रस्क बनाने का व्यवसाय कैसे शुरू करें । How To Start Rusk Toast Making Business

रस्क बनाने का व्यवसाय कैसे शुरू करें (Start Rusk Toast Making Business)

रस्क बनाने का व्यवसाय कैसे शुरू करें

भारत में नाश्ते के समय चाय के साथ बिस्किट, ब्रेड, रस्क आदि लेते है। इनके बिना चाय पीना अधूरा सा लगता है। अधिकतर लोग रस्क लेना पसंद करते है। रस्क एक स्वदेसी नाश्ते के वक्त चाय के साथ खाए जाने वाला एक कुरकुरा और स्वादिष्ट ब्रेड होता है। बड़े हो या फिर छोटे सभी इसको खाना बेहद पसंद करते है।

ऐसे में अगर आप अपना खुद का बिजनेस या व्यवसाय शुरू करना चाहते है तो रस्क बनाने का व्यवसाय शुरू करना आपके लिए प्रॉफिटेबल होगा। क्योंकि भारत में इसकी खपत बहुत ज्यादा है। इसकी मांग ज्यादा होने के कारण और मार्केट में इसकी डिमांड लगातार बने रहने की वजह से ये व्यवसाय अच्छा मुनाफा कमा के देने वाला व्यवसायों में से एक है।

तो चलिए जानते है रस्क बनाने का व्यवसाय कैसे शुरू करें (Start Rusk Toast Making Business), कच्चा माल, कुल लागत, आवश्यक जगह, मशीनरी इन सब के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे है।

रस्क बनाने के लिए कच्चा माल (Raw Material)

रस्क बनाने के लिए जो भी कच्चा माल चाहिए होता है हमने इसे नीचे एक लिस्ट में बताया है –

  • मैदा
  • चीनी
  • सूजी
  • घी
  • ग्लूकोज
  • दूध
  • कस्टर्ड
  • इलाइची
  • यीस्ट
  • ब्रेड इंप्रूवर
  • नमक

ये सभी कच्चा माल आपको अपने नजदीकी लोकल किराने के स्टोर से आसानी से प्राप्त हो जायेगी। रस्क बनाने के लिए जो भी कच्चे माल की आवश्यकता है उसमे से ज्यादा से ज्यादा चीज़े हम घरों में इस्तेमाल करते है। ये हमें आसानी से मिल जाती है।

रस्क बनाने के लिए आवश्यक जगह

रस्क बनाने के लिए किसी खास लोकेशन की जरूरत नहीं पड़ती आप इसे किसी सामान्य लोकेशन में भी बना सकते है। रस्क बनाने के लिए आपको 50 से 70 गज की आवश्यकता होती है जिसमें आप अपने कच्चे माल और कच्चे माल से तैयार किए हुए माल को भी रखने की जरूरत होती है। साथ ही रस्क बनाने के लिए जो भी मशीन का उपयोग होता है, उन मशीनों को रखने के लिए भी पर्याप्त मात्रा में जगह होनी चाहिए होती है।

रस्क बनाने के बाद इसकी पैकिंग की जाती है और उसके लिए भी अलग से मशीन होती है। उसके लिए भी हमें पर्याप्त जगह की आवश्यकता होगी। आप रस्क बनाने के लिए जगह किराए में भी ले सकते है और अपने व्यवसाय को शुरू कर मोटा मुनाफा इससे अर्जित कर सकते है।

रस्क बनाने के व्यवसाय के लिए मशीनरी

रस्क बनाने के लिए कई तरीके के मशीनों का उपयोग होता है। हम आपको उनके नाम और साथ ही उनके उपयोग भी बताएंगे जिससे की आप इसे बेहतर तरीके से समझ पाएंगे।
रस्क बनाने के लिए आवश्यक मशीनरी–

1) Spiral Mixer Machine
2) Divider Machine
3) Rusk Moulds
4) Rusk Slicer Machine
5) Rotary Rack Oven
6) Packing Machine

कहां से खरीदे: रस्क बनाने के लिए जितनी भी मशीनरी है आप IndiaMart की वेबसाइट में जा कर खरीद सकते है। IndiaMart के वेबसाइट पे जाने के बाद आप ऊपर दिए गए सर्च बॉक्स पे आपको जिस मशीन की जरूरत है या खरीदनी है उसे वहा सर्च करें। वहा पर आपको डीलर का फोन नंबर भी मिल जायेगा। आप उससे बात कर के अपने जरूरत की मशीन को आसानी से खरीद सकते है।

रस्क बनाने की प्रक्रिया और मशीनों का उपयोग

रस्क बनाने के लिए हमें कई मशीनों का इस्तेमाल करना पड़ता है इसलिए हम रस्क बनाने की प्रक्रिया के साथ साथ हम इनका उपयोग भी बताएंगे। तो चलिए जानते है कि रस्क कैसे बनाए जाते है–

1) Spiral Mixer Machine

इस Spiral Mixer Machine में सभी कच्चे माल को सबसे पहले डाला जाता है। फिर उसके बाद कच्चे माल के हिसाब से पानी डाल दिया जाता है। जैसे कि आटा गूथने की प्रक्रिया में आटे के हिसाब से पानी डालते है और उसे गूथते है। बस इसी तरह यह मशीन भी यही करता है। इसमें बस कच्चे माल के हिसाब से पानी डालना होता है बाकी सारा काम यह मशीन करती है।

कच्चा माल मिक्स होने के बाद मिक्स कच्चे माल को डो कहा जाता है।

2) Divider Machine

कच्चे माल के मिक्स हो जाने के बाद तैयार डो को Divider Machine में डाला जाता है। यह मशीन एक हीं आकर और वजन के छोटे छोटे डो को निकालने का काम करती है जिससे की रस्क की कटिंग के समय रस्क बराबर कटे और साइज में कोई अंतर ना आए।

आप चाहे तो इस मशीन के बिना भी छोटे छोटे और एक हीं आकर के डो तौल कर हाथो से ही बना सकते है। इससे आपको Divider Machine को खरीदना नही पड़ेगा और इसका खर्च भी बचेगा।

3) Rusk Moulds

अब इस डो को Rusk Moulds में अच्छी तरह से फैला दिया जाता है। जिससे कि डो इन Rusk Moulds में सही आकार और सेप में अच्छे से आ जाएं। इसके बाद रस्क को दो घंटे के लिए रख के छोड़ दिया जाता है।

4) Rotary Rack Oven

दो घंटे के बाद इसे Rotary Rack Oven की ट्राली में इन Rusk Moulds को अच्छे से एक एक कर अच्छे से रख दिया जाता है। अब इस टाली को Rotary Rack Oven में 30 मिनट पकने के लिए रख दिया जाता है। इस प्रोसेस में oven का temperature 220 डिग्री पर कर दिया जाता है। पकने के आधे घंटे बाद ट्राली को निकाल दिया जाता है। इसमें जो माल तैयार हो जाता है उसे बिजनेस के भाषा में लादी बोलते है।

अब सभी लादीयो को ठंडा होने के लिए छोड़ दिया जाता है।

5) Rusk Slicer Machine

अब अगला प्रोसेस ये है कि इन लादीयो को Rusk Slicer Machine में डाल दिया जाता है। इनको इस तरीके से डाला जाता है कि ये रस्क के जैसे कटे। इन लादीयो को काटने के बाद कटे हुए रस्क को ट्रे में निकाल कर फैला दिया जाता है। ट्रे में रखने के बाद ट्रे को ट्राली में सभी रस्क को रख दिया जाता है।

इस ट्राली को फिर oven में डाला जाता है और इस फिर वही प्रक्रिया करना होता है। इसे 30 मिनट के लिए पकने के लिए छोड़ दिया जाता है। 30 मिनट के बाद जब ट्राली oven से बाहर निकाला जाता है तो सभी रस्क अच्छे से पक चुके होते है।

6) Packing Machine

अब रस्क पूरी तरह तैयार हो जाने के बाद अब बात आती है पैकिंग की। आप पैकिंग मशीन की सहायता से ऑटोमैटिक पैकिंग कर सकते है। अगर आप पैकिंग मशीन को नहीं लेना चाहते तो आप हाथों से मोमबतियो को जला कर उसकी मदद से पैकिंग कर सकते है। आप मैनुअल पैकिंग भी कर सकते है। अपने बिजनेस या ब्रांड का नाम किसी भी प्रिंटिंग मशीन में जा कर प्रिंट करवा सकते है। इससे पैकिंग मशीन का खर्चा बच जायेगा।

रस्क बनाने के व्यवसाय के लिए लाइसेंस

अगर आप रस्क बनाने का व्यवसाय शुरू करना चाहते है और उससे मोटा मुनाफा कमाना चाहते है तो आपको इन लाइसेंस की जरूरत पड़ेगी जो इस प्रकार है–

  • FSSAI licenses
  • GST Registration
  • Udyog Aadhaar Certificate
  • Pollution Department और Fire Department से No Objection Certificate (NOC)

रस्क बनाने के व्यवसाय के लिए कुल लागत

अगर आप रस्क बनाने के व्यवसाय को शुरू करना चाहते है तो आपको इसमें लगने वाले कुल लागत का भी अनुमान होना चाहिए। यदि आप रस्क बनाने के लिए ऑटोमैटिक मशीनरी उपयोग करते है यानी आप Divider Machine और Rusk Packing Machine के साथ काम करना चाहते है तो रस्क बनाने में कुल लागत 30 से 35 लाख रुपए का खर्च आता है।

यदि आप Divider Machine और Rusk Packing Machine के बिना काम करना चाहते है तो रस्क बनाने में कुल लागत 5 से 6 लाख लगेगी। इससे आप रस्क बनाने का व्यवसाय का सेमी प्लांट 5 से 6 लाख में शुरू कर सकते है।

रस्क बनाने के व्यवसाय के लिए मार्केटिंग

रस्क बनाने का व्यवसाय शुरू करना काफी लाभप्रद है। क्योंकि इसकी मांग कभी कम नहीं होती। इसकी मांग मार्केट में हमेशा बनी रहती है। अगर आप रस्क की मार्केटिंग करना चाहते है मतलब आप अपना माल अधिक से अधिक बेचवाना चाहते है तो आपको ब्रेड या टोस्ट खरीदने वाले सेलमैंस को कम मार्जिन में अपने रस्क को उनको बेचना होगा। जिससे की रस्क वाले सेलमैन अधिक से अधिक आपके पास आए और अधिक माल खरीदे।

आप दुकानों या रिटेलर वालो से भी संपर्क कर सकते है यह काम आप किसी से भी करवा सकते है। इसके लिए आपको किसी को इस काम के लिए अलग से रखना होगा। रस्क बनाने के व्यवसाय में बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा है। लेकिन इसकी बढ़ती मांग के कारण आप अपने नजदीकी छोटे बड़े शॉप को टारगेट कर अपने रस्क को भरी मात्रा में बेच सकते है और बहुत ज्यादा मुनाफा कमा सकते है।

इन्हें भी पढ़ें:

रस्क बनाने का व्यवसाय कैसे शुरू करें (Start Rusk Toast Making Business) Conclusion:

रस्क बनाने के व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा ज्यादा है लेकिन इसका व्यवसाय करना आसान है और मोटा मुनाफा वाला बिजनेस भी है। आशा करते है कि यह लेख रस्क बनाने का व्यवसाय कैसे शुरू करें? आपको बहुत पसंद आया होगा। आप इस लेख को सोशल मीडिया और अपने दोस्तो के साथ साझा अवश्य करें।

यदि इस लेख से संबंधित आपके कोई सुझाव है या आपके कोई सवाल है तो आप हमे कॉमेंट करके बता सकते है। हमने पूरी कोशिश की है की इस लेख में कोई भी प्रश्न या तरीके ना छूटे जो रस्क बनाने के व्यवसाय में प्रयोग होते है।