ABC ID Kya Hota Hai – छात्र ABC ID कैसे बनाये, उपयोग व फायदे

ABC ID Kya Hai | Abc Id Kya Hai In Hindi | ABC ID कैसे बनाते है | ABC ID बनाने के फायदे | ABC ID के उपयोग क्या है | ABC ID को कौन बना सकता है

Abc ID Kya Hota Hai

जब से डिजिटलाइजेशन के ऊपर भारत सरकार ने बहुत जोर दिया है, तब से हर तरफ डिजिटल का ही दौर शुरू हो गया है। चाहे वह पेपर वर्क हो या मनी ट्रांसफर हो या फिर किसी भी तरह का काम हो, सब डिजिटल माध्यम से आसानी से हो रहा है।

इसी को देखते हुए आने वाले समय में छात्रों के लिए ABC ID योजना कंपल्सरी होने जा रही है। जिसके माध्यम से छात्र एवं छात्राएं अपने सभी दस्तावेजों को एक ही प्लेटफार्म पर आसानी से उपलब्ध कर सकते हैं। इसलिए छात्रों को इस योजना के बारे में जानना बेहद ही महत्वपूर्ण है।

आज के अपने इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि ABC ID क्या होता है, ABC ID कैसे बनाते हैं, ABC ID बनाने के फायदे, ABC ID के उपयोग क्या है, ABC ID को कौन बना सकता है इन सब की जानकारी आज के अपने इस आर्टिकल में विस्तारपूर्वक देंगे। आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े और जाने ABC ID से संबंधित हर एक जानकारी को।

ABC ID Kya Hota Hai

ABC ID जिसका फुल फॉर्म ‘Academic Bank Of Credit’ है। यह एक ऐसा डिजिटल अकाउंट है, जिसे छात्रों के लिए बनाया गया है। इस आईडी को भारत के एजुकेशन सिस्टम के तहत छात्रों के लिए महत्वपूर्ण माना गया है।

जैसे की कोई भी भारतीय छात्र एवं छात्राएं किसी भी कॉलेज में एडमिशन लेता है। तब इस ‘ABC ID’ अकाउंट को खोला जाता है, जिसमें छात्रों के प्रोग्रेस रिपोर्ट, रिजल्ट, मार्क्स और छात्रों से संबंधित एजुकेशनल डॉक्यूमेंट को इस आईडी के माध्यम से ही अपलोड कर दिया जाता है।

जब छात्र एक कॉलेज से दूसरे कॉलेज में एडमिशन लेते हैं, तब उन्हें किसी भी तरह का कोई भी फिजिकल पेपर्स देने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें बस एक ‘ABC ID‘ को ही देना होता है। जिससे उस कॉलेज के पास आपके सभी डाक्यूमेंट्स और आपसे संबंधित रिपोर्ट्स उपलब्ध हो जाती है। आसान भाषा में कहें तो ‘ABC ID‘ छात्रों के एजुकेशनल दस्तावेजों को रखने के लिए एक डाक्यूमेंट्स बैंक अकाउंट की तरह हि होता है।

ABC ID के क्या उपयोग है

ABC ID का उपयोग छात्रों के द्वारा किया जाएगा, जिसका हम नीचे विस्तार पूर्वक वर्णन करेंगे की छात्रों के लिए इस आईडी का उपयोग क्या है…

  • ABC ID एक तरह का बैंक अकाउंट आईडी की तरह प्रयोग में लाया जाएगा। जिसमें छात्रों के परिणाम, प्रगति रिपोर्ट, प्रमाण पत्र इत्यादि से संबंधित शैक्षणिक दस्तावेज है, उन सबको इस आईडी में अपलोड किया जाएगा।
  • इसके अलावा छात्र इस आईडी में अपने प्राइमरी एजुकेशनल से लेकर कॉलेज तक के सभी दस्तावेजों को अपलोड कर सकते हैं।
  • इस आईडी योजना के तहत छात्रों को किसी भी तरह का कोई भी एजुकेशनल फिजिकल डॉक्यूमेंट रखने की आवश्यकता नहीं है। सभी डाक्यूमेंट्स इस आईडी में ही प्राप्त हो जाएंगे।
  • जब एक बार आप इस आईडी में अपने अकाउंट को बना लेते हैं, फिर कॉलेज के द्वारा जितने भी दस्तावेज है, वह इस आईडी के माध्यम से आप अपलोड कर सकते हैं। जो की डिजिटल लॉकर की तरह आपके सभी दस्तावेजों को इस ABC ID अकाउंट में पूरी तरह से सुरक्षित रखता है।
  • इस ABC ID के भविष्य में छात्रों को बहुत ही लाभ प्राप्त होने वाले हैं, जिससे छात्र कभी भी अपनी आईडी को ऑपन करके अपने डॉक्यूमेंट को देख सकते हैं या वहां से अपने दस्तावेजों को प्राप्त भी कर सकते हैं।

ABC ID कौन बना सकता है

ABC ID को विद्यार्थी बना सकते हैं, जिसके चलते स्कूल के छात्र, कॉलेज के छात्र या इंस्टिट्यूट के छात्र इस आईडी को बना सकते हैं। आने वाले समय में यानी की 2023 या इसके बाद ABC ID को कंपलसरी लागू कर दिया जाएगा।

इस आईडी के बिना छात्र कॉलेज में या किसी भी इंस्टिट्यूट में एडमिशन नहीं ले सकते हैं। क्योंकि इस आईडी में छात्र से संबंधित यानी की प्रोग्रेस रिपोर्ट्स, छात्र के मार्क्स, छात्र के रिजल्ट से संबंधित जानकारी, कॉलेज से संबंधित जानकारी, स्कूल से संबंधित जानकारी, सभी इस आईडी में ही उपलब्ध हो जाएगी।

इसीलिए छात्रों के लिए इस आईडी को बनाना कंपलसरी है। सिर्फ छात्र ही इस आईडी को बना सकते हैं। छात्रों से संबंधित सभी दस्तावेज इस आईडी में सुरक्षित रहते हैं, जिसका इस्तेमाल वह डिजिटल रूप में एडमिशन लेने के लिए कर सकते हैं।

ABC ID बनाने के फायदे

ABC ID बनाने के बहुत से फायदे हैं। जिसका वर्णन हम नीचे विस्तार पूर्वक करेंगे, जिसमें से कुछ इस प्रकार है…

ABC ID का सबसे बड़ा फायदा यह है कि छात्रों को एक ही प्लेटफार्म पर अपने स्कूल से संबंधित सभी दस्तावेजों को रखने की सुविधा प्राप्त हो जाएगी।

ABC ID का एक ओर बड़ा फायदा यह है कि जब भी छात्र स्कूल से निकलने के बाद किसी कॉलेज में जाते हैं, तब वहां से जितने भी डॉक्यूमेंट आपको प्राप्त होते हैं। वह छात्र इस आईडी के माध्यम से सेव कर सकते हैं।

फिर जब छात्र दूसरे कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए जाते हैं, तब छात्रों को वहां पर फिजिकल डाक्यूमेंट्स देने की आवश्यकता नहीं है। बस छात्रों को इस आईडी को देना है, जिससे उनके सभी दस्तावेज इस आईडी के माध्यम से उस कॉलेज में ट्रांसफर हो जाएंगे। यह इसका सबसे बड़ा फायदा है, जो छात्रों को मिलने वाला है।

ABC ID में छात्र के एजुकेशन सिस्टम से संबंधित पूरी जानकारी होगी। जैसे की छात्रा का नाम, मार्क्स, स्कूल का नाम, कॉलेज का नाम इत्यादि प्रकार की।

ABC ID को बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको किसी भी केंद्र में जाने की आवश्यकता नहीं है। बस छात्र अपने एंड्रॉयड मोबाइल फोन से इस आईडी को घर बैठे ही जनरेट कर सकते हैं। यह सबसे बड़ा फायदा छात्रों को मिलने वाला है।

ABC ID कितने अंको की है

ABC ID में कुल 12 अंक होते है।

ABC ID कैसे बनाते है

ABC ID को बनाना बहुत ही आसान है। इसका उल्लेख हम नीचे विस्तार पूर्वक करने जा रहे हैं।
छात्र इस आईडी को दो तरीके से बना सकते हैं। एक तरीका सीधे तौर पर ABC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर और दूसरा तरीका डिजिटल लॉकर के माध्यम से ABC आईडी को क्रिएट करके।

  • छात्रों को सबसे पहले की abc.gov.in ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब छात्रों को इस वेबसाइट में खुद को रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसके लिए उन्हें अपना आधार कार्ड संख्या नंबर का इस्तेमाल करना होगा।
  • जैसे ही आप इस आईडी को ओपन करेंगे। आपके स्क्रीन के ऊपर दाएं और My Account का एक विकल्प दिखाई देगा। आपको इसके ऊपर क्लिक कर देना है।
  • जैसे ही आप इस वाले ऑपरेशन कर ऊपर क्लिक करेंगे। आपके सामने दो ऑप्शन खुलकर आ जाएंगे। एक Students और दूसरा University, अब आपको Students के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन के ऊपर एक नया पेज खुल जाएगा। इसमें आपसे डिजिटल लॉकर की आईडी मांगी जाएगी। अगर आप पहले से ही इसमें साइनअप है, तो आप अपनी डिजिटल लॉकर की आईडी दर्ज करके लॉगिन कर सकते हैं।
  • अगर आप साइनअप नहीं है, तो आप नीचे दिखाई दे रहे ‘न्यूज़ यूजर साइन अप मेरी पहचान’ के ऑप्शन के ऊपर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। जहां पर आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज का ऑप्शन दिखाई देगा। अब आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भर के Get Otp के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। जिसको आपने स्क्रीन पर दिखाई दे रहे बॉक्स में भरकर Verify के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब अगले चरण में आपको अपना आधार कार्ड संख्या नंबर, अपना नाम, जन्मतिथि, यूजर आईडी, पासवर्ड पिन दर्ज करके पिन को कन्फर्म करना हैं और नीचे दिखाई दे रहे बाक्स पर टिक करें और Verify के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • क्लिक करतें ही अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर सामने आ जाएगा। जहाँ पर आपको अपना आधार कार्ड संख्या दर्ज करके Get Otp पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। अब आपको इस ओटीपी को दिखाई दे रहे बॉक्स में भर देना है और नीचे दिखाई दे रहे सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके स्क्रीन के ऊपर ABC ID जनरेट हो जाएगी। जिसे आप स्क्रीन के ऊपर देख सकते हैं। इस आईडी को आप आपने अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • इस तरह आप हमारे द्वारा बताए गए तरीके से अपनी ABC ID को जनरेट कर सकते हैं।

ABC ID Kya Hota Hai निष्कर्ष

आज हमने इस लेख में Abc Id Kya Hai, ABC ID कैसे बनाते हैं, ABC ID बनाने के फायदे, ABC ID के उपयोग क्या है, ABC ID को कौन बना सकता है इत्यादि के बारे में बहुत ही सरल और आसान शब्दों में समझाया और इससे जुड़ी समस्त जानकारियां आप तक पहुंचाई।

अगर आपको हमसे कोई सवाल या सुझाव देना है तो कृपया नीचे कॉमेंट बॉक्स में हमें लिख भेजिए। यदि आपको यह लेख अच्छी लगी है तो इस लेख को अपने दोस्तो और परिवार के साथ सोशल मीडिया में जरुर साझा करे। इससे जुड़ी और भी जानकारी और इसमें आने वाले अपडेट की जानकारी के लिए इस लेख से अवश्य जुड़े।