बैकलॉग भर्ती क्या है, कैरी फॉरवर्ड पद क्या है, बैकलॉग भर्ती के बारे में कहा से पता करे, बैकलॉग भर्ती कैसे की जाती है।
मध्य प्रदेश के होम मिनिस्टर ने अभी कुछ समय पहले ही अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए सभी मध्य प्रदेश के Sc/St, पिछड़े वर्ग तथा निशक्त कैटेगरी के युवाओं के लिए बड़ा फैसला लेते हुए बैकलॉग भर्ती/ फॉरवर्ड पद की समय सीमा को बढ़ाकर 1 जुलाई, 2022 से 1 जुलाई, 2023 तक कर दिया है। ऐसे में अभी बहुत से लोगो को बैकलॉग भर्ती के बारे में पता ही नही की ये होती क्या है। इससे मध्य प्रदेश के युवाओं को कैसे लाभ पहुंचेगा ये भी एक बड़ा सवाल है। चलिए आज हम आपको अपने इस लेख के जरिए इसके बारे में बताने का प्रयास करते है की आखिर ये बैकलॉग भर्ती क्या है, बैकलॉग के लाभ और पूरी जानकारी के बारे में विस्तार से आगे जानते है।
बैकलॉग भर्ती क्या है
जब कोई परीक्षा होती है तो मान लीजिए उस परीक्षा के लिए St/Sc कैटेगरी या किसी और कैटेगरी के लिए 100 पद निकाले गए है। ये पूरे 100 पदो में से केवल 80 पद ही भरे जा पाते है बाकी के 20 पद किसी कारणवश रिक्त ही रह जाते है तो ऐसे में ये 20 रिक्त पद जिस कैटेगरी के है उसी कैटेगरी के लिए फिर से भर्ती कराए जाएंगे। मान लीजिए ये Sc/St category के 20 रिक्त पद थे तो अगली बार फिर इन्ही 20 पदो की भर्ती Sc/St कैटेगरी के लिए ही निकाली जाएगी उसी परीक्षा के लिए, इसी को बैकलॉग भर्ती कहते है।
बैकलॉग भर्ती कैसे होती है
बैकलॉग भर्ती के पद या तो अगली आने वाली परीक्षा में जुड़ जाते है या फिर बैकलॉग भर्ती के लिए एक विशेष अभियान को चलाकर रिक्त पदों को भरा जाता है। जिसमे जिस कैटेगरी के पद खाली थे उन्हें कैटेगरी के कैंडिडेट्स ही उस पद को भर सकेंगे। आपको बता दे की बैकलॉग भर्ती केवल पिछड़े वर्ग, St/Sc और निशक्त वर्ग के कैटेगरी के लिए ही होता है।
बैकलॉग भर्ती के लाभ
बैकलॉग भर्ती का सबसे बड़ा लाभ यही है की जो भी कैंडिडेट्स अपने कैटेगरी के पद किसी कारणवश भर पाने में असक्षम रह गए थे उन्हें एक बार फिर से मौका दिया जाता है बैकलॉग भर्ती के जरिए उन पदो को फिर से भरने का और रोजगार पाने का पूरा अवसर होता है।
बैकलॉग भर्ती कब से शुरू होगी कैसे पता करे
बैकलॉग भर्ती के पदो के लिए के राज्य सरकार विशेष अभियान चलाती है या फिर बैकलॉग भर्ती के पदो को अगली बार होने वाले परीक्षा में जोड़ देती है। बैकलॉग भर्ती कब निकाली जाती है इसका पता करने के लिए आप अपने जिले के रोजगार कार्यालय में जाकर पता कर सकते है। St/Sc, OBC और निशक्त कैटेगरी के लोग ही इस तरह की भर्ती पता लगाने जाए क्योंकि इन्ही कैटेगरी के लिए बैकलॉग भर्ती निकाली जाती हैं।
इन्हे भी पढ़े:
- Sarkari New Bharti 2023: NIOS में ग्रुप A,B और C पदों पर निकली भर्ती, जाने पूरी खबर
- Railway New Bharti 2023: 10वीं पास के लिए रेलवे में नौकरी का मौका
- Sarkari Jobs Recruitment 2023: खुफिया विभाग में निकली बंपर भर्तीयां! जल्द करे आवेदन
- UP New Government Jobs: 52 हजार से ज्यादा की भर्ती जल्द, जाने चयन प्रक्रिया
- KVS Vacancy Kya Hai – KVS Kya Hai, KVS Recruitment 2024
निष्कर्ष:
आज हमने इस आर्टिकल में बैकलॉग भर्ती क्या है, बैकलॉग के लाभ और पूरी जानकारी के बारे में समस्त जानकारी आपके समक्ष रखी। हम आशा करते है कि आपको यह आर्टिकल बहुत पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो कृपया इसे जरूर शेयर करे और अगर आपके मन में इस आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल या विचार है तो हमे नीचे comment करके आसानी से बता सकते है।
FAQs:
प्रश्न: बैकलॉग भर्ती किसे कहते है?
उत्तर: किसी परीक्षा में बचे हुए पदो की दोबारा कैटेगरी वाइज परीक्षा कराना ही बैकलॉग भर्ती है।
प्रश्न: बैकलॉग भर्ती किन कैटेगरी के लिए होती है?
उत्तर: St/Sc, OBC और निशक्त वर्ग के लिए।
प्रश्न: बैकलॉग भर्ती कहा से पता करे?
उत्तर: जिले के रोजगार कार्यालय से।
Backlock bharti me aavedan kaise karte hai?