INS Karanj Kya Hai – कार्य, शक्तियां, क्षमता, विशेषताएं

INS Karanj Kya Hai, INS Karanj In Hindi, INS Karanj full form, INS Karanj Name Meaning, INS Karanj Powers, INS Karanj Works, INS Karanj Submarine, आईएनएस करंज क्या है, कार्य, शक्तियां, क्षमता, विशेषताएं

भारतीय नौसेना हमेशा से ही अपनी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए जानी जाती है। 10 मार्च, 2021 को भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी स्कॉर्पीन क्लास की पारंपरिक डीजल इलेक्ट्रिक सबमरीन INS Karanj को अपने बेड़े में शामिल किया। INS Karanj आधुनिक सुविधाओं तथा काफी ताकतवर हथियारों से लैस है जिससे भारतीय नौसेना की ताकत काफी बढ़ गई है। इस सबमरीन के भारतीय नौसेना में शामिल हो जाने के बाद दुश्मनों देश भी काफी परेशान है। तो चलिए जानते है INS Karanj Kya Hai, कार्य, शक्तियां, क्षमता, विशेषताएं से जुड़ी सारी जानकारियां को, आगे जरूर पढ़े।

INS Karanj Kya Hai

INS Karanj Kya Hai - कार्य, शक्तियां, क्षमता, विशेषताएं

INS Karanj एक सबमरीन है जो स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी समुद्री ताकत और क्षमता को बढ़ाने का काम करती है। यानी यह पनडुब्बी बिना कोई आवाज किए दुश्मन के इलाके में घुस कर उनके ठिकानों को नेस्तनाबूद करती है। आईएनएस करंज (INS Karanj) को साइलेंट किलर के नाम से भी जाना जाता है। यह दुश्मन के लिए बहुत ही घातक अदृष्य हथियार है। यह पलक झपकते ही दुश्मन के परखच्चे उड़ा देती है।

स्कॉर्पीन क्लास की सबमरीन आईएनएस करंज को 10 मार्च 2021 में इंडियन नेवी (Indian Navy) में शामिल किया गया। भारतीय सीमाओं की सुरक्षा को लेकर आए दिन सेना इसे और भी दुरस्त करती रहती है। भारतीय सीमाओं पर सुरक्षा को लेकर खतरा बढ़ने पर इस पर विचार करते हुए, अब इसे और भी मजबूत और इसके सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने का कार्य किया जा रहा है।

INS Karanj के नाम का मतलब (INS Karanj Full Form)

अभी तक आपने जाना INS Karanj Kya Hai, आइए अब जानते है इसके नाम का क्या मतलब है। आईएनएस करंज (INS Karanj) के नाम यानी इसके नाम के प्रत्येक अक्षर का एक मतलब है। Karanj का K का मतलब किलर इंसटिंक्ट, A का मतलब आत्मनिर्भर भारत, R का मतलब Ready (रेडी), A का मतलब एग्रेसिव, N का मतलब निम्बल और J का मतलब जोश से है। INS Karanj को करंजा द्वीप से भी जाना जाता है। करंजा द्वीप को उरण द्वीप भी कहा जाता है। यह द्वीप रायगढ़ जिले के शहर में मुंबई हार्बर के दक्षिण-पूर्व में है।

आईएनएस कलवरी और आईएनएस खंडेरी को इंडियन नेवी (Indian Navy) में शामिल किया जा चुका है। अभी समुद्री युद्ध अभ्यास के लिए चौथी पनडुब्बी आईएनएस वेला को भी शामिल किया गया है।

INS Karanj की क्षमता और आकार

INS Karanj Kya Hai और इसके नाम का क्या मतलब है ये तो आपने जान लिया। आइए अब जानते है INS Karanj सबमरीन के क्षमता एवम आकर के बारे में, आगे जरूर देखे।

INS Karanj कलावरी क्लास की तीसरी पनडुब्बी है। जो स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी समुद्री ताकत और क्षमता को बढ़ाने का काम करती है। INS Karanj की आकार की बात करे तो इसकी लंबाई करीब 70 मीटर है। ऊंचाई 12 मीटर और गहराई 19 फुट है। यह पनडुब्बी वजन में 1565 टन भारी है। यह सबमरीन स्पेशल स्टील से बनी हुई है। जिसमे हाई टेंसाइल स्ट्रेंथ है जो पानी के अधिकतम गहराई में जा कर काम कर सकती है।

यह सबमरीन रडार की पकड़ में नहीं आती है क्योंकि इसे स्टील्थ टेक्नोलॉजी से बनाई गई है। आईएनएस करंज (INS Karanj) पानी में 45 से 50 दिन तक रह सकता है। यह किसी भी मौसम में कार्य करने में पूरी तरह से सक्षम है। आईएनएस करंज (INS Karanj) के अंदर 360 बैटरी सेल्स लगे हुए है। जिसके कारण यह करीब 12000 किमी का रास्ता आसानी से तय कर सकती है।

INS Karanj की शक्तियां और कार्य

भारत अपनी सेना की ताकत को हमेशा से ही बढ़ाने का प्रयास करता रहता है ऐसे में अब भारतीय नौसेना से जुड़ने वाले इस नए सबमरीन INS Karanj की शक्तियों को जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।

आपको बता दे की आईएनएस करंज द्वारा टॉरपीडो और ट्यूब लॉन्च्ड एंटी-शिप मिसाइल दागने की शक्ति, सतह तथा पानी के अंदर दोनो से है। INS Karanj की ऐमिंग एक्यूरेसी काफी ज्यादा बताई जा रही हैं यानी की आईएनएस करंज एक बार अगर इसका निशाना अपने लक्ष्य पर लग जाए तो फिर उसका चूकना मुश्किल है।

आईएनएस करंज में बहुत सारे सैन्य अभियानों को अंजाम देने वाली शक्तियां मौजूद है जैसे की खुफिया जानकारी पता करने में, एंटी सबमरीन व एंटी सरफेस वारफेयर, दुश्मनों के लिए माइन्स का जाल बिछाना और एरिया सर्विलांस आदि।

INS Karanj में और खास शक्तियां मौजूद है जो इसे सभी सबमरीन से अलग करती है। आईएनएस करंज चुपचाप दुश्मन के एरिया में आसानी से चली जाती और दुश्मनों नौसेना का इसका पता लगाना मुश्किल है। इसमें कुछ ऐसी सुविधाएं भी है जिससे ऑक्सीजन के लिए सतह पर आने की आश्यकता भी नही पड़ती।

INS Karanj की प्रमुख विशेषताएं

स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी INS Karanj में बहुत सी ऐसी खास विशेषता मौजूद है जिसके आ जाने से भारतीय नौसेना की ताकत काफी बढ़ गई है। चलिए जानते इसकी कुछ खास विशेषता, आगे जरूर पढ़े।

  • आईएनएस करंज दुश्मनों के लिए दिखाई न देने वाले एक बहुत ही खतरनाक हथियार है। बहुत ही कम समय में यह दुश्मनों के नामों निशान मिटाने में कोई कसर नहीं छोड़ता और दुश्मनों के इसका पता लगाना नामुमकिन है।
  • INS Karanj को कई तरह की आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। यह पानी के अंदर काफी दिनों तक लगभग 40 से 50 दिन तक रह सकता है क्योंकि यह एयर इंडिपेंडेंट प्रॉपल्शन तकनीक से बनाया गया है।
  • INS Karanj सबमरीन के इंजन की भी क्षमता काफी ज्यादा है। एक बार में 12000km तक का सफर इससे किया जा सकता हैं।
  • INS Karanj समुंद्र में लगभग 350m अंदर तक जा सकती है। जिसमे एक बार में कुल 8 अफसर और 35 नौसेनिक आसानी से आ सकते है।
  • जैसा की हमने आपको ऊपर ही बताया आईएनएस करंज की लक्ष्य साधने की क्षमता काफी सटीक है, जिसका लक्ष्य चूकना संभव नहीं हैं।

INS Karanj Kya Hai निष्कर्ष:

आज हमने इस आर्टिकल में INS Karanj Kya Hai, कार्य, शक्तियां, क्षमता, विशेषताएं के बारे में समस्त जानकारी आपके समक्ष रखी। हम आशा करते है कि आपको यह आर्टिकल बहुत पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो कृपया इसे जरूर शेयर करे और अगर आपके मन में इस आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल या विचार है तो हमे नीचे comment करके आसानी से बता सकते है।

INS Karanj Kya Hai FAQs

प्रश्न: INS Karanj क्या है?

उत्तर: INS Karanj एक सबमरीन है जो स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी समुद्री ताकत और क्षमता को बढ़ाने का काम करती है। यानी यह पनडुब्बी बिना कोई आवाज किए दुश्मन के इलाके में घुस कर उनके ठिकानों को नेस्तनाबूद करती है।

प्रश्न: INS Karanj का दूसरा नाम क्या है?

उत्तर: आईएनएस करंज (INS Karanj) को साइलेंट किलर के नाम से भी जाना जाता है।

प्रश्न: INS Karanj की रफ्तार कितनी है?

उत्तर: INS Karanj समुंद्र में 37 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।