बर्गर सिंह की फ्रेंचाइजी कैसे ले | Burger Singh Franchise In Hindi

बर्गर सिंह की फ्रेंचाइजी कैसे ले, कुल लागत, आवश्यक जगह, आवेदन, लाभ ( Total Investment, Benifits, Apply,  Area Space, Profit), Burger Singh franchise price, Burger Singh franchise Reviews, Burger Singh franchise Returns, Burger Singh Franchise Profit, Burger Singh Franchise Contact Number, Burger Singh franchise Investment Cost, Burger Singh Franchise India

अगर आप अपना खुद का फास्ट फूड रेस्टोरेंट खोल कर इसका अच्छा खासा व्यवसाय शुरू करना चाहते है और उसे बड़ा ब्रांड या कंपनी के रूप में देखना चाहते है तो आपके लिए यह एक अच्छा मौका है। क्योंकि बर्गर सिंह आपको दे रहा है एक ऐसी फ्रेंचाइजी जिसको लेकर आप खुद का फास्ट फूड रेस्टोरेंट का व्यवसाय आसानी से खोल सकते है।

आज के दौर में लोग पार्टी हो या फैमिली के साथ कुछ अच्छा खाना पीना हो तो ऐसे में लोग एक अच्छे रेस्टोरेंट में जाने की सोचते है। जहां टेस्टी आइटम्स फूड यानी बर्गर, स्नैक्स, फ्राइज़, ड्रिंक इत्यादि का आनंद उठाया जा सके ऐसे रेस्टोरेंट में लोगो को जाना काफी पसंद आता है। एक फूड रेस्टोरेंट की मांग किसी भी समय हमेशा रहती है और कभी कम भी नहीं होती है। इसलिए यह आपके लिए अच्छा अवसर साबित हो सकता है कि आप खुद का एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट खोले और मोटा मुनाफा कमाएं।

इसके लिए आपको बर्गर सिंह की फ्रेंचाइजी लेनी पड़ेगी। आज हम इस लेख में बर्गर सिंह की फ्रेंचाइजी कैसे ले, कुल लागत, आवश्यक जगह, आवेदन और इस व्यवसाय से होने वाला लाभ के बारे में पूरी जानकारी आज हम इस लेख में देने जा रहे है। इसे अंतिम तक पूरा अवश्य पढ़ें।

बर्गर सिंह की फ्रेंचाइजी कैसे ले

Table of Contents

बर्गर सिंह की फ्रेंचाइजी क्या है (What Is Burger Singh Franchise)

बर्गर सिंह एक पॉपुलर बर्गर चैन है। जो फास्ट फूड रेस्टोरेंट प्रदान करती है। इसकी स्थापना 2014 में कबीर जीत सिंह ने की थी। बर्गर सिंह सस्ती, अच्छी गुणवत्ता वाले टेस्टी फास्ट फूड आइटम्स के कारण ज्यादा भारत में ज्यादा लोकप्रिय है। बर्गर सिंह कई तरह के फूड अपने ग्राहकों को प्रदान करता है। यह वेज और नॉनवेज दोनो तरह के फूड अपने कस्टमर को देता है। इनका मुख्य प्रोडक्ट बर्गर है लेकिन बर्गर सिंह आपको बर्गर के अलावा शानदार फ्राइज़, मोमोज, चिकन व्यंजन, डेसर्ट के साथ लार्ज बर्गर जैसे विभिन्न तरह के आइटम्स प्रदान करती है।

बर्गर सिंह अपने नेटवर्क को तेजी से बढ़ा रहा है और इसके लिए वो अपने कस्टमर को फ्रेंचाइजी प्रदान कर रहा है। जिससे की उसकी कंपनी का विस्तार पूरे भारत में हो जाए।बर्गर सिंह ने फ्रेंचाइजी देने की शुरुआत 2016 में की थी। पूरे भारत मे 55 से अधिक इनके आउटलेट्स है। भारत के 21 से अधिक शहरों में इनके आउटलेट्स उपस्थित है।

बर्गर सिंह फ्रेंचाइजी के मॉडल (Models Of Burger Singh Franchise)

बर्गर सिंह, बर्गर के अलावा भी कई फूड अपने कस्टमर को उनके डिमांड के अनुसार प्रदान करती है। इस कंपनी की फ्रेंचाइजी की सबसे खास बात ये है की इसकी फ्रेंचाइजी में लगने वाला लागत औरो की अपेक्षा कम निवेश में प्राप्त किया जा सकता है। अगर आप भी बर्गर सिंह की फ्रेंचाइजी लेना चाहते है और खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो यह आपके लिए बहुत ही लाभप्रद साबित होने वाला है। क्योंकि बर्गर सिंह तीन तरह के मॉडल की फ्रेंचाइजी देती है। जो इस प्रकार है–

1) टेक-अवे (Take-Away)
2) डाईन-इन (Dine-In)
3) ड्राइव-थ्रू (Drive-Thru)

बर्गर सिंह की फ्रेंचाइजी के लिए आवश्यक जगह (Required Space)

बर्गर सिंह तीन प्रकार की फ्रेंचाइजी प्रदान करती है। इसलिए इसको खोलने के लिए आपको पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि आप तीनों फ्रेंचाइजी मॉडलों में से किस मॉडल का चयन करते है क्योंकि तीनों की जगह की क्षमता अलग अलग है।

टेक-अवे के लिए आवश्यक जगह

टेक-अवे मॉडल को फूड कोर्ट और टेक अवे दो प्रकार से ले सकते है। अगर आप बस टेक-अवे मॉडल यानी फूड कोर्ट को हटा कर टेक-अवे मॉडल की फ्रेंचाइजी को खोलना चाहते है तो  इसके लिए आपको 300 से 500 स्क्वायर फीट जगह की आवश्यकता पड़ती है। अगर आप फूड कोर्ट मॉडल के आउटलेट को खोलना चाहते है तो आपको 100 से 200 स्क्वायर फीट जगह की आवश्यकता पड़ती है।

जिसमे इंटीरियर और उपकरण के लिए भी जगह शामिल है। इस मॉडल के लिए लोकेशन हाई स्ट्रीट, मार्केट, स्कूल, कॉलेज जैसे जगह का चयन करना ज्यादा प्रॉफिटेबल होगा।

डाईन-इन के लिए आवश्यक जगह

डाईन-इन मॉडल की फ्रेंचाइजी को खोलने के लिए आपको 500 से 1000 स्क्वायर फीट जगह की आवश्यकता पड़ती है। जिसमे इंटीरियर और उपकरण के लिए भी जगह शामिल है। जिसमे इंटीरियर और उपकरण के लिए भी जगह शामिल है। इस मॉडल के लिए लोकेशन हाई स्ट्रीट, मार्केट, स्कूल, कॉलेज जैसे जगह का चयन करना ज्यादा प्रॉफिटेबल होगा।

ड्राइव-थ्रू के लिए आवश्यक जगह

ड्राइव-थ्रू मॉडल की फ्रेंचाइजी को खोलने के लिए आपको 800 से 1000 स्क्वायर फीट जगह की आवश्यकता पड़ती है। जिसमे इंटीरियर और उपकरण के लिए भी जगह शामिल है। जिसमे इंटीरियर और उपकरण के लिए भी जगह शामिल है। इस मॉडल के लिए लोकेशन अच्छे विजिबिलिटी के साथ हाईवे जैसे जगह का चयन करना ज्यादा प्रॉफिटेबल होगा।

बर्गर सिंह की फ्रेंचाइजी में लगने वाली कुल लागत (Total Invesment)

किसी भी फ्रेंचाइजी को शुरू करने के लिए उसमे लगने वाले लागत की जानकारी का होना बहुत जरूरी होता है। जिससे कोई भी आवेदक फ्रेंचाइजी लेने से पहले उसमे विचार कर सके कि यह फ्रेंचाइजी उसके शहर के अनुसार कितना लाभप्रद साबित हो सकता है?

बर्गर सिंह की फ्रेंचाइजी में लगने वाले कुल लागत की बात करे तो यह फ्रेंचाइजी तीन मॉडलों पर काम करता है और तीनों की लागत एक दूसरे से अलग अलग है। जो इस प्रकार है–

टेक-अवे के लिए कुल लागत

टेक-अवे मॉडल के फ्रेंचाइजी को लेने के लिए आपको कुल लागत लगभग 15.85 लाख रुपए लगाने की आवश्यकता पड़ती है। जहां आपको कंपनी को 5 लाख रुपए 5 साल के लिए देने होगे जो इसकी फ्रेंचाइजी फीस होती है। टेक-अवे मॉडल में फूड कोर्ट और टेक अवे दोनो का सेटअप खर्च अलग अलग आता है। फुट कोर्ट के लिए इंटीरियर और उपकरण के लिए यानी सेटअप खर्च 10 लाख रुपए तक और टेक अवे के लिए सेटअप खर्च 16.5 लाख रुपए तक  इस मॉडल में लगाने की आवश्यकता पड़ सकती है।

इसके अलावा आपको आउटलेट के लिए आपको रेंट पर रेस्टोरेंट लेना पड़ सकता है उसका खर्च 30 हजार से 1.5 लाख तक मान कर चल सकते है। लेकिन यह पूरी तरह एरिया पर निर्भर करता है कि आपका रेस्टोरेंट कितना बड़ा है। उसी हिसाब से रेंट का खर्च निर्धारित होता है। इसके साथ साथ आपको फ्रेंचाइजी द्वारा बर्गर सिंह को रॉयल्टी शुल्क वार्षिक बिक्री का 8% देना होता है।

डाईन-इन के लिए कुल लागत

डाईन-इन मॉडल के फ्रेंचाइजी को लेने के लिए आपको कुल लागत लगभग 33.6 लाख रुपए लगाने की आवश्यकता पड़ती है। जहां आपको कंपनी को 8 लाख रुपए भी देने होगे जो इसकी फ्रेंचाइजी फीस होती है। इंटीरियर और उपकरण के लिए यानी सेटअप खर्च 25.6 लाख रुपए तक इस मॉडल में लगाने की आवश्यकता पड़ सकती है।

इसके अलावा आपको आउटलेट के लिए आपको रेंट पर रेस्टोरेंट लेना पड़ सकता है उसका खर्च 50 हजार से 2.5 लाख तक मान कर चल सकते है। लेकिन यह पूरी तरह एरिया पर निर्भर करता है कि आपका रेस्टोरेंट कितना बड़ा है। उसी हिसाब से रेंट का खर्च निर्धारित होता है। इसके साथ साथ आपको फ्रेंचाइजी द्वारा बर्गर सिंह को रॉयल्टी शुल्क वार्षिक बिक्री का 8% देना होता है।

ड्राइव-थ्रू के लिए कुल लागत

ड्राइव-थ्रू मॉडल के फ्रेंचाइजी को लेने के लिए आपको कुल लागत लगभग 55.9 लाख रुपए लगाने की आवश्यकता पड़ती है। जहां आपको कंपनी को 10 लाख रुपए भी देने होगे जो इसकी फ्रेंचाइजी फीस होती है। इंटीरियर और उपकरण के लिए यानी सेटअप खर्च 45 लाख रुपए तक इस मॉडल में लगाने की आवश्यकता पड़ सकती है।

इसके अलावा आपको आउटलेट के लिए आपको रेंट पर रेस्टोरेंट लेना पड़ सकता है उसका खर्च 80 हजार से 2 लाख तक मान कर चल सकते है। लेकिन यह पूरी तरह एरिया पर निर्भर करता है कि आपका रेस्टोरेंट कितना बड़ा है। उसी हिसाब से रेंट का खर्च निर्धारित होता है। इसके साथ साथ आपको फ्रेंचाइजी द्वारा बर्गर सिंह को रॉयल्टी शुल्क वार्षिक बिक्री का 8% देना होता है।

बर्गर सिंह की फ्रेंचाइजी कैसे ले (How To Get Burger Singh Franchise – Registration Process)

बर्गर सिंह की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है जिसकी प्रक्रिया बहुत ही आसान है। हमने नीचे कुछ स्टेप्स बताएं है जिन्हे फॉलो कर आप बर्गर सिंह की फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन बड़े ही आसानी से कर सकते है जो इस प्रकार है–

● सबसे पहले आपको बर्गर सिंह की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

● वेबसाइट के खुलने के बाद आपको BECOME A BURGER SINGH FRANCHISE पर जाना होगा यानी वहां पर आपको क्लिक करना होगा।

● अब आपके सामने एक नया पेज खुल के आ जायेगा जिसमें आपको फ्रेंचाइजी के बारे में बताया गया है और सबसे नीचे आपको contact us पर क्लिक करना होगा।

● क्लिक करने के बाद आपके सामने कंपनी का ईमेल और फोन नंबर आ जायेगा। आप उनसे कॉन्टेक्ट करके बर्गर सिंह की फ्रेंचाइजी के बारे में विस्तार से पूछ सकते और फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कर सकते है।

● आवेदन के लिए आप इस Burger Singh Franchise Form का उपयोग भी कर सकते है। इस फॉर्म में आप अपनी सारी डिटेल्स भर कर फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कर सकते है।

● आवेदन करने के बाद बर्गर सिंह की टीम आपके एरिया का निरीक्षण करेगी और आपको 60 से 90 दिनों के बाद लाइसेंस की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 5 साल के एग्रीमेंट के साथ आपका आउटलेट ओपन हो जायेगा।

Burger Singh Franchise Contact Number

CALL:
Ph. : +91 9029020888

EMAIL:
franchise@burgersinghonline.com

बर्गर सिंह की फ्रेंचाइजी में होने वाला लाभ (Burger Singh Franchise Profit)

बर्गर सिंह के प्रोडक्ट्स के अनोखे स्वाद के कारण ही इसे बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। इसके प्रोडक्ट्स की मांग अब ज्यादा हो रही है। इस कंपनी की फ्रेंचाइजी लेना फायदे का सौदा है क्योंकि यह कम निवेश में पूरा रेस्टोरेंट आपको प्रदान करती है तो ऐसे में अगर इस फ्रेंचाइजी से होने वाले लाभ की बात करे तो यह फ्रेंचाइजी 25 से 30 प्रतिशत प्रॉफिट मार्जिन देती है। इस फ्रेंचाइजी में जितना भी खर्च होता है उसे आप इस फ्रेंचाइजी के द्वारा 1 से 2 साल में दुबारा कमा सकते है।

बर्गर सिंह की फ्रेंचाइजी के बेनिफिट (Benefits Of Burger Singh Franchise)

कोई भी फ्रेंचाइजी देने वाली कंपनी अपने ग्राहकों को बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान करती है। अगर बात करे बर्गर सिंह की फ्रेंचाइजी की तो यह भी अपने फ्रेंचाइजी कस्टमर को सभी तरह के लाभ से अवगत करवाती है। तो चलिए जानते है बर्गर सिंह की फ्रेंचाइजी के बेनिफिट जो निम्नलिखित है–

● इस फ्रेंचाइजी को प्राप्त करने के बाद आपको मार्केटिंग की कोई जरूरत नहीं पड़ती है। क्योंकि ये खुद ही इसकी मार्केटिंग करती है।

● इसका नाम फेमस और पॉपुलर होने के कारण पहले दिन से ही आपके प्रोडक्ट की खरीदारी शुरू हो जाती है। ग्राहक हमेशा बने रहते है।

● इस फ्रेंचाइजी की खास बात और भी है यह आपकी हर संभव मदद और सपोर्ट करती है और समय समय पे आपका मार्गदर्शक भी करती रहती है।

● बर्गर सिंह की सपोर्ट टीम आपके स्टोर को सेटअप करने में भी आपका पूरा सहयोग करती है।

● बर्गर सिंह आपके फ्रेंचाइजी के लिए एक अच्छे लोकेशन में आपके स्टोर को ढूंढने में आपकी पूरी मदद करती है।

● आप अपने स्टोर को किस तरह या अच्छे ढंग से उसे चला पाएं इसके लिए वो आपको यानी फ्रेंचाइजी के मालिक को और साथ ही उस फ्रेंचाइजी में काम कर रहे कर्मचारियों को वो पूरी ट्रेनिंग प्रदान करती है।

इन्हें भी पढ़ें:

रेडक्लिफ लैब की फ्रेंचाइजी कैसे ले
फूड मोहल्ला की फ्रेंचाइजी कैसे ले
चाय सेठ की फ्रेंचाइजी कैसे ले
काके दी हट्टी रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी कैसे ले

बर्गर सिंह की फ्रेंचाइजी कैसे ले FAQs

Q. बर्गर सिंह की फ्रेंचाइजी लेने में कितना खर्च लगता है?

Ans. यह फ्रेंचाइजी तीन मॉडलों पर काम करता है और तीनों की लागत एक दूसरे से अलग अलग है।

Q. बर्गर सिंह की फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कैसे करे?

Ans. बर्गर सिंह

Q. बर्गर सिंह की फ्रेंचाइजी में कितनी कमाई होती है?

Ans. यह फ्रेंचाइजी 25 से 30 प्रतिशत प्रॉफिट मार्जिन देती है।

Ans.