Vegan Food Kya Hota Hai – Vegan Food के फायदे

Vegan Food Kya Hota Hai, Vegan Food List, Vegan Food Meaning In Hindi, Vegan Food Benifits, Vegan Food Items, Vegan Food Products, Vegan Food Recipes, Vegan Food के फायदे, Vegan और Vegetarian में अंतर, Vegan Food में प्राप्त पोषक तत्व

आजकल फिट होने लिए ना जाने लोग क्या क्या करते है? वर्कआउट से लेकर अच्छी डाइट प्लान तक करते है। वो कहते है ना जैसा खाना वैसा मन। कहने का मतलब यही है कि शरीर को फिट रखने के लिए एक अच्छी डाइट प्लान करना बहुत जरूरी है। आपने लोगो को देखा होगा की लोग अक्सर अच्छी डाइट के लिए वेजीटेरियन खाने की ओर ज्यादा रुख करते है। ऐसे ही Vegetarian एक और डाइट का ट्रेंड चला है। जो इन दिनों काफी चर्चा में भी है। जी हां हम बात कर रहे है Vegan Food की।

इसके साथ साथ पूरी दुनिया में एक नवंबर को विश्व वेगन दिवस (World Vegan Day) के रूप में भी मनाया जाता है। अगर Vegan Food को आप अपने डाइट में शामिल करे तो यह आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। तो चलिए जानते है आखिर ये Vegan Food Kya Hota Hai, Vegan Diet कैसे करे, Vegan Food के कुछ नाम, Vegan और Vegetarian में क्या अंतर है, Vegan Food में प्राप्त पोषक तत्व, Vegan Food के फायदे, नुकसान के बारे में पूरी जानकारी आज हम इस लेख के माध्यम से जानेंगे। अतः इस लेख को अंतिम तक पूरा अवश्य पढ़े।

Vegan Food Kya Hota Hai (वीगन आहार क्या होता है)

वीगन फूड (Vegan Food) एक ऐसा आहार है जो करीब करीब शाकाहारी आहार की तरह होता है। लेकिन वीगन फूड शाकाहारी नही होता है। वीगन फूड पौधो पर आधारित यानी प्लांट बेस्ड खाद्य पदार्थ होता है। जैसे कि दालें और फलियां, सूखे मेवे, अनाज, बीज, वनस्पति तेल में सोयाबीन का तेल, जैतून का तेल इत्यादि और साथ ही सब्जी, फल वीगन फूड में आते है। इन सभी आहार का उचित सेवन शरीर में आवश्यक सभी तरह के पोषक तत्वों की जरूरतों को पूरा करता है।

वीगन फूड (Vegan Food In Hindi) में उन उत्पादों को शामिल नहीं किया है जो पशुओं से प्राप्त किए जाते है जैसे कि दूध से बने सभी तरह के उत्पाद और इसके साथ साथ दूध भी, अंडा, मछली, पोर्क, मीट, चिकन इत्यादि जो भी पशुओं से मिलने वाले उत्पाद है, उन सभी को वीगन फूड में सम्मिलित नहीं किया गया है। अतः यदि आप भी वीगन डाइट को फॉलो करना चाहते है तो इन पशु उत्पादों को अपने डाइट चार्ट से बाहर करने की जरूरत है।

Vegan Diet कैसे करे (How to do Vegan Diet)

यदि आप वीगन डाइट को अपने लाइफस्टाइल में लाना चाहते है तो यह बहुत ही आसान है। हर कोई इसे अपनी डाइट इसे शामिल कर सकता है। वीगन डाइट एक ऐसी डाइट है जिसमे पशुओं से प्राप्त उत्पाद जैसे डेयरी प्रोडक्ट, दूध, शहद, पनीर, मक्खन, अंडे और मांस इत्यादि उत्पादों का सेवन नहीं किया जाता है।

इस डाइट में पौधो पर आधारित यानी प्लांट बेस्ड खाद्य पदार्थ जैसे कि अनाज, बीज, फल, सब्ज़ियां, नट्स और ड्राए फ्रूट्स इत्यादि होते है। लेकिन इस डाइट को करने के लिए आप किसी एक वीगन फूड पर निर्भर ना रहे। क्योंकि हर तरह के वीगन फूड को अपने डाइट में शामिल करना आवश्यक है।

प्रत्येक वीगन फूड में पोषक तत्त्वों की मात्रा अलग अलग होती है। ऐसे में किसी भी पोषक तत्त्व का शरीर में जरूरत ज्यादा लेना ये शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। किसी भी डाइट को करने से पहले किसी डायटीशियन की सलाह जरूर लें। ये आपके शरीर पर भी निर्भर करता है कि आपको अपने डाइट में किन चीजों को ज्यादा सम्मलित करना चाहिए और किस चीजों को अपने डाइट से बाहर रखना चाहिए।

हमने इस हेडिंग के नीचे आपकी सहजता के लिए सारणी में वीगन फूड की लिस्ट को तैयार किया है जिसका सेवन कर आप भी वीगन फूड को अपने डाइट में शामिल कर सकते है।

Vegan Food के कुछ नाम (Some Names of Vegan Food)

डाइट में प्रयोग होने वाले कुछ वीगन आहार के नाम

गेहूसोया
चावलसोया का दूध
ब्राउन राइसटोफू
ज्वारबादाम
बाजरामूंगफली
रागीअखरोट
कोर्नफ्लारकाजू
मैदाजई का दूध
मीठी मकई के दानेमूंगफली का मक्खन
ब्रेकफास्ट सीरियल्सजैतून का तेल
कुट्टूसभी वनस्पति
चना दालबादाम का दूध
मूंग दालबादाम का तेल
अरहर/तुअर दालबादाम का मक्खन
बेसनबादाम का ब्रेड
सभी भारतीय दालमूंग
सभी सब्जियामटकी
सभी फलचना
ख़मीरअंकुरित दाने
मशरूमरोल्ड ओटस्
गोल्डन सिरपस्टील कट ओट्स
नारियल का तेलकोको पाउडर
नारियल का मक्खनगुड़

Vegan और Vegetarian में क्या अंतर है (Difference Between Vegan and Vegetarian)

बहुत से Vegan को ही Vegetarian समझते है जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। Vegan और Vegetarian में अंतर है। इन दोनो में फर्क या अंतर कर पाना बहुत आसान है। वैसे देखा जाए तो दोनों में सिर्फ वेजीटेरियन ही खाने को जोर दिया जाता है। इसी कारण दोनो के अंतर को समझ पाना लोगो में भ्रांति पैदा करता है। नीचे हमने दोनो में कुछ ऐसे अंतर बताएं है जिससे आपको Vegan और Vegetarian के बीच का अंतर आसानी से समझ में आ जायेगा। जो निम्न है:–

Vegan और Vegetarian में अंतर

Vegetarian ऐसे होते है–

  • Vegetarian पौधो पर आधारित यानी प्लांट बेस्ड खाद्य पदार्थ के साथ साथ पशुओं से प्राप्त प्रोडक्ट का सेवन भी करते है।
  • कुछ Vegetarian मांस मछली तो नही खाते लेकिन अंडा खाते है।
  • Vegetarian अनाज, बीज, फल, सब्ज़ियां, नट्स और ड्राए फ्रूट्स इत्यादि के साथ साथ पशुओं से प्राप्त उत्पाद जैसे डेयरी प्रोडक्ट, दूध, शहद, पनीर, मक्खन और अंडा इत्यादि का सेवन करते है।
  • Vegetarian खाने वाले लोगो की संख्या अधिक है।

Vegan ऐसे होते है–

  • Vegan केवल पौधो पर आधारित यानी प्लांट बेस्ड खाद्य पदार्थ पर ही निर्भर रहते है।
  • Vegan पशुओं से प्राप्त होने वाले किसी भी उत्पाद का सेवन नहीं करते है।
  • Vegan वाले डेयरी उत्पादों का प्रयोग नहीं करते है।
  • Vegan किसी भी रासायनिक पदार्थों से निर्मित खाद्य पदार्थो के सेवन नही करते है।
  • Vegan वाले लोगो की संख्या मुट्ठी भर ही है। इसके प्रति लोगो में जागरूकता का अभाव है।

Vegan Food में क्या नही खाएं (Do not eat in Vegan Food)

जब आप वीगन फूड (Vegan Food) को अपने डाइट में शामिल करे तो निम्नलिखित खाद्य पदार्थों को अपने डाइट से बाहर रखे:–

खाद्य पदार्थ ना खाएं

खाद्य पदार्थखाएं
मांस में बीफ, गोश्त, पोर्क, खरगोश, वील, ऑर्गन मीट, चिकन, बतख, आदि।
मछली और सीफूडसभी प्रकार की मछली, श्रिम्प, झींगा (प्रॉन), स्किव्ड, क्रैब या केकड़ा, लॉबस्टर आदि।
डेयरीदूध, दही, पनीर, मक्खन, क्रीम, घी, आइसक्रीम आदि।
अंडामुर्गी का, बतख का, शुतुरमुर्ग का, मछली का (कैवियार सहित) आदि।
मधुमक्खी उत्पादशहद, मधुमक्खी पराग आदि।
पशुओं से प्राप्त उत्पादछाछ या मट्ठा, कैसिन, लैक्टोज, अंडे की सफेदी, जिलेटिन, पशु से उत्पन्न विटामिन डी3 और मछली से उत्पन्न ओमेगा-3 फैटी एसिड।

Vegan Food में प्राप्त पोषक तत्व (Nutrients Found In Vegan Food)

वीगन फूड (Vegan Food) को सेहत के दृष्टि से बहुत ही अच्छा और लाभकारी माना गया है। वीगन फूड में कई तरह के पोषक तत्व पाये जाते है। जिसका सही और उचित चुनाव कर आप आपके शरीर में उचित पोषण दे पाएंगे। हमने नीचे तालिका में कुछ वीगन फूड के बारे में बताया है जिसका प्रयोग कर आप हर तरीके के पोषण यानी कार्बोहाइड्रेट ,विटामिन ,मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट अपने डाइट में सम्मिलित कर पाएंगे जो निम्नलिखित है:–

पोषक तत्ववीगन फूड्स
प्रोटीनसभी दाल (अरहर दाल, काला चना, उड़द दाल, छिलके वाली मूंग और बिना छिलके वाली मूंग दाल), बेसन, सभी फलियां (राजमा, छोले, सोयाबीन, लोबिया, आदि।)
ओमेगा 3अलसी का तेल, सफेद सरसों का तेल, सोयाबीन का तेल और सोया आधारित खाद्य पदार्थ (टोफू और अखरोट)
प्रोटीन सप्लिमेंटसोया प्रोटीन, मटर प्रोटीन पाउडर
डेयरी उत्पादों की जगहबादाम का दूध, सोया मिल्क, पनीर की जगह टोफू का सेवन, मेवों से बनने वाला मक्खन (मूंगफली का मक्खन, बादाम मक्खन आदि)
वसासभी पौधे आधारित तेल (बादाम का तेल, जैतून का तेल, अलसी का तेल, तिल का तेल, सूरजमुखी का तेल) मेवा में (बादाम, अखरोट, चिलगोजा, पिस्ता) और बीज में (सूरजमुखी के बीज, कद्दू के बीज, खसखस आदि)
कैल्शियमहरी पत्तेदार सब्जियां (ब्रोकली, पत्तागोभी, भिंडी, बाजरा), फोर्टिफाइड बिना शक्कर वाला सोयामिल्क, कैल्शियम-सेट टोफू, तिल, ताहिनी (तिल से बना), कैल्शियम-फोर्टिफाइड सीरियल और फलों का जूस और सूखे मेवे (किशमिश, सूखा आलूबुखारा, अंजीर और सूखी खुबानी)
विटामिन डीफोर्टिफाइड फैट स्प्रेड, ब्रेकफास्ट सीरियल्स, सोया मिल्क(बिना चीनी का), फलों का जूस (विटामिन डी के साथ), रोजाना धूप लेना
विटामिन बी 12विटामिन बी12 फोर्टिफाइड फूड (ब्रेकफास्ट सीरियल, फ्रूट जूस, सोया मिल्क और पोषण से भरपूर खमीर)
आयरनदालें, साबुत अनाज से बनी ब्रेड और आटा, आयरन से फोर्टिफाइड ब्रेकफास्ट सीरियल, गहरी हरी पत्तेदार सब्जियां (पालक, चौलाई का साग, ब्रोकोली और हरा प्याज), सूखे मेवे (खुबानी, सूखा आलूबुखारा, खजूर और अंजीर)
अन्य पोषक तत्वसभी तरह के अनाज (साबुत अनाज या मल्टीग्रेन ब्रेड, चपाती, चावल, नूडल, पास्ता, पीटा ब्रेड, रंगीन) और रसदार फल (सेब, पपीता, तरबूज, अनार, कीवी, अंगूर और नींबू आदि) सभी सब्जियां (आलू, गाजर, बैंगन, मूली, पत्तागोभी, फूलगोभी, कद्दू, पालक, हरी मटर, बीन्स, लौकी, आदि)

Vegan Food के फायदे (Benefits of Vegan Food)

वीगन फूड (Vegan Food) सेहत के दृष्टि से बहुत ही लाभकारी है। इसके अनेकों फायदे है जिसे हमने नीचे बताया है जो निम्न है:-

  • वीगन फूड का सेवन करने से रक्तचाप और मधुमेह की बीमारी नहीं होती है।
  • कुछ वीगन फूड में एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा ज्यादा होती है। जिससे शरीर में किसी तरह की बीमारी के होने का खतरा कम होता है।
  • वीगन फूड में सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें कोलेस्ट्रोल की मात्रा ना के बराबर होता है।
  • दिल को स्वस्थ बनाने में भी काफी मदद करती है।
  • वीगन फूड में संतृप्त वसा की मात्रा को काफी कम पाया जाता है। जिसके कारण यह कई तरह के बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है।
  • वीगन फूड में सबसे खास बात ये है कि इसका नियमित सेवन करने से यह शरीर के वजन को कम करने में मददगार साबित होती है।

Vegan Food से नुकसान (Disadvantage of Vegan Food)

वीगन फूड का सेवन करना स्वास्थ्य के बहुत फायदेमंद है। लेकिन वीगन फूड के कुछ नुकसान भी है। Vegan Food से कुछ नुकसान भी है, जिसे हमने नीचे बताया है जो निम्न है:-

  • पशुओं से प्राप्त उत्पादों को अपने डाइट से अलग करना ये आपके शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है। क्योंकि इससे आपके शरीर को कई तरह के पोषक तत्व प्राप्त होते थे।
  • मांस और डेरी उत्पादों में कैल्शियम और ओमेगा-3 जैसे विटामिन और मिनरल्स होते है। जिसकी कमी आपके शरीर में हो सकती है।
  • अगर आप खाने पीने के शौकीन है और आप बाहर खाना ज्यादा पसंद करते है तो आप बाहर खाना नही खा पाएंगे। क्योंकि ऐसे रेस्टोरेंट मुट्ठी भर ही है जो वीगन फूड प्रोवाइड करते है।
  • वीगन फूड से ये एक नुकसान यह भी है कि शरीर को कई तरह के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। जिसके लिए ऐसे वीगन फूड पर निर्भर रहना पड़ता है जिसकी अधिकता या कमी से पाचन तंत्र यानी पेट के खराब होने के खतरे होते है।

Vegan Food Kya Hota Hai निष्कर्ष:

दोस्तों, आज हमने इस आर्टिकल में Vegan Food Kya Hota Hai, Vegan Diet कैसे करे, Vegan Food के कुछ नाम, Vegan और Vegetarian में क्या अंतर है, Vegan Food में प्राप्त पोषक तत्व, Vegan Food के फायदे, नुकसान इत्यादि के बारे में समस्त जानकारी आपके समक्ष रखी। हम आशा करते है कि आपको यह आर्टिकल बहुत पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो कृपया इसे जरूर शेयर करे और अगर आपके मन में इस आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल या विचार है तो हमे नीचे comment करके आसानी से बता सकते है।

FAQs:

प्रश्न: वीगन फूड क्या है?

उत्तर: वीगन फूड (Vegan Food) एक ऐसा आहार है जो करीब करीब शाकाहारी आहार की तरह होता है। लेकिन वीगन फूड शाकाहारी नही होता है। वीगन फूड पौधो पर आधारित यानी प्लांट बेस्ड खाद्य पदार्थ होता है।

प्रश्न: वीगन और वेजटेरियन में क्या अंतर है?

उत्तर: Vegetarian पौधो पर आधारित यानी प्लांट बेस्ड खाद्य पदार्थ के साथ साथ पशुओं से प्राप्त प्रोडक्ट का सेवन भी करते है। जब कि Vegan केवल पौधो पर आधारित यानी प्लांट बेस्ड खाद्य पदार्थ पर ही निर्भर रहते है।

प्रश्न: वीगन फूड में क्या नही खाते है?

उत्तर: वीगन फूड में मांस-मछली, डेयरी उत्पाद, अंडा, मधुमक्खी से सम्बंधित उत्पाद और पशुओं से प्राप्त उत्पाद |