Tod Kya Hai – Agneepath Yojana 2022

Tod Army Kya Hai | Tod Full Form In Agnipath | Tod . क्या है | Tod Scheme Kya Hai | Tod Full Form In Hindi

नमस्कार दोस्तो, भारत सरकार युवाओं के लिए नई नई योजनाएं हमेशा से ही लाती रही है। ऐसे में अभी हाल ही में भारत के युवाओं के लिए सुरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक नई योजना निकाली है हमारे देश के युवा आर्मी के लिए, अगर आप आर्मी में भर्ती होना चाहते है या भर्ती होने वाले है तो आपके लिए इस नई योजना के बारे में जानना बहुत जरूरी है। आज हम अपने इस लेख में इस पर चर्चा करेंगे के की भारतीय आर्मी के लिए निकाली गई यह योजना क्या है। तो चलिए जानते है पूरी जानकारी विस्तार से।

TOD Kya Hai

Tod Kya Hai - Agneepath Yojana 2022

TOD यानी टूर ऑफ ड्यूटी के तहत युवाओं को तीन सेनाओं में भर्ती किया जाना है। जिसमें से वायुसेना, जलसेना और नौसेना है। इन तीनो सेनाओं में भर्ती को TOD कहा जाता है। यह योजना नई नही है, इसकी शुरुआत द्वितीय विश्व युद्ध के समय हुई थी। विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश वायुसेना के पायलटों को ऊपर दबाव बन गया था। उस समय यह शर्त रखी गई थी कि हर पायलट को दो साल में करीब 200 घंटे विमान उड़ाना है और यह योजना सफल रही।

ब्रिटिश सरकार ने उस समय TOD की शुरुआत की थी। TOD योजना के माध्यम से युवाओं को एक निश्चित और सीमित समय के लिए वायुसेना में शामिल किया गया था। इस योजना के सफल होने के बाद इसकी शुरुआत अन्य देशों में भी कर दी गई। अब भारत में भी इसकी शुरुआत भारतीय सेना में अग्निपथ भर्ती योजना के रूप में की गई है। Agneepath Scheme को TOD भी कहा जाता है।

T O D Full Form In Hindi

TOD का फुल फॉर्म Tour Of Duty यानी टूर ऑफ ड्यूटी होता है। इसे अग्निपथ योजना, अग्निपथ स्कीम, TOD Scheme भी जाना जाता है।

Agneepath Yojana Kya Hai

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 14 जून 2022 को भारतीय सेना में अग्निपथ भर्ती योजना की शुरुआत की। जिसे अग्निपथ स्कीम कहा जाता है। इस योजना के तहत 17.5 से 23 वर्ष के युवा ही इसमें भर्ती ले पाएंगे। भर्ती होने वाले युवाओं का कार्यकाल 4 साल तक होगा। भर्ती करने के बाद युवाओं को 6 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस भर्ती में शुरुआत के वेतन 30,000 रुपये होंगे और चौथे साल के आखिरी में बढ़ कर 40,000 तक हो जायेगे। सेवा पूरी तरह खत्म करने के बाद कुल मिला कर 10 से 12 लाख रुपए सेवा निधि के माध्यम से उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए जायेगे। इसका कोई भी टैक्स नहीं देना होगा।

अब सवाल यह आता है कि चार साल के बाद जब यह युवा अपने सेवा को समाप्त कर चुके होंगे तो यह क्या करेंगे? ऐसा नहीं है कि चार साल के बाद, सेवा को समाप्त कर चुके इन युवाओं को सरकार छोड़ देगी। बल्कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले 25 प्रतिशत युवाओं को दुबारा फिर से सेना में भर्ती करेगी और बचे 75 प्रतिशत युवाओं को कई जगहों में काम दी जाएगी। जिससे की उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। साथ ही बाकी के 25 प्रतिशत युवा सेना के साथ मिलकर देश की सेवा में अपना योगदान देगे।

TOD (Agneepath Scheme) Ka Kyon Ho Raha Boycott

भारत के प्रधानमंत्री द्वारा 14 जून, 2022 को शुरू की गई अग्निपथ योजना यानी टूर ऑफ ड्यूटी (TOD) का कुछ राज्यों में बहुत ही रोष व्यक्त किया जा रहा है और जगह जगह इसका विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। बता दे की बिहार, झारखंड तथा उत्तर प्रदेश के युवा उम्मीदवार इस योजना का काफी विरोध कर रहे है। प्रदर्शन कर रहे आर्मी उम्मीदवारों का कहना है की ” हमने कई साल इसके लिए तैयारी की और अब बस 4 साल की ही नौकरी दी जा रही और पेंशन भी नही मिलेगा “। हालाकि सरकार में हाल ही में इस योजना में संशोधन करते हुए 4 साल के जगह पर नौकरी को 6 साल तक करने का नियम कर दिया है। लेकिन देश के अलग अलग हिस्सों में इस नए योजना अग्निपथ यानी TOD को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

जानिए अलग अलग देशों में TOD के क्या नियम है

अगर आप सोच रहे TOD यानी टूर ऑफ ड्यूटी केवल भारत में ही लागू हुआ तो ऐसा बिल्कुल भी नही है, tod दुनिया के लगभग 25 से ज्यादा देश में किसी न किसी प्रकार से tod की शुरुआत हो चुका है। और कुछ देश तो ऐसे है जहा पुरुष तथा महिलाए दोनों को भी आर्मी सेवा देना अनिवार्य है। अगर हम कुछ प्रमुख देश की बात करे जहा tod पहले से ही शुरू कर दिया गया है तो वह देश है चीन का नाम सबसे पहले आता है और फिर इजरायल, यूक्रेन, उत्तर कोरिया, स्वीडन और नार्वे आदि। और भी बहुत से देश है जिसे आप नीचे दिए गए सारणी में पढ़ सकते है।

देशकब तक करना होगा ड्यूटी
रूसएक साल
फ्रांसएक महीने (16 से 18 साल की उम्र में)
ब्राजील    9-12 महीने (इसे सात साल तक बढ़ाया जा सकता है।)
ग्रीस  एक साल
कतर  चार से 12 महीने तक
ताइवानचार महीने
तुर्की      6-12 महीने
स्वीडन  नौ से 11 महीने
अल्जीरियाएक साल
बोलिविया  एक साल
कोलंबिया  एक से दो साल
मंगोलियाएक साल
मोरक्कोएक साल
पैराग्वे    एक साल आर्मी, दो साल नेवी
तूनिसीया  एक साल
उज़्बेकिस्तानएक साल
कज़ाख़िस्तानएक साल
किर्गिज़स्तानएक साल
ग्वाटेमालाएक से दो साल
लिथुआनियानौ महीने
मालदोवाएक साल
एस्टोनिया8 से 11 महीने

निष्कर्ष:

आज हमने इस आर्टिकल में TOD Kya Hai और इसके full form के बारे में समस्त जानकारी आपके समक्ष रखी। हम आशा करते है कि आपको यह आर्टिकल बहुत पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो कृपया इसे जरूर शेयर करे और अगर आपके मन में इस योजना से संबंधित कोई सवाल या विचार है तो हमे नीचे comment करके आसानी से बता सकते है।

FAQs

प्रश्न: TOD Scheme क्या है?

उत्तर: केंद्र सरकार ने भारतीय सेना में अग्निपथ भर्ती योजना की शुरुआत की। इस योजना को टूर ऑफ ड्यूटी या TOD Scheme भी कहा जाता है।

प्रश्न: TOD का फुल फॉर्म क्या है?

उत्तर: TOD का फुल फॉर्म Tour Of Duty यानी टूर ऑफ ड्यूटी होता है।

प्रश्न: Agneepath Scheme क्या है?

उत्तर: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 14 जून 2022 को भारतीय सेना में अग्निपथ भर्ती योजना की शुरुआत की। जिसे अग्निपथ स्कीम कहा जाता है।