कमल गट्टा क्या होता है – कमल गट्टा के फायदे

कमल गट्टा क्या होता है | कमल गट्टा में पोषक तत्त्व | Kamal Gatta Fruits | Kamal Gatta Images | कमल गट्टा के फायदे | कमल गट्टा माला के लाभ

कमल के फूल का हिन्दू धर्म में बहुत ही अधिक महत्व है। हिंदू धर्म में कमल के फूल के बीजों की माला यानी कमल गट्टा की माला को पहन कर मंत्रों जाप किया जाता है। मां लक्ष्मी को कमल का फूल अधिक प्रिय है इसलिए मां लक्ष्मी को कमल के फूल चढ़ाए जाते है। यानी धार्मिक कार्यों अर्थात् पूजा पाठ, धार्मिक अनुष्‍ठानों और मंत्र जाप के लिए किया जाता है। कमल गट्टा न की धार्मिक रूप से बल्कि खाने में भी इसका प्रयोग होता है।

लेकिन बहुत लोगो को कमल गट्टा के बारे में ठीक से ज्ञात नही होता है कि आखिर ये कमल गट्टा क्या होता है, कमल गट्टा कैसे खाते है, कमल गट्टा की धार्मिक मान्यताएं, कमल गट्टा का इस्तेमाल, कमल गट्टा में पोषक तत्वों की मात्रा इत्यादि चीजों के बारे में आज हम इस लेख में चर्चा करेगे। अतः इस लेख को अंतिम तक पूरा अवश्य पढ़े।

कमल गट्टा क्या होता है

कमल गट्टा क्या होता है - कमल गट्टा के फायदे

कमल गट्टा, कमल का फल होता है। जो कमल के फूल से बनता है। यह देखने में छोटा और खाने स्वादिष्ट होता है। इस स्वादिष्ट छोटे से बीज को ही कमल गट्टा कहा जाता है। इस छोटे से बीज में कई पोषककारी तत्व होते हैं। यह पूजा पाठ और हवन अनुष्ठानों के साथ साथ खाने और औषधीय के रूप में भी इसका उपयोग कई जगहों में किया जाता है।

कमल गट्टा कैसे खाते है

कमल का फल, कमल गट्टा बिल्कुल मूंगफली के बादाम की तरह होता है जिसमे लगे छिलके को हटाकर इसका सेवन किया जाता है। यह बिल्कुल खाने में मूंगफली के बादाम की तरह लगता है बल्कि यही मूंगफली के बादाम से भी काफी स्वादिष्ट लगता हैं। कमल गट्टा के स्वादिष्ट होने के साथ साथ इसमें बहुत से औषधीय गुण है जो इसको एकदम खास बनाता है।

आपको बता दे की कमल गट्टे को और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसका हलवा बनाकर इसका सेवन कर सकते है जो की स्वास्थ्य के लिए बड़ा ही लाभकारी है। डायबिटीज की मरीजों को आप बिना चीनी के हलवा बनाकर दिया जाता है जिससे डायबिटीज के मरीज भी इसका सेवन करके इसके औषधीय गुण का लाभ ले सके।

कमल गट्टा की धार्मिक मान्यताएं

धार्मिक कार्यों में इसका इस्तेमाल प्राचीन काल से होता आ रहा है। मान्यता है कि कमल का फूल मां लक्ष्मी का कारक है और मां लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाने से धन का सुख प्राप्त होता है। कमल के फूल के बीजों की माला को कमल गट्टे की माला कहा जाता है। मां लक्ष्मी की पूजा और उनकी आराधना के लिए कमल गट्टे की माला बहुत ही शुभ मानी जाती है। कहा जाता है कि इसको धारण करने वाले भक्तों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है।

धन समृद्धि के लिए पूजा के दौरान मां लक्ष्मी को कमल गट्टा चढ़ाया जाता है। अपनी तिजोरी में 6 कमलगट्टे पर लाल सिंदूर लगाकर रखने पर मां की विशेष कृपा रहती है। कमल गट्टे का माला धारण करने से मां लक्ष्मी, भगवान विष्णु और कुबरे जी की भी कृपा मिलती है और घर में धन व सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।

कमल गट्टा का इस्तेमाल

कमल गट्टा का इस्तेमाल कई जगहों में अपने जरूरत के हिसाब से किया जाता है।

धार्मिक कार्यों के रूप में

वैसे कमल गट्टा का इस्तेमाल धार्मिक कार्यों में ज्यादा होता है। जैसे की पूजा पाठ, हवन, धार्मिक अनुष्ठानों में की जाती है। धार्मिक कार्यों में इसका इस्तेमाल कमल गट्टा के माला के रूप में भी होता है। कमल गट्टा के माले का उपयोग मंत्रजाप और माला फेरने के लिए किया जाता है।

स्वादिष्ट फल के रूप में

कमल गट्टा को फल के रूप में भी खाया जाता है। जब कमल का फल हरे होते हैं तो हरे मटर की तरह कोमल होते हैं। कमल के बीज को ताजा खाया जाता है। क्योंकि ये बाद में कड़वे लगने लगते है। यह कमल गट्टा, मूंगफली की तरह खाने में लगता है और यह काफी स्वादिष्ट भी होता है।

सब्जी के रूप में

कमल गट्टा का इस्तेमाल कई लोग स्वादिष्ट सब्जी बनाने में भी करते है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व भी पाए जाते है। जिसके कारण इसकी सब्जी सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। कमल गट्टे के जैसे ही इसके जड़ को लोग सब्जी के रूप में इस्तेमाल करते है। कमल के जड़ को कमल-ककड़ी भी कहते है। जिसकी सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट बनती है। पंजाब में कमल-ककड़ी की सब्जी को ज्यादा पसंद किया जाता है। वहां के लोग इसकी सब्जी बड़े ही चाव से खाते है।

औषधीय के रूप में

कमल गट्टा का सेवन करने से शरीर में होने वाली कई समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। कमल गट्टा का इस्तेमाल औषधि के रूप में भी किया जाता है। कमल गट्टा में प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते है। इसलिए इसका सेवन शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन डायबिटीज की समस्या से लेकर शरीर की कई गंभीर बीमारियों में फायदेमंद और लाभकारी माना जाता है।

कमल गट्टा में पोषक तत्त्व

कमल गट्टा में कई तरह के पोषक तत्व पाएं जाते है। इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है। इसको सब्जी, फल आदि के रूप में लिया जा सकता है। इसमें प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते है जो निम्नलिखित है:–

पोषक तत्व (प्रति 100 ग्राम)

  1. ऊर्जा (89 कैलोरी)
  2. पोटैशियम
  3. मैग्नीशियम
  4. विटामिन बी -6
  5. आयरन
  6. प्रोटीन (4.1 ग्राम)
  7. वसा (0.5%)
  8. कोलेस्ट्रॉल (0)

कमल गट्टा के औषधीय फायदे

जैसा की आप जानते है की कमल गट्टा कमल का फल होता हैं। कमल गट्टा के बारे में बहुत कम ही लोगों को पता होगा की कमल के क्या क्या फायदे है। आपको को बता दे की कमल गट्टा में बहुत से ऐसे औषधीय गुण है जिसका सेवन करने से आपको आपके सेहत में काफी लाभ मिलेगा। कमल गट्टा का उपयोग बहुत से रोग के निदान हेतु भी प्रयोग में लाया जाता है। कमल गट्टा मधुमेह जैसे रोग औषधीय के रूप में कार्य करता है। कमल गट्टा के अनेकों औषधीय फायदे नीचे दिए गए है, जो की निम्न है :–

  • कमल गट्टा का का सेवन करने से डायबिटीज़ जैसे लंबे चलने वाले रोग में भी काफी लाभ मिलता है।
  • बदलते जमाने के साथ मोटापा भी आजकल बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में कमल गट्टा जिनके वजन बढ़ने की समस्या है उन्हे कमल गट्टा के हलवा सेवन करने से अत्यधिक लाभ मिलता है।
  • महिलाओं में इनफर्टिलिटी की समस्या भी काफी देखने को मिल रही है। कमल गट्टा का सेवन करने से इसमें मौजूद औषधीय गुण इनफर्टिलिटी को रिकवर करने में काफी मदद मिलती है और मिसकैरेज जैसी समस्या में भी काफी अच्छा होता है।
  • कमल गट्टा का उपयोग करने से हमारा पाचन तंत्र भी काफी अच्छे से कार्य करता है। डायरिया जैसी बीमारियों में भी कमल गट्टा का सेवन करने से काफी फायदा मिलता है। इसमें ऐसे गुण होते है जो आपके भूख को बढ़ाता है और आपके पाचन तंत्र को मजबूत करता है।
  • हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए भी कमल गट्टा बहुत ही उपयोगी साबित हो सकता है क्योंकि इसमें पोटेशियम और आयरन जैसे औषधीय तत्व पाए जाते है जो हाई ब्लड प्रेशर जैसे रोगों में काफी मददगार होते है।

इन्हें भी पढ़ें:

Shami Patra Kya Hota Hai
Durva Kya Hota Hai
मोरधन क्या है
ऋतु स्नान क्या है
Bhim Agiyaras Kya Hai

निष्कर्ष:

आज हमने इस आर्टिकल में कमल गट्टा क्या होता है – कमल गट्टा के फायदे के बारे में समस्त जानकारी आपके समक्ष रखी। हम आशा करते है कि आपको यह आर्टिकल बहुत पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो कृपया इसे जरूर शेयर करे और अगर आपके मन में इस आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल या विचार है तो हमे नीचे comment करके आसानी से बता सकते है।

FAQs

प्रश्न: कमल गट्टा क्या होता है?

उत्तर: कमल गट्टा, कमल का फल होता है। जो कमल के फूल से बनता है। यह देखने में छोटा और खाने स्वादिष्ट होता है। इस स्वादिष्ट छोटे से बीज को ही कमल गट्टा कहा जाता है।

प्रश्न: कमल गट्टा कैसे खाते है?

उत्तर: कमल गट्टा बिल्कुल मूंगफली के बादाम की तरह होता है जिसमे लगे छिलके को हटाकर इसका सेवन किया जाता है। यह बिल्कुल खाने में मूंगफली के बादाम की तरह लगता है बल्कि यही मूंगफली के बादाम से भी काफी स्वादिष्ट लगता हैं।

प्रश्न: कमल गट्टा क्या काम आता है?

उत्तर: धार्मिक कार्यों के रूप में, स्वादिष्ट फल के रूप में, सब्जी के रूप में और औषधि के रूप में।

प्रश्न: कमल गट्टा खाने के फायदे क्या है?

उत्तर: कमल गट्टा में बहुत से ऐसे औषधीय गुण है जिसका सेवन करने से आपको आपके सेहत में काफी लाभ मिलेगा। कमल गट्टा का उपयोग बहुत से रोग के निदान हेतु भी प्रयोग में लाया जाता है।

प्रश्न: कमल गट्टा में कौन कौन से पोषक तत्त्व पाए जाते है?

उत्तर: पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी -6 ,आयरन