Shahbalut Kya Hota Hai – इसके फायदे और नुकसान

दोस्तों आप सभी शरीर को चलाने के लिए बहुत प्रकार के खनिज, प्रोटीन और बहुत से व्यंजनों का इस्तेमाल करते हैं। उन व्यंजनों का शरीर की बॉडी पर क्या इफेक्ट पड़ता हैं? उसके क्या फायदे होते हैं? इससे संबंधित जानकारियों को भी आप भली-भांति जानते ही होंगें। लेकिन आप सब ने इसके बारे में कभी भी गहनता से सोच विचार नहीं किया होगा। आज हम अपने इस आर्टिकल में एक ऐसे ही व्यंजन या कहें फल के बारे में आपको जानकारी से अवगत कराएंगे। जिसका नाम शाहबलूत है। 

Shahbalut Kya Hota Hai, शाहबलूत कंहा पाया जाता है, शाहबलूत के क्या फायदे होते हैं, शाहबलूत के क्या नुकसान हैं इत्यादि से संबंधित जानकारियां आपको अपने इस आर्टिकल में देंगे। आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े और शाहबलूत फल के बारे में संक्षिप्त जानकारी प्राप्त करें। ताकी इसका सेवन करने के बाद आप अपने शरीर में होने वाले बदलाव के बारे में जान सकते है।

शाहबलूत क्या होता है

Shahbalut Kya Hota Hai (Shahbalut In Hindi)

शाहबलूत एक प्रकार का ड्राई फ्रूट होता है। जिसे अंग्रेजी शब्द में एकोर्न कहा जाता है। जहां तक इसके बनावट की बात करें तो यह दिखने में चारों तरफ से बंद चमड़े के आकार के दिखने वाले खोल से लिपटे आकार का होता है। इसके अंदर एक या दो बीज पाए जाते हैं। इस बीज को बोने के बाद इसे सही रूप से फल का रूप लेने के लिए 6 से 24 महीने का समय लगता है। इसको अलग-अलग प्रकार के नामों से भी जाना जाता है। यह संस्कृति परंपरा भोजन है। जिसे उत्तरी अमेरिका और कोरिया के लोग बहुत ही चाव से खाते हैं।

इस बीज को पिस्वा कर विशेष प्रकार की रोटी भी बनाई जाती है। जो खाने में बेहद ही स्वादिष्ट और प्रोटीन से भरी होती है। शाहबलूत एक प्रकार का मानव जाती के लिए भोजन के रूप में मील का पत्थर साबित हुआ है। जिसको खाने के इस्तेमाल में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सैनिकों को भोजन के रूप में दिया गया था। सैनिक इसे खाकर लंबे समय तक युद्ध करते रहे। क्योंकि यह उनको बहुत प्रोटीन प्रदान करता रहा।

Shahbalut कहां पाया जाता है

शाहबलूत की खेती अधिकतर अमेरिका और यूरोप जैसे देशों में की जाती है। जों अलग-अलग प्रकार के होते है। जैसे की अमेरिका शाहबलूत, यूरोपीयन शाहबलूत, चाइना शाहबलूत, कोरिया शाहबलूत, जापानी शाहबलूत इत्यादि प्रकार यह खास तरह का बीज होता है। जिसे ओक भी कहा जाता है। 

जिसे हम ओके नेट कह कर भी पुकारते हैं। जिसका अधिकतर इस्तेमाल चाईना, जापान और कोरिया के देशों में किया जाता है। यह एक प्रकार का सिंगल सीड्ड होती है। जिसके ऊपर एक चमड़े का खोल होता है जो इसे सुरक्षित रखता है। इसका अधिकतर इस्तेमाल दवाई बनाने के लिए या कहे खाने के रूप में किया जाता है।

Shahbalut के फायदे

दोस्तों शाहबलूत फल के शारीरिक रूप से बहुत फायदे होते हैं। क्योंकि इसमें विटामिन सी की मात्रा ज्यादा और फैट यानी बसा कम होता है। इसके कुछ निम्नलिखित फायदे हैं। जिसका हम नीचे विस्तार पूर्वक वर्णन करेंगे–

मधुमेह जैसे रोग को रोकता है

शाहबलूत में एक खास तरह का गुण पाया जाता है। जो एक खास तरह के एंजाइम जिसे हम अल्फा-ग्लूकोसिडेस के नाम से जानते हैं। जों उसकी रोकथाम करता है। यह फल किसी भी चीज को खाने के बाद उसकी कार्बोहाइड्रेट पाचन करने की दर को बहुत ही धीमा कर देते हैं। शाहबलूत जिसे हम एकोर्न के नाम से जानते है। यह मधुमेह मेलेटस को बनाए रखने में बेहद ही योगदान कर सकता है। इस एकोर्न के अंदर पाई जाने वाला फाइबर और कार्बोहाइड्रेट स्वस्थ के लिए अच्छा है।

शारीरिक हड्डियों को मजबूत बनाता है

मानव शरीर के लिए कैलशियम, पोटैशियम और फास्फोरस जैसे खनिज की आवश्यकता होती है और यह सब शाहबलूत के अंदर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए मानव शरीर के अंदर हड्डियों के विकास के लिए एकोर्न ट्री से निर्मित इन फ्रूट को खाने से उनका विकास होता है और ऑस्टियोपोरोसिस की रोकथाम करने में भी मदद करता है। 

हृदय और मस्तिष्क के लिए बेहद फायदेमंद

हृदय और मस्तिष्क के लिए शाहबलूत बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि इसके अंदर वसा की मात्रा बहुत ही कम होती है। जिससे एथेरोस्क्लेरोसिस रोग के होने के चांसेस बहुत कम होते हैं। यह मोटापा को भी पैदा नहीं होने देता है। जिससे शरीर के अंदर रक्त प्रभाव अच्छी तरह से चलता है। इससे हृदय जैसे रोग होने की संभावना कम हो जाती है। जिससे मस्तिक से जुड़ी हुई नसों के अंदर खून का प्रवाह सही तरीके से चलता रहता है और शरीर को यह तंदुरुस्त बनाए रखता है।

एंटी-बैक्टीरियल के गुण शाहबलूत में होते है

शाहबलूत के अंदर ऐसे खनिज तत्व होते हैं। जो बैक्टीरिया से लड़ने में कारगर साबित होते हैं। अगर शरीर में कोई घाव बन जाए तो उस स्थिति में एंटी बैक्टीरिया के रूप में इसका इस्तेमाल किया जाता है। ताकी शरीर का घाव जल्दी से भर जाए। घाव से उत्पन्न संक्रमण की रोकथाम के लिए शाहबलूत का इस्तेमाल करने से संक्रमण फैलने की स्थिति को रोका जा सकता है। जिससे बैक्टीरिया के प्रभाव को कम किया जाता है।

अल्जाइमर रोग को नियंत्रित करता है

शाहबलूत के भीतर मौजूद एंटीऑक्सिडेंट Cholinesterase की रोकथाम करता है। जिससे अल्जाइमर जैसे रोगों को कम किया जा सकता है। जो मस्तिष्क के ऊपर प्रभाव डालता हैं। जैसे कि सोचने की शक्ति कम होना, भूलने की बीमारी होना और ध्यान एकाग्रचित होना इत्यादि प्रकार की समस्या से निजात दिलाने के लिए शाहबलूत बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिससे शरीर में तनाव कम होता है और मस्तिष्क कोशिकाओं को डेड होने से रोकता है। इसके अंदर गैलिक एसिड से दिमाग को पूर्ण रूप से सुरक्षा मिलती है। इस तरह यह अल्जाइमर के रोग को पूरी तरह से नियंत्रण कर देता है।

चिकित्सा के रूप में और विकास के लिए शाहबलूत का उपयोग कारगर साबित होता है

शाहबलूत में प्रोटीन की मात्रा सबसे अधिक पाई जाती है। जिसकी जरूरत हमें मानव शरीर को विकसित करने के लिए होती है। जिसके द्वारा हम मानव शरीर की कोशिकाओं का निर्माण कर सकते हैं और चोट लगने के उपरांत घाव को पूर्ण रूप से ठीक करने के लिए शाहबलूत अच्छा है। इसके अंदर पाई जाने वाली प्रोटीन से हम मानव शरीर का विकास करते हैं। इस तरह चिकित्सा के रूप में भी शाहबलूत इस्तेमाल किया जाता है।

शरीर की सूजन को कम करता है

मानव शरीर में सूजन होना आम बात होता है। इस सूजन को कम करने के लिए शाहबलूत के बीजों का इस्तेमाल किया जाता है। इन बीजों में टैनिन के रूप में निकाला गया पानी शरीर की सूजन वाली त्वचा के ऊपर लगाने से उस सूजन को कम किया जा सकता है। क्योंकि इसके अंदर बहुत तरह के खनिज पाए जाते है। जैसे कि विटामिन-सी, गैलिक एसिड, एलैजिक एसिड की मात्रा होती है। जो मानव शरीर में पॉलिफेनोल्स इनफ्लेमेशन से उत्पन्न सूजन के प्रभाव को कम कर सकते हैं।

Shahbalut से होने वाले नुकसान

मेडिकल साइंस की बात माने तो शाहबलूत का इस्तेमाल करने के अधिक नुकसान नहीं देखे गए हैं। अधिकतर इसके फायदे ही देखे गए हैं। लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि शाहबलूत का सेवन अधिक करने से पेट से जुड़ी हुई समस्याएं जैसे कि इंटेस्टाइनल की समस्या, लिवर खराब होने की समस्या, कैंसर जैसी भयानक रोग होने की संभावनाएं हो सकती है। लेकिन इसका प्रमाणिक सबूत अभी तक साबित नहीं हुए है।

Shahbalut Kya Hota Hai निष्कर्ष: 

दोस्तों, आज हमने इस आर्टिकल में Shahbalut Kya Hota Hai, शाहबलूत कंहा पाया जाता है, शाहबलूत के क्या फायदे होते हैं, शाहबलूत के क्या नुकसान हैं इत्यादि के बारे में समस्त जानकारी आपके समक्ष रखी। हम आशा करते है कि आपको यह आर्टिकल बहुत पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो कृपया इसे जरूर शेयर करे और अगर आपके मन में इस आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल या विचार है तो हमे नीचे comment करके आसानी से बता सकते है।

FAQs:

प्रश्न: Shahbalut से क्या तात्पर्य है?

उत्तर: शाहबलूत एक प्रकार का ड्राई फ्रूट होता है। जिसे अंग्रेजी शब्द में एकोर्न कहा जाता है।

प्रश्न: Shahbalut कहां पाया जाता है?

उत्तर: शाहबलूत की खेती अधिकतर अमेरिका और यूरोप जैसे देशों में की जाती है।

प्रश्न: Shahbalut से क्या नुकसान है?

उत्तर: मेडिकल साइंस की बात माने तो शाहबलूत का इस्तेमाल करने के अधिक नुकसान नहीं देखे गए हैं। अधिकतर इसके फायदे ही देखे गए हैं।