ई श्रम कार्ड में सुधार कैसे करें | E Shram Card Correction Online

E shram Card Me Sudhar Kaise Kare (E Shram Card Correction Online) Photo, Address, Bank Details, etc (NCO Codes Kaha Milega)

ई श्रम कार्ड श्रमिकों का पहचान पत्र होता है। यह आधार कार्ड के जैसा ही होता है।  ई श्रम कार्ड को सरकार ने श्रमिकों की जनगणना की रिपोर्ट और सरकारी योजनाओं के तहत उनको लाभ प्राप्त करवाने हेतु इस कार्ड का आयोजन किया है। पूरे भारत में कही भी ई श्रम कार्ड मान्य होगा।

बहुत भारी मात्रा में श्रमिकों ने ई श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन किया। अगर आप एक श्रमिक है और अपने अभी तक ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन नही किया है या अभी तक नही बनवाया है तो आप E SHRAM Card Kaise Banaye पर जा कर अपना ई श्रम कार्ड बनवा सकते है।

अगर आवेदन के दौरान जानकारी कुछ अधूरी या फिर गलत भर दी है और आपके ई श्रम कार्ड में गलत जानकारी है तो आप इसका सुधार बड़े ही आसानी से कर सकते है। तो चलिए जानते है ई श्रम कार्ड में सुधार कैसे करें (E Shram Card Correction Online), NCO Codes कहां से प्राप्त करें इसकी पूरी संपूर्ण जानकारी आज हम इस लेख में देने जा रहे है। इसलिए इसे अंत तक पूरा जरूर पढ़े।

ई श्रम कार्ड में सुधार कैसे करें

ई श्रम कार्ड में सुधार कैसे करें (E Shram Card Correction Online)

ई श्रम कार्ड में सुधार करना बहुत आसान है और साथ में जरूरी भी। क्योंकि बाद में आपके द्वारा दी गई गलत जानकारी के कारण आपको इससे मिलने वाले फायदों का लाभ आपको प्राप्त नहीं हो पाएगा। इसलिए इसका सुधार करना बेहद जरूरी है।

ई श्रम कार्ड में सुधार होने के बाद ही आप अपना ई श्रम भी डाउनलोड कर सकते है। ई श्रम कार्ड में सुधार के लिए हम आपको निम्न स्टेप्स बताएंगे जिन्हे फॉलो कर आप आसानी से अपने कार्ड में सुधार कर पाएंगे।

  • ई-श्रम कार्ड में ऑनलाइन सुधार करने के लिए सबसे पहले आपको ई-श्रम की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
ई श्रम कार्ड में सुधार कैसे करें
  • वहां आपको Update पर क्लिक करना है जैसा कि स्क्रीनशॉट में दिया गया है।
ई श्रम कार्ड में सुधार कैसे करें
  • उसके बाद आपके सामने सेल्फ रजिस्ट्रेशन पेज खुल जायेगा।
  • यहां आपको आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर कैप्टचा कोड सही सही भर देना है। फिर आपको Send OTP पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा जिसमें आपको अपना आधार नंबर डालना होगा। फिर उसके बाद आपको ‘ Agree’ पर क्लिक कर देना होगा। जैसे ही OTP आएगा आपको उसको डाल देना है और सबमिट पे क्लिक करना है।
ई श्रम कार्ड में सुधार कैसे करें
  • अब दूसरे पेज में Update Profile और Update UAN Card का ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा। उसमे आपको Update Profile पे क्लिक करना होगा।
ई श्रम कार्ड में सुधार कैसे करें
  • क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जायेगा जिसमें बहुत से ऑप्शन आपके पास आ जायेंगे। अब इनमें आप उसी पर क्लिक करे जिसका आपको सुधार करना है।
  • जिसमें भी आपको सुधार करना है उसमे सुधार करने के बाद आपको वापस उसी पेज पर आ जाना है जहां Update Profile और Update UAN Card का ऑप्शन है।
  • अब आप Update UAN Card पर क्लिक करके अपना ई श्रम कार्ड डाउनलोड कर सकते है। जिसमें आपकी जानकारी को सुधारा जा चुका होगा।

NCO Codes कहां से मिलेगा

आवेदन के दौरान NCO Codes को डालना अनिवार्य हो जाता है। जब आप Occupation And Skill के ऑप्शन पर जाते है या जब वहां की जानकारी आपको भरनी होती है तो वहां पर NCO Codes के बारे में पूछा जाता है। NCO Codes आपको वही पर बने आई बटन ( i button) पर क्लिक करना है।

ई श्रम कार्ड में सुधार कैसे करें

फिर आपको एक PDF प्राप्त हो जायेगा जिसमें सभी तरह के NCO Codes दिया होता है। यानी आप कहां काम करते है, आपका ऑक्यूपेशन क्या है? उसका एक कोड दिया जाएगा। जिसे NCO Codes कहते है। NCO का फुल फॉर्म National Classification of Occupations होता है । वहां से आप NCO Codes आसानी से प्राप्त कर सकते है।

ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए आपको NCO Code की जरूरत पड़ सकती है। जिसे आप नीचे दिए गए लिंक से से भी प्राप्त कर सकते है–

https://register.eshram.gov.in/assets/file/NCO-codes4.pdf

इन्हें भी पढ़ें:

ई श्रम कार्ड में सुधार कैसे करें Conclusion

आशा करते है इस लेख में आपको ई श्रम कार्ड में सुधार कैसे करें (E Shram Card Correction Online) से सबंधित आपको सारी जानकारी प्राप्त हो गई होगी। उम्मीद है यह लेख आपको अवश्य पसंद आई होगी। इस लेख को आप सोशल मीडिया में अवश्य साझा करें जिससे की इस लेख द्वारा उनको भी ई श्रम कार्ड से संबंधित जानकारी प्राप्त हो सके।