Gallantry Promotion Kya Hota Hai – Gallantry Award, प्रकार और योग्यता

जैसे कि आप सब जानते हैं कि भारत के अंदर सैनिकों को लेकर खास सम्मान दिया जाता है। जिसके तहत उन्हें Gallantry Award से सम्मानित किया जाता है। कई बार तो गैलेंट्री अवार्ड मिलने के बाद उन्हें Gallantry Promotion भी दिया जाता है।

आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको Gallantry Promotion Kya Hota Hai, इससे संबंधित जानकारी देंगे। इसके साथ ही Gallantry Award किसे कहते है, यह भी बताएंगे। अगर आप गैलेंट्री अवॉर्ड के बारे में अधिक जानकारी नही रखते हैं। तो आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। आज के अपनी इस आर्टिकल में हम गैलेंट्री अवार्ड से जुड़े हुए हर पहलू पर विस्तार से बताने जा रहे हैं। गैलेंट्री अवार्ड कौन ले सकता है? इससे संबंधी भी जानकारी देंगे।

Gallantry Promotion Kya Hota Hai

Gallantry Promotion Kya Hota Hai

गैलेंट्री प्रमोशन की बात करें तो यह एक प्रकार का किसी विशेष कार्य के लिए पुरस्कृत किए हुए व्यक्ति का प्रमोशन करना है। उदाहरण से समझे तो जैसे कि किसी व्यक्ति ने अपने विभाग में कार्यरत रहते हुए, वीरता का प्रदर्शन किया हो या अपने शौर्य का जलवा दिखाया या अपने कार्य पर रहकर किसी विशेष तरह के या कहें अनूठे काम को अंजाम तक पहुंचाया है। तब उस स्थिति में अगर उसका सिलेक्शन गैलेंट्री अवॉर्ड के तहत होता है और उसे राष्ट्रपति जी के द्वारा गैलेंट्री अवार्ड मिलता है। तब उस व्यक्ति के अपने विभाग में कार्यरत रहते हुए गैलेंट्री अवॉर्ड मिलने के बाद गैलेंट्री प्रमोशन होता है। इसे ही हम गैलेंट्री प्रमोशन कहते हैं।

17 पुलिसकर्मियों का हुआ Gallantry Promotion

वैसे तो गैलेंट्री अवॉर्ड पाने वाले व्यक्तियों का या सैनिकों का प्रमोशन होता है। जोकि अपने-अपने विभाग में रहकर कार्य करते हुए, गैलेंट्री प्रमोशन को प्राप्त करते हैं। लेकिन पुलिस विभाग की बात करें तो 17 पुलिसकर्मियों का गैलेंट्री प्रमोशन हुआ है। इन पुलिसकर्मियों को 2015 से लेकर 2017 तक गैलेंट्री अवॉर्ड मिले थे।

जिनको वर्तमान में आकर गैलेंट्री प्रमोशन दिया गया है। इन पुलिसकर्मियों को हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल पद से प्रमोट किया गया है। इन 17 पुलिसकर्मियों में से 6 हेड कांस्टेबल कर्मचारी है। जिन्हें सब इंस्पेक्टर पद से सम्मानित किया गया है और बाकी 11 पुलिस कर्मचारियों को कांस्टेबल पद से हेड कांस्टेबल पद पर नामांकित किया गया है।

इन सभी पुलिस कर्मचारियों ने अपने शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया था। इसके साथ ही अपनी ड्यूटी पर तैनात वारदातों को अंजाम दिया और केस से जुड़ी हुई गुथियों को सुलझाया था। जिसके तहत इन्हें वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसी वीरता पुरस्कार की मदद से इन्हें गैलेंट्री प्रमोशन दिया गया है।

Gallantry Award किसे कहते है

गैलेंट्री अवॉर्ड एक तरह का पुरस्कार होता है। गैलेंट्री अवॉर्ड को हिंदी में वीरता पुरस्कार कहकर पुकारा जाता है। जिसे सैनिक की वीरता के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कार उन्हें अपने विभाग में कार्य करते हुए, किसी विशेष काम के लिए या विशेष तरह के दुर्लभ काम को अंजाम तक पहुंचाने के लिए विभाग के द्वारा भी दिया जाता है। इसके अलावा मुख्यमंत्री, राज्यपाल, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री या कहे रक्षा मंत्री के द्वारा भी दिये जाते है।

कुछ ऐसे खास गैलेंट्री अवार्ड होते है, जिन्हें राष्ट्रपति के माध्यम से ही दिए जाते हैं। यह पुरस्कार अलग-अलग चरण पर अलग-अलग पराक्रम के लिए अपनी सेवा काल के दौरान काम कर रहे व्यक्तियों को दिया जाता है। जिसे हम गैलेंट्री अवार्ड कहकर संबोधित करते हैं।

Gallantry क्या होती है

अगर हम गैलेंट्री की परिभाषा समझे तो आसान शब्दों में सुरक्षा मुहैया करवाना या सुरक्षा के तहत वीरता का प्रदर्शन करना। जैसे कि गैलेंट्री का मतलब वीरता, शौर्य, सुरक्षा, सुशीलता, उदारता और बहादुरी का परिचय देना होता है।

उदाहरण से समझे तो युद्ध के दौरान किसी सैनिक ने वीरता दिखाते हुए, ऐसे काम को अंजाम दिया हो। जो उस स्थिति में कर पाना बेहद मुश्किल था। चाहे वह आदमी हो या औरत, उसने वीरता का परिचय दिया, उसकी वीरता को देखते हुए और उसकी साहस की दृढ़ता को देखते हुए। उनको गैलेंट्री अवार्ड से नवाजा जाता है।

इसके अलावा ऐसे लोग जो सीवल लाइन में रहकर किसी शिष्टाचार के तहत या किसी को सुरक्षा देकर या मुसीबत में पड़े हुए, ऐसे लोगों की सहायता करते है। जो काम हर कोई नहीं कर सकता है। उनको भी गैलेंट्री अवार्ड से नवाजा जाता है।

Gallantry Award के प्रकार

हम आपको बताते है कि गैलेंट्री अवार्ड वैसे तो बहुत ही प्रकार के होते हैं। जिन्हें वीरता के लिए, शौर्य के लिए, उदारता इत्यादी के लिए दिया जाता है। लेकिन मुख्यता गैलेंट्री अवॉर्ड 6 प्रकार के होते हैं। जिन्हें राष्ट्रपति के द्वारा दिया जाता है। जिसका उल्लेख हम नीचे करेंगे।

  • परमवीर चक्र
  • महावीर चक्र
  • वीर चक्र
  • अशोक चक्र
  • कीर्ति चक्र
  • शौर्य चक्र

परमवीर चक्र :- परमवीर चक्र भारतीय सेना में सर्वोत्तम कोटि का गैलेंट्री अवॉर्ड माना जाता है। इस अवार्ड को उन सैनिकों को दिया जाता है, जिन्होंने युद्ध के दौरान अपनी वीरता और शौर्य का गहनता से प्रदर्शन किया है। अभी तक 21 सैनिकों को परमवीर चक्र अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

महावीर चक्र :- महावीर चक्र को भारतीय सेना में दूसरे नंबर का गैलेंट्री अवॉर्ड माना जाता है। इस अवार्ड को सैनिक वर्ग और असैनिक वर्ग जिन्होंने वीरता, शौर्य, उदारता और बलिदान का परिचय दिया है। उनको यह अवॉर्ड दिया जाता है। यह अवार्ड को नौसेना, थल सेना, वायु सेना, पैरामिलिट्री फोर्सेस, सुरक्षा बल के अधिकारियों को भी दिया जाता है। इसके अलावा अन्य किसी विविध प्रकार के सशस्त्र बलों को भी किया जाता है। इस अवॉर्ड को मरणोपरांत भी दिया जाता है। अभी तक 213 सैनिकों को महावीर चक्र दिए जा चुके हैं।

वीर चक्र :- महावीर चक्र के बाद आने वाला यह गैलेंट्री अवॉर्ड के रुप में वीर चक्र तीसरे स्थान पर आता है। इस चक्र को भी युद्ध के दौरान सैनिक और असैनिक से संबंध रखने वाले बलो को दिया जाता है। जो कि युद्ध के दौरान अपनी वीरता और शौर्य का प्रदर्शन करते हैं। इस चक्र में नीले और केसरिया रंग का रिबन लगा होता हैं, जो की वीरता का प्रदर्शन है। अभी तक 1329 सैनिकों को वीर चक्र से सम्मानित किया गया है।

अशोक चक्र :- अशोक चक्र जिसे शांति का प्रतीक माना जाता है। इस चक्र में एक हरे रंग का रिबन और बीच में केसरिया रंग की पतली सी पट्टी होती है। इस चक्र को युद्ध के दौरान अलग तरह की वीरता और साहस दिखाने वाले योद्धाओं को दिया जाता है। प्रथम अशोक चक्र पाने वाले व्यक्ति जिनका नाम “फ्लाइट लेफ्टिनेंट सुहास बिस्वास” था। अभी तक 97 सैनिकों को अशोक चक्र से सम्मानित किया जा चुका है।

कीर्ति चक्र :- कीर्ति चक्र इसको भी शांति का प्रतीक माना जाता है। यह चक्र शांति प्रतीक के रूप में दूसरे नंबर पर आता है। इस चक्र को भी युद्ध के दौरान सैनिक और असैनिक योद्धाओं को दिया जाता है। जो अपनी वीरता और शौर्य का प्रदर्शन करते हैं। इस चक्र में हरे रंग का रिवन और उसके बीच में दो केसरिया रंग की पतली पटियां लगी होती है। अभी तक 486 सैनिकों कीर्ति चक्र दिया जा चुका है।

शौर्य चक्र :- शौर्य चक्र एक ऐसा अवॉर्ड होता है। जिसे युद्ध के दौरान सैनिकों को अपनी वीरता और शौर्य का अच्छा प्रदर्शन करने के लिए दिया जाता है। इस चक्र की बनावट की बात करें। तो यह कांस्य धातु से बना होता है। जोकि हरे रंग के रिवन से सुसज्जित होता है और इस हरे रंग के रिबन के बीच में केसरिया रंग की तीन पतली लाइन होती है। देखने में यह बहुत ही सुंदर दिखाई देता है। अभी तक 2122 को शौर्य चक्र से सम्मानित किया जा चुका है।

Gallantry Award के लिए योग्यता

गैलेंट्री अवॉर्ड सेना या सेना के साथ जुड़े हुए कार्यों के तहत काम कर रहे लोगो को दिया जाता है। जैसे की नर्सें, पुलिस कर्मचारी, पैरा मिलिट्री जवान, सुरक्षा गार्ड इत्यादि प्रकार के व्यक्तियों को दिया जाता है। इसके अलावा पुलिस विभाग के कर्मचारियों को भी गैलेंट्री अवॉर्ड पाने के लिए एलिजिबल माना जाता है। गैलेंट्री अवॉर्ड प्राप्त करने के बाद गैलेंट्री प्रमोशन को भी प्राप्त कर सकते हैं।

Gallantry Award की शुरुआत कैसे हुई

आपको एक बात जानकर हैरानी होगी कि जब हमारा देश आजाद हुआ था। तब उस समय आजाद भारत सरकार के द्वारा 26 जनवरी 1950 को तीन वीरता पुरस्कार या कहें गैलेंट्री अवॉर्ड देने की शुरुआत की गई थी। जिनमें प्रमुख परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र थे। जिनको 15 अगस्त 1950 को प्रभावी तौर पर देकर मनाया गया था।

फिर इसके उपरांत 4 जनवरी 1952 के दौर में तीन अन्य गैलेंट्री अवॉर्ड्स पदों को जोड़ा गया। जिनका नाम अशोक चक्र श्रेणी-।, अशोक चक्र श्रेणी-।। और अशोक चक्र श्रेणी-।।।, रखा गया था। इन गैलेंट्री अवॉर्ड्स को भी प्रभाविक तौर पर 15 अगस्त 1952 को मनाया गया।

इसके बाद साल 1967 में गैलेंट्री अवॉर्ड के नाम अशोक चक्र श्रेणियों में बदलाव करते हुए, उन्हें इस प्रकार से नामांकित किया गया। अशोक चक्र श्रेणी-। को अशोक चक्र, अशोक चक्र श्रेणीय-।। को कीर्ति चक्र और अशोक चक्र श्रेणी-।।।, को शौर्य चक्र नाम से संबोधित किया जाने लगा।

Gallantry Award कौन ले सकता है

हम आपको बताते हैं कि अगर आप भी गैलेंट्री अवार्ड लेना चाहते हैं। तो वह आपको सेना में जाना होगा और वहां पर अपने अच्छे प्रदर्शन और शौर्य का परिचय देना होगा। उसके बाद ही आपको राष्ट्रपति द्वारा गैलेंट्री अवॉर्ड्स देकर सम्मानित किया जा सकते हैं। इसके साथ ही आप सिविल में रहकर भी जनता के हितों में काम करते हुए, सामाजिक सुरक्षा के तहत अपने साहस और पराक्रम का परिचय दे सकते हैं।

जिसके तहत आपको भी गैलेंट्री अवॉर्ड्स मिल सकता है। गैलेंट्री अवॉर्ड्स अधिकतर राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर के होते हैं। जो कि अलग-अलग प्रकार के होते हैं। राज्य स्तर के अवॉर्डस मुख्यमंत्री या राज्यपाल या किसी विशेष अतिथि के द्वारा भी दे दिया जाता है। इसी तरह राष्ट्रीय स्तरीय गैलेंट्री अवॉर्ड राष्ट्रपति के माध्यम से ही दिया जाता है। राष्ट्रीय स्तर पर मिला हुआ गैलंट्री अवॉर्ड्स के बाद आपको गैलंट्री प्रमोशन मिलने के चांसेस अत्यधिक ज्यादा होते हैं।

Gallantry Promotion Kya Hota Hai निष्कर्ष:

आज हमने इस आर्टिकल में Gallantry Promotion Kya Hota Hai, Gallantry Award, Gallantry Award के प्रकार इत्यादि के बारे में समस्त जानकारी आपके समक्ष रखी। हम आशा करते है कि आपको यह आर्टिकल बहुत पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो कृपया इसे जरूर शेयर करे और अगर आपके मन में इस आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल या विचार है तो हमे नीचे comment करके आसानी से बता सकते है।

FAQs

प्रश्न: Gallantry Promotion किसे कहते है?

उत्तर: क्ति के अपने विभाग में कार्यरत रहते हुए गैलेंट्री अवॉर्ड मिलने के बाद गैलेंट्री प्रमोशन होता है। इसे ही हम गैलेंट्री प्रमोशन कहते हैं।

प्रश्न: कौन सा Gallantry Award सर्वोच्च है?

उत्तर: परमवीर चक्र भारतीय सेना में सर्वोत्तम कोटि का गैलेंट्री अवॉर्ड माना जाता है।

प्रश्न: Gallantry Award का क्या मतलब है?

उत्तर: गैलेंट्री अवॉर्ड एक तरह का पुरस्कार होता है। गैलेंट्री अवॉर्ड को हिंदी में वीरता पुरस्कार कहकर पुकारा जाता है। जिसे सैनिक की वीरता के लिए दिया जाता है।