CVLKRA Kya Hai – प्रोसेस, दस्तावेज और स्टेटस कैसे चेक करे

दोस्तों आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको केवाईसी से जुड़े हुए कुछ पहलुओं के बारे में जानकारी देंगे और यह भी बताएंगे कि आप अपने दस्तावेजों की केवाईसी या फंड निवेश की केवाईसी किस वेबसाइट के माध्यम से करवा सकते हैं। वर्तमान में भारत के अंदर पांच ऐसी वेबसाइट मौजूद है। जिसके माध्यम से केवाईसी की जाती है। उन वेबसाइट का नाम है। CAMS KRA, कार्वी केआरए, एनएसडीएल केआरए, NSE KRA और CVLKRA। इन पांच वेबसाइट के माध्यम से केवाईसी की जाती है। 

लेकिन आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में CVLKRA वेबसाइट से संबंधी जानकारी आपको देंगे। CVLKRA Kya Hai, CVLKRA की पंजीकृत प्रकिया कैसे की जाती है, CVLKRA काम कैसे करता है, CVLKRA KYC रजिस्ट्रेशन के लिए डाक्यूमेंट्स, CVLKRA वेबसाइट पर KYC स्थिती कैसे चेक कर सकते है इत्यादि आप हमारी इस आर्टिकल को अंत तक जरूर देखें और CVLKRA से संबंधित पूरी जानकारी को प्राप्त करें।

CVLKRA Kya Hai

CVLKRA Kya Hai (CVLKRA In Hindi)

दोस्तो CVLKRA एक प्रकार की सीडीएसएल वेंचर्स लिमिटेड केवाईसी को रजिस्टर करवाने की एक एजेंसी है। जिसके माध्यम से यह अपने ग्राहकों को म्यूचुअल फंड, स्टॉक ब्रोकरेज या बैंकिंग सेक्टर में वित्तीय सत्यापन करवाने का जरिया है। CVLKRA सेबी के द्वारा मान्यता प्राप्त एक कंपनी है। यह अपने निवेशकों के रिकॉर्ड को गोपनीय रखती है। सेबी के द्वारा इसका पंजीकृत 28 दिसंबर 2011 को हुआ था। इसके बाद 27 दिसंबर 2016 को इस को मान्यता प्राप्त हुई थी। 

CVLKRA की सेबी पंजीकृत संख्या आईएन / केआरए / 001/2011 है। संजीव काले नामक व्यक्ति इस कंपनी को संचालन करते हैं। CVLKRA एजेन्सी का कार्यालय पी•जे• टावर्स, 17वीं मंजिल, दलाल स्ट्रीट, फोर्ट, मुंबई 400001 में स्तिथ है। उद्योग जगत म्यूचुअल फंड के द्वारा सीवीएल को प्रकाशित किया गया था। इसके अतिरिक्त म्यूचुअल फंड के निवेशकों का भी सत्यापन इसी एजेंसी के द्वारा किया जाने लगा। सीवीएल भारत की 5 केवाईसी एजेंसियों में से एक है।

CVLKRA का पूरा नाम क्या है (CVLKRA Full Form)

अभी ऊपर आपने CVLKRA क्या है के बारे में पूरी जानकारी ली, आईये अब जानते है की CVLKRA का पूरा नाम क्या है? आपको बता दे CVLKRA का पूरा नाम CDSL Ventures Limited KYC Registration Agency है। जैसा की आपको पता ही चल गया होगा की यह एक KYC रजिस्ट्रेशन एजेंसी है।

CVLKRA की पंजीकृत प्रकिया कैसे होती है

दोस्तों निवेशकों को CVLKRA एजेंसी के तहत पंजीकृत या कहे केवाईसी को करवाने के लिए कुछ निम्नलिखित प्रोसीजर को फॉलो करना होता है। जिसको करने के उपरांत आप सीवीएल के तहत अपनी केवाईसी कर सकते हैं। जिसके बारे में हममे नीचे विस्तार से बताने की कोशिश की है। 

KYC FORM 

अगर कोई निवेशक सीवीएल एजेंसी के तहत अपना केवाईसी करवाना चाहता है। तो उन्हें केवाईसी फॉर्म को फिल्प करना होता है। उसके बाद ही उनका सीवीएल एजेंसी के तहत केवाईसी पूरी होती है।

KYC DOCUMENTS 

केवाईसी फॉर्म के साथ निवेशकों को अपने स्वघोषित प्रमाण पत्रों को देना होता है। जिनमें उनका स्थाई पता होता है।

KYC VERIFICATION

दोस्तों केवाईसी से संबंधित दस्तावेजों की जांच होती है और उनका आईपीवी सत्यापन होता है। कि वह सही है या नहीं। उसके बाद ही सत्यापन दस्तावेजों के ऊपर मोहर लगाई जाती है। इसके अलावा निवेशक सीबीएल की वेबसाइट पर जाकर अपने पैन कार्ड संख्या नंबर दर्ज करके केवाईसी की स्थिति का विवरण जान सकते हैं।

UPDATE DOCUMENTS 

नया केवाईसी ऑनलाइन और केवाईसी थोक अपलोड। इन दो तरीकों के माध्यम से केवाईसी सत्यापन करने के बाद केवाईसी डाटा को अपडेट कर देता है।

KYC DOCUMENTS SCANNING

CVLKRA अपने निवेशकों को स्कैन अपलोड डॉक्युमेंट्स की कॉपी को करने का भी विकल्प देता है। इसके साथ ही केवाईसी सभी दस्तावेज की कॉपी को स्कैन करता है। जिसके लिए सीरियल टाइम स्टोर का ऑप्शन प्रोवाइड करवाता है।

CVLKRA कैसे काम करता है

दोस्तों CVLKRA हमेशा अच्छी तकनीक का इस्तेमाल करते हुए केवाईसी से संबंधित दस्तावेज और जानकारियों को गोपनीय रखने और उन्हें पुनः प्राप्त करने के लिए CVLKRA के रूप में लगातार नियमावली में बदलाव करता रहता है। सीवीएल केआरए के साथ आपको पहचान पत्र, स्थाई पता और पैन आधारित पंजीकृत के लिए किए गए डिजिटल हस्ताक्षर की आवश्यकता होती है। इसके साथ ही आपको व्यक्तिगत रूप में मौजूद होकर सत्यापन करने की भी आवश्यकता होती है।

इसके अलावा अन्य तरह के पैन कार्ड पंजीकृत आधार कार्ड केवाईसी और ई-केवाईसी के तहत 50 रुपये तक का निवेश करने की अनुमति देता है। यह सब प्रोसीजर इतना तेज और सरल होता है। कि अगर आप म्यूच्यूअल फंड के माध्यम से 50,000 रुपये तक का निवेश करना चाहते हैं। तो आप के आधार कार्ड या यूआईडी नंबर से संबंधित मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा और आपको उसकी पुष्टि करनी होती है या आपको बायोमेट्रिक प्रोसीजर केवाईसी माध्यम से पूरा करना होगा।

CVLKRA केवाईसी रजिस्ट्रेशन संबधित दस्तावेज 

सीवीएल केआरए केवाईसी को रजिस्टर करवाने के लिए फॉर्म भरने के साथ आपको कुछ संबंधी दस्तावेज की भी आवश्यकता होती है। जिसके बारे में हमने नीचे विस्तार से बताया है, जो इस प्रकार हैं। 

  • आधार कार्ड संख्या 
  • वोटर आईडी कार्ड 
  • ड्राइविंग लाइसेंस 
  • पासपोर्ट 
  • पानी का बिल 
  • बिजली का बिल 
  • फोन का बिल 
  • बैंक का स्टेटमेंट 
  • रेंट एग्रीमेंट 
  • गैस का बिल 
  • मनरेगा जॉब कार्ड

CVLKRA केवाईसी फॉर्म 

केवाईसी करवाने के लिए CVL की वेबसाइट से आपने निम्नलिखित फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं।

  • CVLKRA के तहत “Individual KYC Form”
  • CVLKRA के तहत “Non-personal KYC Form”
  • C-Kyc रजिस्ट्रेशन को पूरा करने के लिए “C-Kyc Registration form”
  • Kyc को सत्यापन करने के लिए “KYC Verification form”
  • CVLKRA के द्वारा अपनी केवाईसी को पूरा करने के लिए “Mediator form”
  • ऐसे व्यक्ति जो अपनी केवाईसी में बदलाव करना चाहते हैं।जैसे कि पता इत्यादी उनके लिए “CVLKRA Amendment form”

CVLKRA वेबसाइट पर केवाईसी की स्टेटस कैसे चेक करे

दोस्तो CVLKRA की वेबसाइट पर जाकर केवाईसी की स्थिति का विवरण जानना बेहद ही सरल है। जिसके बारे में हममे नीचे विस्तार से बताया है। 

  • आप सबको सबसे पहले CVLKRA की अधिकारी वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आप इस वेबसाइट के होमपेज पर आ जाओगे। जहाँ आपके सामने पृष्ठ पर “KYC Enquiry” का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस वाले ऑप्शन पर ऊपर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। जिसमें आपका आधार कार्ड नंबर या पैन कार्ड नंबर, जिसका भी आप केवाईसी करवाना चाहते हैं। उसका नंबर इसमें भर दीजिए।
  • अब आपको अपना नाम, जन्म तारीख, एक्सेप्ट कैटेगरी और दिखाई दे रहे बॉक्स के कैप्चर कोड को भरना होगा और नीचे दिखाई दे रहे सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अंत में आपके स्क्रीन के ऊपर आपकी केवाईसी की वर्तमान स्थिति के विवरण की जानकारी पूर्ण रूप से आ जाएगी।

निष्कर्ष

आज हमने इस आर्टिकल में CVLKRA Kya Hai, CVLKRA की पंजीकृत प्रकिया कैसे की जाती है, CVLKRA काम कैसे करता है, CVLKRA KYC रजिस्ट्रेशन के लिए डाक्यूमेंट्स, CVLKRA वेबसाइट पर KYC स्थिती कैसे चेक कर सकते है इत्यादि के बारे में समस्त जानकारी आपके समक्ष रखी। हम आशा करते है कि आपको यह आर्टिकल बहुत पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो कृपया इसे जरूर शेयर करे और अगर आपके मन में इस आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल या विचार है तो हमे नीचे comment करके आसानी से बता सकते है।

FAQs

प्रश्न: CVLKRA का पूरा नाम क्या है?

उत्तर: CVLKRA का पूरा नाम CDSL Ventures Limited KYC Registration Agency है.

प्रश्न: CVLKRA का क्या मतलब है?

उत्तर: CVLKRA एक प्रकार की सीडीएसएल वेंचर्स लिमिटेड केवाईसी को रजिस्टर करवाने की एक एजेंसी है.

प्रश्न: CVLKRA कैसे काम करता है?

उत्तर: CVLKRA हमेशा अच्छी तकनीक का इस्तेमाल करते हुए केवाईसी से संबंधित दस्तावेज और जानकारियों को गोपनीय रखने और उन्हें पुनः प्राप्त करने के लिए CVLKRA के रूप में लगातार नियमावली में बदलाव करता रहता है.

1 thought on “CVLKRA Kya Hai – प्रोसेस, दस्तावेज और स्टेटस कैसे चेक करे”

Comments are closed.