Ctet Pass Karne Ke Baad Kya Hota Hai – परीक्षा पैटर्न, सैलरी और आयुसीमा

इस टेस्ट का नाम CTET है। CTET क्या है? CTET पास करने के बाद क्या होता है? CTET टेस्ट प्रमाण पत्र की बैधता क्या है? CTET एग्जाम का पैटर्न क्या है? इन सब की जानकारी को अपने आर्टिकल में हम विस्तारपूर्वक देंगे। आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें और CTET एग्जाम से संबंधित जानकारी को प्राप्त करें। अगर आप भी CTET टेस्ट देना चाहते हैं। तो उस लिहाज से यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है।

दोस्तों भारत देश के अंदर जॉब को पाने के लिए आपको विभिन्न प्रकार के टेस्ट देने होते हैं। जिसके तहत आप किसी भी जॉब को बहुत ही आसानी से हासिल कर सकते हैं। आज हम अपने इस आर्टिकल में एक ऐसे ही टेस्ट के बारे में आपको जानकारी से अवगत कराएंगे। जिसको देने के बाद आप किसी भी सरकारी या गैर सरकारी जॉब को बहुत ही आसानी से हासिल कर सकते हैं।

Ctet Pass Karne Ke Baad Kya Hota Hai

CTET क्या होता है

दोस्तों CTET एक प्रकार का एलिजिबिलिटी टेस्ट होता है। जिसको देने के बाद अभ्यर्थियों को एक प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है। जिसकी मदद से वह किसी भी शिक्षा संस्थान में शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन कर सकता है। CTET को अंग्रेजी में हम “Central Teacher Eligibility Test” कहते हैं। इसको हिंदी में “केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा” भी कहा जाता है। CTET टेस्ट को एक साल में दो बार लिया जाता है।

Ctet Pass Karne Ke Baad Kya Hota Hai

दोस्तों CTET एग्जाम को पास करने के बाद अभ्यार्थी विभिन्न-विभिन्न संस्थानों में नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिसकी व्याख्या नीचे विस्तार पूर्वक करेंगे।

  • CTET का एग्जाम पास करने के बाद अभ्यार्थी किसी भी सरकारी या गैर सरकारी स्कूलों में शिक्षक पद के लिए नौकरी पाने के पात्र हो जाते है।
  • CTET का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद आप खुद का अपना इंस्टिट्यूट या कहें एजुकेशन सेंटर, जहां पर आप विद्यार्थियों को ट्यूशन दे सकते है वह खोल सकते हैं।
  • CTET की परीक्षा पास करने के बाद आप राज्य स्तर पर टीचिंग लाइन से संबंधित ऑप्शन का चुनाव कर सकते हैं।
  • CTET की परीक्षा को पास करने के बाद आप सीधे तौर पर केंद्र के अधीन आने वाले विद्यालय। जैसे कि केंद्रीय विद्यालय स्कूल, आर्मी टीचर, DRDO और NVS जैसी तमाम सरकारी संस्थानों में बतौर शिक्षक की नौकरी पाने के पात्र बन जाते हैं।
  • अगर आप भी सरकारी शिक्षक की नौकरी पाना चाहते है। तो आप सब की CTET परीक्षा को पास करके शिक्षक के पद पर नौकरी का सुनहरा अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

CTET टेस्ट प्रमाण पत्र की वैधता

दोस्तों अगर आप एक बार CTET एग्जाम पास कर लेते हैं। तो आप किसी भी सरकारी शिक्षक की नौकरी को पाने के पात्र बन जाते हैं। CTET प्रमाण पत्र की वैधता की बात करें तो इसकी वैधता 7 वर्ष तक रहती है। आप 7 वर्ष के अंतराल के बीच में किसी भी सरकारी शिक्षक की नौकरी पाने के लिए अपने आवेदन पत्रों को जमा कर सकते हैं। हाल ही में खबर ये भी आई थी इसकी वैधता को बढ़ाते हुए अब आजीवन किसी भी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में शिक्षक के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

CTET परीक्षा पासिंग मार्क्स

CTET एग्जाम देने के लिए निम्नलिखित योग्यता का होना अनिवार्य है। जिसके बारे में हमने निचे विस्तार से बताया है।

  • CTET एग्जाम के तहत पास हुए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 150 अंकों में से 90 अंक लाना अनिवार्य है। जिसका 60 प्रतिशत बनता है।
  • CTET एग्जाम के तहत पास हुए ओबीसी वर्ग के अभ्यार्थियों के लिए 150 अंकों में से 82 अंक लाना अनिवार्य है। जिसका 55 प्रतिशत बनता है।
  • CTET एग्जाम के तहत पास हुए अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 150 अंकों में से 75 अंक लाना अनिवार्य है। जिसका 50 प्रतिशत बनता है।

CTET का परीक्षा पैटर्न

दोस्तों CTET एग्जाम पैटर्न की बात करें। तो इसमें level-1 और level-2 होता है। जिसके तहत आपको एग्जाम देना होता है। जिसके बारे में हमने निचे विस्तार से बताया है।

Level-1 में आप से MCQ के तहत आने वाले प्रश्न पूछे जाते है। जिनमें Child Development & Pedagogy, हिंदी, इंग्लिश, EVS और Mathematics से संबंधित विषयों पर प्रश्न देने होते है। यह सभी प्रश्न 30-30 अंक के होते है और प्रत्येक प्रश्न का आपको एक अंक मिलता है। इस तरह आपका Level-1 एग्जाम का पैटर्न क्लेयर होता है।

Level-2 में आपसे Child Development & Pedagogy, हिंदी, इंग्लिश, Mathematics & Science और सोशल साइंस से संबंधित विषय पर प्रश्न पूछे जाते है। इनमें Mathematics & Science और Social Science विषय पर आपसे 60 प्रश्न पूछे जाते है और बाकी विषयों के 30 प्रश्न होते है। इन सभी प्रश्नों के लिये आपको एक-एक अंक अंक दिये जाते है।

ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने BSC साइंस से कर रखी है। वह मैथमेटिक और साइंस के विषय को चुन सकते हैं। इसके अलावा दूसरे अभ्यार्थी सोशल साइंस के विषय को चुन सकते हैं। लेकिन अगर आप Level-2 में सभी विषयों में योग्यता के अनुसार पेपर देना चाहते हैं। तो आप उन विषयों को चुनकर अपना एग्जाम दे सकते हैं।

इसे भी पढ़े:

12th Ke Baad Kya Kare Science Student

CTET पास करने के फायदे

CTET एग्जाम देने के कुछ फायदे हैं। जिसके बारे में हमने निचे विस्तार से बताया है। जो इस प्रकार हैं।

अगर आप एक बार CTET का एग्जाम दे देते हैं। तो आपको 7 वर्ष तक की वैधता मिल जाती है। आप 7 वर्ष तक किसी भी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में शिक्षक के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। 7 वर्ष तक आपको बार-बार का CTET का एग्जाम नहीं देना पड़ता है। हाल ही में खबर ये भी आई थी इसकी वैधता को बढ़ाते हुए अब आजीवन किसी भी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में शिक्षक के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

जिन अभ्यर्थियों ने CTET एग्जाम दिया है। वह केंद्र सरकार के सरकारी स्कूल मे खाली पड़े PRT और TGT पदों के लिए आवेदन करते हैं। यह इसका सबसे बड़ा फायदा है कि आपको सरकारी जॉब लगने के चांसेस अत्यधिक बढ़ जाते हैं। क्योंकि इन संस्थानों में CTET प्रमाण पत्र प्राप्त करने वालों को प्राथमिकता दी जाती है।

CTET एग्जाम पास करने के बाद आप सरकारी शिक्षक के पद पर तैनात हो जाते हैं। जिससे आपको सरकार के द्वारा दिए जा रहे अन्य सरकारी नौकरियों के तहत अच्छी सैलरी, मेडिकल सहायता, अन्य प्रकार के सरकारी भत्ते और छुट्टियों का भी प्रावधान होता है। जिसका फायदा आप ले सकते हैं।

CTET एग्जाम देने के लिए आयु सीमा

दोस्तों CTET का एग्जाम देने के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 वर्ष तक होनी चाहिए। तभी आप CTET का एग्जाम दे सकते हैं। CTET टेस्ट के लिए अधिक आयु सीमा का कोई भी सीमा निर्धारित नहीं की गई है। यह सब आपकी शिक्षा और योग्यता के अनुसार निर्भर करता है।

CTET के बाद नौकरी मिलने पर सैलरी

CTET का प्रमाण पत्र मिलने के बाद आप किसी भी सरकारी जॉब के तहत आवेदन करके जॉब को हासिल कर सकते हैं। जिसके तहत आपको निम्नलिखित सैलरी मिलेगी। जों इस प्रकार है।

CTET से बने शिक्षक का मूल वेतन 9,300 रुपये से लेकर 38,000 रूपये महीने तक होती है। इसके साथ ही आपको डोमेस्टिक अलाउंस, महंगाई भत्ता, एचआरए, ट्रांसपोर्ट भत्ता, किसी विशेष स्कूल के तहत तैनाती का भत्ता। इत्यादि प्रकार के भक्तों को भी जोड़कर दिया जाता है। जिससे आपकी ओवरऑल सैलरी 30,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये महीने तक बन जाती है।

निष्कर्ष

आज हमने इस लेख में Ctet Pass Karne Ke Baad Kya Hota Hai, परीक्षा पैटर्न, सैलरी और आयुसीमा इत्यादि के बारे में बहुत ही सरल और आसान शब्दों में समझाया और इससे जुड़ी समस्त जानकारियां आप तक पहुंचाई। अगर आपको हमसे कोई सवाल या सुझाव देना है तो कृपया नीचे कॉमेंट बॉक्स में हमें लिख भेजिए। यदि आपको यह लेख अच्छी लगी है तो इस लेख को अपने दोस्तो और परिवार के साथ सोशल मीडिया में जरुर साझा करे। इससे जुड़ी और भी जानकारी और इसमें आने वाले अपडेट की जानकारी के लिए इस लेख से अवश्य जुड़े।

FAQs

Q. CTET क्या है?

Ans. CTET एक प्रकार का एलिजिबिलिटी टेस्ट होता है। जिसको देने के बाद अभ्यर्थियों को एक प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है। जिसकी मदद से वह किसी भी शिक्षा संस्थान में शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन कर सकता है।

Q. CTET के बाद कितने सैलरी की नौकरी मिल सकती है?

Ans. CTET के बाद लगभग सैलरी 30,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये महीने तक बन जाती है।

Q. CTET करने के क्या फायदे है?

Ans. सरकारी जॉब लगने के चांसेस अत्यधिक बढ़ जाते हैं।

1 thought on “Ctet Pass Karne Ke Baad Kya Hota Hai – परीक्षा पैटर्न, सैलरी और आयुसीमा”

  1. You ought to be a part of a contest for one of the highest quality sites on the web. I most certainly will recommend this site!

Comments are closed.