Fanam Kya Hai | UPSC के सवाल में फणम क्या है | Fanam से क्या तात्पर्य है | फणम किसे इंगित करता है
आज हम अपने इस लेख द्वारा आपको बताएंगे UPSC 2022 के प्रश्न में पूछे गए एक कठिन शब्द “फणम” (Fanam) के बारे में बताएँगे। जिसे बहुत से लोगो ने शायद पहली बार सुना और उन्हें प्रश्न का आंसर देने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अब जिन्हे इस शब्द के बारे नहीं पता होगा वो या तो गेस करके आंसर दिए होंगे या उसे छोड़ना पद गया होगा। चलिए जानते है की आखिर इस शब्द Fanam का मतलब क्या है।
Fanam (फणम) शब्द मध्यकालीन समय से है सम्बंधित
![Fanam Kya Hai UPSC के सवाल में फणम क्या है Fanam से क्या तात्पर्य है फणम किसे इंगित करता है](https://i0.wp.com/snaphindi.com/wp-content/uploads/2022/06/Fanam-Kya-Hai-UPSC-के-सवाल-में-फणम-क्या-है-Fanam-से-क्या-तात्पर्य-है-फणम-किसे-इंगित-करता-है.jpg?resize=900%2C633&ssl=1)
मध्यकालीन विजयनगर साम्राज्य के शासकों द्वारा तीन महत्वपूर्ण एवं कीमती धातुओं सोने, चांदी व तांबा के मिश्रित सिक्के जारी किये गए। अगर सिक्को पर चिन्हो की बात करे तो शासक हरिहर प्रथम, बुक्का प्रथम, वेंकेटेश व कृष्णदेव राय के सिक्को पर श्री हनुमान जी है। गरूण का चिह्न शासक अच्युतदेवराय के सिक्को पर है तथा बारह का चिह्न शासक तिरुमल के सिक्को पर था।
अब ध्यान देने बात यह है की सोने धातु से बने सिक्को को बाराही व पेरदा कहा गया, वही सोने व चाँदी को मिलाकर बनाये गए सिक्के को परतब या फणम कहा गया। चांदी और तांबे धातु के बने सिक्के को क्रमशः टार व डिज़टेल कहा गया।
मध्यकालीन समय में धातुओं के बने सिक्कों के नाम
सोने से बने सिक्के का नाम | बाराही व पेरदा |
चांदी से बने सिक्के का नाम | टार |
तांबे से बने सिक्के का नाम | डिज़टेल |
सोने व चाँदी से बने सिक्के का नाम | परतब या फणम |
UPSC 2022 में फणम शब्द वाले पूछे गए सवाल का सही जवाब क्या होगा
![FANAM KYA HAI UPSC के प्रश्न में फणम क्या है](https://i0.wp.com/snaphindi.com/wp-content/uploads/2022/06/FANAM-KYA-HAI-UPSC-के-प्रश्न-में-फणम-क्या-है.jpg?resize=642%2C455&ssl=1)
UPSC 2022 5 जून, 2022 को आयोजित किया गया था, जहा कई उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में शामिल हुए। यूपीएससी 2022 में पूछे गए एक सवाल “मध्यकालीन भारत में, शब्द फणम किसे निर्दिष्ट करता था?” इसमें फणम शब्द का उपयोग करके सवाल पूछा गया जो की बहुत से स्टूडेंट को पता नहीं था की यह शब्द किससे संबंधित है। दरअसल हमारे इस लेख में हमने बताया कि फणम सिक्के का नाम था तो UPSC 2022 के उस सवाल में चार विकल्प दिए गए थे जिसमे से “सिक्के” सही जवाब है।
दोस्तों, आपने हमारा ये आर्टिकल पूरा पढ़ा आपका बहुत धन्यवाद। अगर आपको UPSC से जुड़े और भी सवालों के आंसर चाहिए तो हमे कमेंट करके जरूर पूछे हम आपके सवालो के जवाब देने के लिए उत्सुक है। हमारे इस वेबसाइट पर विजिट करते रहे हम यहाँ रोज़ नॉलेज से जुडी जानकारी पोस्ट करते रहते है।