लिट्टी चोखा का बिजनेस कैसे शुरू करे | Litti Chokha Business In Hindi

लिट्टी चोखा की रेसिपी, लिट्टी चोखा बनाने का तरीका, बाटी चोखा बनाने की विधि, बाटी चोखा कैसे बनता है, बाटी चोखा बनाने का आसान तरीका, लिट्टी चोखा का बिजनेस कैसे शुरू करे, लिट्टी चोखा बनाने का आसान तरीका, लिट्टी चोखा बनाने की सामग्री, Litti Chokha Banane Wala Bartan, Litti Chokha Making Machine, Litti Chokha Business, Low Investment Business

भारत में अगर खाने पीने की बात करे तो यहां के लोग खाने पीने के बहुत ही शौकीन है। भारत में हर तरह के व्यंजन बनाएं और खाए जाते है। जैसे कि स्नैक्स, इडली डोसा, बर्गर, पिज्जा, समोसा, चाउमीन, मोमो, चांट, पानी पूरी, कुचला, मिष्ठान इत्यादि जैसे फास्ट फूड या कई प्रकार के व्यंजन को खाने के यहां शौकीन मिल ही जाते है। यहां पर इस तरह का बिजनेस भी बहुत ही ज्यादा चलता है।

इसी को देखते हुए हम आपको एक ऐसे ही बिजनेस के बारे में बताने जा रहे है जिसका बिजनेस कर आप लाखो की कमाई आसानी से कर सकते है। जी हां इस बिजनेस का नाम लिट्टी चोखा का बिजनेस (Litti Chokha Business) है। जो बिहार, उत्तरप्रदेश और झारखंड में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है और सबसे ज्यादा लिट्टी चोखा या बाटी चोखा खाया जाने वाला राज्य भी है। अगर यह बिजनेस आप भारत में किसी भी कोने में करते है तो आपका बिजनेस बहुत ही अच्छा चलेगा।

अगर आप भी किसी स्ट्रीट फूड का बिजनेस करने की सोच रहे है तो आप लिट्टी चोखा या बाटी चोखा का बिजनेस कर के अच्छा मुनाफा कमा सकते है। तो चलिए जानते है लिट्टी चोखा का बिजनेस कैसे शुरू करे, बाटी चोखा कैसे बनता है, कुल लागत, कच्चा माल, आवश्यक जगह, बनाने की प्रक्रिया, लाइसेंस, मशीनरी, मार्केटिंग और इस व्यवसाय से होने वाले लाभ की पूरी जानकारी आज इस लेख में देने जा रहे है। अतः इस लेख को अंतिम तक पूरा अवश्य पढ़ें।

लिट्टी चोखा का बिजनेस कैसे शुरू करे
Litti Chokha Image

Table of Contents

लिट्टी चोखा का बिजनेस कैसे शुरू करे ( How To Start Litti Chokha Business In Hindi)

लिट्टी चोखा बिहार और झारखंड का पारंपरिक व्यंजन है। जिसे पूरे यूपी और बिहार में बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। दिल्ली जैसे शहरों में भी अब लिट्टी चोखा को पसंद किया जाने लगा है। भारत के कई राज्यों में लिट्टी चोखा बड़े ही स्वाद और प्यार के साथ इसे खाया जाता है। लिट्टी को सेहत के लिए भी अच्छा माना गया है। लिट्टी चोखा को कुछ लोग बाटी चोखा भी कहते है।

लिट्टी चोखा के बिजनेस से अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है क्योंकि लिट्टी चोखा की मांग अब भारत के हर कोने में बढ़ती जा रही है। लोग इसे रात के खाने और दिन के खाने के समय बहुत प्यार से खाते है क्योंकि ये बहुत ही स्वादिष्ट भोजन होता है। लिट्टी चोखा दो चीज़ों से मिलकर बना होता है। पहला लिट्टी और दूसरा चोखा। लिट्टी गेंहू के आटे में सत्तू भर कर बनाई जाती है और चोखा बैगन, आलू, टमाटर, प्याज इत्यादि से मिलकर बनाया जाता है।

आप इसे ठेला गाड़ी या खुद का शॉप खोल कर इसका अच्छा बिजनेस कर सकते है और इससे अच्छा मुनाफा कमा सकते है। शुरूवात में आपको अपने बिजनेस के लिए सेटअप करने की जरूरत होगी। मतलब ये है कि आपको इसके लिए कुछ सामानों की जरूरत होगी जो शुरुआती तौर में बेहद आवश्यक होता है। खाने के बिजनेस में सबसे ज्यादा खाने के क्वालिटी को देखा जाता है।

अगर आप लिट्टी चोखा को अच्छी प्रकार और स्वादिष्ट बनाएं तो ग्राहकों की भीड़ आपके यहां हमेशा लगी रहेगी। तो नीचे हम आपको लिट्टी चोखा बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे है। जिसकी मदद से आप लिट्टी चोखा का बिजनेस शुरू कर सकते है।

लिट्टी चोखा के बिजनेस के लिए कच्चा माल (Raw Material)

किसी भी खानपान का बिजनेस या फास्ट फूड रेस्तरां का बिजनेस करने के लिए उसमें लगने वाले कच्चे माल की सही जानकारी होना बेहद जरूरी होता है। लिट्टी चोखा के बिजनेस में कच्चा माल के अलावा भी आपको और सामानों की जरूरत होती है। यदि आपका बजट कम है तो आप इसे गोबर के कंडो या कोयले से इसे पकाने और तलने का काम कर सकते है।

लिट्टी चोखा के बिजनेस के लिए यदि कच्चे माल की बात करे तो इसे बनाने के लिए आपको कुछ खाद्य सामग्री (Litti Chokha Banane Ki Samagri) की आवश्यकता होगी। जिसको हमने नीचे पूरी लिस्ट बना कर बताया है। लिट्टी चोखा के बिजनेस के लिए इन्ही कच्चे माल का इस्तेमाल कर आप स्वादिष्ट लिट्टी चोखा बना सकते है और अच्छा बिजनेस कर अच्छा मुनाफा कमा सकते है। लिट्टी चोखा के बिजनेस के लिए कच्चा माल जो निम्न है:

Raw Material (कच्चा माल)
लिट्टी चोखा बनाने की सामग्री:-

  • Wheat flour (गेहूं का आटा)
  • Ghee (घी)
  • Sattu (सत्तू)
  • Green Coriander (हरा धनिया)
  • Mustard oil (सरसों तेल)
  • Lemons (नींबू)
  • Green chilies (हरी मिर्च)
  • Ginger (अदरक)
  • Salt (नमक)
  • Carom seeds (अजवायन)
  • Baking Soda (बेकिंग सोडा)
  • Pickle Masala (अचार का मसाला)
  • Tomatoes (टमाटर)
  • Eggplant (बैंगन)
  • Boiled Potatoes (उबले हुए आलू)

लिट्टी चोखा के बिजनेस के लिए लाइसेंस (License)

अगर आप अपने बिजनेस के लिए ज्यादा गंभीर है या आपके पास अच्छा खास बजट है और आप इसे रेस्तरां की तरह शुरू करना चाहते है तो आपको इस लिट्टी चोखा के बिजनेस के लिए लाइसेंस के बेहद आवश्यकता होगी। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने व्यवसाय का रजिस्ट्रेशन करवाना होगा और आपको अपने बिजनेस को FSSAI के यहां रजिस्ट्रेशन करवाना बेहद आवश्यक होता है। एफएसएसएआई (FSSAI) लाइसेंस लेने के बाद ही आप अपना व्यवसाय बिना की रूकावट के शुरू कर सकते है।

लिट्टी चोखा के बिजनेस के लिए मशीनरी (Machinery)

लिट्टी चोखा बनाने के लिए अगर मशीनरी की बात करे तो इसे बनाने के लिए कोई मशीन तो अभी तक नही आती है लेकिन लिट्टी को अच्छी तरह पकाने या सेकने के लिए एक विशेष तरह का पात्र होता है जिसे अप्पम मेकर कहते है। जिसका प्रयोग इस लिट्टी चोखा के बिजनेस में किया जाता है। लेकिन इस पात्र को बहुत लोग Litti Chokha Making Machine के नाम से भी जानते है।

लिट्टी चोखा बनाने की विधि ( How to make Litti Chokha)

लिट्टी चोखा बनाना बेहद आसान है। इसे बनाने के लिए हमे कच्चा माल की आवश्यकता होती है। यानी जितनी खाद्य सामग्री है उससे ही लिट्टी चोखा बेहद स्वादिष्ट बनता है। दरअसल लिट्टी चोखा दो चीज़ों से मिलकर बनता है और इन दो चीज़ों को अलग अलग बनाया जाता है। पहली चीज है वो है लिट्टी और दूसरी चीज चोखा, जिसे अलग अलग तरीके से बनाया जाता है। तो चलिए जानते है कि लिट्टी चोखा की रेसिपी या लिट्टी चोखा बनाने का तरीका, लिट्टी चोखा को किस प्रकार तैयार किया जाता है या Litti Chokha Banane Ki Vidhi जो इस प्रकार है:-

लिट्टी बनाने की विधि:-

  • सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं के आटे में नमक और अजवाइन थोड़ा मिलाया जाता है। फिर उसको अच्छी प्रकार गूंथ लिया जाता है।
  • फिर दूसरे बर्तन में चन्ने के सत्तू को लेकर इसमें सरसों का तेल, नींबू, नमक, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च मिला लिया जाता है। इसके बाद सत्तू अच्छी तरह लिट्टी में भरने के लिए तैयार हो जाता है। तैयार किए सत्तू को आटे में भरकर गोल-गोल बना दिया जाता है।
  • फिर इसे चाहे तो आप कोयले या गोबर के कंडे पर सेक या पका सकते है या अप्पम मेकर की सहायता से भी इसे सेक सकते है। फिर इसे देसी घी या बटर में डुबाकर या अच्छी तरह लगा कर रख दिया जाता है।

चोखा बनाने की विधि:-

  • आप अपने आवश्यकतानुसार इन सामग्री को ले सकते है फिर भी आपको हम एक अनुमान के हिसाब से आपको बता रहे है। सबसे पहले आप एक किलो आलू, आधा किलो बैंगन और 250 ग्राम टमाटर को कोयले, गोबर के कंडे या गैस मे अच्छी तरह थोड़ा तेज आंच में भून या पका लीजिए।
  • अब बैगन, आलू, टमाटर को अच्छी प्रकार छीलकर साफ कर लेना होता है और इसको आपस में अच्छे से मैश करना होता है। इसमें अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, सरसों का तेल, नमक, काली मिर्च पाउडर मिला लिया जाता है। तब जाकर चोखा तैयार होता है।
  • अब लिट्टी और चोखा को एक प्लेट में कर के आचार, प्याज और हरी मिर्च के साथ इसे परोसा जाता है। तो इस तरह स्वादिष्ट लिट्टी चोखा संपूर्ण रूप से तैयार किया जाता है।

लिट्टी चोखा के बिजनेस में लगने वाला कुल लागत (Invesment Cost)

लिट्टी चोखा में लगने वाले सामग्री यानी कच्चा माल और मुख्य रूप से कोयले, गोबर के कंडे या फिर गैस चूल्हे की जरूरत होती है। जिसमे लिट्टी चोखा अच्छी तरह बनाया जा सकता है। आप शुरुवात में अपने बजट के अनुसार कम लागत में इस व्यवसाय को ठेले गाड़ी या किराए के शॉप में शुरू कर सकते है। इसके अतरिक्त आपको Litti Chokha Banane Wala Bartan जैसे प्लेट, चम्मच, कटोरी, प्लास्टिक या स्टील की ग्लास की आवश्यकता पड़ती है।

जिससे की आप लिट्टी चोखा अच्छी प्रकार से परोस सकते है। अगर कच्चे माल और गोबर के कंडे इत्यादि की बात करे तो 5 किलो आटे में आप इसे 250 से 300 रुपए में बना सकते है और शुरुवात में प्लेट, चम्मच, कटोरी, प्लास्टिक या स्टील की ग्लास इत्यादि के लिए थोड़ा खर्च करना पड़ता है। लिट्टी चोखा के बिजनेस में लगने वाले कुल लागत की बात करे तो इस बिजनेस में कुल लागत 10 से 15 हजार रुपए का आ सकता है।

लिट्टी चोखा के बिजनेस से होने वाला लाभ (Profit)

लिट्टी चोखा यूपी , बिहार और झारखंड में बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। वहां के लोगो को कुछ बनाने आए या नही लेकिन लिट्टी चोखा हर किसी को आता है। लिट्टी चोखा का बिजनेस हमेशा चलने वाला बिजनेस है। बस गर्मियों में इसकी बिक्री में थोड़ी कमी देखी जाती है। लिट्टी चोखा बहुत ही स्वादिष्ट भोजन है। जिसकी वजह से ग्राहकों की कभी कमी नहीं होती।

लिट्टी चोखा में अगर कमाई या इससे होने लाभ कि बात करे तो इस बिजनेस से आप रोज का 2 से 3 हजार रुपए प्रॉफिट आसानी से कमा सकते है। इस लिट्टी चोखा के बिजनेस को आप कम लागत में शुरू कर सकते है और मोटा मुनाफा कमा सकते है।

लिट्टी चोखा के बिजनेस की मार्केटिंग (Marketing)

अगर आप लिट्टी चोखा का बिजनेस शुरू करना चाहते है और आप इसे आगे ब्रांड, रेस्तरां या फास्ट फूड शॉप के रूप में देखते है तो आपको इसकी मार्केटिंग करने की आवश्यकता पड़ती हैं। क्योंकि फूड बिजनेस को ब्रांड बनाने के लिए इसकी मार्केटिंग लगातार करनी होती है। ऐसे बिजनेस में आपको कंपीटीशन देने वाले और भी आ सकते है। इसलिए आपको इसकी मार्केटिंग करने की बेहद आवश्यकता होती है।

आप इसकी मार्केटिंग विज्ञापन और सोशल मीडिया के जरिए कर सकते है। अगर आप अभी लिट्टी चोखा के बिजनेस की शुरुआत कर रहे है और आपका बजट अभी ज्यादा नहीं है तो ऐसे में आपको मार्केटिंग करने की जरूरत नही होगी। यदि आप ठेले गाड़ी से कर रहे है तो लिट्टी चोखा के बिजनेस में ग्राहकों की कोई कमी नहीं होती है। अगर आपके प्रोडक्ट की क्वालिटी अच्छी और स्वादिष्ट है तो ग्राहकों की संख्या बढ़ती ही जाती है और आप अपने लोकल एरिया में एक लिट्टी चोखा के व्यवसाई के रूप में जाने जाते है। लिट्टी चोखा या किसी भी फूड बिजनेस में साफ सफाई और खाने की क्वालिटी पर खास ध्यान देना चाहिए, क्योंकि लोग इसी को देख कर आपसे अधिक जुड़ते है।

Video Source:- Nisha Madhulika

Litti Chokha Recipe Video

इन्हें भी पढ़ें:

लिट्टी चोखा का बिजनेस कैसे शुरू करे FAQs

Q. लिट्टी चोखा के बिजनेस में कितना लागत लगता है?

Ans. लिट्टी चोखा के बिजनेस में कुल लागत 10 से 15 हजार रुपए का आ सकता है।

Q. लिट्टी चोखा के बिजनेस से कितना लाभ मिल सकता है?

Ans. लिट्टी चोखा के बिजनेस से आप रोज का 2 से 3 हजार रुपए प्रॉफिट आसानी से कमा सकते है।

Q. लिट्टी चोखा बनाने के लिए कौन कौन से सामग्री की आवश्यकता पड़ती है?

Ans. Wheat flour (गेहूं का आटा), Ghee (घी), Sattu (सत्तू), Green Coriander (हरा धनिया), Mustard oil (सरसों तेल), Lemons (नींबू), Green chilies (हरी मिर्च), Ginger (अदरक), Salt (नमक), Carom seeds (अजवायन), Baking Soda (बेकिंग सोडा), Pickle Masala (अचार का मसाला), Tomatoes (टमाटर), Eggplant (बैंगन), Boiled Potatoes (उबले हुए आलू)।