदेयअधिकतम मासिक मानदेय
Teacher Lv. 1 & 21- 8 कक्षा ₹300₹21000
वरिष्ट अध्यापक9-10 कक्षा₹350₹25000
प्राध्यापक11-12वीं कक्षा₹400₹30000
शारीरिक शिक्षा अनुदेशक₹300₹21000
प्रयोगशाला सहायक₹300₹21000

Vidya Sambal Yojana द्वारा किन पदों पर लगाए जाएंगे शिक्षक

Vidya Sambal Yojana 2022 के तहत जिन्होंने ने भी इसमें आवेदन किया है उनकी एक विस्तृत सूची तैयार की जाएगी। आवेदको के कुल प्राप्तांको को जोड़कर इस सूची को तैयार किया जाएगा और इसके साथ इस सूची द्वारा यह भी तय किया जाएगा की किस शिक्षक को कहा किस पद पर नियुक्त किया जाना है। नीचे दिए गए चार्ट में आप आसानी से ये देख सकते है की किन किन पदों पर शिक्षको को नियुक्त किया जाना है-

  • वरिष्ठ अध्यापक
  • व्याख्याता
  • अध्यापक
  • लेवल प्रथम
  • लेवल द्वितीय
  • प्रयोगशाला सहायक
  • शारीरिक शिक्षक


Vidya Sambal Yojana के लिए आवेदन

Vidya Sambal Yojana का आवेदन आप ऑनलाइन नही कर सकते आपको इस योजना में आवेदन हेतु खुद की फॉर्म भरकर, सारे जरूरी दस्तावेज के साथ स्कूल में जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यानी Vidya Sambal Yojana के लिए आवेदन पूरी तरह से ऑफलाइन है। चलिए जानते है की कैसे आप ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।

  • सबसे पहले आवेदक को आवेदन के लिए उम्मीदवार अधिसूचना व अप्लीकेशन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट education.rajasthan.gov.in पर एक्टिव लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
  • राजस्थान सरकार द्वारा आवेदन करने के लिए आवेदन का फॉर्म जारी कर दिया गया है।
  • जिसे आवेदन करना है वह इस फॉर्म को प्रिंट करके निकाल सकता है। और उस आवेदन पत्र में पूछी गई सारी जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़कर भरनी होगी।
  • अब सभी जानकारी सावधानी से भरने के बाद आवेदक को चाहिए की अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों को आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना होगा।
  • अब सभी दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र को स्कूल विभाग में संबंधित स्कूल प्रिंसिपल या पीईईओ को देना होगा।
  • यहां पर ध्यान देने वाली बात ये है की आवेदक को खुद जाकर आवेदन पत्र जमा करवाना होगा।

Vidya Sambal Yojana महत्वपूर्ण दस्तावेज

आइए जानते है की Vidya Sambal Yojana में ऑफलाइन आवेदन के दौरान आवेदन फार्म भरते समय किन किन दस्तावेज की आवश्यकता पड़ेगी।

  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • शिक्षक एवं प्रशिक्षण दस्तावेज
  • विकलांगता प्रमाण पत्र यदि लागू हो तो
  • भूमि प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

निष्कर्ष

दोस्तों, आज हमने इस आर्टिकल में Vidya Sambal Yojana Kya Hai, Vidya Sambal Yojana आवेदन, सैलरी और महत्वपूर्ण दस्तावेज़ इत्यादि के बारे में समस्त जानकारी आपके समक्ष रखी। हम आशा करते है कि आपको यह आर्टिकल बहुत पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो कृपया इसे जरूर शेयर करे और अगर आपके मन में इस आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल या विचार है तो हमे नीचे comment करके आसानी से बता सकते है।

FAQs

प्रश्न: Vidya Sambal Yojana का आवेदन कब शुरू होगा?

उत्तर: 2 नवंबर से।

प्रश्न: Vidya Sambal Yojana किस राज्य के लिए आयोजित किया गया है?

उत्तर: राजस्थान।

प्रश्न: Vidya Sambal Yojana में किसकी भर्ती होगी।

उत्तर: शिक्षकों की।