Power Alcohol Kya Hai – इसके उपयोग, फायदे और नुकसान के बारे में

दोस्तों ईंधन एक ऐसा ज्वलनशील पदार्थ होता है जिसका इस्तेमाल किसी भी इंजन को चलाने के लिए किया जाता है। यह ईंधन बहुत प्रकार के होते हैं। जो अपनी-अपनी श्रेणी में रहकर ईंधन के रूप में इंजन को चलाते हैं। तो आज हम अपने इस आर्टिकल में एक ऐसे ही ईंधन के बारे में आपको जानकारी देंगे। आपने इसके बारे में सुना तो होगा ही। जी हां दोस्तों हम बात कर रहे है पावर अल्कोहल ईंधन की।

आप में से अधिक लोग इस ईंधन के बारे में शायद ही जानते होंगे Power Alcohol Kya Hai, पावर अल्कोहल का इतिहास, फायदे और नुकसान इत्यादि की जानकारियां आज हम अपने इस आर्टिकल में आप को संक्षिप्त रूप से देंगे। आप इस आर्टिकल को अंतर तक जरुर पढ़े। ताकि आपको हमारे द्वारा पावर अल्कोहल के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके।

Power Alcohol Kya Hai

Power Alcohol Kya Hai (पावर अल्कोहल क्या है)

दोस्तों पावर अल्कोहल एक प्रकार का ईंधन होता है। जिसका इस्तेमाल इंजन की शक्ति को बढ़ाने के लिए किया जाता है। यह ईंधन इंजन के अंदर आंतरिक रूप से जलता है। यह इंजन को अतिरिक्त पावर प्रदान करता है या कहें उसे बूस्ट कर देता है। यह पावर अल्कोहल को पेट्रोल और एथेनाॅल के साथ 80% और 20% की मात्रा में मिलाकर जलाया जाता है।

जिसमें 80% पेट्रोल होता है और 20% एथेनाॅल होता है। इन दोनों का मिश्रण होने के बाद इंजन को एक्स्ट्रा पावर मिलती है। इसलिए इसे पावर अल्कोहल कहते है या इसे पावर अल्कोहल ईंधन का नाम भी दिया जाता है।

Power Alcohol का इतिहास (History Of Power Alcohol)

पावर अल्कोहल के इतिहास की बात करें तो इसका निर्माण भारत में वर्ष 2001 में शुरू किया गया था। तब पेट्रोल में एथलॉन को मिलाकर पावर अल्कोहल ईंधन बनाया गया था। इसे एक जैविक ईंधन के रूप में भी देखा जाता है। इसी के इस्तेमाल करने पर आज के दौर पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। क्योंकि इससे पर्यावरण को भी कम क्षति होती है और पर्यावरण पूरी तरह से सुरक्षित रहता है।

Power Alcohol के अन्य नाम (Other Names For Power Alcohol)

आपकी जानकारी के लिये हम आपको बता दे की पावर अल्कोहल को जैव-ईंधन के नाम से भी जाना जाता है। क्यूंकि पर्यावरण अनुकूल होने के कारण इसे जैव-ईंधन के नाम से भी जाना जाता है। इसका उपयोग शक्ति के लिए ईधन के रूप में होता है। इसलिए इसे पावर अल्कोहल ईधन भी कहते है।

Power Alcohol कैसे बनता है (How Is It Made)

अक्सर, आपने अपने सपने स्कूल में जब विज्ञान से संबंधित प्रैक्टिकल किया होगा। तब आपने फॉर्मूला का इस्तेमाल करते हुए अल्कोहल या एथेनाॅल जैसे तरल पदार्थों पर उस दौरान कुछ रिसर्च जरूर की होगी। आज उन्हीं का इस्तेमाल करते हुए हम निम्नलिखित तरीके से पावर अल्कोहल को बनाने की विधि को समझाने की कोशिश करेंगे। जिसके बारे में हमने नीचे विस्तार से बताया है–

अल्कोहल का निर्माण एल्किल हैलाइड और सिल्वर ऑक्साइड को जब जलाया जाता है और आपस में विलयन किया जाता है तब अल्कोहल बनता है।

संश्लेषण विधि (Synthesis Method)

दोस्तों जब हम एथिलीन गैस को सांद्र सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ मिलाकर बनाते हैं। तब एथिल हाइड्रोजन सल्फाइड रूप में एक तत्व बनता है। जब इस एथनिक हाइड्रोजन सल्फाइड को हम पानी के साथ उबलते हैं। तब उस स्थिति में हाइड्रोजन उत्पन्न होता है। जो एक अल्कोहल की तरह होता है। आज के दौर में इस तरह की विधि का उपयोग अत्यधिक नहीं होता है।

अल्कोहल ईंधन विधि (Alcohol Fuel Method)

दरअसल पावर अल्कोहल एक प्रकार का तरल मिश्रण होता है। जिस में मुख्यतः पेट्रोल और एथिल अल्कोहल को मिलाकर अल्कोहल ईंधन को बनाया जाता है। इस प्रकार की विधि का इस्तेमाल आज के दौर में अधिक प्रचलन में है।

Power Alcohol के उपयोग (Uses Of Power Alcohol)

पावर अल्कोहल का उपयोग करना आज के दौर में सबसे अच्छा माना जाता है। कुछ ऐसे ही उपयोग है जिन्हें हम निम्नलिखित विस्तार से आपको बताएंगे–

  • पावर अल्कोहल प्रकार के ईंधन को बनाना बहुत आसान है। जिसमें हम 80% पेट्रोल और 20% एथलॉन की मात्रा लेकर तैयार कर सकते हैं। फिर बहुत ही आसानी से इसका उपयोग इंजन में अंतरिक ईंधन के रूप में किया जा सकता है।
  • पावर अल्कोहल ईंधन का इस्तेमाल करने से पर्यावरण को भी कोई नुकसान नहीं होता है। क्योंकि इस प्रकार के ईंधन से पॉल्यूशन बहुत ही कम निकलता है और यह इंजन के अंदर ही जलता है। जिससे धुएं की मात्रा कम उत्पन्न होती है।
  • जब पेट्रोल और एथनॉल का मिश्रण होता है। तब इस ईंधन में जवलन की क्षमता अत्यधिक बढ़ जाती है। जिससे यह किसी भी ऑटोमोबाइल इंजन को अधिक क्षमता के साथ पावर प्रदान करता है।
  • इस प्रकार का ईंधन बेहद ही साफ तरह का इंजन होता है। जब यह जलता है तब यह कार्बन डाइऑक्साइड और पानी को ही उत्पन्न करता है।

Power Alcohol के फायदे (Advantages)

दोस्तों पावर अल्कोहल ईंधन का इस्तेमाल करने से अत्यधिक फायदा होते है जो इस प्रकार है–

  • एथिल अल्कोहल में जलने के बहुत ही अच्छा एंटी नॉकिंग गुणवत्ता होती है। जिसकी अपनी ही एक ऑक्टेन नंबर संख्या 90 होती है।
  • जब एथिल अल्कोहल पेट्रोल में मौजूद रहता है। तब इसके अंदर पानी को ऑब्जर्व करने की एक क्षमता होती है।
  • अगर अच्छे गुणवत्ता से डिजाइन किए गए इंजन के अंदर एक पावर अल्कोहल ईंधन का इस्तेमाल किया जाए तो नुकसान होने के चांसेस बहुत कम हो जाते हैं।
  • अगर हम पेट्रोल में एथलॉन को मिलाकर ईंधन के रूप में इस्तेमाल करते है। तो उस स्थिति में विदेशों से मंगाने वाले पेट्रोल की खपत में कमी आएगी। जिससे हमारे देश का मुद्रा भंडार भी बढ़ेगा।
  • पावर अल्कोहल पेट्रोल के मुकाबले एक सस्ता ईंधन होता है और यह इसका सबसे बड़ा फायदा है।

Power Alcohol के नुकसान (Disadvantages)

  • पावर अल्कोहल को बनाने के लिए हमें अत्यधिक जमीन की जरूरत होती है। क्योंकि उसके ऊपर ही हम जैविक खेती करते है। जिससे हम अल्कोहल को पैदा कर सकते हैं।
  • पावर अल्कोहल का इस्तेमाल करने से कुछ लोगों को दिक्कत हो सकती है। क्योंकि अल्कोहल की दुर्गंध आने से उनको चक्कर या सर दर्द होने की भी शिकायत अधिक हो सकती है। क्यूंकि इसमें एक रसायन होता है जिसकी दुर्गंध बहुत ही अजीब होती है।
  • अगर हम पावर अल्कोहल ईंधन का इस्तेमाल करते हैं। तो आपके इंजन का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाता है। तो उस स्थिति में इंजन को स्टार्ट करना बहुत ही मुश्किल होता है।
  • जब अल्कोहल को जलाया जाता है तो एक दिखाई ना देने वाले लपटें ऊठती है। जिससे दुर्घटना होने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती हैं।

Power Alcohol Kya Hai निष्कर्ष:

दोस्तों, आज हमने इस आर्टिकल में Power Alcohol Kya Hai, पावर अल्कोहल का इतिहास, फायदे और नुकसान इत्यादि के बारे में समस्त जानकारी आपके समक्ष रखी। हम आशा करते है कि आपको यह आर्टिकल बहुत पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो कृपया इसे जरूर शेयर करे और अगर आपके मन में इस आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल या विचार है तो हमे नीचे comment करके आसानी से बता सकते है।

FAQs:

प्रश्न: पावर अल्कोहल से क्या समझते है?

उत्तर: पावर अल्कोहल एक प्रकार का ईंधन होता है। जिसका इस्तेमाल इंजन की शक्ति को बढ़ाने के लिए किया जाता है। यह ईंधन इंजन के अंदर आंतरिक रूप से जलता है।

प्रश्न: पावर अल्कोहल का दूसरा नाम क्या है?

उत्तर: पावर अल्कोहल को जैव-ईंधन के नाम से भी जाना जाता है।

प्रश्न: पावर अल्कोहल के उपयोग क्या है?

उत्तर: पावर अल्कोहल प्रकार के ईंधन को बनाना बहुत आसान है। जिसमें हम 80% पेट्रोल और 20% एथलॉन की मात्रा लेकर तैयार कर सकते हैं। फिर बहुत ही आसानी से इसका उपयोग इंजन में अंतरिक ईंधन के रूप में किया जा सकता है