E Kalyan Kya Hai – E Kalyan छात्रवृत्ति में आवेदन कैसे करें एवं उद्देश्य

अगर आप भी जानना चाहते है की E Kalyan Kya Hai तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है। केंद्र तथा राज्य सरकार हमेशा से देश के नागरिकों के हित के लिए हमेशा से ही नए नए योजनाएं तथा व्यवस्थाओं को लाती रहती है। इन सब में राज्य सरकार भी पीछे नहीं रहती और अपने राज्य के लिए नई नई योजना तथा पोर्टल निकालती रहती है। ऐसे में E Kalyan भी हाल ही में चर्चे में आया है और लोग इसके बारे में भी जानना चाहते है।

तो आज हम आपको ई-कल्याण छात्रवृत्ति योजना के बारे में जानकारी देगें। E Kalyan Kya Hai, E Kalyan छात्रवृत्ति योजना क्या है, E Kalyan का उद्देश्य क्या है, E Kalyan के दस्तावेज, E Kalyan में कैसे आवेदन कर सकते हैं इत्यादि इन सबकी जानकारी आपको इस आर्टिकल के माध्यम से संक्षिप्त रूप से वर्णन करेंगे। आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

E Kalyan Kya Hai

E Kalyan Kya Hai

दोस्तों बिहार राज्य के मुख्यमंत्री ने बिहार की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए E Kalyan नाम का एक पोर्टल शुरू किया था। ई-कल्याण एक ऐसा वेबसाइट पोर्टल है जिसे बिहार राज्य सरकार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने आरंभ किया है। इस ई-कल्याण पोर्टल पर आपको एक साथ बहुत ही प्रकार के विभागों की जानकारी मिल जाती है।

जैसे कि शिक्षा विभाग, अनुसूचित जनजाति विभाग, अल्पसंख्यक विभाग, अति पिछड़ा वर्ग विभाग, श्रम संसाधन विभाग, ग्राम विकास विभाग इत्यादि प्रकार की विभाग की जानकारी एक ही पोर्टल पर आपको उपलब्ध कराई जाती है।

E Kalyan छात्रवृत्ति योजना क्या है?

ई-कल्याण छात्रवृत्ति योजना को बिहार राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने शिक्षा विभाग के माध्यम से बिहार राज्य की लड़कियों को छात्रवृत्ति देने के लिए संभावित रूप से शुरू किया। इस योजना के माध्यम से बिहार की लड़कियों को अपनी इच्छा अनुसार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में छात्रवृत्ति चुनने का विकल्प मिलता है।

जैसे कि 10वीं कक्षा की छात्राओं को 12वीं कक्षा की छात्राओं को और ग्रेजुएट या विश्वविद्यालय की छात्राओं को अपनी कक्षा के अनुसार चुनने का विकल्प उपलब्ध होता है। ई-कल्याण छात्रवृत्ति योजना में उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को बिहार राज्य सरकार उनको उनकी शिक्षा के अनुसार छात्रवृत्ति मुहैया करवाती है। यह छात्रवृत्ति 10 हजार रूपय से लेकर 25 हजार रूपय तक की होती है। इस छात्रवृत्ति योजना को सिर्फ बिहार राज्य की लड़कियों के लिए ही सुनिश्चित किया गया है।

E Kalyan का मुख्य उद्देश्य क्या है?

दोस्तों इस ई-कल्याण छात्रवृत्ति योजना का सबसे मूल और मुख्य उद्देश्य बिहार राज्य की लड़कियों को अच्छी शिक्षा प्रदान करवाना है। ई-कल्याण छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से जितनी भी बिहार राज्य की लड़कियां है। उन सबको छात्रवृत्ति या कहें एक सुनिश्चित मूल्य रकम दी जाएगी। जिसका इस्तेमाल करके वह आगे की पढ़ाई को जारी रख सकती हैं।

ई-कल्याण छात्रवृत्ति योजना में अल्पसंख्यक छात्राएं, अनुसूचित जनजाति की छात्राएं, अन्य पिछड़ी जाति छात्राएं इत्यादि प्रकार सभी छात्राओं को कल्याण छात्रवृति योजना के माध्यम से छात्रवृत्ति दी जाएगी। ई-कल्याण छात्रवृत्ति योजना लाने का मुख्य मकसद बिहार राज्य की बेटियों को शिक्षित करना है और इस योजना के माध्यम से लिंग अनुपात को भी बैलेंस करना है।

जितनी अधिक लड़कियां स्कूल में आकर पढ़ेंगी। वह शिक्षित होकर आगे जाकर वह सभी बिहार राज्य का और देश का नाम रोशन करेंगी। इस लिए इस ई-कल्याण छात्रवृत्ति योजना को बिहार राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने लाने का बीड़ा उठाया है।

E Kalyan के लिए पात्र

दोस्तों ई-कल्याण छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन करने वाली छात्राओं निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा। जों हमने नीचे निम्नलिखित तरीके से बताने की कोशिश की है।

  • ई-कल्याण छात्रवृत्ति योजना के लिए मुख्य रूप से बिहार राज्य की लड़कियां ही होंगी।
  • इस योजना के तहत बिहार राज्य की मूल निवासी ही इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
  • अन्य बाहरी राज्य की लड़कियां बेशक वह बिहार राज्य में पढ़ती है। वह इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकती है।

E Kalyan के लाभ और विशेषताएं

  • ई-कल्याण छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से बिहार राज्य की लड़कियां लाभ उठा सकती हैं।
  • ई-कल्याण छात्रवृत्ति योजना में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के माध्यम से बिहार राज्य की प्रत्येक लड़की को आगे पढ़ने का अवसर मिलेगा।
  • ई-कल्याण छात्रवृत्ति योजना में कक्षा 10वीं में जो लड़कियां प्रथम स्थान प्राप्त करती है। उन लड़कियों को इस योजना के तहत 10 हजार रूपय तक की स्कॉलरशिप दी जाएगी।
  • ई-कल्याण छात्रवृत्ति योजना में कक्षा 12वीं में जो लड़कियां प्रथम स्थान प्राप्त करती है। उन लड़कियों को इस योजना के तहत 25 हजार रुपए तक की स्कॉलरशिप दी जाएगी।
  • इसके अलावा ई-कल्याण छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत कॉलेजेस और विश्वविद्यालयों को भी लाया गया है।
  • कॉलेजेस और विश्वविद्यालय की जो लड़कियां अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करती है। उन लड़कियों को इस योजना के तहत 50 हजार रूपय तक की स्कॉलरशिप इस योजना के माध्यम से दी जाएगी।
  • ई-कल्याण छात्रवृति योजना के माध्यम से लड़कियों को विशेषकर छात्रवृत्ति देने का प्रावधान है। इस योजना के माध्यम से लड़कियों को आर्थिक रूप से सहायता की जाएगी। जिसका लाभ लेकर वह अपने जीवन में उजाला लाकर और पढ़ाई में मन लगाकर आगे पढ़ने का आत्मसम्मान और जोश पैदा कर पाएंगी।
  • ई-कल्याण छात्रवृत्ति योजना का पैसा उन लड़कियों को दिया जाएगा जिन्होंने इसके लिये आवेदन किया होगा।

E Kalyan के लिए मुख्य दस्तावेज

ई-कल्याण छात्रवृत्ति योजना के लिए निम्नलिखित कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों के बारे में हमने नीचे बताया है। जिनकी आपको छात्रवृत्ति योजना लेने के लिए जरूरत पड़ेगी।

  • परिवार का वार्षिक आय प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड की कॉपी
  • एक पासपोर्ट साइज फोटो
  • बिहार राज्य का मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र
  • चालू मोबाइल नंबर
  • बैंक की पासबुक

E Kalyan में आवेदन कैसे करें

ई-कल्याण छात्रवृत्ति योजना में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया है। जिससे आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिसके बारे में हमने नीचे स्टेप बाई स्टेप बताया है।

  • सर्वप्रथम आवेदन करने वाली लड़कियों को ई-कल्याण पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ई-कल्याण पोर्टल के होमपेज पर आने के बाद आपको अपने आपको यहां पर रजिस्टर करना होगा। जिसके लिए आपको ईमेल आईडी या चालू मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपके सामने होमपेज खुलकर आ जाएगा। जिसमें आपको छात्रवृत्ति या कहें स्कॉलरशिप विकल्प को चुनना होगा।
  • अब आपके सामने एक एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आपके सामने आ जाएगा।
  • इस एप्लीकेशन फॉर्म में आपको अपनी से संबंधित सारी जानकारियों का विवरण डालना होगा। जैसे कि अपना नाम, पता, माता पिता का नाम, कक्षा, जाति प्रमाण पत्र इत्यादि प्रकार की सही जानकारियों को इस फॉर्म में अटैच करके डॉक्यूमेंट कॉपी को स्कैन करके ऑनलाइन के माध्यम से अपलोड करना होगा।
  • जैसे ही आप सभी डाक्यूमेंट्स को सही तरीके से अपलोड कर देते हैं। उन्हें एक बार भी चेक कर लीजिए और नीचे दिए गए सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर दीजिए।
  • सब प्रोसेस पूरा होने के बाद ई-कल्याण पोर्टल में आपका स्कॉलरशिप योजना के तहत रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो जाएगा।

E Kalyan Kya Hai निष्कर्ष:

आपको हमने अपने इस आर्टिकल में E Kalyan Kya Hai, E Kalyan छात्रवृत्ति योजना क्या है, E Kalyan का उद्देश्य क्या है, E Kalyan के दस्तावेज, E Kalyan में कैसे आवेदन कर सकते हैं इत्यादि के बारे में बताने कि कोशिश की है। उम्मीद करता हूँ कि आपको हमारी ये पोस्ट पसंद आयी होगी और अगर आपको “ई-कल्याण” से संबधित कोई भी सवाल है तो हमें कमेंट करके जरूर बताये। हम आपके सवाल का जवाब देने कि पूरी कोशिश करेंगे।

FAQs:

प्रश्न: ई-कल्याण क्या है?

उत्तर: ई-कल्याण एक ऐसा वेबसाइट पोर्टल है जिसे बिहार राज्य सरकार के मौजूदा मुख्यमंत्री श्री नितेश कुमार जी ने आरंभ किया है। इस ई-कल्याण पोर्टल पर आपको एक साथ बहुत ही प्रकार के विभागों की जानकारी मिल जाती है।

प्रश्न: ई-कल्याण का उद्देश्य क्या है?

उत्तर: ई-कल्याण छात्रवृत्ति योजना का सबसे मूल और मुख्य उद्देश्य बिहार राज्य की लड़कियों को अच्छी शिक्षा प्रदान करवाना है। ई-कल्याण छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से जितनी भी बिहार राज्य की लड़कियां है। उन सबको छात्रवृत्ति या कहें एक सुनिश्चित मूल्य रकम दी जाएगी।

प्रश्न: ई-कल्याण के लिए कौन कौन सा डॉक्यूमेंट्स लगता है?

उत्तर: जरूरी दस्तावेज जैसे आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फोटो, निवास प्रमाण पत्र, स्किल प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, बैंक का पासबुक।