लुलु मॉल क्या है लुलु का क्या मतलब है – लुलु मॉल का मालिक कौन है

लुलु मॉल क्या है | Lulu Mall In India | लुलु मॉल लखनऊ | लुलु मॉल नमाज | लुलु मॉल का मालिक कौन है | Lulu Mall Photos | Lulu Mall Lucknow Location

भारत में आए दिन कहीं न कहीं छोटे व बड़े मॉल खुलते रहते है, जिसमे लोग कुछ न कुछ शॉपिंग करने के लिए जाते रहते हैं। हाल ही में कई हजार करोड़ रुपए की लागत से बना लुलु मॉल देश का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल बन चुका है। अब इस मॉल के बारे में जानने के लिए लोग काफी इच्छुक है की आखिर इसका नाम लुलु क्यों है, इसका मालिक और भी बहुत कुछ। तो चलिए जानते है लुलु मॉल के बारे में की यह क्यों है इन दिनो चर्चा में।

लुलु मॉल क्या है

लुलु मॉल क्या है लुलु का क्या मतलब है - लुलु मॉल का मालिक कौन है

आपको बता दे की जिला लखनऊ में स्थित लुलु मॉल को अब सभी के लिए खोल दिया गया हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने स्वयं इस मॉल का उद्घाटन किया। अब यह मॉल लोगो के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसकी क्षमता अपने आप में बहुत बड़ी है, आपको बता दे की इस मॉल में एक बार में 50 हजार से भी ज्यादा लोग शॉपिंग कर सकते हैं। चाहे वो देशी हो या विदेशी सारे प्रचलित ब्रांड्स इसमें देखने को मिलेंगे।

लुलु मॉल लखनऊ में कहा स्थित है (Lulu Mall Lucknow Location)

लुलु मॉल लखनऊ के सुल्तानपुर रोड के पास शाहिद पथ के बगल में स्थित है। जिसको कई हजार करोड़ की लागत से बनाया गया है। और अब यह भारत का पहला सबसे बड़ा मॉल बन चुका हैं। इस मॉल का नाम अपने आप में ही खास है, तो चलिए जानते है की आखिर लुलु का क्या मतलब हैं।

लुलु मॉल में लुलु का क्या मतलब है ( Lulu Mall Full Form)

जिन्होंने अभी इस लुलु मॉल का नाम पहली बार सुना, वो यह जरूर जानने की कोशिश कर रहा है की आखिर इसका नाम ऐसा क्यों है और इस नाम को रखने की क्या वजह हैं। आपको हम बता दे की लुलु एक अरबी शब्द है जिसका हिंदी में मतलब होता है मोती। अरबी में इसका नाम होने का कारण यह है की लुलु ग्रुप इंटरनेशनल संयुक्त अरब अमीरात देश की राजधानी अबू धाबी में स्थित है, इसीलिए इस ग्रुप के नाम पर ही इस मॉल का नाम लुलु मॉल रख दिया गया।

लुलु मॉल का मालिक कौन है

लुलु ग्रुप कई रिटेल कंपनियों और हाइपरमार्केट को चलाता है। भारत के केरला के ही निवासी यूसुफ अली ने इस लुलु ग्रुप को शुरू किया था। लेकिन यूसुफ ने इस लुलु ग्रुप के हाइपरमार्केट को खोलना अरबी देश यानी संयुक्त अरब अमीरात से शुरू किया। हर साल करीब 7 से 8 अरब डॉलर का टर्नओवर है इस लुलु ग्रुप का। भारत में अभी कुछ ही जगहों पर लुलु ग्रुप मॉल खोला गया है। लुलु ग्रुप मुख्यत अरबी देशों में ज्यादा फैला है।

लुलु मॉल लखनऊ है चौथा मॉल भारत का

अगर बात करे भारत में इस कंपनी के प्रसार की तो अभी तक यह कंपनी लुलु मॉल केवल दक्षिण भारत में ही खुले थे। लखनऊ में खुला लुलु मॉल इस कम्पनी का पहला उत्तर भारत का मॉल है और भारत का चौथा मॉल है। अभी तक लुलु मॉल केवल कोच्चि, तिरुवंतपुरम और बेंगलुरु में ही खुला था।

लुलु मॉल लखनऊ में नमाज पढ़ने के बाद क्यों आया चर्चा में

अभी हाल ही में लुलु ग्रुप ने अपना चौथा लुलु मॉल भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के लखनऊ जिले में खोला, लुलु मॉल लखनऊ उद्घाटन दिनांक 11 जुलाई को स्वयं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने किया। इस मॉल के खुलते ही काफी संख्या में लोगो की भीड़ देखने को मिली। सोशल मीडिया में वायरल एक विडियो इस लुलु मॉल है जहा कुछ मुस्लिम लोग नमाज अदा करते दिखाई दे रहे हैं। बस इसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है तरह तरह लोग अपनी अपनी राय देते दिखाई दे रहे इस वीडियो के सामने आने पर।

इन्हे भी पढ़े:

निष्कर्ष

आज हमने इस आर्टिकल में लुलु मॉल क्या है और लुलु का क्या मतलब है के बारे में समस्त जानकारी आपके समक्ष रखी। हम आशा करते है कि आपको यह आर्टिकल बहुत पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो कृपया इसे जरूर शेयर करे और अगर आपके मन में इस आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल या विचार है तो हमे नीचे comment करके आसानी से बता सकते है।

FAQs

प्रश्न: लुलु का मतलब क्या है?

उत्तर: लुलु एक अरबी शब्द है जिसका हिंदी में मतलब होता है मोती।

प्रश्न: लुलु मॉल कहा स्थित है?

उत्तर: लुलु मॉल लखनऊ के सुल्तानपुर रोड के पास शाहिद पथ के बगल में स्थित है।

प्रश्न: लुलु मॉल का ओनर कौन है?

उत्तर: भारत के केरला के ही निवासी यूसुफ अली ने इस लुलु ग्रुप को शुरू किया था।