Happy Diwali Ka Reply Kya De – Happy Diwali Reply Wishes

Happy Diwali Ka Reply Kya De, Happy Diwali Ka Reply Kaise Kare, Happy Diwali Ka Reply Kya Hoga

दीपवाली जैसा की हम सभी जानते है रोशनी और हर्षोल्लास से मनाया जाने वाला भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन हम अपने अपने घरों में दिया जलाकर अपना पूरा घर रौशनी से भर देते है। हिंदू मान्यता के अनुसार भगवान श्री राम जब 14 वर्षो का वनवास बीता कर अयोध्या आए थे तो उनके स्वागत के लिए दिए जलाने की मान्यता है।

दीवाली का त्योहार बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाने वाले त्योहार है, इस दिन हम अपने सगे संबंधियों के साथ मिलकर अच्छे अच्छे कपड़े पहनकर और पकवान बनाकर त्योहार को धूम धाम से मनाते है। इस खुशी से भरे त्योहार में हम अक्सर अपने परिवार जन के साथ ही मनाते है। लेकिन कभी कभी यह संभव नहीं होता हैं, कुछ लोग ऐसे भी होते है जो हमारे पास नही होते।

Happy Diwali Ka Reply Kya De

Happy Diwali Ka Reply Kya De

ऐसे में हम उन्हे दिवाली के प्यार भरे कुछ संदेश भेजते है जिससे उन्हें भी बहुत अच्छा लगता है और वो भी बदले में कुछ शब्द या शुभकामनाएं देते है। हम आपको अपने इस आर्टिकल में आज बताने वाले है की अगर आपको भी आपके दोस्त, रिश्तेदार या किसी से भी अगर दिवाली की कोई शुभकामना देता है या Happy Diwali लिखकर भेजता है तो आपको उसके बड़े में Happy Diwali Ka Reply Kya De इसके बारे में बताने वाले है, आगे जरूर देखे।

Happy Diwali Ka Reply Kya De Quotes In Hindi

नीचे हम कुछ Happy Diwali quotes दिए है आप इसे अपने दोस्तो या परिवार को शेयर कर सकते है।

1) दीपावली के इस मंगल अवसर पर माँ लक्ष्मी आप सभी की हर मनोकामना पूरी हों, सफलता आपके कदम चूमे, इसी शुभकामना के साथ आपको एवं आपके परिवार को दीवाली की ढेरों बधाई..! Happy Diwali..!!

2) आपके उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल एवं समृद्ध जीवन की मंगलकामनाओं के साथ आपको दिवाली महापर्व की ढेरों शुभकामनाएँ। आपके घर में सदैव माँ लक्ष्मी जी का वास रहे। Happy Deepawali…!!

3) आपको सपरिवार दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! दीपावली के पावन पर्व पर आपके जीवन में खुशियों का प्रकाश हो, आपके घर-आँगन, खेत-खलिहानों में माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहे। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपके हृदय में उमंग, उत्साह, ऊर्जा, सकारात्मकता का दीपक सदैव दीप्तिमान रहे।

4) दिपावली के पावन पर्व की आप सभी को शुभकामनाएँ।
प्रकाश का यह पर्व आपके जीवन में सुख शांति एवं समृद्धि प्रदान करे ऐसी अभ्यर्थना करता हूँ। हैप्पी दीपावली..!!

5) सुंदर दीयों और पवित्र मंत्रों की रोशनी से, आपके जीवन में सुख और समृद्धि हमेशा के लिए भर जाए! आपको और आपके परिवार को दीपावली की बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं!

6) आपको ओर आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाओॅ के साथ “प्रकाश व प्रसन्नता” के पर्व दीपावली पर बहुत बहुत मंगलकामनाएं। धन, वैभव, यश, ऐश्वर्य के साथ दीपावली पर माँ महालक्ष्मी आपकी सुख सम्पन्नता स्वास्थ्य व हर्षोल्लास में वृद्धि करें,
इन्हीं शुभेच्छाओं के साथ।”
🙏 शुभ दीपावली 🙏

7) समाज में व्याप्त हर प्रकार के अंधकार के विरुद्ध ‘प्रकाश’ की शाश्वत विजय के अमर प्रतीक, महापर्व दीपावली की को बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

8) इस पावन प्रकाश पर्व पर कामना है कि अखिल जगत ‘राममय’ हो। माँ लक्ष्मी की कृपा से आपके जीवन सुख-समृद्धि और सद्भाव के उजास से आलोकित हो। Happy Diwali..!!

9) दीपावली पर्व रिद्धि व सिद्धि का प्रतीक पर्व है। अखिल ब्रम्हांड नायक भगवान श्री विष्णु के हृदय मेँ विराजित श्री महाँलक्ष्मी देवी सुख, संपति, संपदा, सौभाग्य, समृद्धि व सदभाव की अविरल ज्योति आपके जीवन मेँ जगमगाती रहे..!! Happy Diwali Mere Dost…!!

10) मान मिले सम्मान मिले
सुख संपत्ति का वरदान मिले,
क़दम क़दम पर मिले सफलता,
सदियों तक पहचान मिले…!
आपको एवं आपके परिवार के सभी सदस्यों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ…!

11) नरक चतुर्दशी, रूप चतुर्दशी और दीवाली के पावन त्यौहार के शुभ अवसर पर आपको हार्दिक शुभकामनाएँ।

12) केवल छज्जों व चौबारों पर ही नहीं
आस्था का एक दीप हमारे रिश्तों की मुंडेर पर भी आजीवन जलता रहें। इसी भावना के साथ दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

13) ईश्वर आप सभी को आरोग्य, वैभव, संपन्नता, सुख-समृद्धि प्रदान करें और इसके साथ साथ धन व समृद्धि की प्रदाता माँ महालक्ष्मी की कृपा आप सभी पर बनी रहे। दीपावली के पावन पर्व की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।

14) बना के दिए मिट्टी के
एक आस हमने पाली है
हम से भी दिए खरीद लो साहब,
हमारे घर भी दिवाली है…!!
.
दिवाली के इस शुभ पर्व की आपको मंगलकामनाएं।

15) दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

16) आज से दीपावली के उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। खूब खुशियाँ मनाइए, खुशियाँ साझा करिए। आपको दीपावली की हार्दिक बधाई।

17) प्रकाश पुंज के पावन पर्व दीपावली की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
यह त्यौहार आपके परिवार और जीवन में सुख समृद्धि लेकर आये।

18) आपके जीवन से कष्ट दूर हों और खुशियों का संचार हो, यही कामना है। दिवाली की शुभकामनाएं। आपका जीवन मंगलमय हो।

19) शुभम करोति कल्याणम
अरोग्यम धन संपदा,
शत्रु-बुद्धि विनाशायः,
दीपःज्योति नमोस्तुते !
पंचदिवसीय प्रकाश पर्व:-
दीपावली की अनन्त हार्दिक शुभकामनाएं। आपके जीवन को सुख, समृद्धि, सुख-शांति, सौहार्द खुशियों की रोशनी से जग-मग करे🪔🙏

20) दीपक की रौशनी, पटाखों की आवाज,
सूरज की किरणे,खुशियों की बौछार,
चन्दन की खुशबू, अपनों का प्यार,
मुबारक हो आप को दिवाली का त्यौहार
हर घर में दिवाली हो।
आपको मेरी तरफ से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं ।

21) आप और आपके परिवार को पांच दिवसीय त्यौहार श्रृंखला धनतेरस, छोटी दीपावली, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की बहुत बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान से प्रार्थना है कि यह पांचों पर्व आपको और आपके परिवार को सुख, समृद्धि, सौहार्द एवं अपार खुशियां दें।

22) दीपक के प्रकाश की तरह ही आपके जीवन में चारों ओर रोशनी हो बस यही कामना है हमारी।
..
आपको एवं आपके परिवार को दिपावली के इस पावन और शुभ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

23) यूँ ही आबाद रहें ये रोशनियां
यूँ ही जगमग रहे ये सारा जहां…✨✨
आपको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏

24) दीप जगमगाते रह,सबके घर
झिलमिलाते रहे, साथ हो सब अपने
सब यूं ही मुस्कुराते रहें।
आप सभी के जीवन से भी हो अंधकार का नाश जीवन में आये खुशियों का नवप्रभात।
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं आपको..🌋

25) दीपज्योति: परब्रह्म: दीपज्योति: जनार्दन:
दीपो हरतु मे पापं संध्यादीपं नामोस्तुते।।
आपको और आपके परिवार को मेरी तरफ से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ, बहुत सारा प्यार और आर्शीवाद।

26) कह दो अंधेरों से
कहीं और घर बना ले अपना
मेरे मुल्क में रोशनी का सैलाब आने वाले है!
आपको भी हैप्पी दिवाली…!

27) आपको दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।
प्रभु श्री राम आपके जीवन में
सुख, समृद्धि, सौभाग्य
**और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आएँ, ये ही मेरी मनोकामना हैं।🙏

28) जलते दियों सी रौशनी रहे जिंदगी आपकी
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं….हैप्पी दिवाली..!!

29) प्रकाशपर्व दीपावली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ..!!
सबका जीवन ज्योतिर्मय, प्रेरणा-पुरुषार्थ से पूर्ण हो, प्रयत्नों से परमार्थ फलित हो। माँ लक्ष्मी से सबके सुख, समृद्धि व आरोग्य की प्रार्थना करता हूँ।
Happy Diwali 2022
Diwali Celebration

निष्कर्ष

आज हमने इस आर्टिकल में Happy Diwali Ka Reply Kya De के बारे में समस्त जानकारी आपके समक्ष रखी। हम आशा करते है कि आपको यह आर्टिकल बहुत पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो कृपया इसे जरूर शेयर करे और अगर आपके मन में इस आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल या विचार है तो हमे नीचे comment करके आसानी से बता सकते है।