Learner License Test Online Kya Hai | Learner License Test Online देने की पूरी प्रक्रिया (Process)

हम सभी एक ना एक दिन गाड़ी चलाना तो सीखते ही है। क्योंकि ये जरूरी भी होता है। ऑफिस, जॉब या किसी जरूरी काम के लिए जब घर दूर जाना होता है तो हम वाहनों का इस्तेमाल करते है और वाहन का उपयोग हम तभी कर सकते है जब हमारे पास ड्राइविंग लाइसेंस हो।

ड्राइविंग के लिए लाइसेंस दो तरीके से जारी की जाती है। ड्राइविंग लाइसेंस को पूरी तरह परमानेंट बनाने के लिए आपको सबसे पहले लर्निंग लाइसेंस के लिए आपको आवेदन करना होगा। फिर उसके बाद आपको ऑनलाइन लर्नर लाइसेंस टेस्ट देना होता है। इसके लिए आपको RTO  जाना पड़ता था। लेकिन अब उसके लिए आपको RTO जाने का झंझट नहीं होगा।

सरकार के नए नियम के अनुसार अब आप घर बैठे बिना आरटीओ जाएं ही ऑनलाइन लर्नर लाइसेंस टेस्ट को आसानी से दे सकते है। आज हम इसी Learner License Test Online कैसे देते है? Learner License Test Online देने की पूरी प्रक्रिया क्या है? इसकी पूरी जानकारी इस लेख में दिया जाएगा।

Learner License Test Online

Learner License Test Online Kya Hai

Learner License Test एक तरह का अनुमति पत्र होता है। जिसे ड्राइविंग के लिए लाइसेंस बनाने से पहले आवेदन करना होता है। फिर आपको एक ऑनलाइन टेस्ट देना होता है। जिसे पहले आरटीओ जा कर देना पड़ता था। लेकिन अब घर बैठे इस टेस्ट को दिया जा सकता है। जिसे Learner License Test Online कहते है।

सरकार के द्वारा कई राज्यों में इस Learner License Test Online को घर बैठें ऑनलाइन दिए जाने की शुरुवात हो चुकी है। अब बिना आरटीओ गए अब आप ऑनलाइन इस टेस्ट को कंप्लीट कर सकते है। तो चलिए जानते है कि Learner License Test Online कैसे देते है ? इसकी प्रक्रिया क्या है?

Learner License Test Online देने की पूरी प्रक्रिया

हमने पहले भी बताया है कि कुछ राज्यों में घर बैठ Online Leaner License Test की शुरुवात हो चुकी है। जो की पहले आरटीओ जाने पर ही संभव हो पाता था। आज हम को इस टेस्ट की पूरी प्रक्रिया के बारे में स्टेप बाई स्टेप बताएंगे की कैसे Learner License Test Online दिया जाता है।

  • सबसे पहले आपको parivahan.gov.in की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
Learner License Test Online
  • वेबसाइट ओपन होते ही आपको नीचे बहुत से ऑप्शन दिखाई देंगे। जिसमें से आपको Drivers/Learners License पर क्लिक करना है।
  • अब एक नया पेज ओपन हो जायेगा। जिसमें आपको Select State Name पर क्लिक करके अपने राज्य को सिलेक्ट करना है।
Learner License Test Online
  • जैसे ही आप राज्य सेलेक्ट करते है आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा। जिसमें आपको ऊपर ही मेनू में Learner Licence का ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा। जैसा की हमारे द्वारा ऊपर दिए गए आप इमेज में देख सकते है। अब Learner Licence पर आपको क्लिक करना होगा।
Learner License Test Online
  • क्लिक करते ही आपके सामने बहुत से ऑप्शन दिखाई देने लगे होंगे।  उनमें से आपको Online LLTest(STALL) पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक फॉर्म खुल कर आ जायेगा जिसे आपको भरना होगा। इसके लिए  LL Application Number, Date Of Birth और लास्ट में आपको एक पासवर्ड भरना होगा। जो कि आपको मैसेज द्वारा प्राप्त होगा।  Learner Licence के लिए आवेदन करने का बाद आपको एक LL Application Number दिया गया होगा उसे ही वहां भरना होता है।
  • पासवर्ड डालने ही ये आपको नए पेज पर रेडिरेक्ट कर देता है। जिसमें आपके सामने कुछ इंस्ट्रक्शन आ जाते है जिन्हे पढ़ना बेहद जरूरी होता है। पढ़ने के बाद आपको Proceed पे क्लिक कर देना है।
  • अब आपको किस भाषा में टेस्ट देना है उसका चुनाव आपको करना होता है। भाषा का चयन करने के बाद इनके Term पर अपनी सहमति व्यक्त करना होता है। फिर उसके बाद आपको Continue पर क्लिक कर देना होगा।
  • अब टेस्ट शुरू हो जायेगा। आपको 14 सवालों के जवाब देने होगे। आपको एक सवाल पे कई विकल्प जारी किए जायेगे। उसमे से सही विकल्प का चयन कर आप सवाल का जवाब दे पाएंगे।
  • सवाल पूछने की प्रक्रिया के समापन के बाद आप टेस्ट में Pass है या fail ये तुरंत ही बता दिया जाएगा। 
  • अगर आप Pass हो गए तो पोस्टल सर्विस के द्वारा आपका Learning Licence आपके पते पर पहुंचा दिया जाता है।
Learner License Test Online
  • अगर Fail हो गए तो वही पर आपको एक date दिखाई देगा। उसी date के बाद आप टेस्ट के लिए दुबारा कोशिश कर सकते है।

Learner Licence Test Online में Fail होने के बाद फिर से टेस्ट कैसे दे?

Test में Fail होने के बाद आपको वही एक date दिखाई देगी। उसी date में आपको Retest देना होगा। लेकिन दुबारा से टेस्ट देने के लिए Retest Fee देनी पड़ती है। उसके लिए आपको हमारे द्वारा बताएं गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • Retest Fee Pay करने के लिए सबसे पहले आपको parivahan.gov.in की ऑफिशियल वेबसाइट पर दुबारा से आना होगा।
Learner License Test Online
  • वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको fee payment पे क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपको ऊपर ही EPayment का ऑप्शन मिल जायेगा जिसके आपको क्लिक करना है। जिसमें आपको बहुत से ऑप्शन दिखाई देंगे। जिसमें से आपको Retest Fee पर क्लिक कर देना है।
Learner License Test Online
  • इसके बाद एक नया पेज खुल जायेगा। जैसा की इमेज में दिया गया है। इसमें आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालनी है। फिर इसके बाद आपको Click Here To Calculate Fee पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके पास retest की fee पूरा Calculate कर के आ जायेगा। Retest के लिए fee 81.86 रूपये का total amount pay करना होना होगा।
  • अब आपको payment gateway का चयन करना होगा कि आप किस माध्यम से पेमेंट करना चाहेंगे उसे सेलेक्ट कर लेना है और साथ ही कैप्चा कोड भी भर देना है। अब Pay Now पे क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने नया पेज खुल जायेगा। जिसमें आपको  टर्म को सहमति देनी होगी और  फिर उसके बाद Proceed For Payment पर क्लिक कर देना है।
  • Proceed For Payment पर क्लिक करते ही ये आपको जहां पेमेंट करना है उस पेज पर ले जायेगा। अब इसके बाद आपको पेमेंट करना होगा। उसके लिए आप डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, भीम यूपीआई या फिर वॉलेट का इस्तेमाल कर सकते है।
  • Payment Successful होने के बाद आप चाहे तो Click Here for Print Receipt पे क्लिक करके अपने receipt को देख सकते है।
  • आपको दुबारा से टेस्ट देने के लिए फिर से आपको parivahan.gov.in के वेबसाइट के होम पेज पे जाना होगा और फिर से वही प्रोसेस दोहराना होगा।
  • आपको फिर से Learner Licence पर क्लिक करना होगा। फिर Online LLTest(STALL) पर क्लिक करना होगा। आपके सामने फिर से वही प्रोसेस आ जायेगा।
  • प्रोसेस कंप्लीट करने के बाद नीचे आपको एक Date दिखाई देगी। उसी date में आपको फिर से दुबारा टेस्ट देना होगा।
  • अब जा कर आप पूरी तरह से Learner Licence Test Online दुबारा दे सकते है।
  • अगर आप फिर फेल हो जाते है तो आपको फिर से retest fee देनी होगी और फिर यही प्रोसेस दोहरा कर आप Learner Licence Test Online  बार बार दे सकते है।

Learner Licence Test Online की प्रैक्टिस कैसे करें?

अगर आप चाहते है कि इस टेस्ट की पहले से प्रैक्टिस करना तो आप इस टेस्ट के लिए आसानी से प्रैक्टिस कर सकते है। उसके लिए हम आपको कुछ स्टेप्स बताएंगे जिन्हे फॉलो कर आप Learner Licence Test की प्रैक्टिस कर पाएंगे और इस टेस्ट में भी Pass हो जायेंगे।

  • सबसे पहले आपको parivahan.gov.in की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट ओपन होते ही आपको नीचे बहुत से ऑप्शन दिखाई देंगे। जिसमें से आपको Drivers/Learners License पर क्लिक करना है।
  • अब एक नया पेज ओपन हो जायेगा। जिसमें आपको Select State Name पर क्लिक करके अपने राज्य को सिलेक्ट करना है।
  • जैसे ही आप राज्य सेलेक्ट करते है आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा। जिसमें आपको ऊपर ही मेनू में Learner Licence का ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा। जैसा की हमारे द्वारा ऊपर दिए गए आप इमेज में देख सकते है। अब Learner Licence पर आपको क्लिक करना होगा।
Learner License Test Online
  • क्लिक करते ही आपके सामने बहुत से ऑप्शन दिखाई देने लगे होंगे।  उनमें से आपको Mock Test For पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा जिसमें एक फॉर्म भरना होगा। आपको Applicant name, Date Of Birth, Select Language, Select State को भरना होता है। फिर आपको Sign In पर क्लिक कर देना है।

अब आपकी प्रैक्टिस टेस्ट शुरू हो जाएगी आपको कई question पूछे जाएंगे जिसका जवाब देना होगा। इस तरह से आप Learner Licence Test Online की प्रैक्टिस आसानी से कर सकते है।

इन्हें भी पढ़ें:

Learner License Test Online Conclusion

इस तरह से बिना आरटीओ गए घर बैठे Learner Licence Test Online आसानी से दे पाएंगे। आज हमने आपको इस लेख Learner License Test Online कैसे देते है? Learner License Test Online देने की पूरी प्रक्रिया क्या है? के बारे में पूरी जानकारी दी।

आशा करते है यह लेख आपको जरूर अच्छी लगी होगी। इसे आप सोशल मीडिया में अवश्य शेयर करें जिससे की उनको भी इसकी जानकारी प्राप्त हो सके। अगर आपका कोई सवाल या सुझाव है तो आप हमें कॉमेंट जरूर कॉमेंट करें।