वज्र वाहन क्या होता है – विशेषताएं, फायदे और कैसे काम करता है

दोस्तों आज के दौर में पुलिसकर्मियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती कानून व्यवस्था को बनाए रखना होता है। जिसके लिए वह अपनी जी-जान से और सच्ची निष्ठा के तहत अपने कार्यों को पूरा करते हैं। इस दौरान कई बार पुलिसकर्मियों को भी बहुत ही जायदा क्षति हो जाती है। कई बार तो कैजुअल्टी इतनी बड़ी हो जाती है। कि पुलिसकर्मी तक की मौत भी हो जाती है। यह एक सबसे बड़ी चुनौती है, कि कानून व्यवस्था को बिना किसी क्षति के मेंटेन करना। 

उसी को देखते हुए पुलिस फोर्स के द्वारा एक ऐसे वाहन की मांग की गई है, जो आधुनिक स्थिति से निपटने में सक्षम हो। इसी को देखते हुए वज्र वाहन का निर्माण किया गया। आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि वज्र वाहन क्या होता है, वज्र वाहन की विशेषताएं, वज्र वाहन के फायदे इत्यादि से जुड़ी हुई जानकारियां आज आपको मुहैया करवाएंगे। आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े और पुलिसफोर्स को मिले वज्र वाहन के बारे में सम्पूर्ण जानकारियां हासिल करें।

वज्र वाहन क्या होता है

वज्र वाहन क्या होता है (Vajra Vahan In Hindi)

दोस्तो वज्र वाहन को जानने से पहले आपको इन दोनों शब्दों के बारे में जानकारी होना अति आवश्यक है। जैसे कि वज्र का मतलब क्या है? और वाहन का मतलब क्या होता है? तो हम आपको बता दे कि वज्र का मतलब “युद्ध” होता है और वहीं वाहन का मतलब “यंत्र” होता है। इस तरह आप वज्र वाहन को एक तरह से युद्ध यंत्र भी कह सकते है। ऐसा युद्ध यंत्र के समय या अपने प्रतिद्वंदी को मात देने के लिए इस्तेमाल किया जाए, उसे वज्र वाहन से संबोधित कर सकते हैं।

आज के युग में कानून व्यवस्था को बनाए रखना किसी युद्ध से कम नहीं होता है। इसी को देखते हुए वैज्ञानिक वज्र वाहन या युद्ध वाहन का निर्माण कर रहे है। जिनका इस्तेमाल कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए किया जा सके और उन वाहनों से किसी भी तरह की अधिक क्षति कानून व्यवस्था को बनाए रखने के दौरान लोगों को ना हो। ऐसे स्थितीयों को देखकर ही वैज्ञानिक वाहनों को बना रहे है। 

उन्हीं में से एक वज्र वाहन है। यह देखने में एक छोटी पुलिस वैन की तरह दिखाई देती है। जिसका इस्तेमाल स्थानीय पुलिस, कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भीड़ के द्वारा उपद्रव मचाने वाले लोगो पर किया जाएगा। यह एक प्रकार की अत्यधिक, आधुनिक सिस्टम के द्वारा लैस है। जो वर्तमान स्थिति को देखते हुए बनाया गया है, जिसे वज्र वाहन का नाम दिया गया है।

वज्र वाहन की विशेषताएं (Features Of Vajra Vehicle)

दोस्तों नई तकनीक से तैयार किया गया यह व्रज वाहन की खासियत की बात करे, तो इसमें हर वह सुविधा देने की कोशिश की गई है। जो आज के दौर में एक पुलिस फोर्स को चाहिए होती है। इसका उल्लेख हम नीचे विस्तारपूर्वक वर्णन करेंगे–

  • यह दिखने में छोटा और सबसे मजबूत वाहन की श्रेणी में रखा जाता है। जिसका इस्तेमाल पुलिस के द्वारा किया जाएगा। जिसे आप लोकल भाषा में पुलिस की वैन भी कह सकते हैं।
  • इस वाहन के ऊपर चारों तरफ से मजबूत स्टील की चादर लिपटी है। जिसे बख्तरबंद गाड़ी भी कहा जाता है। इस वज्र वाहन की खिड़कियों के शीशों के ऊपर लोहे की जाली भी लगी होती है। जिससे अगर कोई इस वाहन के ऊपर किसी भारी-भरकम चीज। जैसे पत्थर, लोहे की रोड़ या फिर कोई भी चीज से आक्रमण करें। तो उस स्थिति में अंदर बैठे हुए सिपाही को कांच टूटने से चोट ना लगे।
  • इस वज्र वाहन की छत के ऊपर आंसू गैस के गोले की गन लगी होती है। जोकि एक बार में 7 राउंड तक गैस के गोलों को फायर करती है। जो कि इस आंसू गैस के गोले को 120 मीटर दूरी तक पूरे जोर से फेंकती है।
  • इस वाहन के अंदर “हैलोजन लाइट” सिस्टम का भी विकल्प दिया गया है। जिससे कि जब पुलिस के द्वारा रात्रि के समय में किसी तरह की कोई कार्रवाई की जाए। तो उस समय इस “हैलोजन लाइट” सिस्टम का इस्तेमाल बखूबी किया जाए।
  • इस वाहन के अंदर एक स्ट्रेचर भी दिया गया है। जिससे की अगर किसी कारणवश किसी भी सिपाही को उपद्रव भीड़ के द्वारा कोई क्षति पहुंचती है। तो उस स्थिति में इस वाहन के माध्यम से उस जख्मी सिपाही को स्ट्रेचर में डालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाए।
  • इस वाहन के अंदर इतनी जगह है, कि आंसू गैस के गोलों को रखा जाए और इसके साथ ही एक व्यक्ति इस वाहन के अंदर खड़ा होकर, सन रूफ को खोलकर, आंसू गैस के गोलों को उपद्रव मचाने वाली भीड़ के ऊपर दाग सके।

वज्र वाहन कैसे काम करता है

  • दोस्तों वज्र वाहन का इस्तेमाल करना बेहद आसान और मुश्किल दोनों ही है। आसान इसलिए है, क्योंकि इससे हम कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए उपद्रव मचा रहे भीड़ के समीप ले जा सकते हैं और मुश्किल इसलिए है, क्यूंकि हमें इस बात का भी विशेष ध्यान रखना है, कि किसी भी तरह की कोई भी बड़ी क्षति लोगों को ना हो। इसी को देखते हुए वज्र वाहन का इस्तेमाल किया जाता है। 
  • दोस्तों वज्र वाहन को चलाने के लिए एक पुलिसकर्मी या कहे ड्राइवर की जरूरत होती है। जो इस वज्र वाहन को ऐसी जगह पर ले जाता है। जहां पर कानून व्यवस्था खराब होने की आशंका हो या कानून व्यवस्था खराब हो रही हो। उस स्थान पर इस वज्र वाहन को ले जाकर खड़ा किया जाता है।
  • एक पुलिसकर्मी इस वज्र वाहन की गाड़ी की छत को खोलकर, जिसे हम सन रूफ भी कहते हैं। उसको खोलकर वहां पर आंसू गैस गन के गोलों के पास खड़ा रहता है।
  • अन्य पुलिसकर्मी इस वाहन के इर्द-गिर्द तैनात रहते हैं और इस बात की निरंतर जांच करते रहते हैं, कि कानून व्यवस्था बनी रहे। इस तरह एक वज्र वाहन अपने कार्य को बखूबी दृढ़ता के साथ एक सैनिक के रूप में निभाता है।

वज्र वाहन के फायदे (Advantages Of Vajra Vehicle)

दोस्तों वज्र वाहन के फायदे अनेक है। जिनके बारे में हम ‘नीचे’ आपको एक-एक करके लिखित रूप में बताएंगे–

  • वज्र वाहन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसके ऊपर आंसू गैस की गन लगी हुई है। 
  • जिसके द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़े जाते हैं। 
  • उपद्रव भीड़ को तितर-बितर करने के लिए इस तरह के वज्र वाहन का इस्तेमाल किया जाता है।
  • लाॅइन आर्डर को मेंटेन रखना पुलिसकर्मियों के लिए बहुत ही बड़ी चुनौती होती है। जिसमें अधिकतर पुलिसकर्मी घायल भी हो जाते हैं। लेकिन इस वज्र वाहन की मदद से पुलिसकर्मी कानून व्यवस्था को सेफली मेंटेन कर सकते हैं और इस वज्र वाहन जो कि चारों तरफ से बंद है। इसमें पूर्ण रूप से सुरक्षित भी रह सकते हैं। यह इसका एक प्लस्पॉइंट है, जो कि फायदे के रूप में पुलिसकर्मियों के द्वारा देखा जाता है।
  • रात्रि के समय जब कहीं भीड़ के द्वारा आक्रमण किया जाता है। तो उस स्थिति में इस वज्र वाहन में लगे “हैलोजन सिस्टम लाइट” की मदद से कार्रवाई को करना और भी आसान हो जाता है। यह भी इसका एक सबसे बड़ा फायदा है।
  • चुनाव के समय इस तरह के वज्र वाहन का इस्तेमाल पुलिस के द्वारा किया जाना फायदेमंद है। क्योंकि अगर कोई उपद्रव होता है, तो उस स्थिति में इसमें लगे कैमरों की मदद से वीडियो को बनाने में मदद मिलेगी और कंट्रोल रूम तक सूचना देने में भी कारगर साबित होगा।

वज्र वाहन अभी तक किस-किस राज्य की पुलिस को मिला है

दोस्तों इस तरह का वज्र वाहन उत्तर प्रदेश की पुलिस को, हरियाणा पुलिस को, राजस्थान पुलिस को, नोएडा पुलिस को, दिल्ली पुलिस को, पंजाब पुलिस को मिला है। इस तरह के अत्यधिक आधुनिक सिस्टम से लैस वज्र वाहन को अन्य राज्य की पुलिस को भी अब दिए जा रहे हैं।

वज्र वाहन क्या होता है निष्कर्ष:

दोस्तों, आज हमने इस आर्टिकल में वज्र वाहन क्या है, इससे संबंधित पूरी जानकारी देंगे और साथ में यह भी बताएंगे कि वज्र वाहन क्या होता है, वज्र वाहन की विशेषताएं, वज्र वाहन के फायदे इत्यादि के बारे में समस्त जानकारी आपके समक्ष रखी। हम आशा करते है कि आपको यह आर्टिकल बहुत पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो कृपया इसे जरूर शेयर करे और अगर आपके मन में इस आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल या विचार है तो हमे नीचे comment करके आसानी से बता सकते है।

FAQs:

प्रश्न: वज्र वाहन क्या है?

उत्तर: यह एक वज्र वाहन है। यह देखने में एक छोटी पुलिस वैन की तरह दिखाई देती है। जिसका इस्तेमाल स्थानीय पुलिस, कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भीड़ के द्वारा उपद्रव मचाने वाले लोगो पर किया जाएगा।

प्रश्न: वज्र वाहन के फायदे क्या है?

उत्तर: वज्र वाहन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसके ऊपर आंसू गैस की गन लगी हुई है। 

प्रश्न: वज्र वाहन कैसे काम करता है?

उत्तर: वज्र वाहन का इस्तेमाल करना बेहद आसान और मुश्किल दोनों ही है। आसान इसलिए है, क्योंकि इससे हम कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए उपद्रव मचा रहे भीड़ के समीप ले जा सकते हैं और मुश्किल इसलिए है, क्यूंकि हमें इस बात का भी विशेष ध्यान रखना है, कि किसी भी तरह की कोई भी बड़ी क्षति लोगों को ना हो।