IPS Officer Manoj Kumar Sharma से जुड़ी नई दिलचस्प कहानी जरूर जाने

IPS Officer Manoj Kumar Sharma से जुड़ी नई दिलचस्प कहानी जरूर जाने

IPS Officer Manoj Kumar Sharma से जुड़ी नई दिलचस्प कहानी जरूर जाने

Ips Officer Manoj Kumar Sharma 12वीं फेल बना पुलिस विभाग का बड़ा आईजी अफसर

एक सफल व्यक्ति के पीछे किसी न किसी संघर्ष से जुड़ी हुई कहानी होती है, जो उसके जीवन को इस तरह से बदल कर रख देती है कि वह नई ऊंचाइयों को छूता हुआ चला जाता है। आज की अपने इस आर्टिकल में हम एक ऐसे ही 12वीं फेल लड़के की कहानी से आपको रूबरू कराएंगे, जिनका नाम मनोज शर्मा है। मनोज शर्मा की कहानी बहुत ही दिलचस्प है। आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े और जाने आखिरकार 12वीं फेल मनोज शर्मा कैसे बने आईपीएस ऑफिसर?

Ips Officer Manoj Kumar Sharma की दिलचस्प कहानी

भारत का एक राज्य मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के एक छोटे से बिलगांव नामक गांव से संबंधित मनोज शर्मा की कहानी बेहद दिलचस्प है। मनोज शर्मा का जन्म मध्यप्रदेश में साल 1977 के दौरान हुआ। इनके पिता एक साधारण कृषि विभाग में नौकरी किया करते थे। जहां तक मनोज शर्मा की बात करें तो यह पढ़ाई में बिल्कुल ही जीरो थे यानी कि इनका बिल्कुल पढ़ाई में मन नहीं लगता था। जैसे तैसे करके इन्होंने गांव के स्कूल से ही अपनी कक्षा को पास किया। आश्चर्य की बात यह है कि 10वीं क्लास तक तो मनोज शर्मा थर्ड डिवीजन तक भी नहीं पाए थे।

लेकिन इसके बाद इन्होंने अपनी इंटर की परीक्षा को आगे रखते हुए 11वीं और 12वीं की लेकिन 12वीं कक्षा में उनके जीवन में एक ऐसा टर्नओवर आया, जब वह बोर्ड की परीक्षा देने के बाद काफी विषयों में कम नंबर के कारण फेल हो गए। यहां से इनकी जिंदगी ने एक नया टर्नओवर ले लिया। इसके बाद मनोज शर्मा को पढ़ाई की एहमियत समझ आई और इन्होंने मन लगाकर आगे की पढ़ाई को जारी रखते हुए ग्रेजुएशन की डिग्री को प्राप्त किया।

Ips Officer Manoj Kumar Sharma फुटपाथ पर सोए, फीस तक भरने के नहीं थे पैसे

मनोज शर्मा अपने जीवन के बारे में बताते हैं कि उन्हें 12वीं कक्षा तक यह नहीं मालूम था कि एसडीएम पद के बाद कौन सा पद आता है। इन्हें यह सब दिल्ली आकर ही पता चला। जहां पर इन्होंने अपने मन को और दृढ़ बना लिया और यूपीएससी की परीक्षा पास करने के लिए कड़ी मेहनत करने लगे। मनोज शर्मा ने अपने जीवन में बहुत ही संघर्ष किया हुआ है।

इनके घर की हालत इतनी खराब थी कि मनोज शर्मा के पास फीस भरने तक के भी पैसे हुआ नहीं करते थे। इन्होंने अपनी पढ़ाई को जारी रखने के लिए पार्ट टाइम के तौर पर टेंपो तक भी चलाया है। इसके अलावा इन्होंने अमीरों के घर के कुत्तों तक को भी टहलाया है, जहां से इन्हें कुछ पैसे सैलेरी के तौर पर मिलते थे। जिससे मनोज शर्मा अपनी फीस को भरते थे। इसके अलावा कई बार मनोज शर्मा दिल्ली की फुटपाथ के ऊपर भी सोए हुए हैं। 

Ips Officer Manoj Kumar Sharma कोचिंग के दौरान हुआ प्यार

यूपीएससी की कोचिंग के दौरान मनोज शर्मा को उत्तराखंड की रहने वाली श्रद्धा जोशी से सच्चा प्यार हो गया। इनका प्यार इतना प्रमाण चढ़ा कि दोनों आपस में शादी करना चाहते थे, लेकिन श्रद्धा जोशी के घरवाले इसके विरोध में थे। इसका वाजिब कारण भी था कि श्रद्धा जोशी ने अपने अटेम्प्ट में पीसीए परीक्षा को पास कर डिप्टी कलेक्टर बन चुकी थी। लेकिन मनोज शर्मा तीन बार यूपीएससी की परीक्षा देने के बाद असफल रहे। यही कारण था कि श्रद्धा के परिवार उनकी शादी का विरोध कर रहे थे। लेकिन श्रद्धा ने उनके लिए एक चुनौती रखी कि वह उनसे सच्चा प्यार करती है और उनसे ही शादी करना चाहती है। फिर क्या था ? मनोज शर्मा ने अपने चौथे अटेम्प्ट में साल 2005 में यूपीएससी की परीक्षा को पास किया और ऑल ओवर इंडिया 121 रैंक के साथ आईपीएस ऑफिसर बन गए।

12वीं फेल Ips Officer Manoj Kumar Sharma बने आईजी

मनोज शर्मा ने अपने करियर में बहुत ही उतार-चढ़ाव देखे हैं। जब इन्होंने अपना यूपीएससी पास किया तब इनकी पहली पोस्टिंग बतौर ASP के रूप में हुई, जहां से इन्होंने अपने कार्यकाल की शुरुआत की। अपने लंबे प्रशासनिक अनुभव और सच्ची लगन के साथ आज एक 12वीं फेल शख्स जो मनोज शर्मा है, जिन्होंने कड़ी मेहनत के साथ आईपीएस की परीक्षा को पास किया। आज मुंबई जैसे बड़े राज्य में बतौर आईजी के पद पर पदोन्नति हुए हैं।

Ips Officer Manoj Kumar Sharma मनोज शर्मा पर बनी फिल्म

मनोज शर्मा के ऊपर एक फिल्म भी बनी हुई है, जो बहुत ही वायरल हुई थी। जिसको हर तरफ लोगों ने बहुत ही पसंद किया है और इस फिल्म का नाम 12वीं फेल आईपीएस है। इस फिल्म में मनोज शर्मा और श्रद्धा जोशी के कड़े परिश्रम को भी दर्शाया गया है। इस फिल्म के आने के बाद ही हर तरफ 12वीं फेल मनोज शर्मा के चर्चे सुर्खियां बटोरने लगे।