ITPO Kya Hai – ITPO Complex या भारत मंडपम की पूरी जानकारी

भारत अपनी संस्कृति धरोहरों को बहुत ही संभालकर रखता है। चाहे वह पुरानी से पुरानी परंपरा हो या फिर कोई भी इमारत हो। ऐसी ही एक इमारत जो इस उद्देश्य से बनाई गई थी। जहां पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की व्यापारिक वार्तालाप की जा सके। जिसे ITPO काम्प्लेक्स के नाम से जाना जाता है। लेकिन आप में से अधिकतर लोग शायद ही इस ITPO से संबंधित जानकारी रखते होंगे।

ITPO Kya Hai - ITPO Complex या भारत मंडपम की पूरी जानकारी

आखिरकार ITPO क्या है? ITPO काम्प्लेक्स क्या है? ITPO काम्प्लेक्स की विशेषताएं क्या है? ITPO काम्प्लेक्स का महत्व क्या है? ITPO काम्प्लेक्स के उद्घाटन से संबंधित जानकारी आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको डिटेल्स में देंगे। आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें और जाने ITPO का भारतीय संस्कृति से संबंधित।

ITPO Kya Hai

ITPO, जिसका पूरा नाम India Trade Promotion Organisation है। यह एक ऐसी संस्था है, जिसकी स्थापना 1 अप्रैल 1977 में प्रगति मैदान नई दिल्ली में गई थी। जिसमें भारत सरकार का 100% हिस्सेदारी है। इस संस्था का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार को बढ़ावा देना है। उनसे संबंधित आयोजनों को करना है।

ITPO Complex Kya Hai

ITPO एक संस्था है, जिसका पुर्ननिर्माण किया गया है। जिसे ITPO काम्प्लेक्स या भारत मंडपम कहकर संबोधित किया जा रहा है। ITPO कंपलेक्स का जो क्षेत्रफल है, वह 123 एकड़ में फैला हुआ है। जिसको बनाने की लागत लगभग 2700 करोड़ रुपये आई है। इस काम्प्लेक्स में IECC (International Exhibition-cum-Convention Centre) की मिटिंग होगीं। जो कि MICE (Meetings, Incentives, Conferences & Exhibitions) कि मुख्य जगह है।

जिसमें दुनियाभर के देशों की सार्वजनिक तौर पर बैठक होंगी। यह कन्वर्सेशन सेंटर अत्याधुनिक सुविधा से लैस होगा। जिसके अंदर वाईफाई, 5G सपोर्ट और अन्य देशों की भाषाओं को ट्रांसलेट करने की सुविधा और प्रदर्शन सम्मेलन की सुविधा भी इस कन्वर्सेशन सेंटर में उपलब्ध है। यह कंपलेक्स दुनियाभर के प्रदर्शनकारी सम्मेलन स्थानों में अपनी जगह बनाता है।

ITPO Complex का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन समारोह

ITPO कॉम्प्लेक्स, जो भारत की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में स्थित है। जिसका उद्घाटन भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री “श्री नरेंद्र मोदी जी” के द्वारा 26 जुलाई 2023 को किया गया। इस ITPO कंपलेक्स या कहें भारत मंडपम का उद्घाटन करने से पहले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भारतीय संस्कृति और सनातन पूजा पद्धति के अनुसार विधिपूर्वक पूजा की।

फिर कंपलेक्स को तैयार करने वाले श्रमिकों के साथ वार्तालाप करते हुए, उन्हें सम्मानित किया। यह दृश्य अपने आप में अनोखा था। इससे पहले कभी भी भारत में ऐसे दृश्य नहीं देखा गया है। इन सभी प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ITPO कंपलेक्स का उद्घाटन किया और उसे भारत देश की नई जनरेशन या कहें भारत के उज्जवल भविष्य के लिए समर्पण कर दिया।

ITPO Complex का भारतीय सांस्कृति से संबंध

ITPO कॉम्प्लेक्स में आपको भारतीय प्राचीन संस्कृति के अद्भुत दृश्य को देखने को मिल जाएंगे। इस कन्वर्सेशन सेंटर का डिजाइन भारतीय सभ्यता के अनुसार इस तरह से बनाया गया है। जिसे प्राचीन काल में भारतीय शंख का स्वरूप दिया गया है।

शंख वास्तुकला के अनुसार एक ऐसा वाद्य यंत्र है। जिसे बजाने से हर तरफ शुद्धि का अनुभव होता है। उसी को ध्यान में रखते हुए इस कन्वर्सेशन सेंटर को शंख का आकार दिया गया है। जिसमें समस्त देशों की बैठक होंगी और पूरे विश्व को नई दिशा की ओर लेकर जाएंगे।

इस कन्वर्सेशन जिसे भारत मंडपम से संबोधित किया जा रहा है। इसमें आपको भारतीय सभ्यता से जुड़े हुए कई चिन्ह के दृश्य मिलेंगे, जो भारत को उन्नति की ओर ले जाते हुए और यह दर्शाता है। कि भारत ने अपनी संस्कृति को किस तरह से संजोए रखा है।

इसके अलावा आपको इस कन्वर्सेशन में “जीरो टू इसरो” से जुड़े हुए कुछ पहलू देखने को मिलेंगे, जो यह दर्शाता है कि अंतरिक्ष में भारत कितनी प्रगतिशील उपलब्धियां प्राप्त कर रहा है।
इसके अलावा “सूर्य की शक्ति” को भी इसमें रखा गया है, जो सौर ऊर्जा का स्वरूप माना गया है। जिसका इस्तेमाल आज के दौर में भारत अत्यधिक कर रहा है।

इस कन्वर्सेशन में आपको “पंचतत्व” की मूलभूत प्रतिभा भी देखने को मिल जाएगी। जिसमें आकाश, वायु, धरती, अग्नि और जल का प्रारूप है, जिससे शरीर की रचना होती है। इस ITPO कंपलेक्स में आपको देखने को बहुत कुछ मिलेगा।

ITPO Complex के पुर्ननिर्माण की जरूरत क्यों पड़ी

ITPO कंपलेक्स के पुनर्निर्माण की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि जिस इमारत में ITPO की स्थापना 1977 में की गई थी वह इमारत बहुत ही पुरानी है, जो आज के दौर में जर्जर हालात में पहुंच गई थी। जिसके करण कभी भी कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था और भारत की छवि भी खराब हो सकती थी। क्योंकि दूसरे देश से प्रतिनिधिमंडल व्यपारिक मामलों पर वार्तालाप इस कन्वर्सेशन में आकर होती है।

इसीलिए इस कन्वर्सेशन को आज के दौर के तहत अत्यधिक आधुनिक बनाया गया है। इसके साथ ही प्राचीन भारतीय प्राचीन सभ्यता को भी ध्यान में रखते हुए इस कन्वर्सेशन को खासतौर से डिजाइन किया गया है। जिससे भारत की छवि और भारत की सभ्यता का भी प्रचार होगा और व्यापार में भी लाभ मिलेगा।

ITPO कॉम्प्लेक्स की प्रमुख विशेषताएं

ITPO कॉम्प्लेक्स की मुख्य विशेषता यह है। कि इसमें 7,000 लोग एक साथ बैठ सकते हैं। जबकि एम्पिथिएटर में 3,000 लोग के एक साथ बैठने की सुविधा है।

ITPO कॉम्प्लेक्स में बाहर से आए पर्यटकों के लिए 5,500 वाहनों को खड़ा करने की पार्किंग की भी सुविधा है।

ITPO कॉम्प्लेक्स पूरी तरह से 5G टेक्नोलॉजी से लैस है। इसके साथ ही वाईफाई की भी सुविधा इस कंपलेक्स में रखी गई है।

ITPO कॉम्प्लेक्स को 10G इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ 16 देशों की भाषाओं को ट्रांसलेट करने की अत्याधुनिक सुविधा भी एक परिसर सम्मेलन में रखी गई है।

ITPO कॉम्प्लेक्स में अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनकारी, व्यापार सम्मेलन और अन्य तरह के इंटीरियर डिजाइन इस कंपलेक्स में आपको देखने को मिल जाएंगे। जिसका लाभ आने वाले समय में भारत और पूरे विश्व को देखने को मिलेगा।

ITPO कॉम्प्लेक्स का महत्व

ITPO कॉम्प्लेक्स का महत्व अपने आप में बहुत ही ज्यादा है। इस कंपलेक्स का सीधा तौर से कनेक्शन भारत देश और भारत सरकार से हैं। जिसमें बाहर देशों से आए लोग या कहें बाहर देशों से आए व्यापारी प्रतिमंडल इस कंपलेक्स में व्यापारिक मीटिंग और अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी करते हैं।

भारत के लिहाज से ITPO का महत्व और भी बढ़ जाता है। क्योंकि 9 सितंबर से 10 सितंबर 2023 में भारत G20 सम्मेलन का मेजबान करने जा रहा है। इस दौरान G20 देशों के प्रतिनिधिमंडल भारत आएंगे और वह व्यापार से जुड़े हुए अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनकारी और अन्य मामलों पर भारत सरकार के साथ वार्तालाप करेंगे। जो की इसी ITPO कंपलेक्स में होंगी। तो इस लिहाज से ITPO कंपलेक्स का महत्व बढ़ जाता है।

ITPO Kya Hai निष्कर्ष

आज हमने इस आर्टिकल में ITPO क्या है? ITPO काम्प्लेक्स क्या है? ITPO काम्प्लेक्स की विशेषताएं क्या है? ITPO काम्प्लेक्स का महत्व क्या है? ITPO काम्प्लेक्स के उद्घाटन के बारे में समस्त जानकारी आपके समक्ष रखी। हम आशा करते है कि आपको यह आर्टिकल बहुत पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो कृपया इसे जरूर शेयर करे और अगर आपके मन में इस आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल या विचार है तो हमे नीचे comment करके आसानी से बता सकते है।