UP Family ID Kya Hai – इसके लाभ, विशेषताएँ और रजिस्ट्रेशन कैसे करे

दोस्तों उत्तर प्रदेश की सरकार उत्तर प्रदेश की जनता के हितों के लिए बहुत सी परियोजनाओं को चला रखी है। जिससे उत्तर प्रदेश की जनता को लाभ मिल सके। इसीलिए उत्तर प्रदेश की सरकार ने UP फॅमिली आईडी नामक एक पोर्टल की शुरुआत की है। 

UP Family ID Kya Hai, UP फॅमिली आईडी के उद्देश्य, पात्रता, दस्तावेज और UP फॅमिली आईडी के तहत रजिस्ट्रेशन कैसे करें इत्यादि की जानकारी अपने आर्टिकल में हम आप को संक्षिप्त रूप से देंगे। आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें और UP फॅमिली आईडी पोर्टल पर जाकर अपनी फैमिली आईडी या कहें एक परिवार एक पहचान के तहत रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

UP Family ID Kya Hai

UP Family ID Kya Hai (UP Family ID In Hindi)

दोस्तों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी जी ने उत्तर प्रदेश की जनता के लिए 9 फरवरी 2023 को एक नए “One Family One Id Portal” की शुरुआत की है। इस पोर्टल के तहत आप अपने पूरे परिवार की फैमिली आईडी को बना सकते हैं। UP Family ID एक ऐसी ID होती है जिसके माध्यम से उत्तर प्रदेश की जनता को एक परिवार एक पहचान के तहत फैमिली आईडी मिल जाती है। यह फैमिली आईडी 12 अंकों की रहेगी। जिससे आप ऑनलाइन मोड पर जाकर घर बैठे ही अपना और अपने परिवार का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

इस फैमिली आईडी को ही राशन कार्ड के रूप में भी देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश के जिन लोगों के पास अभी तक राशन कार्ड नहीं बना है और जब वह इस फैमिली आईडी को बनवा लेंगे। इसके तहत वह सरकार की सभी योजनाओं और खाद्य सुरक्षा सामग्री का भी सुचारू रूप से लाभ उठाना शुरू कर देंगे।

जिनके पास राशन कार्ड है उन सब परिवार का राशन कार्ड को ही उनकी परिवारिक आईडी मानी जाएगी। अगर आप भी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और अभी तक आपने अपनी फैमिली आईडी को नहीं बनवाया हैं। तो आप ऑनलाइन मोड़ पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गयी वेबसाइट में जाकर अपनी फैमिली आईडी को जल्द से जल्द बनवा लें। इसके बाद उत्तर प्रदेश में जितनी भी सरकारी योजनाएं चल रही हैं। आप उन सब योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

UP Family ID का मुख्य उद्देश्य 

उत्तर प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की जनता के लिए UP फॅमिली आईडी जारी करने का मुख्य उद्देश्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं का सही रूप से पारदर्शिता के तहत लाभ प्रदान करना है। इस फैमिली आईडी के तहत उत्तर प्रदेश सरकार को योजनाएं बनाने में और उनको धरातल पर उतारने में सुविधा प्राप्त होगी। इसके साथ ही लोगों को किसी भी सरकारी योजना के तहत आवेदन करना या उसका लाभ लेने के लिए UP फॅमिली आईडी के तहत सुचारू रूप से असानी से लाभ मिल जाएगा।

इसके साथ ही सरकार के पास एक ऑनलाइन डाटा पूरे परिवार का होगा। जिससे उन्हें नई-नई योजनाएं बनाने में आसानी होगी। इसके साथ ही केंद्र सरकार के अंतर्गत चल रही तमाम योजनाओं का भी लाभ ऐसे पात्र परिवार को मिलेगा जो उन योजनाओं के लिए पात्र होंगे। इसी को मद्देनजर रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने UP फॅमिली आईडी को प्रदान करने का निर्णय लिया है।

UP Family ID के लाभ और विशेषताएँ

UP फॅमिली आईडी को बनवाने के लाभ और विशेषताएं निम्नलिखित है। जिसके बारे में हमने निचे विस्तार से बताया है।

  • UP फॅमिली आईडी होने का सबसे बड़ा यह लाभ है कि आपको सरकार के द्वारा चल रही सभी प्रकार की योजनाओं का लाभ प्रचारक रूप से मिलना शुरू हो जाएगा। 
  • UP फॅमिली आईडी की मदद से आपके बच्चों को छात्रवृत्ति लेने में आसानी होगी।
  • UP फॅमिली आईडी से किसी भी तरह का जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बोनाफाइड प्रमाण पत्र इत्यादि प्रकार के प्रमाण पत्र प्राप्त करने में बहुत ही लाभदायक होगा।
  • UP फॅमिली आईडी की मदद से किसान भाई लोग किसी भी तरह की कृषि से संबंधित उपकरण और योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। 
  • UP फॅमिली आईडी होने पर सरकार के द्वारा मिल रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ भी उठाया जा सकता है।
  • UP फॅमिली आईडी के अंतर्गत एक परिवार एक पहचान के तहत ऐसे नौजवान जिनके पास रोजगार नहीं है। वह भी UP फॅमिली आईडी की मदद से रोजगार से संबंधित योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
  • इस फैमिली आईडी की विशेषता यह है कि आपके पूरे परिवार की एक परिवार एक पहचान बनकर सामने आएगी। 
  • इस फैमली आईडी को परिवार का कोई भी एक सदस्य जाकर बनवा सकता है। बाकी परिवार के सदस्यों को अलग-अलग आईडी बनवाने की जरूरत नहीं है।

UP Family ID के लिये जरूरी दस्तावेज (Documents)

UP फॅमिली आईडी को बनवाने वाले आवेदकों के पास निम्नलिखित दस्तावेज का होना बहुत ही आवश्यक है। उसके बाद भी आप UP फॅमिली आईडी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को कर सकते हैं। जिसके बारे में हमने नीचे बताया है।

  • माता-पिता का आधार कार्ड 
  • सदस्यों का आधार कार्ड 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • परिवार का आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • उत्तर प्रदेश का स्थाई निवास प्रमाण पत्र

UP Family ID के लिए पात्र मापदंड (Eligibility Criteria)

UP फॅमिली आईडी को बनाने के लिए आपको निम्नलिखित पात्र मापदंड को पूरा करना होगा। उसके बाद ही आप अपना रजिस्ट्रेशन UP फॅमिली आईडी के तहत कर सकते हैं। जों निम्नलिखित इस प्रकार है।

  • UP फॅमिली आईडी के लिए आवेदन करने वाला मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश का मूल या कहें स्थाई निवासी होना अति आवश्यक है।
  • आवेदन करने वाले परिवार के सदस्य की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • उत्तर प्रदेश के ऐसे निवासी जिनके पास अभी तक राशन कार्ड नहीं है। वह सब UP फॅमिली आईडी के तहत अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को कर सकते हैं।
  • उत्तर प्रदेश के सभी स्थाई निवासी UP फॅमिली आईडी को बनवाने के या लाभ लेने के पात्र माने जाएंगे।

UP Family ID का रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया (Registration Process)

दोस्तों उत्तर प्रदेश सरकार ने UP फॅमिली आईडी की रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया को ऑनलाइन के माध्यम से रखा है। अगर आप भी अपनी फैमिली आईडी को बनाना चाहते हैं। तो हमारे द्वारा बताए गए जानकारी के तहत खुद का घर बैठे ही फैमिली आईडी को ऑनलाइन के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

  • सर्वप्रथम आपको उत्तर प्रदेश की फॅमिली आईडी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • अब आप होमपेज पर आ जाओगे। जहां पर आपको रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने Up Family Id Registration से संबंधित फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म को ध्यान पूर्वक पढ़ना है और इसमें मांगी गई सभी जानकारियों का विवरण सही रूप से भरना है। जैसे कि अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर इत्यादि प्रकार की जानकारी को सही रूप से भर देना है।
  • अब आपको नीचे दिखाई दे रहे Get Otp के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके द्वारा भरे गए मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। जिससे आपको वेरीफाई करना होगा।
  • अब आपको इससे संबंधित सभी दस्तावेजों को स्कैन करके ऑनलाइन के माध्यम से अपलोड कर देना है और निचे सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। 
  • जैसे ही आप सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करते है। आपके द्वारा किया गया रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो जाएगा।
  • अब आपको UP फॅमिली आईडी के रजिस्ट्रेशन की तरफ से एक एप्लीकेशन नंबर प्राप्त होगा। आपको उस नंबर का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • इस तरह आपका UP फॅमिली आईडी के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक हो जाएगी।

UP Family ID का स्टेटस कैसे चेक करें 

दोस्तो UP फॅमिली आईडी रजिस्टर करने के बाद उसकी स्टेटस की जानकारी हम आपको निम्नलिखित तरीके से बताएंगे। आप हमारे द्वारा बताए गए स्टेप को फॉलो करते हुए। अपने UP फॅमिली आईडी के स्टेटस को ऑनलाइन के माध्यम से चैक कर सकते हैं।

  • सर्वप्रथम आपको उत्तर प्रदेश की UP फॅमिली आईडी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आप इसके होमपेज पर आ जाओगे। जहां पर आपको ऊपर की तरफ Track Application का विकल्प दिखाई देगा। जिस पर आपको क्लिक करना है। 
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक इंटरफेस खुलकर आपकी स्क्रीन के ऊपर आ जाएगा। जहाँ aआपको Application Number In Put के ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद आपको वहां पर अपना ट्रेक एप्लीकेशन नंबर दर्ज कर देना है और Show Update Status के ऑप्शन पर क्लिक कर देना।
  • अब आपकी स्क्रीन के ऊपर UP फॅमिली आईडी से संबंधित जानकारी का विवरण या कहें स्टेटस आ जाएगा।

UP Family ID Kya Hai निष्कर्ष: 

दोस्तों, आज हमने इस आर्टिकल में UP Family ID Kya Hai, UP फॅमिली आईडी के उद्देश्य, पात्रता, दस्तावेज और UP फॅमिली आईडी के तहत रजिस्ट्रेशन कैसे करें इत्यादि के बारे में समस्त जानकारी आपके समक्ष रखी। हम आशा करते है कि आपको यह आर्टिकल बहुत पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो कृपया इसे जरूर शेयर करे और अगर आपके मन में इस आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल या विचार है तो हमे नीचे comment करके आसानी से बता सकते है।

FAQs:

प्रश्न: UP Family ID से क्या तात्पर्य है?

उत्तर: UP Family ID एक ऐसी ID होती है जिसके माध्यम से उत्तर प्रदेश की जनता को एक परिवार एक पहचान के तहत फैमिली आईडी मिल जाती है।

प्रश्न: UP Family ID से लाभ क्या है?

उत्तर: इस आईडी से योजनाओं का लाभ, छात्रवृत्ति, कृषि में मदद इत्यादि लाभ इस आईडी के होने से होगी।

प्रश्न: UP Family ID कैसे बनवाए?

उत्तर: फॅमिली आईडी की ऑफिशियल वेबसाइट में जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।