अंडेवाला रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी कैसे ले | Andeywala Resturant Franchise In Hindi

अंडेवाला रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी कैसे ले (How To Get Andeywala Resturant Franchise In Hindi), आवश्यक जगह, कुल लागत, आवेदन, फायदे, लाभ (Area Space, Investment Cost, Apply, Benifits, Profit Margin), Andeywala Resturant Franchise Ki Kaise Le, How To Apply For Andeywala Resturant Franchise)

आज के दौर में अंडा लगभग सभी लोग खाते है। यह स्वास्थ के लिए काफी फायदेमंद है। इसलिए लोग इसे खाना भी पसंद करते है। अंडे में बहुत ज्यादा मात्रा में प्रोटीन और विटामिन पाएं जाते है। अंडे को अब अलग अलग तरह के आइटम्स बना कर भी लोग इसका सेवन करते है। अंडे से काफी तरह तरह के टेस्टी आइटम बनाया जा सकता है। जिसे लोग काफी पसंद भी करते है। जो अंडे खाने के बेहद शौकीन होते है वो बड़े बड़े रेस्टोरेंट में जा कर इससे बने अलग अलग आइटम्स को खाना बेहद पसंद करते है।

अगर आपका भी अंडे से संबंधित आइटम्स या बेकरी प्रोडक्ट का खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते है या फिर किसी रेस्टोरेंट का आप खुद ही मालिक बनना चाहते है तो आपको अंडेवाला रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी जरूर लेनी चाहिए। जी हां आप अंडेवाला रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी लेके आप इसके मालिक बन सकते है और मोटा मुनाफा कमा सकते है।

तो चलिए जानते है कि अंडेवाला रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी कैसे ले, आवश्यक जगह, कुल लागत, आवेदन, फायदे और इस फ्रेंचाइजी से कितना लाभ आपको प्राप्त होगा इसकी पूरी जानकारी आज हम इस लेख के माध्यम से देने जा रहे है। इसलिए इसे अंतिम तक पूरा अवश्य पढ़े।

अंडेवाला रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी कैसे ले

Table of Contents

अंडेवाला रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी क्या है (What Is Andeywala Resturant Franchise Franchise)

अंडेवाला एक एग स्पेशलिटी रेस्तरां में से एक है। इसकी स्थापना 2015 में प्रशांत कुलकर्णी और विनय कुलकर्णी ने की थी। उन्होंने देखा ऐसा बिजनेस कोई नहीं कर रहा और अंडे के बाजार में कई संभावनाएं हैं जो मार्केट में ऐसे ही रेस्टोरेंट की काफी मांग है। इस बिजनेस के तरफ बहुत कम लोगो का ध्यान था। इस कमी को देखते हुए अंडेवाला रेस्तरां का निर्माण किया गया। अंडेवाला रेस्टोरेंट अपने ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले और उत्तम आइटम्स प्रदान करते है।

अंडेवाला रेस्टोरेंट अपने नेटवर्क को और अपने बिजनेस की क्षमता को तेजी से बढ़ाने के लिए ये अपने आउटलेट की फ्रेंचाइजी दे रहे है। भारत में इनके 20 से अधिक आउटलेट है। इस ब्रांड ने फ्रेंचाइजी को 2017 से देना शुरू कर दिया था। यह कंपनी अंडे के आइटम्स के अलावा और भी बेकरी प्रोडक्ट बेचती है जिसकी बाजार में डिमांड हाई लेबल पर है। अगर आप भी अंडेवाला रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी लेकर अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते है तो आपका यह फैसला आपके लिए बहुत ही लाभप्रद साबित होगा।

अंडेवाला रेस्टोरेंट में प्रोडक्ट्स (Products)

अंडेवाला रेस्टोरेंट कई प्रकार के प्रोडक्ट्स को बनाती और बेचती है। इसके सभी प्रोडक्ट्स टेस्टी और अच्छी गुणवत्ता वाले होते है। इसका मुख्य प्रोडक्ट अंडे से बना प्रोडक्ट है लेकिन अंडेवाला रेस्टोरेंट आपको अंडे से सम्बन्धित आइटम्स के अलावा शानदार ड्रिंक्स, शेक, मॉकटेल, रोल, पफ, क्रोइसैन, समोसा, डोनट्स, मफिन, सैंडविच, बर्गर, पिज्जा और कई अन्य बेकरी के सामान भी बनाती हैं।

अंडेवाला रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी के लिए आवश्यक जगह (Required Space)

अंडेवाला रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी के लिए बहुत ज्यादा जगह की जरूरत नही होती है। अंडेवाला रेस्टोरेंट के लिए 300 से 400 स्क्वायर फीट जगह की आवश्यकता पड़ती हैं। इसके साथ साथ अंडेवाला रेस्टोरेंट फ्रेंचाइजी की एक और शर्त होती है कि आपकी शॉप प्रमुख क्षेत्र में होनी चाहिए। यानी ऐसी जगह जहां बाजार हो या जहां लोगो की आवाजाही ज्यादा तौर पे हो वैसी जगह में आपका रेस्टोरेंट होना चाहिए।

अंडेवाला रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी में लगने वाला कुल लागत (Investment Cost)

किसी भी फ्रेंचाइजी को लेने से पहले उसमे लगने वाले लागत की पूरी जानकारी होना बहुत जरूरी होता है। जिससे की कोई भी निवेशक इस फ्रेंचाइजी में निवेश करने से पहले यह विचार कर ले की यह फ्रेंचाइजी उसके शहर के लिए कितना लाभप्रद साबित होगा?

अंडेवाला रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी को लेने के लिए इसमें कुल लागत 10 से 12 लाख रुपए लगाने की आवश्यकता पड़ती है। जहां आपको कंपनी को 2.5 लाख रुपए इसकी फ्रेंचाइजी फीस के लिए देना होता है जो की रिफंडेबल होती है। प्रारंभिक किट जो फूड और नॉन फूड दोनो होंगे उसके लिए 1.5 लाख रुपए देना होगा और इसके साथ साथ आपको फ्रेंचाइजी द्वारा अंडेवाला रेस्टोरेंट को किचन सेटअप और आवश्यक उपकरण सामग्री खर्च 2.7 लाख रुपए देना होगा।

जहां आपको स्टोर सेटअप के 80 हजार रुपए भी देने होगे। इसके अलावा इस फ्रेंचाइजी की ऑफलाइन और ऑनलाइन ब्रांडिंग के लिए 75 हजार का खर्च आएगा। अगर इस फ्रेंचाइजी के महीने की वर्किंग कैपिटल की बात करे तो इसके लिए 1.5 लाख रुपए का खर्च आता है।

अंडेवाला रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी कैसे ले (How To Apply For Andeywala Resturant Franchise)

अंडेवाला रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी लेकर अगर आप अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते है तो यह आपके लिए बहुत लाभप्रद साबित होने वाला है। इसकी फ्रेंचाइजी लेना बेहद आसान है। यह फ्रेंचाइजी FOFO मॉडल पर काम करती है। अंडेवाला रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी प्राप्त करने के लिए आपको हमारे द्वारा बताएं गए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो इस प्रकार है–

● सबसे पहले आपको अंडेवाला रेस्टोरेंट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। वहां जाने के बाद आपको Franchise Now पर क्लिक कर देना।

● अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा जिसमें आपको एक फ्रेंचाइजी फॉर्म ओपन होगा।

● आपके सामने एक फॉर्म खुल कर आ जाता है जिसे आपको भरना होता है। उसमे आपको अपना नाम, पता, फोन नंबर, ईमेल, सिटी को भर देना है और Send पर क्लिक कर देना।

● अब आपने सफलतापूर्वक अपना फ्रेंचाइजी फॉर्म भर कर अप्लाई कर दिया। अब यह फॉर्म अंडेवाला रेस्टोरेंट सपोर्ट टीम के पास जायेगी जो इस फॉर्म का रिव्यू करेंगे।

● जांच करने के बाद वह आपसे संपर्क करेंगे और आगे की जो भी प्रक्रिया है उसे करने के बाद ही आपको इसकी फ्रेंचाइजी प्राप्त हो जायेगी और इसके अलावा कंपनी के साथ 5 साल का एग्रीमेंट टर्म साइन हो जायेगी। फिर इनसे ट्रेनिंग प्राप्त करने के बाद ही आप अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर पाएंगे।

● आप चाहे तो इनके दिए गए नंबर पर कॉल कर फ्रेंचाइजी से संबंधित इंक्वायरी कर सकते है।

अंडेवाला रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी में होने वाला लाभ (Profit Margin)

अंडेवाला रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी में अगर लाभ की बात करें तो यह कंपनी बहुत ही अच्छा प्रॉफिट मार्जिन देती है। यह और फ्रेंचाइजी से ज्यादा अच्छा रिटर्न आपको देती है। मोंगिनिस केक शॉप की फ्रेंचाइजी प्राप्त करने के बाद यह कंपनी 25 से 35 प्रतिशत प्रॉफिट मार्जिन प्रदान करनी है।

इसके अलावा इस कंपनी में कोई नुकसान नहीं होता है। यह काफी अच्छा चलने वाला व्यवसाय है। इस फ्रेंचाइजी में जितना भी खर्च होता है उसे आप इस फ्रेंचाइजी के द्वारा 7 से 9 month में दुबारा कमा सकते है।

अंडेवाला रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी के बेनिफिट (Benefits Of Andeywala Resturant Franchise)

कोई भी फ्रेंचाइजी देने वाली कंपनी अपने ग्राहकों को बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान करती है। अगर बात करे अंडेवाला रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी की तो यह भी अपने फ्रेंचाइजी कस्टमर को सभी तरह के लाभ से अवगत करवाती है। तो चलिए जानते है अंडेवाला रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी के बेनिफिट जो निम्नलिखित है–

● इस फ्रेंचाइजी में कंपीटीशन कम है और साथ ही यह यूनिक और काफी किफ़ायती है।

● इसका नाम फेमस और पॉपुलर होने के कारण पहले दिन से ही आपके प्रोडक्ट की खरीदारी शुरू हो जाती है। ग्राहक हमेशा बने रहते है।

● इस फ्रेंचाइजी की खास बात यह भी है कि यह आपकी हर संभव मदद और सपोर्ट करती है और समय समय पे आपका मार्गदर्शक भी करती रहती है।

● अंडेवाला रेस्टोरेंट की सपोर्ट टीम आपके स्टोर को सेटअप करने में भी आपका पूरा सहयोग करती है।

● अंडेवाला रेस्टोरेंट आपके फ्रेंचाइजी के लिए एक अच्छे लोकेशन में आपके स्टोर को ढूंढने में आपकी पूरी मदद करती है।

● आप अपने स्टोर को किस तरह अच्छे ढंग से उसे चला पाएं इसके लिए वो आपको यानी फ्रेंचाइजी के मालिक को और साथ ही उस फ्रेंचाइजी में काम कर रहे कर्मचारियों को वो पूरी ट्रेनिंग प्रदान करती है।

इन्हें भी जाने:

मोंगिनिस केक शॉप की फ्रेंचाइजी कैसे ले

अंडेवाला रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी कैसे ले FAQs

Q. अंडेवाला रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी लेने के लिए कितना खर्च करना पड़ता है?

Ans. अंडेवाला रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी को लेने के लिए इसमें कुल लागत 10 से 12 लाख रुपए लगाने की आवश्यकता पड़ती है।

Q. अंडेवाला रेस्टोरेंट शॉप की फ्रेंचाइजी को कैसे प्राप्त कर सकते है?

Ans. इसके लिए आपको अंडेवाला रेस्टोरेंट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। वहां आपको फ्रेंचाइजी फॉर्म भर कर सबमिट करना होगा। अंडेवाला रेस्टोरेंट की सपोर्ट टीम आपके फॉर्म की जांच करेगी और से जल्द संपर्क कर के आपके साथ एक मीटिंग करेगी और फिर आपको अंडेवाला रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी प्राप्त हो जायेगी।

Q. अंडेवाला रेस्टोरेंट शॉप की फ्रेंचाइजी में कितना लाभ हो सकता है?

Ans. यह कंपनी 25 से 35 प्रतिशत प्रॉफिट मार्जिन प्रदान करनी है।