Param Pravega Kya Hai – जानिए इनके फीचर्स, डिजाइन और इंस्टालेशन के बारे में

दोस्तों दुनिया के सामने जबसे नई-नई टेक्नोलॉजीयों का आरंभ हुआ है तब से हर क्षेत्र में काम बड़े ही सरल तरीके से होने लगा है। दुनिया ने टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में इतनी तरक्की हासिल कर ली है कि इन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके स्मार्ट फोन, सुपर इंटरनेट, कंप्यूटर, लैपटॉप, स्मार्ट टी.वी इत्यादि प्रकार के अविष्कार भी अपने चरम पर होने लगे है। यहां तक कि अब टेक्नोलॉजी की मदद से ही ऐसे रोबोट भी तैयार किए जा रहे है जो कि आप से बात कर सकते हैं और आपके इशारो पर काम कर सकते है।

क्या आपको पता है यह सब कंप्यूटर की श्रेणी में आते हैं? तो आज हम आपको एक ऐसे ही शक्तिशाली सुपर कंप्यूटर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। शायद ही आपने ऐसा पहले कभी कहीं सुना नहीं होगा। जी हां दोस्तों जिस सुपर कंप्यूटर की हम बात कर रहे हैं वह किसी दूसरे देश में नहीं बल्कि हमारे ही भारत देश में है। इस सुपर कंप्यूटर का नाम परम प्रवेगा है। Param Pravega Kya Hai, Param Pravega का इस्तेमाल कैसे करते हैं, Param Pravega के फीचर्स, डिजाइन और इंस्टालेशन इत्यादि के बारे में संक्षिप्त जानकारी आपको इस आर्टिकल के माध्यम से देंगे। आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Param Pravega Kya Hai - जानिए इनके फीचर्स, डिजाइन और इंस्टालेशन के बारे में

Param Pravega Kya Hai

स्वदेशी तकनीकी से भारत में तैयार हुआ पहला Param Pravega सुपर कंप्यूटर एक ऐसा कंप्यूटर है जिसका इस्तेमाल करके भारत देश तकनीकी के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर लेगा। जिसे हाल ही में बेंगलुरु के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISC) में इंस्टॉल किया गया है। इस सुपर कंप्यूटर को NSM मिशन के अंतर्गत बेंगलुरु के साइंस इंस्टिट्यूट में फिट किया गया है।

इस सुपर कंप्यूटर के अंदर 3.3 पेटाफ्लॉप्स की पावर कैपेसिटी है जिसकी बदौलत यह अपने अंदर एक साथ कितने भी डाटा ऑपरेशनों को प्रति सेकेंड की दर से पूरा कर सकता है। इस सुपर कंप्यूटर का इस्तेमाल भारत में किसी भी क्षेत्र में बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं। भारत में भी इस सुपर कंप्यूटर के आने से औद्योगिक क्षेत्र हो या मौसम की जानकारी हो या फिर हम कह सकते है सैन्य क्षेत्र में हो। हर क्षेत्र में इस परम प्रवेगा सुपर कंप्यूटर का भरपूर इस्तेमाल किया जा सकता है।

Param Pravega के पार्ट

आपको एक बात जानकर बहुत ही हैरानी होगी कि भारत में पहली बार इस तरह का सुपर कंप्यूटर तैयार किया गया है। जिसके अधिकतर पार्ट्स भारत के अंदर ही निर्मित किए गए हैं। इससे पहले भारत में जितने भी कंप्यूटर्स तैयार किये गए है उनके अधिकतम पार्ट्स विदेशों से मंगवाने पड़ते थे।

लेकिन Param Pravega सुपर कंप्यूटर को तैयार करने में जितने भी छोटे से छोटे पार्ट्स लगे हैं वह सब भारत में ही विकसित हुए हैं। कुछ ऐसे पार्ट्स हैं जिन्हें भारत में नहीं बनाया जाता। क्योंकि इन पार्ट्स को बनाने का काम बहुत ही बारीकी होता है। वह पार्ट्स बाहर से मंगवाने पड़ते है जैसे कि इसका जीपीयू जिसे भारत में नहीं बनाया गया है।

इस सुपर कंप्यूटर के अंदर जीऑन कैस्केड लेक CPU और एनवीडिया टेस्ला V100 GPU जैसे पार्ट्स का इस्तेमाल हुआ है। ATOS BullSequana XH2000 सीरीज सिस्टम का उपयोग से ही यह सुपर कंप्यूटर अपनी 3.3 पेटाफ्लॉप्स स्पीड से काम करने में सक्षम बन पाता है।

Param Pravega का डिजाइन और इंस्टालेशन

  • परम प्रवेगा सुपरकंप्यूटर को डेवलवप करने का काम सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग C-DAC द्वारा डिजाइन को निर्मित किया गया है।
  • C-DAC के द्वारा भारत के अंदर ही मेक इन इंडिया को बल देते हुए इस सुपर कंप्यूटर को तैयार किया गया है। जिसका इंस्टॉलेशन बेंगलुरु के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISC) में सफलता पूर्वक इंस्टॉल कर दिया गया है।
  • इस कंप्यूटर को सब कंप्यूटर का बाप कहा जाता है और आने वाले दौर में भारत के अंदर यह तकनीकी के क्षेत्र में एक खास जगह निर्मित कर लेगा।

Param Pravega में लगे नोड कॉन्फि‍गरेशन और फीचर्स

अब हम बात करने जा रहे हैं इस कंप्यूटर में लगे हुए नोड की। इस सुपर कंप्यूटर के अंदर 11 लॉगिन नोड, दो फायरवॉल नोड, चार मैनेजमेंट नोड शामिल है। इसके साथ ही इस सुपर कंप्यूटर में एक NIS स्लेव और 624 CPU + GPU नोड्स लगे है। इस सुपर कंप्यूटर में नोड्स को 3 तरह से डिफाइन किया गया है।

पहला हाई मेमोरी सीपीयू नोड्स, दूसरा रेगुलर सीपीयू नोड्स और तीसरा जीपीयू नोड्स है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISC) में जो सुपरकंप्यूटर लगा हुआ है उसके अंदर 156 नोड्स है। हाई मेमोरी सीपीयू नोड्स का एक नोड 768GB RAM तक होता है। रेगुलर CPU नोड्स के अन्दर 2.9GHz इंटेल झियोन कैस्केड लेक 8628 CPU लगे हुए है।

जिसमें प्रति नोड 48 कोर है। इसमें 192GB रैम और 480GB SSD का सॉफ्टवेयर लगा हुआ है। सुपर कंप्यूटर में 40 जीपीओ नोट्स लगे हुए हैं। प्रतेक जीपीयू नोड 16GB नवीडिया V100 टेस्ला जीपीयू तक का होता है। यहां तक इसके फीचर्स की बात करें तो यह हेतेरोगेनेस (Heterogeneous) यानी विरोधी नोड्स मिलकर बना परम प्रवेगा एडवांस टेक्नोलॉजी फीचर वाला कंप्यूटर है।

Param Pravega का उपयोग

परम प्रवेगा सुपर कंप्यूटर का उपयोग अनेको क्षेत्रों में किया जा सकता है। जिसके बारे में हमने निचे निम्नलिखित तरीके से बताने की कोशिश की है जो इस प्रकार है।

  • Param Pravega कंप्यूटर का उपयोग करके भारत तकनीकी के क्षेत्र में बहुत कुछ हासिल कर सकता है।
  • भारत Param Pravega सुपर कंप्यूटर का उपयोग मौसम की जानकारी के लिए किया जा सकता है।
  • परम प्रवेगा सुपर कंप्यूटर का उपयोग किसी रिसर्च के लिए किया जा सकता है।
  • परम प्रवेग कंप्यूटर का उपयोग करके हम डाटा से संबंधित जानकारियों को बहुत ही जल्दी से शोध कर सकते हैं।
  • इसके अलावा संक्रामक बीमारियों पर आसानी से शोध कर सकता है।
  • इस सुपर कंप्यूटर का उपयोग करके हम अपनी सैन्य शक्ति को भी बढ़ा सकते हैं।
  • परम प्रवेगा कंप्यूटर का उपयोग करके हम अपनी आर्म्स मतलब हत्यारों से संबंधित जितने भी काम होते हैं उन सब को डिजाइन से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक का काम इस कंप्यूटर के माध्यम से आसानी से कर सकते हैं।
  • शिक्षा के क्षेत्र में भी इस सुपर कंप्यूटर का उपयोग करके टेक्नोलॉजी को और बेहतर बना सकते है।

Param Pravega Kya Hai निष्कर्ष:

आज हमने इस आर्टिकल में Param Pravega Kya Hai, Param Pravega का उपयोग कैसे करते हैं, Param Pravega के फीचर्स, डिजाइन और इंस्टालेशन इत्यादि के बारे में समस्त जानकारी आपके समक्ष रखी। हम आशा करते है कि आपको यह आर्टिकल बहुत पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो कृपया इसे जरूर शेयर करे और अगर आपके मन में इस आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल या विचार है तो हमे नीचे comment करके आसानी से बता सकते है।

FAQs:

प्रश्न: Param Pravega का मतलब क्या है?

उत्तर: स्वदेशी तकनीकी से भारत में तैयार हुआ पहला Param Pravega सुपर कंप्यूटर एक ऐसा कंप्यूटर है जिसका इस्तेमाल करके भारत देश तकनीकी के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर लेगा।

प्रश्न: Param Pravega का उपयोग कैसे करते है?

उत्तर: मौसम की जानकारी, शोध, रिसर्च में, सैन्य शक्ति बढ़ाने और टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाने में इसका उपयोग किया जाता है

प्रश्न: Param Pravega के फीचर्स क्या क्या है?

उत्तर: यह हेतेरोगेनेस (Heterogeneous) यानी विरोधी नोड्स मिलकर बना परम प्रवेगा एडवांस टेक्नोलॉजी फीचर वाला कंप्यूटर है।