पशु परिचारक (Animal Attendant) क्या होता है – आयु सीमा, परीक्षा योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान पशु परिचारक भर्ती, राजस्थान पशु परिचारक भर्ती 2023 आयु सीमा, Animal Attendant Kya Hota Hai, राजस्थान पशु परिचारक क्या होता है

राजस्थान के युवाओं के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने से आ रही है। राजस्थान सरकार ने पशुपालन विभाग की भर्ती का रास्ता साफ कर दिया गया है, जिसमें कैबिनेट मिटिंग में पशुपालन विभाग के प्रस्ताव को मजदूरी दे दी गई है।

आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको पशुपालन परिचारक भर्ती 2023 से संबंधित पूरी जानकारी देंगे। इसके अलावा यह भी बताएंगे कि Animal Attendant Kya Hota Hai, पशु परिचारक भर्ती क्या होती है? राजस्थान पशु परिचारक भर्ती से संबंधित दस्तावेज, राजस्थान पशु परिचारक भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें? इन सब की जानकारी अपने इस आर्टिकल में विस्तार पूर्व देंगे। आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े और राजस्थान पशु परिचारक यानी की “Rajasthan Animal Attendant” से संबंधित जानकारी प्राप्त करें।

पशु परिचारक (Animal Attendant) क्या होता है

पशु परिचारक (Animal Attendant) क्या होता है

राजस्थान पशु परिचारक भर्ती राजस्थान सरकार के द्वारा पशुपालन विभाग में कार्य कर्मचारियों के लिए निकाली जाती है. जिसमें जलधारी, सफाईकर्ता एवं गडरिया इत्यादि प्रकार के पद होते हैं। जिनका मुख्य काम पशुओं की देखभाल करना और उनके सहायक के रूप में कार्यरत करना होता है। राजस्थान पशु परिचारक को ” Animal Attendant” के रूप में भी जाना जाता है।

राजस्थान पशु परिचारक भर्ती (Rajasthan Animal Attendant) पद की जानकारी

राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री ने राजस्थान के युवाओं के लिए पशुपालन विभाग की भर्ती का रास्ता साफ करते हुए प्रस्ताव को मंजूरी दी है। जिसके तहत बहुत ही जल्द राजस्थान पशु परिचारक के खाली पड़े 5934 पदों को भरा जाएगा, जिसमें रिजर्व एरिया के लिए 653 पद और नॉन रिजर्व एरिया के लिए 5281 पद भरें जाएंगें। जिसका नोटिफिकेशन 6 अक्तूबर 2023 को विज्ञापनों के द्वारा जारी कर दिया गया है।

पशु परिचारक (Animal Attendant) के लिए शिक्षा योग्यता 

राजस्थान पशु परिचारक भर्ती के लिए शिक्षा योग्यता निम्नलिखित प्रकार की होनी चाहिए। जिसका उल्लेख हम नीचे करेंगे 

  • सभी अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 10वीं कक्षा का पास होना अनिवार्य है।
  • इसके साथ ही उन सभी अभ्यर्थियों को हिंदी, संस्कृत और देवनागरी लिपि को लिखना और उसका ज्ञान होना भी चाहिए।
  • किसी भी सरकारी संस्थान में पशु सहायक के रूप में एक या दो वर्ष का कार्य डिप्लोमा होना चाहिए।

राजस्थान पशु परिचारक भर्ती आयु सीमा (Animal Attendant Age Limit)

राजस्थान पशु परिचारक भर्ती में आयु सीमा निम्नलिखित इस प्रकार है। जिसका उल्लेख हम नीचे करेंगे 

  • सामान्य वर्ग पुरुष के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
  • सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए और ओबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और कमजोर वर्ग के पुरुषों के लिए अतिरिक्त 5 वर्ष का आयु छूट में प्रावधान है।
  • ओबीसी वर्ग, अनुसूची जाति, अनुसूचित जनजाति और कमजोर वर्ग से आने वाली महिलाओं के लिए अतिरिक्त छूट का प्रावधान 10 वर्ष रखा गया है।
  • इसके अलावा अन्य किसी भी तरह के आरक्षित वर्ग के लिए भी छूट का प्रावधान नोटिफिकेशन के अनुसार दिया जाएगा।

राजस्थान पशु परिचारक भर्ती आवश्यक दस्तावेज

राजस्थान पशु परिचारक भर्ती से संबंधित दस्तावेज निम्नलिखित इस प्रकार रहने वाले हैं। जिसका उल्लेख हम नीचे करेंगे 

  • अभ्यर्थी का आधार कार्ड 
  • शिक्षा से संबंधित दस्तावेज 
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • स्पेशल कोटा का प्रमाण पत्र 
  • अभ्यर्थी का पासपोर्ट साइज फोटो 
  • अभ्यर्थी के कोरे कागज पर किए गए हस्ताक्षर 
  • ईमेल आईडी या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर इत्यादि
  • इसके अलावा नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती से संबंधित सभी दस्तावेज की आवश्यकता हो सकती है।

राजस्थान पशु परिचारक भर्ती 2023 के लिए महत्वपूर्ण तारीख

राजस्थान पशु परिचारक भर्ती 2023 के लिए तारीखों का ऐलान निम्नलिखित इस प्रकार किया गया है। जिसका उल्लेख हम नीचे करेंगे 

  • राजस्थान पशु परिचारक भर्ती 2023 की नोटिफिकेशन 6 अक्टूबर 2023 को निकाली गई है।
  • राजस्थान पशु परिचारक भर्ती 2023 के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया 13 अक्टूबर 2023 को शुरू कर दी जाएगी।
  • राजस्थान पशु परिचारक भर्ती 2023 के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 11 नवंबर 2023 निर्धारित की गई है।
  • अप्रैल और जून 2024 में राजस्थान पशु परिचारक भर्ती से संबंधित एग्जाम लेने की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।

राजस्थान पशु परिचारक भर्ती 2023 के लिए शुल्क फीस 

राजस्थान पशु परिचारक भर्ती 2023 के लिए शुल्क फीस निम्नलिखित निर्धारित की गई है, जो कि इस प्रकार है।

  • सामान्य वर्ग से आने वाले अभ्यार्थी अवेदनों के लिए शुल्क फीस के रूप में 600 रूपय निर्धारित किए गए हैं।
  • ओबीसी वर्ग, अनुसूची जाति वर्ग और अनुसूची जनजाति वर्ग से आने वाले अभ्यर्थी आवेदनों के लिए शुल्क फीस के रूप में 400 रूपय रखे गए हैं।
  • आप सभी अभ्यर्थियों को यह शुल्क फीस ऑनलाइन मोड पर ही जमा करनी होगी। इसके लिए आप इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई, गूगलपे या क्रेडिट कार्ड इत्यादि का इस्तेमाल कर सकते हैं।

राजस्थान पशु परिचारक ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

राजस्थान पशु परिचारक भर्ती की ऑनलाइन प्रक्रिया निम्नलिखित रहने वाली है। जिसका उल्लेख हम नीचे विस्तार पूर्वक करने जा रहे हैं। आप हमारे द्वारा बताए गए तरीके से अपने राजस्थान पशु परिचारक भर्ती के फॉर्म को ऑनलाइन तरीके से भर सकते हैं।

  • सबसे पहले अभ्यर्थियों को राजस्थान पशु परिचारक भर्ती से संबंधित ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आप इस वेबसाइट के होमपेज पर आ जाओगे। जहां पर आपको रिक्रूटमेंट कोड सेक्शन दिखाई देगा।
  • अब आपको इसमें रिक्रूटमेंट सेक्शन में राजस्थान पशु परिचारक भर्ती 2023 से संबंधित विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या फिर लैपटॉप पर राजस्थान पशु परिचारक भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी खुलकर आ जाएगी।
  • अब आपको इस जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ना है और सारी नियम और शर्तों को भली भांति देख लेना है।
  • अब आपको स्क्रीन के ऊपर एक “Apply Online” का विकल्प दिखाई देगा।
  • आपको इस अप्लाई ऑनलाइन के विकल्प के ऊपर क्लिक कर देना है। जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे, आपके सामने राजस्थान पशु परिचारक भर्ती 2023 से संबंधित एक फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म को अच्छी तरह से पढ़ लेना है और इसमें मांगी गई सभी जानकारी का विवर्ण स्पष्ट रूप से भर देना है।
  • इसके बाद आपको पशु पराचारक भर्ती से संबंधित सभी दस्तावेज को स्कैन करके ऑनलाइन अपलोड कर देना है। 
  • अब आपको स्क्रीन के ऊपर एक पेमेंट का ऑप्शन दिखाई देगा। जिस पर आपको क्लिक करके ऑनलाइन मोड पर ही फीस शुल्क का भी भुगतान कर देना है।
  • अंत में आपको एक बार अपने भरे हुए फॉर्म को रीचैक कर लेना है। ताकि कोई गलती हो उसे आप सुधार सके। 
  • अब आपको नीचे दिखाई दे रहे सबमिट के बटन पर क्लिक करके अपने पशु परिचारक भर्ती से संबंधित फॉर्म को सबमिट कर देना है।
  • अब आपके स्क्रीन के ऊपर सक्सेसफुल का मैसेज आएगा और एक रेपिस्ट संख्या आएगी। जिसको आपने डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लेना है। 
  • इस तरह आप राजस्थान पशु परिचारक भर्ती 2023 से संबंधित फॉर्म को ऑनलाइन के मोड पर बहुत ही आसानी से भर सकते हैं।

पशु परिचारक (Animal Attendant) क्या होता है निष्कर्ष

आज हमने इस लेख में Animal Attendant Kya Hota Hai, पशु परिचारक भर्ती क्या होती है? राजस्थान पशु परिचारक भर्ती से संबंधित दस्तावेज, राजस्थान पशु परिचारक भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें? इत्यादि के बारे में बहुत ही सरल और आसान शब्दों में समझाया और इससे जुड़ी समस्त जानकारियां आप तक पहुंचाई।

अगर आपको हमसे कोई सवाल या सुझाव देना है तो कृपया नीचे कॉमेंट बॉक्स में हमें लिख भेजिए। यदि आपको यह लेख अच्छी लगी है तो इस लेख को अपने दोस्तो और परिवार के साथ सोशल मीडिया में जरुर साझा करे। इससे जुड़ी और भी जानकारी और इसमें आने वाले अपडेट की जानकारी के लिए इस लेख से अवश्य जुड़े।