पीएम किसान FPO योजना 2023 – महत्वपूर्ण दस्तावेज, मुख्य उद्देश्य एवं आवेदन प्रक्रिया

भारत सरकार भारतीय किसानों को लेकर चिंतित रहती है कि उनकी आय को कैसे दुगना किया जाए? इसी को लेकर वह नई-नई योजनाओं का शुभारंभ करती रहती है। उन्हीं में से एक “पीएम किसान FPO योजना 2023” है।

पीएम किसान FPO योजना 2023

आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि पीएम किसान FPO योजना 2023 क्या है? इससे जुड़े हुए पहलुओं पर नजर डालेंगे और अगर आप पीएम किसान FPO योजना 2023 के अंतर्गत अप्लाई करना चाहते हैं? तो आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

पीएम किसान FPO योजना 2023 की पूरी जानकारी

पीएम किसान FPO योजना के बारे में जाने से पहले आपको FPO क्या है? इसके बारे में जानकारी होनी चाहिए। FPO का मतलब ‘Farmer Producer Organizations’ है। यह एक ऐसा ऑर्गनाइजेशन कंपनी एक्ट के तहत संगठित किसान संगठन है। जो किसानों के हितों के लिए कार्य करते हैं। जिसे हम FPO कहते है।

भारत सरकार ने पीएम किसान FPO योजना 2023 के अंतर्गत किसान संगठनों को 15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का निर्णय किया है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए कम से कम 11 किसानों को मिलकर अपनी खुद की एक कंपनी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड करवानी होगी। तभी वह इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

इसके साथ ही इस योजना के अंतर्गत मैदानी क्षेत्र में कम से कम 300 किसानों का संगठन होना चाहिए और पहाड़ी क्षेत्रों में 100 किसानों का संगठन होना चाहिए। इस योजना का पैसा सीधा किसान संगठनों को दिया जाएगा। जिसमें बिचौलियों की भागीदारी समाप्त होगी। यह भारत सरकार की सबसे अच्छी और सुचारू सोच के द्वारा चलाई जाने वाली योजना है।

पीएम किसान FPO योजना 2023 का मुख्य उद्देश्य

पीएम किसान FPO योजना 2023 को लाने का मुख्य उद्देश्य यह है। कि खेती के क्षेत्र को आगे बढ़ाना और किसानों को आर्थिक सहायता देकर उनकी आय को दोगुना करना है। क्योंकि भारत में ऐसे किसान भी हैं, जिनकी माली हालत बहुत ही खस्ता है। वह खेती करने के लिए कर्ज पर कर्ज लेते चले जाते हैं। लेकिन उनको किसी भी तरह का कोई भी लाभ नहीं होता है।

इस योजना के तहत किसान मिलकर अपनी खुद की एक कंपनी बनाकर उसे रजिस्टर्ड कर सकते हैं। फिर पीएम किसान FPO योजना के अंतर्गत किसान संगठनों को 15 लाख रुपए की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में दी जाती है। वह इस धनराशि का इस्तेमाल अपने कृषि उपकरणों के लिए, खेती की रखरखाव के लिए, खेत के चारों तरफ तारबंदी के लिए या फिर खेत में बिजाई के दौरान बीज खरीदने के लिए भी कर सकते है।

पीएम किसान FPO योजना 2023 महत्वपूर्ण दस्तावेज

इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए किसानों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होना आवश्यक है। जिसका उल्लेख हम नीचे करेंगे

  • किसान के पास खेती करने वाली जमीन के कागजात होना आवश्यक है।
  • किसान का खुद का आधार कार्ड होना चाहिए।
  • स्थाई निवासी प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति से संबंधित प्रमाण पत्र
  • खुद की पासपोर्ट साइज फोटो
  • राशन कार्ड संख्या नंबर
  • बैंक खाता संख्या नंबर
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर इत्यादि

पीएम किसान FPO योजना 2023 आवेदन कैसे करें

जो भी किसान पीएम किसान FPO योजना 2023 के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं। वह निम्नलिखित तरीके को फॉलो करते हुए अपनी एप्लीकेशन फॉर्म को भर सकते हैं। जिसके बारे में हम नीचे बताएंगे

किसानों को सबसे पहले National Agriculture Market की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपकी स्क्रीन के सामने इस वेबसाइट का मुख्य पेज खुलकर आ जाएगा।

इस पेज के ऊपर आपको FPO का एक विकल्प दिखाई देगा। जिसके ऊपर आपको क्लिक कर देना है।

क्लिक करते ही आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा। जिसपर आपको FPO के तहत रजिस्ट्रेशन करने का विकल्प दिखाई देगा। जिसके ऊपर आपको क्लिक करना है।

अब आपके स्क्रीन के ऊपर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा। इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी की सारी जानकारी का विवरण आपको सही रूप से भरना है।

इसके बाद आपको पीएम किसान FPO योजना के तहत दस्तावेजों की कॉपी को स्कैन करके ऑनलाइन अपलोड कर देना है।

एक बार अपने फॉर्म को अच्छे से देख ले, ताकि कोई गलती हो तो आप उसे सुधार सके। इसके बाद नीचे दिखाई दे रहे सबमिट के बटन पर क्लिक करके अपने एप्लीकेशन फॉर्म को इस योजना के तहत सबमिट कर दीजिए।

इस तरह आपका पीएम किसान FPO योजना 2023 के तहत आपकी अप्लाई करने की प्रक्रिया पूरी होती है।

पीएम किसान FPO योजना 2023 निष्कर्ष

आज हमने इस आर्टिकल में पीएम किसान FPO योजना 2023, महत्वपूर्ण दस्तावेज, मुख्य उद्देश्य एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में समस्त जानकारी आपके समक्ष रखी। हम आशा करते है कि आपको यह आर्टिकल बहुत पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो कृपया इसे जरूर शेयर करे और अगर आपके मन में इस आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल या विचार है तो हमे नीचे comment करके आसानी से बता सकते है।