Bihar Bssc Kya Hota Hai, BSSC के लिए योग्यता क्या है, BSSC के लिए परीक्षा सिलेबस क्या है, BSSC की परिक्षा के लिए कैसे आवेदन करें, साल 2023 में BSSC की परीक्षा रजिस्ट्रेशन फॉर्म की तारीख क्या है इन सब की जानकारी अपने इस आर्टिकल में विस्तारपूर्वक देंगे। आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
भारत में सरकारी या गैर सरकारी नौकरी को प्राप्त करने के लिए किसी ना किसी तरह की परीक्षा से हाेकर गुजारना होता है, जिसके बाद योग्य उम्मीदवार का चयन होता है। आज के अपने इस आर्टिकल में हम एक ऐसे ही परीक्षा के बारे में जानकारी देंगे, जो बिहार कर्मचारी चयन आयोग के लिए आयोजित की जाती है, जिसमें योग्य उम्मीदवारों को भर्ती करने के लिए परीक्षा आयोजित करवाई जाती है।

बिहार BSSC संक्षिप्त अवलोकन
संगठन का नाम | Bihar Staff Selection Commission (BSSC) |
भर्ती पद | Non-Gazetted Level 3 posts |
परीक्षा | Inter-Level Combined Competitive Exam |
चयन प्रक्रिया | – Preliminary exam – Mains Exam |
योग्यता | 10+2 |
आधिकारिक साइट | https://onlinebssc.com/ |
Bihar Bssc Kya Hota Hai
बिहार भर्ती परीक्षा के लिए एक आयोग बनाया गया है, जिसे BSSC के नाम से जाना जाता है। जिसका पूरा नाम ‘Bihar Staff Selection Commission‘ यानी की बिहार कर्मचारी चयन आयोग है। यह आयोग जूनियर अकाउंट, क्लर्क स्टेनोग्राफी, ड्राइवर जैसे पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लेता है।
इसके बाद सभी तरह की चयन प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद यह काबिल उमीदवार को इस आयोग के द्वारा चयन किया जाता है। इसके अलावा भारत के अन्य संस्थानों के लिए भी यह आयोग भर्ती परीक्षाएं आयोजित करवाता है।
जाने DV Test क्या है, हर परीक्षा से पहले क्यों है जरुरी
BSSC के लिए शैक्षिक योग्यता
बिहार कर्मचारी चयन आयोग के लिए शैक्षणिक योग्यता निम्नलिखित प्रकार की होती है। जिसके बारे में हमने नीचे बताया हैं।
अगर आप बिहार कर्मचारी चयन आयोग के तहत परीक्षा देना चाहते हैं, तो आपकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास की होनी चाहिए। इसके अलावा पदों के अनुसार इसके अतिरिक्त या कहें ऊपर की योग्यता भी आपके पास होनी चाहिए। इसके बाद आप बिहार कर्मचारी आयोग के द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा दे सकते हैं।
BSSC के लिए आयु सीमा
BSSC की परीक्षा के लिए आयु इस प्रकार होती है। जिसका उल्लेख हम नीचे करने वाले हैं।
- बिहार कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा देने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष की होनी चाहिए।
- सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष तक और सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए अधिक आयु सीमा 40 वर्ष तक होती है।
- ओबीसी वर्ग के पुरुष और महिलाओं के लिए अधिक आयु सीमा 40 वर्ष तक होती है।
- अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जाति वर्ग के पुरुषों और महिलाओं के लिए आयु सीमा 42 वर्ष तक होती है।
BSSC के लिए आवेदन शुल्क
BSSC के लिए शुल्क फीस निम्नलिखित तरीके से निर्धारित होती है। जिसका उल्लेख हमने नीचे किया हैं।
Category | शुल्क |
---|---|
अनारक्षित/OBC उम्मीदवार | 540/- रु |
SC/ST उम्मीदवार (बिहार के निवासी) | 135/- रु |
बिहार से बाहर के सभी उम्मीदवारों के लिए | 540/- रु |
बिहार की महिला उम्मीदवारों के लिए | 135/- रु |
विकलांग उम्मीदवारों के लिए | 135/- रु |
महत्वपूर्ण नोट : यह शुल्क फीस बिहार कर्मचारी चयन आयोग की वर्तमान परीक्षा 2023 के अनुकूल तय की गई है।
Bihar BSSC परिक्षा सिलेबस (BSSC Syllabus)
बिहार कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा आयोजित की गई परीक्षा सिलेबर्स पैटर्न इस प्रकार होता है, जिसका उल्लेख हम नीचे निम्नलिखित तरीके से करेंगे।
प्रारंभिक परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र में सामान्य अध्ययन, विज्ञान गणित और मानसिक क्षमता जांच के अनुकूल प्रश्न पूछे जाते हैं।
उदाहरण के लिए सामान्य अध्ययन में हर रोज के सामान्य ज्ञान जनरल नॉलेज से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। जैसे कि पुरस्कारों के बारे में, इतिहासकारों के बारे में, पड़ोसी देशों के बारे में, किसी की जीवनी के बारे में, प्रकृति से संबंधित प्रश्न इत्यादि प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं।
विज्ञान गणित से संबंधित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसे आपने अपने स्कूली जीवन में पढ़ा होता है। जिसमें राजनीतिक शास्त्र, नागरिक शास्त्र, भौगोलिक, भौतिक ज्ञान और गणित जैसे विषय शामिल होते हैं।
मानसिक क्षमता की जांच से संबंधित ऐसे प्रश्न पूछे जाते हैं। जो गणित में तर्क हो यानी की किसी श्रृंखला की फोटो दिखाकर या किसी दृश्य के चित्र के बारे में पूछना या कूट लेख या कुट की व्याख्या करना इत्यादि प्रकार से संबंधित प्रश्न होते हैं। जिससे व्यक्ति की मानसिक क्षमता की जांच भी हो जाती है।
इस तरह सभी विषयों को मिलाकर 150 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसमें प्रत्येक प्रश्न उत्तर के चार अंक दिए जाते हैं। अगर किसी के प्रश्न का उत्तर गलत होता है। तो इसका नेगेटिव मार्क्स भी काटा जाता है, जो की एक अंक होता है।
इन सभी प्रश्नों को हल करने के लिए 2 घंटे 15 मिनट का समय दिया जाता है। इसके अलावा प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी भाषा में होता है। अगर हिंदी और अंग्रेजी भाषा में सभी प्रश्नों में किसी प्रश्न में त्रुटि पाई जाती है,तो अंग्रेजी प्रश्न पत्र को ही सर्वप्रथम मान्यता दी जाती है।
इसे भी पढ़े:
जाने DV Test क्या है, हर परीक्षा से पहले क्यों है जरुरी
Bihar BSSC क्वालीफाई मार्क्स
BSSC की परीक्षा में क्वालीफाई मार्क्स सभी वर्गों के लिए निम्नलिखित होते हैं। जिसका उल्लेख हमने नीचे किया हैं।
- सामान्य वर्ग के लिए क्वालीफाई मार्क्स 40% होता है।
- पिछड़ा वर्ग के लिए क्वालीफाई मार्क्स 36.5% होता है।
- अति पिछड़ा वर्ग के लिए क्वालीफाई मार्क्स 34% होता है।
- अनुसूची जाति, अनुसूची जनजाति, महिला वर्ग और दिव्यांगजन के लिए क्वालीफाई मार्क्स 32% होता है।
- सभी वर्गों को अपने इस क्वालीफाई मार्क्स के प्रतिशत को पास करना होता है,तभी वह बिहार कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा आयोजित की गई परीक्षा को क्वालीफाई के पात्र है।
Bihar BSSC परीक्षा आवेदन के लिए दस्तावेज
- आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का आधार कार्ड
- शिक्षा से संबंधित सभी दस्तावेज
- जाति प्रमाण पत्र
- स्थाई निवासी प्रमाण पत्र
- दिव्यांगजन का प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- कोरे कागज पे किए गए हस्ताक्षर
- ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर इत्यादि
BSSC की परिक्षा भर्ती की तारीख
बिहार कर्मचारी चयन आयोग के तहत आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि और अंतिम तारीख दोनों तय कर दिया गया है आप नीचे दिए गए बॉक्स में आसानी से देख सकते है। जिससे आप समय रहते अपने आप को इस परीक्षा के लिए शामिल कर सके।
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि | 27 September, 2023 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 11 November, 2023 |
BSSC के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
बिहार कर्मचारी चयन आयोग में आवेदन करने के लिए आपको हमारे द्वारा बताए गए तरीके को फॉलो करते हुए बहुत ही आसानी से अपने आवेदन पत्रों को जमा कर सकते हैं। जिसका सारा उल्लेख हम नीचे विस्तार पूर्वक स्टेप बाय स्टेप आपको बताने जा रहे हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को बिहार BSSC की ऑफीशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आप इस वेबसाइट के होमपेज पर आ जाओगे। अब नए उम्मीदवारों को सबसे पहले तो खुद को रजिस्ट्रेशन करना हैं, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन के विकल्प के ऊपर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, जिसमें आपको अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड अकाउंट को क्रिएट कर लेना है।
- अब एक बार फिर से आपको BSSC के पोर्टल पर जाना है। यहां पर आपको लोगिन का विकल्प दिखाई देगा। अब आपको ईमेल आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर लेना है।
- लॉगिन करने के बाद अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। इसमें आपको बिहार कर्मचारी चयन आयोग से संबंधित एक फॉर्म दिखाई देगा, जिसके ऊपर आपको क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने बिहार कर्मचारी आयोग का फॉर्म खोलकर आ जाएगा। अब आपको इस फॉर्म को अच्छी तरह से पढ़ना है और अपनी समझ और सूझबूझ से हर एक काॅलम को भर देना है।
- इसके बाद इससे संबंधित सभी दस्तावेजों की कॉपी को स्कैन करके ऑनलाइन अपलोड कर देना है।
- अब आपको यहां पर एक पेमेंट का ऑप्शन दिखाई देगा, जिसके माध्यम से आपको शुल्क फीस को जमा कर देना है।
- अब एक बार अपने द्वारा भरे गए फॉर्म को अच्छी तरह से पढ़ लीजिए। अगर कोई मिस्टेक हो तो उसे आप सुधार कर सकते हैं।
- अब नीचे दिखाई दे रहे सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर दीजिए। इसके बाद आपके द्वारा आवेदन पत्र सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगा।
- अब आपके मोबाइल स्क्रीन पर एक रसीद संख्या प्राप्त होगी, जिसका आपने स्क्रीनशॉट या फिर प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
इस तरह आप बिहार कर्मचारी चयन आयोग यानी कि BSSC के तहत अपने आवेदन पत्रों को ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
Bihar Bssc Kya Hota Hai निष्कर्ष
आज हमने इस लेख में Bihar Bssc Kya Hota Hai, BSSC के लिए योग्यता क्या है, BSSC के लिए परीक्षा सिलेबस क्या है, BSSC की परिक्षा के लिए कैसे आवेदन करें, साल 2023 में BSSC की परीक्षा रजिस्ट्रेशन फॉर्म की तारीख क्या है इत्यादि के बारे में बहुत ही सरल और आसान शब्दों में समझाया और इससे जुड़ी समस्त जानकारियां आप तक पहुंचाई।
अगर आपको हमसे कोई सवाल या सुझाव देना है तो कृपया नीचे कॉमेंट बॉक्स में हमें लिख भेजिए। यदि आपको यह लेख अच्छी लगी है तो इस लेख को अपने दोस्तो और परिवार के साथ सोशल मीडिया में जरुर साझा करे। इससे जुड़ी और भी जानकारी और इसमें आने वाले अपडेट की जानकारी के लिए इस लेख से अवश्य जुड़े।