Groin Injury Kya Hai ग्रोइन इंजरी से बचने के क्या है उपाय

Groin Injury Kya Hota Hai, Groin Niggle Meaning, Groin meaning in Hindi, Groin pain female in Hindi, Groin me dard hona in Hindi, Groin pain treatment, Groin area

जैसा की आप जानते है कि भारत में सारे खेलो में क्रिकेट सबसे लोकप्रिय खेल है और भी बहुत से खेल है जो हमारे देश में खेलना काफी पसंद किया जाता हैं। बहुत ही प्रतिभावान व चर्चित भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली हाल ही में हुए क्रिकेट मैच में नहीं खेल पाए थे और लोग इसे जानने के लिए काफी इच्छुक भी थे। आपको बता दे की विराट कोहली को Groin Injury हुई थी जिससे वह सीरीज के दो मैच नहीं खेल सके थे। आज हम इसी बात पर चर्चा करने वाले है की आखिर ये Groin Injury क्या है और इसके लक्षण, कारण और इलाज क्या है।

Groin Injury Kya Hai (Groin Niggle Meaning)

Groin Injury Kya Hai (Groin Niggle Meaning)

जांघ की अंदरूनी मांसपेशियां प्यूबिक बोन से जुड़ी होती हैं। जहां पेट पैर से मिलता है, ग्रोइन इंजरी ठीक यही पर होता है। यानी ग्रोइन इंजरी (Groin Injury) ऊपरी भीतरी जांघ की मांसपेशियों में प्यूबिक बोन के पास या कूल्हे के सामने होता है। यह इंजरी एथलीटों और महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में आमतौर से अधिक देखने को मिलता है। ग्रोइन इंजरी होने पर चलने, घुटने को उठाने, पैर को शरीर से दूर या शरीर की ओर ले जाने में कठिनाई और दर्द महसूस करना इत्यादि होता है।

इसका मुख्य कारण मांसपेशियों का अधिक प्रयोग हो सकता है। ग्रोइन इंजरी, जांघ के अंदरूनी हिस्से या कूल्हे के सामने की मांसपेशियों में अत्यधिक खिंचाव से होती है। यह इंजरी तब होता है जिसमें पैर की जोरदार गति की आवश्यकता होती है, जैसे कूदना, पैर को ऊपर उठाना, दौड़ते समय दिशा बदलना, यह भी इसके होने के जिम्मेदार हो सकते है।

Groin Injury के लक्षण

ग्रोइन इंजरी का स्तर अलग अलग हो सकता है जैसे की किसी में इसका प्रभाव कम या ज्यादा होता हैं। इसके होने के कुछ निम्न लक्षण हो सकते हैं..

  • सबसे पहला और मुख्य लक्षण है दर्द होना, जो की कूल्हे से घुटने के बीच में होता है।
  • ऊपरी पैर यानी जांघो में कमजोरी महसूस होना
  • सूजन होना
  • चोट लगना
  • चलने या दौड़ने में काफी परेशानी होना
  • चोट लगते समय आवाजे आना

Groin Injury होने के कारण

जैसा ही की आपने ग्रोइन इंजरी के बारे में ऊपर जान ही लिया होगा की यह क्या है, अब आपको हम बताएंगे की इसके होने के क्या कारण है जो की निम्न है…

  • Groin Injury ज्यादातर किसी धावक या किसी खेल से जुड़े खिलाड़ियों में ही होता है, आम लोगो में यह कम ही होता हैं।
  • Groin Injury होने का सबसे प्रमुख कारण है ऐसी गतिविधियां करना जिससे कमर से जांघो के बीच की मांसपेशियों में बहुत ज्यादा तनाव पड़ना।
  • कमर में खिंचाव करने वाले मूवमेंट जैसे की भारी समान उठाना।
  • ऐसे एथलीट जो की कोई स्पोर्ट इवेंट खत्म होते ही अपने प्रैक्टिस को करना बंद कर देते है जिससे ग्रोइन इंजरी की संभावना और भी बढ़ जाती है।

Groin Injury का इलाज

इंजरी के बाद आपको इसका उपचार अवश्य करना चाहिए जिससे की सूजन और दर्द कम हो सके। यह आमतौर पर यह खुद ही ठीक हो जाती है। बस इसे कुछ समय और आराम देने की जरूरत होती है। उपचार को और अधिक सार्थक बनाने के लिए नीचे दिए गए कुछ स्टेप्स को फॉलो कर सकते है:–

  • दर्द और सूजन को कम करने के लिए अपनी जांघ के अंदर बर्फ लगाएं।
  • फिजिकल एक्टिविटीज़ कम कर दें यानी उनसे दूरी बना ले और आराम करे।
  • इलास्टिक व्रेप्स या ग्रोइन स्ट्रेपिंग का उपयोग किया जा सकता है। लेकिन यह ध्यान दे कि उस हिस्से को बहुत ज्यादा भी ज़ोर से न बांधे जहां ज्यादा दर्द या सूजन की स्थिति हो। इस बात का खास ख्याल रखे।
  • अपने चोट वाले पैर को ऊंचा रोक के रखने के लिए तकिए का प्रयोग करे। जिससे ब्लड सर्कुलेशन होता रहे और  सूजन में कमी भी देखा जा सकता है।
  • इंजरी या चोट वाली जगह में सेकायी या हिट करने से आराम मिल सकता है।
  • कुछ दवाइयों को इसके लिए शामिल किया जा सकता है। जो इन्फ़्लेमेशन को और दर्द को कम करने में सहायता करती है जैसे कि आइबुप्रुफेन (ibuprofen), नेपरोक्सन (naproxen), एस्पिरिन इत्यादि लिया जा सकता है।

Groin Injury से जूझ रहे है विराट कोहली भी

अभी हाल ही में हुए इंग्लैंड 2022 सीरीज के T-20 मैच सीरीज में शुरू के दो मैच विराट कोहली नहीं खेल पाए थे। जिससे उनके चाहने वाले क्रिकेट प्रेमी काफी नाराज़ हुए थे और वो जानने के लिए काफी इच्छुक थे की आखिर विराट कोहली मैच क्यों नहीं खेल रहें। जैसा की हमने ऊपर बताया कि विराट को ग्रोइन इंजरी की शिकायत होने से वह मैच नहीं खेल पाए थे। Groin Injury से जूझ रहे विराट कोहली अपने आप को मैच के लिए तैयार नहीं कर पाए और उन्हें दो मैचों के लिए आराम दे दिया गया।

निष्कर्ष

आज हमने इस आर्टिकल में Groin Injury Kya Hai ग्रोइन इंजरी से बचने के क्या है उपाय के बारे में समस्त जानकारी आपके समक्ष रखी। हम आशा करते है कि आपको यह आर्टिकल बहुत पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो कृपया इसे जरूर शेयर करे और अगर आपके मन में इस आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल या विचार है तो हमे नीचे comment करके आसानी से बता सकते है।

FAQs

FAQs
प्रश्न: ग्रोइन इंजरी (Groin Injury) क्या होता है?

उत्तर: ग्रोइन इंजरी, जांघ के अंदरूनी हिस्से या कूल्हे के सामने की मांसपेशियों में अत्यधिक खिंचाव से होती है। यह इंजरी तब होता है जिसमें पैर की जोरदार गति की आवश्यकता होती है, जैसे कूदना, पैर को ऊपर उठाना, दौड़ते समय दिशा बदलना।

प्रश्न: ग्रोइन इंजरी के मुख्य कारण क्या है?

उत्तर: Groin Injury होने का सबसे प्रमुख कारण है ऐसी गतिविधियां करना जिससे कमर से जांघो के बीच की मांसपेशियों में बहुत ज्यादा तनाव पड़ना।

प्रश्न: ग्रोइन इंजरी का इलाज कैसे करते हैं?

उत्तर: इस इंजरी का इलाज करने के लिए बहुत सी चीजों को फॉलो करना होगा जैसे की बर्फ से सिकाई, आराम करना और एंटी इंफ्लेमेट्री दवाइया लेने चाहिए।