NEET SS क्या है | Neet SS 2022 Exam Date | Neet SS 2022 Registration | NEET SS 2022 Exam Dates
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) ने नीट एसएस 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसकी आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 15 जुलाई 2022 हो चुकी है। एनबीई की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर आवेदन के काबिल और इसके योग्य उम्मीदवार आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। उम्मीदवार इन पदों के लिए 04 अगस्त 2022 रात 11.55 बजे तक आवेदन कर सकते है। I
तो चलिए जानते है NEET SS Kya Hai, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क, एग्जाम डेट, सिलेब्स और आवेदन कैसे करें इसकी समस्त जानकारी आज हम इस लेख माध्यम से जानेंगे। अतः इस लेख को पूरा अंत तक अवश्य पढ़े।
NEET SS Kya Hai

यह एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जिसके लिए देशभर में एग्जाम सेंटर बनाए जाते है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस मतलब NBEMS द्वारा इस परीक्षा को संचालित कराया जाता है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) के द्वारा नीट एसएस के लिए एक नोटिफिकेशन जारी करता है। इस अधिसूचना में परीक्षा से संबंधित सभी जानकारियां होती है। NEET SS के द्वारा मेडिकल के सुपर स्पेशलिटी कोर्सेस जैसे DM, MCh और DrNB में एडमिशन मिलता है।
NEET SS का फुल फॉर्म क्या है
NEET SS का फुल फॉर्म नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट सुपर स्पेशियलिटी यानी NEET SS Full Form National Eligibility-cum-Entrance Test- Super Specialty होता है।
NEET SS 2022 (संक्षिप्त विवरण)
Organization Name | नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) |
Exam Name | NEET SS |
NEET SS Application Form | 15th July 2022 |
Exam Duration | 150 minutes |
Total Marks | 400 |
Exam Fees | INR 4250 |
Total Questions | 150 |
Mode Of Examination | Computer Based Test |
Language Of NEET SS Exam | English |
Admit Card | 25th August 2022 |
Application Mode | Online |
Contact Details | Helpline Number – 022-61087595 Helpline Email – helpdesknbeexam@natboard.edu.in |
Official Website | natboard.edu.in |
NEET SS के लिए पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट सुपर स्पेशियलिटी यानी नीट एसएस 2022 के लिए कुछ पात्रता मानदंड का निर्धारण किया है। जो उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें इस निर्धारित पात्रता मानदंड से गुजरना होता है। तो चलिए जानते है नीट नीट एसएस 2022 के लिए पात्रता मानदंड निर्धारित की गई है:–
- आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त उच्च संस्थान से स्नातकोत्तर डिग्री (एमडी, एमएस, डीएनबी) होनी चाहिए।
- 15 सितंबर 2022 को या उससे पहले अपनी स्नातक की डिग्री पूरी करने वाले आवेदक की इस परीक्षा के पात्र होगे।
- राज्य चिकित्सा परिषद (एसएमसी) या भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा से पंजीकृत यानी स्थायी पंजीकरण प्रमाण पत्र होना चाहिए। जो की परीक्षा के समय आपके पास मौजूद होना चाहिए।
विदेशी नागरिकों के लिए पात्रता मानदंड
अनिवासी भारतीयों के आवेदकों को एमसीआई/एसएमसी के साथ पंजीकृत होने या एमसीआई पंजीकरण प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है। विदेशी नागरिकों के आवेदक यदि एक बार यह परीक्षा पास कर ली है तो उन्हें पोस्टडॉक्टोरल डिग्री की अवधि के लिए अस्थायी पंजीकरण दिया जा सकता है। यह पंजीकरण अस्थायी और उस मेडिकल कॉलेज या संस्थान तक सीमित होगा। जिसमे प्रवेश दिया गया है।
NEET SS के लिए परीक्षा पैटर्न
चलिए अब जानते है क्या पैटर्न होता है NEET SS 2022 के संपूर्ण परीक्षा का, जो की निम्नलिखित है..
- NEET SS की परीक्षा को ऑनलाइन तरीके से ही आयोजित की जाती है।
- NEET SS की परीक्षा प्रश्न पत्र में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं।
- NEET SS की परीक्षा, ग्रुप आधारित परीक्षा होगी। इस परीक्षा के प्रश्न पत्र में प्राथमिक फीडर से केवल विस्तृत विशेषता वाले प्रश्न पूछे जाएंगे।
- इस परीक्षा के हर कैंडिडेट को कोई भी सुपर स्पेशियलिटी, फीडर सब्जेक्ट के अनुसार चुनने का विकल्प होता है।
- NEET SS प्रश्न पत्र के एक प्रश्न को हल करने के लिए स्टूडेंट्स के पास केवल एक मिनट होता है यानी पूरे 150 मिनट्स दिए जाते है कुल 150 प्रश्नों को हल करने के लिए।
- इस परीक्षा के प्रश्न पत्र की बात करे तो इसमें सारे प्रश्न, बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) ही होंगे।
- NEET SS की परीक्षा में माइनस मार्किंग भी की जाएगी। हर गलत प्रश्न के लिए 1 अंक काट लिए जाएंगे वही सही प्रश्न के लिए 4 अंक दिए जाएंगे।
NEET SS 2022 एडमिट कार्ड
NEET SS का एडमिट कार्ड कैंडिडेट्स को परीक्षा होने से कुछ दिन पहले ही प्रदान किया जाएगा। केवल रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स को NBE द्वारा एडमिट कार्ड दिया जाएगा। जो कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड है वो अपने प्रवेश पत्र को 25 अगस्त, 2022 से ऑनलाइन NEET SS की परीक्षा होने पर उपयोग कर पाएंगे। NEET SS की परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स का प्रवेश पत्र ही उनका सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट माना जायेगा, प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
NEET SS 2022 Result
NEET SS के रिजल्ट तय करने की प्रक्रिया की बात करे तो, इस परीक्षा का परिणाम सबसे आखिरी आंसरशीट मिलने के बाद अथॉरिटी द्वारा तैयार किया जाता हैं। परीक्षा अथॉरिटी, परीक्षा देने वाले हर स्टूडेंट को डायरेक्ट ऑनलाइन माध्यम से परिणाम जारी करेगा। परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स NEET SS के रिजल्ट को 15 सितंबर, 2022 को डाउनलोड कर सकते है। इस परीक्षा को देने वाले कैंडिडेट्स के मार्क्स के आधार अंतिम परामर्श के लिए शार्टलिस्ट किया जाएगा।
NEET SS के लिए आवेदन शुल्क (Application Fees)
जो आवेदक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें आवेदन हेतु कुछ आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा जो निम्नलिखित है:–
- NEET SS के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन होगा।
- आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और अन्य भुगतान गेटवे के द्वारा किया जा सकता है।
- प्रत्येक आवेदकों के लिए NEET SS Application Fees 4250/- रुपये है।
NEET SS 2022 Important Dates
Registration commences | 15-Jul-2022 |
Last date to submit the application form | 04-Aug-2022 |
Application form can’t be sent by post Correction window | 08-Aug-2022 to 10-Aug-2022 |
Correction window for images | 19-Aug-2022 to 21-Aug-2022 |
NEET SS 2022 admit card | 25-Aug-2022 |
Exam date | 01-Sep-2022 & 02-Sep-2022 |
Result date | 15-Sept-2022 |
NEET SS counselling | To be announced |
NEET SS के लिए ऑनलाइन आवेदन
- NEET SS 2022 ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले आपको एनबीई की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाना होगा।
- अब NEET SS पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन पर क्लिक कर देना होगा।
- रजिस्ट्रेशन के लिए कुछ जानकारियां भरनी होगी। जानकारी भरने के बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाती है।
- रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त हो जायेगा। जिसकी सहायता से इसमें लॉगिन कर लेना होगा।
- लॉगिन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल कर आ जायेगा।
- अब इस फॉर्म को अच्छे से भरना होगा।
- इस फॉर्म को भरते वक्त कुछ जरूरी दस्तावेज मांगा जाता है जैसे फोटो, सिग्नेचर और थंड इंप्रेशन इत्यादि अच्छी तरह से फॉर्म में अटैच करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करना होता है। फिर इसके बाद सबमिट पर क्लिक कर दे।
- आवेदन के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट लेना या डाउनलोड करना ना भूले।
निष्कर्ष
आज हमने इस आर्टिकल में NEET SS क्या है और NEET SS के लिए Online Registration कैसे करे के बारे में समस्त जानकारी आपके समक्ष रखी। हम आशा करते है कि आपको यह आर्टिकल बहुत पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो कृपया इसे जरूर शेयर करे और अगर आपके मन में इस आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल या विचार है तो हमे नीचे comment करके आसानी से बता सकते है।
FAQs
प्रश्न: NEET SS क्या होता है?
उत्तर: यह एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जिसके लिए देशभर में एग्जाम सेंटर बनाए जाते है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस मतलब NBEMS द्वारा इस परीक्षा को संचालित कराया जाता है।
प्रश्न: NEET SS का फुल फॉर्म क्या होता है?
उत्तर: NEET SS का फुल फॉर्म नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट सुपर स्पेशियलिटी होता है।
प्रश्न: NEET SS के लिए आवेदन कैसे करे?
उत्तर: एनबीई की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर आवेदन के काबिल और इसके योग्य उम्मीदवार आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।