Ncvt Certificate Kya Hota Hai – कोर्स, एग्जाम पैटर्न, फायदे और कैसे प्राप्त करे

आप में से अधिकतर लोगों ने इसका नाम तो जरूर सुना ही होगा, जिसका नाम NCVT है। लेकिन आप में शायद ही कम लोगों इसके बारे में जानकारी प्राप्त हो। इसलिए आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि NCVT सर्टिफिकेट क्या होता है? NCVT सर्टिफिकेट को कैसे प्राप्त करें? NCVT सर्टिफिकेट के अंतर्गत कौन-कौन से कोर्स आते हैं? इन सब की जानकारी अपने इस आर्टिकल में विस्तार पूर्वक आपको देंगे। आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Ncvt Certificate Kya Hota Hai - कोर्स, एग्जाम पैटर्न, फायदे और कैसे प्राप्त करे

भारत देश के अंदर या कहें विदेशों में भी किसी भी प्रकार की नौकरी प्राप्त करने के लिए आपके पास सर्टिफिकेट का होना आवश्यक है। इन सर्टिफिकेट को पाने के लिए आपको बहुत ही कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। जिसको प्राप्त करने के बाद आप किसी भी सरकारी या गैर सरकारी नौकरी को प्राप्त कर सकते हैं। आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपके लिए एक ऐसे ही सर्टिफिकेट से संबंधित जानकारी लेकर आए हैं।

Ncvt Certificate Kya Hota Hai

NCVT एक ऐसा सर्टिफिकेट होता है। जिसको वही विद्यार्थी पा सकते हैं, जो आई.टी.आई कोर्स को पूरा करते हैं। आई.टी.आई कोर्स को पूरा करने के लिए सभी विद्यार्थियों को NCVT की तरफ से प्रमाणपत्र दिया जाता है। NCVT का सर्टिफिकेट प्राप्त करने के बाद कोई भी व्यक्ति सरकारी या गैर सरकारी संस्थानों में रोजगार को प्राप्त कर सकता है।

NCVT क्या होता है

आपकी जानकरी के लिए हम आपको बता दे की NCVT एक ऐसी संस्था है, जिसका पूरा नाम (National Council For Vocational Training) है। जिसे भारत सरकार ने साल 1956 में स्थापित किया था। इस संस्था का मुख्य काम भारत में जितने भी राष्ट्रीय स्तर आई.टी.आई से संबंधित इंस्टिट्यूट है, उन सब की देखरेख करना है। मतलब उन सब इंस्टिट्यूट के अंदर जितनी भी वर्कशॉप है या स्कूल से संबंधित पढ़ाई या फिर इंस्टिट्यूट में बच्चों को सुविधा प्रदान करना। इन सब की देखरेख करना इस संस्था के अंतर्गत आता है।

NCVT संस्था सीधे भारत सरकार के अंतर्गत कार्य करती है। जो मिनिस्ट्री ऑफ स्किल डेवलपमेंट मंत्रालय के अंतर्गत रहकर यह सुनिश्चित करती है। कि जितने भी आई.टी.आई इंस्टिट्यूट भारत के अंदर चल रहे हैं। वह भारत सरकार की गाईडलाइन और शर्तो का सही रूप से निर्वाह कर रहे हैं या नहीं। इन सब की जिम्मेदारी NCVT के ऊपर होती है। इसी तरह एक राज्य स्तर में भी संस्था है। जिसे SCVT के नाम से जाना जाता है, जिसका वर्णन हम आगे करेंगे।

इसे भी पढ़े: Domicile Certificate Kya Hota Hai | डोमिसाइल सर्टिफिकेट कैसे बनवाये ?

SCVT क्या है

SCVT का पूरा नाम (State Council For Vocational Training) है। यह संस्था भी NCVT की तरह ही कार्य करती है। जिस तरह NCVT राष्ट्रीय स्तर पर रहकर आई.टी.आई इंस्टिट्यूट पर निगरानी रखती है। उसी तरह SCVT राज्य स्तर पर रहकर राज्य स्तर के आई.टी.आई इंस्टिट्यूट के ऊपर निगरानी रखती है।

उनको हर सुविधा मुहैया कराई जाए। ताकि आई.टी.आई करने वाले विद्यार्थियों को किसी भी तरह की कोई दिक्कतों का सामना ना करना पडे। वैसे देखा जाए तो NCVT और SCVT दोनों के नियम और शर्तें एक ही जैसे ही हैं।

लेकिन एक बात गौर करने वाली है। जब से NCVT संस्था का गठन हुआ है और इसके अंतर्गत आई.टी.आई इंस्टिट्यूट आए हैं। तब से इसका स्तर इतना बढ़ गया है, कि विद्यार्थी आई.टी.आई इंस्टिट्यूट में आई.टी.आई की पढ़ाई करने के लिए आगे आ रहे हैं। NCVT में आई.टी.आई के अंदर हर वह सुविधा देने का प्रयास किया है। जिससे विद्यार्थियों को स्किल डेवलपमेंट को सीखने में कोई दिक्कत ना आए।

NCVT के अंतर्गत आने वाले कोर्स

NCVT के अधीन इंजीनियरिंग कोर्स और नॉन इंजीनियरिंग कोर्स आते हैं। जो कि हमने नीचे विस्तार पूर्वक तरीके से बताया है।

NCVT के अंतर्गत आने वाले इंजीनियरिंग कोर्स

  • AC & REFRIGERATOR MECHANIC
  • ITI MOTOR MECHANIC VEHICLE
  • ITI COPA
  • ITI TURNER
  • ITI ELECTRICIAN
  • ITI WELDER
  • DIESEL MECHANIC
  • ITI SURVEYOR
  • ITI DRAUGHTSMAN CIVIL
  • ITI FITTER
  • PUMP OPERATOR
  • TOOL AND DIE MAKER
  • INFORMATION TECHNOLOGY
  • ITI AUTOMOBILE

NCVT अंतर्गत आने वाले नॉन इंजीनियरिंग कोर्स

  • HAND COMPOSITOR
  • STENOGRAPHER
  • FOOD PROCESSING
  • LEATHER GOODS MAKER
  • INSURANCE AGENT
  • FOOTWEAR MANUFACTURING
  • LAB TECHNICIAN
  • DRESSMAKING

NCVT एग्जाम पैटर्न

NCVT एग्जाम पैटर्न की बात करे, तो इससे संबंधित जितने भी आई.टी.आई इंस्टिट्यूट है। उन सब में परीक्षाएं सेमेस्टर के हिसाब से होती है। उदाहरण के रूप में मान लो अगर किसी का 1 साल का कोर्स होता है। तो उसके दो समेस्टर होंगे यानी कि 6 महीने के बाद उसकी एक परीक्षा ली जाएगी।

इसी तरह अगर किसी का कोर्स 2 साल का होता है। तो उसके चार समेस्टर होगे यानी कि 6 महीने के अंतराल में 2 साल में चार परीक्षा ली जाएंगी। इस तरह विद्यार्थियों को जो भी 6 महीने में सिखाया जाता है, उसकी परीक्षा ली जाती है। फिर अगले सेमेस्टर में अगले 6 महीने की पढ़ाई के बाद की परीक्षा ली जाती है। इस तरह सेमेस्टर वाइज समेस्टर कोर्स की परीक्षाएं होती है।

NCVT से ITI कोर्स करने के फायदे

अगर कोई विद्यार्थी NCVT के अंतर्गत आने वाले इंस्टिट्यूट से आई.टी.आई करता है। तो उसको निम्नलिखित फायदे मिलते हैं। जिसका वर्णन हम नीचे करने जा रहे हैं।

NCVT सर्टिफिकेट एक राष्ट्रीय प्रमाण पत्र होता है। जिसे मिनिस्ट्री ऑफ स्किल डेवलपमेंट की तरफ से मान्यता दी जाती है।

NCVT से आई.टी.आई करने के लिए आपके पास 10वीं कक्षा या फिर 12वीं कक्षा का प्रमाण पत्र होना चाहिए। आप इस योग्यता के अनुकूल NCVT आईटीआई की परीक्षा को पास कर सकते हैं।

अगर आप NCVT के अंतर्गत आई.टी.आई करते हैं। तो आप आई.टी.आई कोर्स को बहुत ही कम समय में कर सकते हैं। इसके उपरांत अन्य तरह के जितने भी कोर्स है। उन सब को करने के लिए आपको कम से कम 3 से 5 साल का समय लग जाता है।

राष्ट्रीय स्तरीय आई.टी.आई करने के बाद आपको NCVT की तरफ से एक प्रमाण पत्र दिया जाता है। जिसकी मदद से आप राष्ट्रीय स्तर में कहीं पर भी सरकारी या गैर सरकारी नौकरी को या कहें रोजगार को प्राप्त कर सकते हैं।

आई.टी.आई करने के बाद आपके पास बहुत से ऐसे विकल्प हैं, जिनमें आप रोजगार को प्राप्त कर सकते हैं। यह इसका सबसे बड़ा फायदा है।

NCVT सर्टिफिकेट को कैसे प्राप्त करें

अगर आप ही NCVT का सर्टीफिकेट प्राप्त करना चाहते हैं। तो आपको NCVT के अंतर्गत आने वाले आई.टी.आई इंस्टिट्यूट में एडमिशन लेना होगा। वहाँ से आई.टी.आई कोर्स को पूरा करने के बाद आपको NCVT की तरफ से एक प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा। इस प्रमाण पत्र की मदद से आप राष्ट्रीय स्तर में कहीं पर भी रोजगार को प्राप्त कर सकते हैं। यह सर्टीफिकेट मिनिस्ट्री ऑफ स्किल डिवेलपमेंट की तरफ से मान्यता प्राप्त होता है। जिसे देश भर में एक प्रमाणित कौशल के रूप में माना जाता है।

Ncvt Certificate Kya Hota Hai निष्कर्ष

आज हमने इस लेख में NCVT सर्टिफिकेट क्या होता है? NCVT सर्टिफिकेट को कैसे प्राप्त करें? NCVT सर्टिफिकेट के अंतर्गत कौन-कौन से कोर्स आते हैं?  इत्यादि के बारे में बहुत ही सरल और आसान शब्दों में समझाया और इससे जुड़ी समस्त जानकारियां आप तक पहुंचाई।

अगर आपको हमसे कोई सवाल या सुझाव देना है तो कृपया नीचे कॉमेंट बॉक्स में हमें लिख भेजिए। यदि आपको यह लेख अच्छी लगी है तो इस लेख को अपने दोस्तो और परिवार के साथ सोशल मीडिया में जरुर साझा करे। इससे जुड़ी और भी जानकारी और इसमें आने वाले अपडेट की जानकारी के लिए इस लेख से अवश्य जुड़े।