अमरूद खाने से क्या होता है – अमरूद के फायदे और नुकसान

अमरूद खाने के फायदे, अमरूद खाने से क्या होता है, Guava In Hindi, अमरूद में पोषक तत्व, अमरूद के नुकसान, Guava Scientific name, Guava Benifits, Guava Side Effect

हम अपने शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए कई सारे फलों का सेवन करते है। ये फल हमारे शरीर के कई पोषक तत्वों की जरूरतों को पूरा करते है। सर्दी आते ही बाजार में कई मौसमी फल भी आते है जो बेहद स्वादिष्ट होता है। जी हां हम ऐसे ही फल की बात कर रहे जो खाने में बेहद मीठा और स्वादिष्ट होता है। जिसका नाम अमरूद है। अमरूद में कई तरह के विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते है। जो हमारे शरीर को कई रोगों से बचाते है।

तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानते है कि अमरूद खाने से क्या होता है, अमरूद के अन्य नाम, अमरूद खाने से फायदे, नुकसान और पोषक तत्वों की मात्रा के बारे में आज पूरा विस्तार से जानेंगे। अतः इस लेख को अंतिम तक पूरा अवश्य पढ़े।

अमरूद खाने से क्या होता है

अमरूद खाने से क्या होता है

भारत में अमरूद आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। यह एक प्रकार का औषधीय गुणों से भरा एक फल है। इसकी उपज प्राचीन काल से भारत में हो रही है। अमरूद भारत का मूल फल में से एक है। ग्रामीण इलाको में अधिकांश तौर में देखने को मिल जाते है। अमरूद का स्वाद खट्टा, मीठा और फीका होता है। यह बहुत ही स्वादिष्ट होता है।

अमरूद अपने स्वादिष्ट स्वाद के साथ साथ औषधीय गुणों और कई तरह के फायदे के लिए भी जाना जाता है। अमरूद खाने से कई तरह की बीमारियों से निजात मिलता है। अमरूद में विटामिन और खनिज पाए जाते है जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में कारगर सिद्ध होते हैं। इस लेख में आगे जरूर पढ़े कि अमरूद खाने से क्या क्या फायदे मिलते है?

अमरूद कहां पाया जाता है (Where Is Guava Found)

अमरूद भारत में सहजता से प्राप्त होने वाला फल है। यह भारत में आसानी से सभी जगह मिल जाता है। अमरूद भारत के अलावा दक्षिण अमेरिका के पेरू में भी आसानी से मिल जाता है। यूरोप में लोग इसे पेरू फ्रूट के नाम से जानते है। अमरूद अक्सर हरे, पीले और लाल रंग में होते है। यह ठंड या शरद ऋतु में बेहद स्वादिष्ट और मीठे लगते है। अमरूद अक्सर जंगली और बागवानी के द्वारा उपजाए जाते है। अमरूद का सबसे अधिक उत्पादन उत्तरप्रदेश में होता है। उत्तरप्रदेश में अमरूद का बड़े क्षेत्रफल में ज्यादा उत्पादन होता है।

अमरूद का वैज्ञानिक नाम (Scientific Name Of Guava)

भारत में अमरूद आसानी से सभी जगह उपलब्ध हो जाने वाला फल है। अमरूद का वैज्ञानिक नाम सीडीयम गुवाजावा है। यह सीडियम प्रजाति के मिर्टेसी परिवार का एक पेड़ है। अमरूद मीठा और स्वादिष्ट होने के साथ साथ उसमें कई छोटे छोटे बीज होते है। इसे भारत में अलग अलग जगहों में अलग अलग नामों से जाना जाता है। अमरूद के अन्य नाम जो अलग अलग जगहों में लोग अलग अलग नामों से जानते है जो कि निम्न है:–

भाषाअन्य नाम
English ग्वावा
Hindiअमरूद, जामफल
Teluguएत्ताजम, जमाकाया
Tamilकोय्या, सेगाप्पूगोया, सेगपु, सिरोगोय्या, सेन्गोया, गोय्या
Marathiजम्बा
Sanskritदृढबीजम्, मृदुफलम्, अमृतफलम्, पेरुक, बिही
Urduअमरूद
Odiaबोजोजामो
Kannadaजामफल
Asamमधुरियम
Bengaliगोएच्ची
Gujratiजमरुड
Punjabiअंजीरजाड, अमरूद
Nepaliअम्बा, अमबक, अमूक
Arabiअमरूद, जुडाकनेह, कामशरणी
Malyalamकोय्या, मलक्कापेरा, पेरा, टुपकेल
Persianअमरूद

अमरूद खाने के फायदे (Benefits Of Guava)

अमरूद में भरपूर मात्रा में विटामिन और खनिज पाए जाते है। ये पोषक तत्व हमारे शरीर को कई जटिल रोगों से सुरक्षा प्रदान करता है। ऐसे में इस हाई एनर्जी फल का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। चलिए इसे इस लेख के माध्यम से थोड़ा और विस्तार से जानते है कि अमरूद में औषधीय गुणों से भरपूर क्यों कहा जाता है? और पूरे शरीर में इसे खाने से क्या क्या फायदे है?:–

  • अमरूद एक हाई एनर्जी फल है। जिसमें मिनरल्‍स और विटामिन भरपूर मात्रा में उपस्थित होते है।
  • अमरूद में पोटैशियम और मैग्‍नीशियम की मात्रा उपस्थित होती है। जो मांसपेशियों और दिल को मजबूत बनाता है। जिसके कारण यह शरीर को अनेक बड़ी बीमारियों से बचाता है।
  • अमरूद में विटामिन बी-9 पाए जाते है जो शरीर की कोशिकाओं और डीएनए को दुरुस्त करने काम करता है।
  • अमरूद के सेवन से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता की वृद्धि होती है।
  • अमरूद में विटामिन ए और विटामिन ई भी पाया जाता है। जो आंखों, बालों और त्वचा को पोषण प्रदान करते है।
  • अमरूद में बीटा कैरोटीन मौजूद होने कारण यह त्वचा संबधी विकारों से सुरक्षा प्रदान करता है।
  • अमरूद का सेवन नॉर्मल थायरॉइड में भी किया जा सकता है।
  • अमरूद में लाइकोपीन नामक फाइटो न्‍यूट्र‍िएंट्स उपस्थित होते है। जो शरीर को जटिल रोगों से बचाते है। जैसे कि कैंसर, ट्यूमर इत्यादि।
  • अमरूद के सेवन से शरीर का मेटाबॉलिज्‍म अच्छा होता है। जिससे कोलेस्‍ट्रॉल लेवल नियंत्रण में रहता है।
  • शरीर के लिए कच्‍चा अमरूद खाना ज्यादा लाभकारी होता है। कच्चे अमरूद में विटामिन सी की मात्रा ज्यादा पायी जाती है।
  • अमरूद में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होने के कारण यह डायबिटिज पेशेंट के काफी फायदेमंद होता है।

अमरूद में औषधीय गुण

आपने इस लेख में ये तो समझ लिया कि अमरूद के खाने से क्या क्या फायदे है लेकिन क्या आपको पता है अमरूद में औषधीय गुण भी होते है। जो कई तरह के रोग में इसका उपयोग औषधीय के रूप में भी किया जाता जाता है। चलिए इसे आगे विस्तारपूर्वक जानते है:–

  • अमरूद की पत्तियां मानसिक रोगों के लिए काफी फायदेमंद है। अमरूद के पत्तों का काढ़ा बना कर पीने से किडनी में जलन और मास्तिक में होने वाले रोगों से राहत दिलाता है।
  • अमरूद के पत्तियों के प्रयोग से सिरदर्द में राहत मिलता है। यदि कच्चे अमरूद को घिसकर एक लेप तैयार किया जाए और सुबह दर्द वाली जगह में लगाया जाए तो सिर दर्द में राहत मिलता है।
  • अमरूद का सेवन नियमित रूप से करने पर खाँसी जुकाम की समस्या कम होती है।
  • अमरूद के सेवन के साथ साथ अगर आप इसकी पत्तियों का सेवन भी करे तो मुंह के रोग जैसे मुंह के छालों में, मुंह के घाव, मुंह में रक्तस्राव और मुंह में दुर्गन्ध जैसे विकारों को दूर करता है। इसके साथ ये दांत के दर्द में भी काफी फायदेमंद है। अमरूद की पत्तियों को पानी में गर्म करके इससे कुल्ला करने पर दांत के दर्द में काफी राहत मिलता है।
  • अमरूद की चटनी का नियमित सेवन करने से कब्ज और हृदय रोग से संबंधित होने वाली समस्या से बचाता है।
  • अमरूद के छोटे टुकड़े कर इसे पानी में डाल दे और कुछ देर बाद इसके पानी को पी ले। इससे डायबटीज और मूत्र संबंधी रोगों में निजात मिलता है।
  • अमरूद के पत्तों का काढ़ा बना कर पीने से बच्चो में पुराना पेचिश की समस्या को दूर करता है। साथ ही हैजा जैसे बीमारियों में भी अमरूद के पत्तों का उपयोग कारगर सिद्ध होता है।
  • अमरूद की पत्तियां उल्टी रोकने के लिए काफी फायदेमंद है। अमरूद के पत्तों का काढ़ा बना कर पीने से उल्टी होने तथा रोकने की समस्या से राहत दिलाता है।
  • अमरूद का सेवन यदि रायता, चटनी, अचार और शेक के रूप में किया जाए तो यह मुंह का स्वाद भी बढ़ाता है।
  • अमरूद के सेवन से कब्जियत जैसी समस्या और पेट को साफ करने में काफी फायदेमद साबित होता है। पेट संबंधी रोगों में अमरूद के पेड़ की छाल, जड़ और पत्ते सभी कारगर है।
  • यदि अमरूद के छाल का सेवन चिकित्सानुसार करे तो बवासीर जैसे विकारों में लाभ मिलता है।
  • अमरूद के पत्तों से गठिया जैसे गंभीर बीमारियों में दर्द से राहत मिलता है। अमरूद के पत्तियों को पीस कर दर्द वाली जगह पर लगाया जाए तो इससे दर्द में थोड़ा आराम मिलता है।
  • यदि अमरूद के पत्तों का उपयोग काढ़े के रूप किया जाए तो तेज बुखार से राहत मिलता है।
  • अमरूद के छोटे बीज के उपयोग से एसिडिटी की समस्या भी दूर होती है।

अमरूद खाने के नुकसान

अमरूद सस्ता, गुणकारी और आसानी से प्राप्त होने वाला फल है। अमरूद को खाने किसी तरह गंभीर नुकसान या साइड इफेक्ट नहीं होता है। बल्कि इसका सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन अमरूद को संतुलित मात्रा में लिया जाए तो इससे होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है। अमरूद को अगर उचित या संतुलित मात्रा में ना खाया जाए इससे कई तरह के नुकसान हो सकते है जो निम्नलिखित है:–

  • अमरूद का ज्यादा सेवन नुकसानदेह हो सकता है। जैसे कि सूजन, पेट फुलना और गैस जैसे विकार देखने को मिल सकते है। अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है तो ऐसी स्थिति में भी अमरूद का प्रयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि अमरूद में फाइबर की मात्रा ज्यादा पायी जाती है। ऐसे में ज्यादा अमरूद सेवन करना पेट खराब होने स्थिति पैदा कर सकता है।
  • यदि आपको ठंड ज्यादा लगती है या आप सर्दी खासी से परेशान है तो ऐसे में आपको अमरूद खाने से बचना चाहिए। क्योंकि अमरूद ठंडा फल होता है।
  • किसी तरह की सर्जरी के वक्त अमरूद खाने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। क्योंकि अमरूद ब्‍लड प्रेशर को लो कर देता है। जिससे अधिक रक्त स्राव होने की संभावनाएं बढ़ जाती है।
  • अमरूद के प्रयोग से गर्भवती महिलाओं या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को बचना चाहिए। अमरूद के पत्ती का काढ़ा या चाय का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अमरूद में फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण गर्भवती महिलाओं को डायरिया की परेशानी हो सकती है। इसके साथ साथ अधिक मात्रा में सेवन करने पर पेट में गैस जैसी समस्या भी हो सकती है।
  • हमने पहले भी बताया था कि अमरूद ब्‍लड प्रेशर को लो कर देता है। ऐसे में डायबिटिज के मरीज को अमरूद ज्यादा मात्रा में सेवन नही करना चाहिए। डायबिटिज के मरीज अमरूद के सेवन से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेना चाहिए।
  • अमरूद के पत्ते का सेवन या ज्यादा काढ़ा बना कर पीना यह आपके शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इसके पत्ते का ज्यादा सेवन खून की कमी यानी एनीमिया, सिरदर्द और किडनी से जुड़े विकार की समस्या हो सकती है।

अमरूद में पोषक तत्व की मात्रा

अमरूद में कई पोषक तत्त्व पाए जाते है। अमरूद में भरपूर मात्रा में विटामिन, खनिज और फाइबर की मात्रा होती है। यह शरीर में जरूरत पड़ने वाली पोषण को पूरा करते है। अमरूद का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। अमरूद में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते है जो निम्न है:–

पोषक तत्वमात्रा प्रति 100 ग्राम 
ऊर्जा68 कैलोरी
जल80.8 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट14. 32 ग्राम
फैट0.95 ग्राम
प्रोटीन2.55 ग्राम
कुल कार्बोहाइड्रेट23. 6 ग्राम
डाइटरी फाइबर5.4 ग्राम
शुगर8.92 ग्राम
प्रोटीन2.55 ग्राम
विटामिन-ए, आरएई31 माइक्रोग्राम
विटामिन-सी228.3 मिलीग्राम
विटामिन-ई (अल्फा टोकोफेरॉल)0.73 मिलीग्राम
विटामिन-के2.6 माइक्रोग्राम
थियामिन0.067 मिलीग्राम
राइबोफ्लेविन0.04 मिलीग्राम
नियासिन1.084 मिलीग्राम
विटामिन-बी60.11 मिलीग्राम
फोलेट49 माइक्रोग्राम
कोलीन7.6 मिलीग्राम
कैल्शियम18 मिलीग्राम
आयरन0.26 मिलीग्राम
मैग्नीशियम22 मिलीग्राम
फास्फोरस40 मिलीग्राम
पोटेशियम417 मिलीग्राम
सोडियम2 मिलीग्राम
जिंक0.23 मिलीग्राम
कॉपर0.23 मिलीग्राम
सेलेनियम0.6 माइक्रोग्राम

अमरूद खाने से क्या होता है निष्कर्ष:

दोस्तों, आज हमने इस आर्टिकल में अमरूद खाने से क्या होता है, अमरूद के अन्य नाम, अमरूद खाने से फायदे, नुकसान और पोषक तत्वों की मात्रा इत्यादि के बारे में समस्त जानकारी आपके समक्ष रखी। हम आशा करते है कि आपको यह आर्टिकल बहुत पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो कृपया इसे जरूर शेयर करे और अगर आपके मन में इस आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल या विचार है तो हमे नीचे comment करके आसानी से बता सकते है।

FAQs:

प्रश्न: अमरूद खाने से क्या फायदा होता है?

उत्तर: अमरूद में भरपूर मात्रा में विटामिन और खनिज पाए जाते है। ये पोषक तत्व हमारे शरीर को कई जटिल रोगों से सुरक्षा प्रदान करता है। ऐसे में इस हाई एनर्जी फल का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है।

प्रश्न: अमरूद की तासीर कैसी होती है?

उत्तर: अमरूद की तासीर ठंडी होती है।

प्रश्न: अमरूद खाने का सही तरीका क्या है?

उत्तर: अमरूद खाने का सही तरीका यही कि आप इसे संतुलित मात्रा में इसका सेवन करे। ज्यादा अमरूद का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

प्रश्न: अमरूद का वैज्ञानिक नाम क्या है?

उत्तर: अमरूद का वैज्ञानिक नाम सीडीयम गुवाजावा है।